पैसों के विवाद को लेेकर हत्या की घटना को अंजाम देने वाला आरोपी डोमेश्वर देवांगन गिरफ्तार…

Posted by

घटना के 02 घंटे के भीतर आरोपी को किया गया गिरफ्तार।
 
रायपुर। दिनांक 27.03.26 को दोपहर करीबन 02ः00 बजे थाना टिकरापारा पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्रांतर्गत रावतपुरा फेस 02 स्थित सांई मंदिर के पास किसी व्यक्ति द्वारा अजय अग्रवाल पिता मोहन अग्रवाल उम्र 34 वर्ष निवासी रावतपुरा फेस 02 टिकरापारा रायपुर के पेट में चाकू से वार कर दिया गया है, जिसे उपचार हेतु अस्पताल ले जाने पर उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। 
 
 वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी टिकरापारा के नेतृत्व में टिकरापारा पुलिस व एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की संयुक्त टीम द्वारा घटना स्थल रावतपुरा फेस 02 पहुंचकर घटना के संबंध में मृतक के परिवार के सदस्यों से विस्तृत पूछताछ करने पर जानकारी प्राप्त हुई कि मृतक द्वारा चाकू लगने के बाद बताया गया था कि उसे डोमेश्वर देवांगन जो कंस्ट्रक्शन का कार्य करता है, ने चाकू मारा है। 
 
 जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा डोमेश्वर देवांगन की पतासाजी करते हुये उसे पकड़कर पूछताछ करने पर डोमेश्वर देवांगन ने हत्या की उक्त घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। 
 
आरोपी डोमेश्वर देवांगन ने मृतक का कंस्ट्रक्शन काम किया था एवं कार्य के पैसे को लेकर दोनों के मध्य विवाद था। आरोपी द्वारा काम के लिए 50000/- रूपये की मांग की जा रही थी जो मृतक उक्त रकम देने से मना कर रहा था। आज दिनांक 27.03.2026 को डोमेश्वर देवांगन पैसा लेने के लिए मृतक के घर गया था। पैसा नहीं मिलने पर वह मृतक के घर के बाहर कुछ देर इंतजार किया और मृतक के बाहर निकलने पर सब्जी काटने की चाकू से उसके पेट में वार किया जिससे अजय अग्रवाल की मृत्यु हो गई।
आरोपी को हिरासत में लेकर उसके विरूद्ध थाना टिकरापारा में हत्या का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रहीं है।  
 
आरोपी का नाम – डोमेश्वर देवांगन पिता हेमलाल देवांगन उम्र 18 वर्ष निवासी शीतल तालाब के पास गली नंबर 3 चांगोरभाठा थाना डी.डी.नगर रायपुर।
 
 कार्यवाही में निरीक्षक विनय सिंह बघेल थाना प्रभारी टिकरापारा, निरीक्षक रवीन्द्र यादव थाना प्रभारी डी.डी.नगर, उपनिरीक्षक अतुलेश राय एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट, थाना टिकरापारा से सउनि. शिव शंकर तिवारी, आर. राजेश सिंह, सुदर्शन सिंह, अरूण ध्रुव, दया कृष्ण शर्मा, विमलेश मालेकर, रवीन्द्र सिंह तथा थाना डी.डी. नगर पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *