कपड़े उतार कर सरे आम पिटाई करने वालों का निकला जुलूस

Posted by

 रायपुर : कपड़े उतार कर सरेआम पिटाई कर दहशत फैलाने वाले एक और युवक को पुलिस ने पकड़ा है । दो दिन पहले पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को पकड़ा था। पुलिस ने दोनों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया, लेकिन इससे पहले शहर में आरोपियों का जुलूस निकाला गया। कबीर नगर थाना पुलिस को अभी इनके एक और साथी की तलाश है।

पुलिस के अनुसार पकड़ा गया आरोपी शंकर नगर निवासी अंकित मखीजा उर्फ गोल्डी (28) है। वह शुक्रवार को वाल्मीकि नगर के पास लोगों को चाकू दिखाकर धमका रहा था। मोहल्ले वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने अंकित को धर दबोचा। इस मामले में एक और आरोपी सुनील मंढोतिया को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
बताया जा रहा हे कि गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी रक्सेल गैंग के सदस्य हैं। पुलिस ने दोनों का मेडिकल कराया। इसके बाद अस्पताल से लेकर कोर्ट तक दोनों गुर्गों का जुलूस निकाला। हालांकि अभी इस मामले में वीडियो बनाने वाले तीसरे आरोपी भावेंद्र साहू उर्फ बूटी की तलाश जारी है। साइबर सेल भी इस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *