राइस मिलरों की बैठक में कलेक्टर ने दिए आवश्यक निर्देश

Posted by

 

सूरजपुर। कलेक्टर एस. जयवर्धन ने आज जिला संयुक्त कार्यालय के सभाकक्ष में जिले के समस्त राइस मिलरों की बैठक ली। बैठक में धान मिलिंग की प्रगति, एफआरके (फोर्टिफाइड राइस कर्नेल) राइस उत्पादन, धान उठाव तथा पीडीएस दुकानों में चावल की नियमित आपूर्ति को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
 
कलेक्टर ने सभी राइस मिलरों को कहा कि वे अपनी निर्धारित क्षमता के अनुसार धान मिलिंग कार्य में तेजी लाएं तथा शासन द्वारा निर्धारित मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करें। उन्होंने एफआरके राइस उत्पादन पर विशेष जोर देते हुए गुणवत्ता एवं समयबद्धता बनाए रखने के निर्देश दिए।
 
बैठक में डीएमओ, मार्कफेड, नागरिक आपूर्ति निगम एवं खाद्य विभाग के अधिकारियों को आपसी समन्वय से कार्य करने तथा पीडीएस दुकानों में चावल की उपलब्धता नियमित बनाए रखने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने धान उठाव की स्थिति की समीक्षा करते हुए समय-सीमा के भीतर लक्ष्य की पूर्ति सुनिश्चित की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *