राजनांदगांव। भाजपा व्यापार एवं उद्योग प्रकोष्ठ के पुर्व जिला संयोजक युवा नेता राजेश गुप्ता अग्रहरि ने विष्णु देव साय सरकार के वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा प्रस्तुत बजट को गरीब गुरबों का ख्याल रखने वाला व हर क्षेत्र में बूम की गति लाने वाला बजट बताया हैं।
श्री अग्रहरि ने कहा कि साय सरकार की 1 लाख 72 हजार करोड़ रुपये के प्रस्तुत बजट से प्रदेश का चौतरफा विकास होगा जो समग्र विकास की दिशा में ऐतिहासिक कदम साबित होने वाला है। उन्होंने कहा कि यह बजट सरकार की मंशा और विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
श्री अग्रहरि ने कहा कि वित्त मंत्री जी द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, अधोसंरचना, कृषि, उद्योग, युवाओं के रोजगार और महिला सशक्तिकरण जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में विशेष प्रावधान कर इस बजट को काफी संतुलित बनाया गया है जिससे हरवर्ग को फायदामिलेगा।
उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी की मंशानुरूप डबल इंजन की सरकार वाली यह जन हितैषी बजट का लाभ प्रदेश के हर उस अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा जिससे प्रदेश में खुशहाली आएगी।
श्री अग्रहरि ने यह भी कहा कि यह बजट उद्योग ,व्यापार से लेकर ग्रामीण जनों, किसान मजदूर युवा, महिलाएं व मध्यम वर्गीय लोगो सहित शहरी क्षेत्रों के लोगों को कुछ न कुछ दे गया है, इससे इन वर्गों में खुशियां बढ़ेंगी है, उन्होंने इसके लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित वित्त मंत्री ओपी चौधरी जी की प्रशंसा जितनी की जाए कम है कहा।







Leave a Reply