तेज रफ्तार कार ट्रक में जा घुसी, 10 लोगों की मौत

Posted by

 अहमदाबाद: अहमदाबाद वडोदरा एक्सप्रेसवे पर नडियाद के पास भीषड़ सड़क हादसा हुआ है. इसमें 10 लोगों की मौत हो गई है. वहीं, एक शख्स की हालत गंभीर बताई जा रही है. हादसा उस वक्त हुआ जब ट्रेलर के पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार उसमें जा घुसी. कार वडोदरा से अहमदाबाद जा रही थी. पुलिस ने बताया कि कार में सवार सभी 10 लोगों की मौत हो गई. इसमें से 8 लोगों की हादसे के बाद मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि दो लोगों ने अस्पताल जाते वक्त दम तोड़ दिया. हादसा की सूचना मिलते ही मौके पर 108 की दो एंबुलेंस पहुंच गईं. साथ ही एक्सप्रेस हाईवे गश्ती दल भी राहत और बचाव कार्य के लिए मौके पर पहुंच गया था. हादसे के चलते एक्सप्रेस हाईवे पर जाम लग गया था. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *