राष्ट्रीय एकता दिवस पर शपथ ग्रहण

Posted by

खैरागढ़ : रानी रश्मिदेवी सिंह शासकीय महाविद्यालय खैरागढ़, में छ.ग. शासन, सामान्य शासन विभाग, मंत्रालय रायपुर के निर्देशानुसार 31 अक्टूबर 2020 को प्राचार्य डॉ.जे.एन.केशरवानी के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय एकता दिवस का शपथ महाविद्यालय प्रांगण में संपन्न हुआ। राष्ट्रीय एकता दिवस, शपथ समारोह अवसर पर प्रभारी प्राचार्य प्रो. डी.के. बेलेन्द्र, छात्रसंघ प्रभारी जे.के.वैष्णव, प्रो. सुरेश कुमार आडवानी, प्रो. जितेन्द्र कुमार साखरे सहित अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहें। छात्रसंघ प्रभारी जे.के.वैष्णव ने आधुनिक भारत के महान शिल्पकार सरदार वल्लभ भाई पटेल के जीवनी पर संक्षिप्त जानकारी देते हुए देश की आजादी एवं स्वतंत्रता पश्चात् देशी रियासतों के विलीनीकरण सहित उनके देश की राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता को अक्षुण्य बनाये रखने के योगदान को रेखांकित किया। प्रो. डी.के.बेलेन्द्र ने सरदार वल्लभ भाई पटेल, आजादी से पूर्व एवं आजादी के पश्चात् के महत्वपूर्ण बातो को विस्तृत से बताया। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन छात्रसंघ प्रभारी जे.के.वैष्णव ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *