लोक जगत डेस्क : मध्य प्रदेश में भारी बारिश के बीच शिवपुरी में रन्नौद कस्बे में लोग उस समय हैरान रह गए जब 10 फीट लंबा मगरमच्छ हाईवे पर नजर आया। मगरमच्छ माधव सरोवर तालाब से निकलकर सड़क पर आया। सूचना पर वन अमले ने इसे वापस तालाब में भेज दिया। शिवपुरी में बीते दो दिन में भारी बारिश हुई है।
छत्तीसगढ़ में पकड़ाया अजगर
छत्तीसगढ़ के कोरबा में भी बारिश के मौसम में पानी बिलों में घुस रहा है जिससे सांप-बिच्छू निकलकर बाहर घूम रहे है । रजगामार मार्ग में संचालित एक स्कूल के पीछे घूमते करीब छह फीट लंबे अजगर को पकड़ा गया। इसके बाद सर्पमित्रों की टीम ने अजगर को आबादी से दूर सुरक्षित विचरण करने जंगल में छोड़ दिया।
एक दिन पहले ही इसी क्षेत्र से तालाब में बतख का शिकार करते एक अजगर को पकड़ा गया था। उसके नजदीक ही एक और अजगर घूमते दिखाई देने पर रैप्टाइल केयर एंड रेस्क्यूअर सोसाइटी (आरसीआरएस) नामक संस्था संचालित कर रहे सर्पमित्र को फोन कर जानकारी दी और रेस्क्यू करने बुलाया गया। स्कूल प्रबंधन ने भवन के पीछे ही परिसर में कुल छह बतख पाल रखे थे। धीरे-धीरे कर बतख गायब होने लगे और उनका कहीं पता नहीं चल रहा था। यह अजगर सेंट जेवियर्स पब्लिक स्कूल के पिछले हिस्से में देखा गया।





Leave a Reply