कथित आरोप पत्र जारी करने से पहले ही हुआ लीक , सोशल मीडिया में जमकर हो रहा वायरल, अमित शाह की हुई गजब बेज्जती

Posted by

रायपुर। छत्तीसगढ़ में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ रही है। इसी के चलते छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह के आरोप पत्र लीक होने की खबर से राजनीतिक गलियारों में सनसनी फ़ैल गई है। आरोप पत्र लीक होने की खबर के बाद छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने इस पर प्रतिक्रिया दी है और साथ ही पत्रकार वार्ता का आयोजन कर आरोप पत्र का जवाब भी दिया है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने गृहमंत्री अमित शाह के आरोप पत्र लीक होने पर कहा कि, अमित शाह के कथित आरोप पत्र जारी करने से पहले ही भाजपा का आरोप पत्र हुआ लीक अभी तक मंच पर भी नहीं पहुंचे हैं अमित शाह और सोशल मीडिया में वायरल हुआ आरोप पत्र कल से अजय चंद्राकर के समर्थक उनकी फोटो हटाने से नाराज़ थे। सोचोज् किसने किया लीक?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *