युवक की हत्या कर लाश तालाब में फेंकी

Posted by

रायपुर : राजधानी के पुरानी बस्ती स्थित तालाब में बोरी में बंद एक युवक की लाश मिली। शव की पहचान हो गई है। शव कादरबाड़ा गुरूनानक चौक निवासी शेख आशिक कादर उर्फ फिरोज खान निकला। शव के शरीर में कई जगह चोट के निशान मिले है, जिससे हत्या का शक जताया जा रहा हैं। मृतक फिरोज खान पिछले दो दिनों से घर से लापाता था। बताया जाता है कि गुरुवार की शाम को पुरानी बस्ती के एक तालाब की सफाई के दौरान कर्मचारियों को एक बोरी मिली थी। सफाई कर्मियों को बोरी में शव होने की शंका हुई तो इसकी जानकारी पुरानी बस्ती थाना को दी गयी। सूचना मिलने के बाद मौके पर एडिशनल एसपी लखन पटले और पुरानी बस्ती पुलिस पहुंची थी। बोरी से लाश को निकालकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है। मृतक की पहचान शेख आशिक उर्फ फिरोज खान के रूप में हुई है। मृतक युवक को उसके दोस्त ‘कनवा’ आशिक के नाम से भी बुलाते थे। शव के शरीर में कई जगहो पर चोट के निशान मिले है। पुलिस संदेह जता रही हैं कि पहले हत्या की गयी उसके बाद शव को बोरे में बांद कर तालाब में फेका गया होगा। इधर मृतक के बारे में पता चला हैं कि उसकी दो पत्नी है, जिसमें एक पत्नी टिकरापारा की पुरानी चाकुबाज है। दूसरी पत्नी पंडरी में रहती। फिलहाल पुलिस मृतक के परिजनों से पूछताछ कर रही है। साथ ही पुलिस जल्द ही इस मामले को सुलझाने की बात भी कह रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *