राजनांदगांव : श्री राम जन्मभूमि अयोध्या में भव्य मंदिर निर्माण के लिए आयोजित भूमिपूजन महोत्सव को संपूर्ण भारतवर्ष के देशवासियों एवं विश्वभर में फैले हुए सनातन धर्मावलंबियों के द्वारा उल्लास एवं उत्साह के साथ आयोजन को भव्यता प्रदान करने विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए । संस्कारधानी नगरी की श्री सत्यनारायण मंदिर समिति के द्वारा इस ऐतिहासिक अवसर को यादगार बनाए जाने हेतु कामठी लाइन स्थित श्री सत्यनारायण मंदिर मैं श्री सुंदरकांड पाठ का कार्यक्रम आयोजित किया गया । नगर के युवा उभरते कलाकार एवं हनुमान भक्त निखिल – श्याम की जोड़ी ने सुमधुर वाणी से श्री सुंदरकांड पाठ का संगीतमय वाचन किया । श्री सुंदरकांड पाठ प्रारंभ होने के पूर्व श्री हनुमान जी महाराज की पूजा अर्चना मंदिर के आचार्य श्री बद्री महाराज , कालू महाराज एवम् सोनू महाराज द्वारा कराई गई । तत्पश्चात 51 दीपक से सुसज्जित स्वस्तिक एवम् ॐ आकर की दीपमालिका को प्रज्वलित किया गया । श्री सुंदरकांड पाठ की पोथी का पूजन करने के पश्चात पाठ प्रारंभ हुआ । इस अवसर पर क्षेत्रीय सांसद संतोष पांडे उपस्थित हुए एवं दीप प्रज्वलित कर श्री सुंदरकांड पाठ के पश्चात आरती कार्यक्रम में सम्मिलित हुए । श्री पांडे ने इस अवसर को ऐतिहासिक बताते हुए सभी को श्री राम जन्मभूमि स्थल पर भूमि पूजन एवं भव्य मंदिर निर्माण के लिए अपनी ओर से बधाई प्रदान करते हुए अपनी शुभकामनाएं व्यक्त की ।


Recent Posts
-

पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आएं स्काउट्स-गाइड्स, जल-जंगल बचाने में निभाएं अहम भूमिका – राज्यपाल डेका
-

रायपुर में सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जुआ खेलते हुए वीडियो, पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई: 6 गिरफ्तार कर भेजे गए जेल…
-

बिलासपुर में 25 हजार की रिश्वत के आरोप में पटवारी निलंबित…
-

50 हज़ार कर्ज, वसूले 72 हजार, भिलाई में 2 महिला सूदखोर गिरफ्तार


Leave a Reply