कांग्रेस में शहर अध्यक्ष और ग्रामीण अध्यक्ष बनने की होड़ शुरू….

Posted by

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर कांग्रेस में एक अनार कई बीमार जैसी स्थित नजर आ रही है! दरअसल, इंदौर में शहर और ग्रामीण अध्यक्षों को हटाने की प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हुई है कि इसके पहले ही शहर अध्यक्ष और ग्रामीण अध्यक्ष बनने की होड़ शुरू हो गई।

 
इंदौर शहर और ग्रामीण अध्यक्ष को अस्थाई रूप से निलंबित करने के बाद कांग्रेसी अब इस प्रयास में लगी हैं कि जल्द ही इंदौर शहर अध्यक्ष सुरजीत चड्ढा और ग्रामीण अध्यक्ष सदाशिव यादव को हटा दिया जाएगा। बीजेपी के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के स्वागत सत्कार के बाद मिले नोटिस से कांग्रेस का एक धड़ जमकर खुशी मना रहा है तो वहीं कुछ लोग भोपाल से लेकर दिल्ली के चक्कर लगाना शुरू कर चुके हैं।
 
कांग्रेस अध्यक्ष के लिए दीपक यादव, अमन बजाज, देवेंद्र सिंह यादव और राधेश्याम पटेल, पिंटू जोशी, विनय बाकलीवाल जैसे नाम कांग्रेसियों के गुटों में चर्चा का विषय बने हुए हैं। इसके साथ ही जिस वजह से दोनों अध्यक्षों को हटाया जा रहा है, यानी कैलाश विजयवर्गीय के स्वागत सत्कार को लेकर कुछ लोगों के फोटो और वीडियो भी सोशल मीडिया पर कांग्रेसी वायरल करवा रहे हैं। जिसके अंदर यह नेता लोग कैलाश विजयवर्गीय के कसीदे पढ़ते हुए नजर आ रहे हैं।
 
कांग्रेस में टांग खिंचाई की परंपरा पुरानी है, जब भी कोई नेता कांग्रेस में ऊपर जाने की कोशिश करता है, दूसरा नेता उसे जमीन पर खींचता हुआ नजर आता है। यह बात हम नहीं कह रहे हैं यह कांग्रेस के नेताओं के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *