दुकान से नगदी छोड़ खाने – पीने का सामान ले गए चोर

Posted by

 रायपुर : राजधानी के मोवा इलाके के एक दुकान में चोरी हो गई। चोर ने दुकान के गलले में रखे नगदी रकम को छोड़ खाने – पीने और रोजमर्रा का सामान ले उड़ा । मामले में पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर ली है। आसपास के संदिग्धों से इस बारे में पूछताछ की जा रही है। पंडरी थाना पुलिस के मुताबिक इस चोरी को अंजाम देने वाले आरोपी जल्द ही पकड़ लिए जाएंगे। इस केस में हैरत इस बात की है कि दुकान के मालिक ने पुलिस को कैश नहीं, बल्कि सिर्फ रोजमर्रा की जिंदगी में इस्तेमाल में लाई जाने वाली चीजों के चोरी होने की जानकारी दी है। प्रेमनगर मोवा में रहने वाले रमेश अग्रवाल ने पुलिस को बताया कि सुबह दूध बेचने के लिए 6 बजे के आस-पास दुकान खोलने आए तो देखा शटर का ताला टूटा हुआ है। दुकान से महंगी चाकलेट जिसमें केडबरी बबल्स, सिल्क ओरियो, पेपसी, 7 अप, रेडबुल की कई बोतलें, क्लासिक, माइल्ड, रेग्युलर, आइसबस्ट, मालबोरो एडवांस सिगरेट के पैकेट, लक्स, लाइफबॉय, पियर्स, और डव साबुन, 8 किलो काजू, किशमिश, बादाम कुल मिलाकर 40 हजार रुपए की कीमत का सामान चोरी हो चुका था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *