मुंबई : एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे ने टीवी शो ‘भाबीजी घर पर हैं’ में ‘अंगूरी भाभी’ का किरदार निभाकर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया था। बाद में वह टीवी की दुनिया के सबसे विवादित रियलिटी शो में से एक ‘बिग बॉस’ में भी चुनौती पेश करती दिखी थीं। अब वह रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ में नजर आएंगी। न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक शिल्पा ने कहा कि वह कुछ अलग करना चाहती हैं, जिसमें कोई कंट्रोवर्सी न हो। शिल्पा ने कहा कि मैं शो को लेकर रोमांचित हूं। मैंने वह सीजन देखा है जिसमें दिव्यांका त्रिपाठी एक कंटेस्टेंट थीं। उन्होंने अपनी परफॉरमेंस से सभी को हैरान कर दिया और भले ही वह विनर नहीं रहीं, लेकिन वह सीजन उनके नाम से जाना जाता है। मैं इस सीजन से कुछ अलग की उम्मीद कर रही हूं। मैं भगवान से प्रार्थना करती हूं कि कोई कंट्रोवर्सी न हो। मेरी पर्सनलिटी रियल है, इसमें कोई फिल्टर नहीं है, इसलिए मैं शो में उतनी ही रियल रहूंगी जितनी मैं लाइफ में हूं। शो की तैयारी के लिए मैं अच्छे से खा रही हूं और अच्छी नींद ले रही हूं, क्योंकि पता नहीं वहां हमें अच्छा खाना और सोने का समय मिलेगा या नहीं। अगर आप मानसिक रूप से मजबूत हैं तो आप कोई भी स्टंट कर सकते हैं इसलिए मैं खुद को मानसिक तौर पर मजबूत बना रही हूं।

-

गांजा बिक्री करने की फिराक में घुमते नागपुर (महाराष्ट्र) की 02 अंतर्राज्यीय महिला आरोपी गिरफ्तार…
by
-

दिल्ली की सड़कों पर उतरा जन-आक्रोश: वोट चोरी के विरोध में सड़कों पर उतरे कांग्रेसी दिग्गज नेता, पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर ने भी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की…
by
-

लोकतंत्र का जन-आक्रोश दिल्ली की सड़कों पर, रामलीला मैदान की गूंज से भाजपा सरकार की उल्टी गिनती शुरू – दीपक बैज
by

Recent Posts

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 में भारतीय वायु सेना के शानदार हवाई प्रदर्शन ने भरा रोमांच…

Leave a Reply