विधायक मूणत करेंगे महतारी सदन का लोकार्पण…

Posted by

 

रायपुर। शहीद भगत सिंह वार्ड, टाटीबंध में नव-निर्मित “महतारी सदन” का लोकार्पण 11 फरवरी को किया जाएगा। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक राजेश मूणत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे और सदन का विधिवत उद्घाटन करेंगे।
लोकार्पण समारोह दोपहर 3 बजे मिडिल स्कूल परिसर, टाटीबंध में आयोजित होगा। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, वार्डवासी और नागरिक शामिल होंगे।
आयोजकों की ओर से क्षेत्र के नागरिकों से समारोह में उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने की अपील की गई है। बताया जा रहा है कि महतारी सदन के निर्माण से क्षेत्र की महिलाओं और स्थानीय नागरिकों को सामाजिक एवं सामुदायिक गतिविधियों के लिए एक सुसज्जित स्थान उपलब्ध होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *