वित्त मंत्री का पिछला बजट ज्ञान गति के जुमले से शिक्षा स्वास्थ रोजगार की दुर्गति हो गई कर्ज बढ़ा…

Posted by

 

रायपुर। कांग्रेस ने प्रदेश में आने वाले बजट में जनता को भ्रमित करने वाला भारी भरकम आधारहीन आंकड़ो की जादूगरी वाला छद्म बजट के अलावा कुछ नही होगा। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पिछली दो बार के बजट को ज्ञान औऱ गति नाम दिया था, लेकिन ज्ञान औऱ गति कही दिखा नही। उल्टा बजट के बाद प्रदेश की विकास थम गई, शिक्षा, स्वास्थ, रोजगार कानून व्यवस्था की दुर्गति हो गई। स्थिति यह है सरकार को 3500 करोड़ रुपया प्रति महीना कर्ज लेना पड़ रहा है। प्रदेश पर 1 लाख 25 हजार करोड़ से अधिक का कर्ज चढ़ गया। प्रत्येक नागरिक 65 हजार रु के कर्जदार बन गये। बजट में खर्च करने लायक राशि भी नहीं दी गई।
 
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा वित्त मंत्री बताये पिछली बजट में जो घोषणाये हुई थी वो पूरा क्यो नही हुई? 20 हजार शिक्षकों की भर्तियां क्यो नही हुई। मोदी की गारंटी 18 लाख नया पीएम आवास देने की थी उसमें से एक भी आवास स्वीकृत क्यो नही हुई? जिन पीएम आवास का निर्माण कांग्रेस सरकार में शुरू हो चुका था उसकी दूसरी तीसरी क़िस्त क्यो नही दिया गया? किसानों को बोवाई के समय पर्याप्त मात्रा में मंगनुसार खाद क्यो नही दिया गया? नगरीय क्षेत्रों को विकास कार्यों के लिये पर्याप्त राशि क्यो नही दी गई? सीजी पीएससी में दो साल तक भर्ती की कलेंडर क्यो नही बना?अनियमित संविदा कर्मचारियों की नियमितीकरण क्यो नही हुआ? सड़क निर्माण रिपेयरिंग तक सरकार नही करवा पायी। 7 लाख 50 हजार से अधिक किसानों से धान की खरीदी क्यों नहीं हुई? प्रदेश के 40 प्रतिशत महिलाएं आज भी महतारी वंदन योजना से बाहर क्यों है। बिजली बिल हाफ योजना में 400 यूनिट छूट खत्म हो गई गरीबो को रजिस्ट्री में मिलने वाली 30 प्रतिशत छूट खत्म कर दिया गया आखिर क्यों इसकी समीक्षा होनी चाहिये।
 
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा पिछली बजट की कुल राशि का 75 प्रतिशत हिस्सा वेतन, स्थापना व्यय एवं फ्री बीज में खर्च हो जा रहे, जो 25 प्रतिशत प्रस्तावित राशि विकास कार्यो में खर्च होनी चाहिये, जो पैसे के अभाव में चलते विकास कार्य दो सालों से नही हुआ है। ऐसे में आने वाले बजट से जनता कैसे उम्मीद करें कि हितकारी होगा। ऐसे में आने वाले बजट से भी जनता को कोई लाभ नहीं मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *