रायपुर : 24 से 48 घंटे में पूरे प्रदेश में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की माने तो एक मानसून द्रोणिका मध्य समुद्र तल पर अमृतसर, चंडीगढ़, बरेली, आजमगढ़, जमुई, दुमका, कनिंग और इसके बाद दक्षिण पूर्व की ओर होते हुए उत्तर बंगाल की खाड़ी तक स्थित है। एक चक्रीय चक्रवाती घेरा पूर्वी बिहार और उसके आसपास 3.1 किलोमीटर ऊंचाई पर है। इसके साथ ही इसका अक्ष 7.6 किलोमीटर ऊंचाई पर है।14 जुलाई को प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने और भारी वर्षा होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 24 घंटे में सरगुजा, बलरामपुर, जशपुर, रायगढ़, कोरबा, नारायणपुर, कोंडागांव, बस्तर, दंतेवाड़ा, बीजापुर, सुकुमा और नारायणपुर में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं आगामी 48 घंटे में बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, कवर्धा, बेमेतरा, जांजगीर, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, बलोदाबाजार, महासमुंद, बालोद, धमतरी, गरियाबंद, कांकेर अतिवर्षा की संभावना है।

-

गांजा बिक्री करने की फिराक में घुमते नागपुर (महाराष्ट्र) की 02 अंतर्राज्यीय महिला आरोपी गिरफ्तार…
by
-

दिल्ली की सड़कों पर उतरा जन-आक्रोश: वोट चोरी के विरोध में सड़कों पर उतरे कांग्रेसी दिग्गज नेता, पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर ने भी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की…
by
-

लोकतंत्र का जन-आक्रोश दिल्ली की सड़कों पर, रामलीला मैदान की गूंज से भाजपा सरकार की उल्टी गिनती शुरू – दीपक बैज
by

Recent Posts

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 में भारतीय वायु सेना के शानदार हवाई प्रदर्शन ने भरा रोमांच…

Leave a Reply