डेंगू से महिला की मौत, परिजन सदमें में

Posted by

मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले से डेंगू से मौत का मामला सामने आया है। जहां एक महिला ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद से परिजनों और इलाके में कोहराम मचा हुआ है। दरअसल, महिला को कई दिनों से बुखार आ रहा था। इलाज के लिए परिजनों ने महिला को अंबाह के शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया था। लेकिन हालत बिगड़ने पर महिला को डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया था, जहां उसकी शुक्रवार को मौत हो गई।

 
 
वहीं, महिला की जांच रिपोर्ट में जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने कमी पाई है। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि उसकी मौत डेंगू से हुई है। मामले में डॉक्टरों का कहना है कि, पोस्टमार्टम के बाद ही महिला की मौत किस कारण हुई है, इसका पता चल पाएगा। इधर मृतिका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। मसल्स और ज्वॉइंट्स में पेन, सिर दर्द, बुखार, आंखों में दर्द, चक्कर आना, उल्टी जैसा महसूस होना। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *