नरसिंहपुर : जिला मुख्यालय से करीब 20 किमी दूर आमगांव में दुर्लभ प्रजाति के पीले मेंढ़कों के झुंड़ ने ग्रामीणों के बीच कौतूहल पैदा कर दिया। गांव के एक स्थान पर भरे पानी में करीब दो दर्जन से अधिक भारतीय पीले मेंढ़क चहलकदमी करते दिखे। दो-तीन दिन पहले हुई बारिश के बाद आमगांव में अचानक से पीले मेंढ़कों का झुंड़ निकलते ही ग्रामीण अचरज में पड़ गए। इसके पहले तक वे काले, हल्का पीलापन लिए या हरे रंग के ही मेंढ़क देख चुके थे, लेकिन पूरी तरह पीलापन लिए इन मेंढ़कों को उन्होंने पहली बार देखा था। इन मेंढ़कों की आवाज भी आम मेंढ़कों से अलग कर्कश भरी थी, जो आमलोगों को उत्सुकता के साथ कहीं न कहीं डरा भी रही थी। पीले मेंढ़कों को लेकर जंतु विशेषज्ञों का कहना है कि ये खतरनाक नहीं, बल्कि आम मेंढ़कों की ही तरह हैं।








Leave a Reply