अज्ञात बदमाशों ने युवक को मारी गोली, हालत नाजुक

Posted by

ग्वालियर। मध्य प्रदेश में बदमाशों के हौलसे बुलंद हैं। ताजा मामला ग्वालियर शहर से सामने आया है। जहां मां को गाली देने का विराेध करने पर पांच बदमाशों ने घेरकर बेटे पर गोली चला दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज लिया है और जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, घटना शहर के हजीरा थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि अतित्यपुरम निवासी हिमांशु की मां को एक युवक ने फोन पर गालियां दी थी, इसके बाद वह इसका विरोध करने यादव धर्म कांटे पर आया था, तभी पांच बदमाशों ने उसे घेर लिया और उस पर गोली चला दी। इसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। पैर और जांघ पर गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल गया। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को इलाज के लिए जयारोग्य अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसका इलाज जारी है। घायल युवक ने संजय शर्मा,अभय उपाध्याय और उनके तीन अन्य साथियों पर गोली मारने का आरोप लगाया है। लेकिन पुलिस को पूरी घटना संदिग्ध लग रही है। पुलिस ने बताया कि हिमांशु और शिवम के बीच सुबह झगड़ा हुआ था। झगड़े में शिवम का सिर फट गया था। घायल हालत में वहां थाने पहुंचा था। जहां पुलिस ने शिवम की एमएलसी कराने के बाद हिमांशु पर मामला दर्ज किया था। लेकिन शाम को हिमांशु की जांघ में गोली लगने की खबर पुलिस को मिली थी। पुलिस का तर्क है कि झगड़े के बाद शिवम ने पहले एफआईआर करवाई थी। इससे बचने के लिए हिमांशु ने यह पूरा घटनाक्रम रचा है। फिलहाल, पुलिस दोनों एंगलों से मामले की जांच में जुट गई है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *