पलटन घाट में डूबने से युवक की मौत

Posted by

रामानुजगंज। एक युवक अपने 10 वर्षीय भतीजे व पड़ोसी युवक के साथ अपने वाहन से पलटन घाट आज दोपहर नहाने गया था, इसी दौरान भतीजा डूबने लगा, वहीं उसको बचाने के लिए पड़ोसी युवक भी डूबने लगा। दोनों को बचाने के लिए उमेश ने छलांग लगाई, परंतु दोनों की तो जान बच गई परंतु उमेश की पानी में डूबने से मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर के वार्ड क्रमांक 4 का निवासी उमेश कश्यप अपने भतीजे आनंद कश्यप पिता विजय कश्यप 10 वर्ष व मोहल्ले के युवक शिवमंगल शर्मा पिता विनोद शर्मा 20 के साथ दोपहर 12.30 बजे के करीब अपने ओमनी वाहन से पलटन घाट नहाने गया था। इसी दौरान अचानक भतीजा आनंद कश्यप डूबने लगा, जिसे बचाने के लिए शिवमंगल गया, परंतु वह भी डूबने लगा है,जिसके बाद उमेश ने दोनों को बचाने के लिए छलांग लगा दी, परंतु उमेश दोनों को बचाने के चक्कर में डूब गया जिससे उसकी मौत हो गई। उमेश इलेक्ट्रॉनिक सामान के रिपेयरिंग के लिए रामानुजगंज क्षेत्र में जाना माना नाम था। बहुमुखी प्रतिभा के धनी उमेश के निधन से हर कोई स्तब्ध रह गया। घटना की जानकारी मिलते ही सैकड़ों की संख्या में लोग पलटन घाट पहुंच गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *