अवैध शराब बिक्री के मामले में 01 महिला गिरफ्तार, 32 पौवा देशी मदिरा जब्त…

लोक जगत, रायपुर। थाना गुढ़ियारी क्षेत्र में टाउन भ्रमण के दौरान दुर्गा चौक में मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि गोगांव पानी टंकी, धर्मकांटा के सामने एक महिला प्लास्टिक की बोरी में अवैध शराब रखकर बिक्री कर रही है। सूचना पर थाना गुढ़ियारी द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई।

मौके पर मिली महिला ने अपना नाम श्रीमती अंशु ध्रुव, पति स्व. सुरेश ध्रुव, उम्र 55 वर्ष, निवासी गोंडपारा, पुरानी बस्ती गोगांव, थाना गुढ़ियारी, रायपुर बताया। उसके कब्जे में रखी प्लास्टिक की बोरी की तलाशी लेने पर 12 पौवा सवा शेरा देशी मदिरा मसाला एवं 20 पौवा शोले देशी मदिरा मसाला, कुल 32 पौवा बरामद हुए।
बरामद शराब की कुल मात्रा 5.760 बल्क लीटर एवं कीमत ₹3,200 है। शराब को विधिवत जप्त कर परीक्षण हेतु सैंपल पृथक कर सीलबंद किया गया।

आरोपिया के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमाण्ड प्राप्त हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *