रायपुर में शुरू हुआ मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन, महादेवघाट पर गूंजे जयकारे और भावुक हुए भक्त…

लोक जगत, रायपुर। राजधानी रायपुर में विजयादशमी के पावन पर्व के बाद अब मां दुर्गा की मूर्तियों को विसर्जित करने का सिलसिला शुरू हो चुका है। खारून नदी के प्रमुख तट महादेवघाट पर सुबह से ही भक्तों का तांता लगा हुआ है।

माता को अंतिम विदाई देते वक्त श्रद्धालुओं की आंखें नम नजर आईं, वहीं पूरे इलाके में माता के जयकारों और भक्तिमय भजनों की गूंज बनी हुई है। प्रशासन की ओर से विसर्जन स्थल पर सुरक्षा और साफ-सफाई के खास प्रबंध किए गए हैं ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *