लोक जगत, रायपुर। आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर धरसींवा पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया है। पुलिस ने थाना क्षेत्र के 10 सक्रिय गुंडों, बदमाशों और असामाजिक तत्वों को धरदबोचा है।

कार्रवाई के तहत गिरफ्तार किए गए सभी 10 आरोपियों पर प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और शांति भंग करने वालों के खिलाफ यह सख्ती आगे भी लगातार जारी रहेगी।







Leave a Reply