लोक जगत, रायपुर। बजरंग नगर स्थित ‘ए टू जेड कॉस्मेटिक’ दुकान पर पुलिस और नगर निगम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए संचालक रूपेश ठाकुर (41) को अवैध रूप से पटाखे बेचते हुए गिरफ्तार किया है।

गुप्त सूचना के आधार पर हुई इस रेड में दुकान से करीब 70,000 रुपये मूल्य के विभिन्न प्रकार के अवैध पटाखे और फोड़ने वाली बंदूकें जब्त की गईं। आरोपी के पास पटाखों के भंडारण या बिक्री का कोई वैध लाइसेंस नहीं था।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना आजाद चौक में बीएनएस की धारा 287 और विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।







Leave a Reply