तीन अलग-अलग स्थानों से धारदार हथियारों के साथ 03 आरोपी गिरफ्तार…

लोक जगत, रायपुर। थाना तेलीबांधा क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों पर धारदार हथियार लेकर घूमने तथा आम नागरिकों को भयभीत करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना तेलीबांधा पुलिस की टीम द्वारा 24 घंटे के भीतर तीन अलग-अलग स्थानों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए 03 आरोपियों को धारदार हथियारों सहित गिरफ्तार किया गया तथा उनके कब्जे से 03 चाकू/कटार बरामद किए गए।

पहली कार्यवाही – शटर गली तेलीबांधा…
तेलीबांधा के शटर गली के पास लोहे का धारदार चाकू लेकर आने-जाने वाले लोगों को आतंकित करते आरोपी शुभम सोनवानी पिता हरिदास सोनवानी उम्र 19 वर्ष निवासी जयश्री पोल्ट्री फार्म के पास थाना तेलीबांधा रायपुर को गिरफ्तार कर कब्जे से धारदार चाकू बरामद कर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 394/26, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

दूसरी कार्य्रवाही – मुक्तिधाम तेलीबांधा…
मुक्तिधाम के पास धारदार कटार लेकर आने-जाने वाले लोगों को डराते-धमकाते आरोपी प्रतीक साहू पिता खोमन साहू उम्र 21 वर्ष निवासी जय जवान पोल्ट्री फार्म के पास तेलीबांधा रायपुर को गिरफ्तार कर कब्जे से लोहे की कटार जप्त कर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 395/26 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

तीसरी कार्यवाही – शीतला तालाब अवंति विहार तेलीबांधा…
शीतला तालाब, अवंति विहार के पास धारदार नोकदार चाकू लेकर लोगों को डराते धमकाते *आरोपी महेश सोना पिता रमेश सोना उम्र 23 वर्ष निवासी मौलीपारा चांदनी चौक दुर्गा मंदिर गली थाना तेलीबांधा, रायपुर को गिरफ्तार कर कब्जे से धारदार नोकदार चाकू जप्त कर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 396/26 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *