लोक जगत, रायपुर। थाना मुजगहन क्षेत्र के कमल विहार इलाके में आने-जाने वाले लोगों को चाकू से धमका रहे एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, 23 अक्टूबर 2026 को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति हथियार लेकर जनता को डरा रहा है। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी ठाकुर राम उर्फ वंश निर्मलकर (निवासी- बीएसपी कॉलोनी, बोरियाकला) को दबोच लिया। उसके कब्जे से एक चाकू बरामद किया गया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।







Leave a Reply