लोक जगत, रायपुर। विवरण यह है कि दिनांक 18.06.2024 को मुखबिर की सूचना पर थाना टिकरापारा पुलिस द्वारा घेराबंदी कर आरोपी राज नामदेव पिता ब्रिजेश नामदेव, उम्र 21 वर्ष, निवासी गुप्तेश्वर मंदिर किले के अंदर, थाना सिटी कोतवाली, जिला विदिशा (म.प्र.) को अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करते रंगे हाथों पकड़ा गया।

आरोपी के विरुद्ध थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 480/2024 धारा 20(बी) NDPS एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। विवेचना पश्चात माननीय न्यायालय में चालान पेश किया गया।पुलिस की सशक्त विवेचना एवं पैरवी के फलस्वरूप माननीय न्यायालय ने आरोपी को दोषी पाते हुए उपरोक्त सजा सुनाई।








Leave a Reply