लोक जगत, रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दुर्ग जिले के भिलाई-3 में दिवंगत विधायक स्वर्गीय डोमन लाल कोर्सेवाड़ा की श्रद्धांजलि सभा में शामिल होकर उन्हें नम आँखों से याद किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अहिवारा के शासकीय महाविद्यालय का नाम स्वर्गीय कोर्सेवाड़ा के नाम पर करने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने उन्हें याद करते हुए कहा कि ‘गुरुजी’ के नाम से लोकप्रिय कोर्सेवाड़ा का पूरा जीवन समाज के अंतिम व्यक्ति और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित था। उनका सरल स्वभाव और जनसेवा का जज्बा हमेशा प्रेरणा देता रहेगा। सभा में कई अन्य मंत्रियों और जनप्रतिनिधियों ने भी दिवंगत नेता को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।









Leave a Reply