PHE विभाग में फेरबदल, 43 अधिकारी-कर्मचारियों का तबादला…

लोक जगत, रायपुर। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (PHE) विभाग में अधिकारियों और कर्मचारियों की पदस्थापना में बड़ा बदलाव किया गया है। विभाग ने आदेश जारी कर अधिकारियों का प्रशासनिक आधार पर स्थानांतरण किया है। जारी आदेश के पहले पृष्ठ पर 43 अधिकारियों-कर्मचारियों के नाम शामिल हैं। इनमें अधीक्षण अभियंता और कार्यपालन अभियंता स्तर के अधिकारी शामिल हैं। सभी को नई पदस्थापना पर आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

जारी आदेश के अनुसार, अधीक्षण अभियंता प्रमोद सिंह कट्लम को मंडल अंबिकापुर से मंडल रायपुर भेजा गया है। वहीं बी.एन. भोयर को कार्यालय प्रमुख अभियंता, नया रायपुर से अधीक्षण अभियंता मंडल अंबिकापुर और एस.एन. पाण्डेय को कार्यालय प्रमुख अभियंता, नया रायपुर से अधीक्षण अभियंता मंडल दुर्ग की जिम्मेदारी दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *