18-Jun-2024
3:58:46 pm
सो रहे शख्स पर गिरा छज्जा, रहवासियों ने मलबा हटाकर पहुंचाया अस्पताल
मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में कल देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। घर में सो रहे एक व्यक्ति के ऊपर अचानक मकान का छज्जा गिर गया। जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने व्यक्ति को जैसे तैसे मलबा हटाकर वहां से निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज किया जा रहा है।
घटना विदिशा के वार्ड नंबर 28 का है। जहां एक मकान का छज्जा गिरने से 22 वर्ष का एक व्यक्ति घायल हो गया। आसपास के लोगों को जब घटना की सूचना मिली तो उन्होंने घायल व्यक्ति को विदिशा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इधर जानकारी मिलते ही सुबह क्षेत्र के पार्षद प्रतिनिधि मौके पर पहुंचे।
जिसके बाद उन्होंने इस बात की सूचना नगरपालिका टीम को दी। जानकारी मिलते ही जेसीबी द्वारा टूटे हुए छज्जे का मालवा हटाया गया। वहीं घायल व्यक्ति का इलाज विदिशा के निजी अस्पताल में किया जा रहा है।
Adv