बड़ी खबर

राजनीति

  • 8 साल की बच्ची से रेप के बाद हत्या, बड़े पापा निकला दरिंदा, पुलिस से बोलता रहा झूठ

    10-Apr-2024

    जबलपुर: मध्य प्रदेश में 8 साल की मासूम बच्ची से रेप और हत्या के मामले का पुलिस ने 14 दिन बाद खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी बच्ची का रिश्तेदार लगता है। मासूम उसे बड़े पापा कहकर बुलाती थी। आरोपी शराब के नशे का आदी है और नशे में ही उसने बच्ची को 20 रुपये का लालच देकर गलत काम किया। फिर पकड़े जाने के डर से गला दबाकर शराब की दुकान के पास बने तालाब में फेंक दिया। आरोपी की तलाश में पुलिस ने 100 से अधिक संदेही और 150 से अधिक मकानों की तलाशी ली। इस दौरान आरोपी पूरे समय पुलिस के साथ रहा और गुमराह करता रहा। शक के आधार पर पुलिस ने आरोपी से सात बार पूछताछ की लेकिन आरोपी इतना शातिर था कि पुलिस उससे कुछ ना उगलवा पाई। आखिरकार पुलिस को सख्त रवैया अपनाना पड़ा जिसके बाद आरोपी टूट गया और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी की पहचान मुकेश के तौर पर हुई है। वह वारदात के बाद सामान्य तरीके से गांव में रह रहा था। उसने किसी को अपने ऊपर शक तक नहीं होने दिया। जबलपुर के थाना पामनागर क्षेत्र के पड़रिया गांव में 26 मार्च को एक 8 साल की बच्ची की तालाब में लाश मिली। ग्रामीणों को आशंका थी कि किसी ने बच्ची के साथ गलत काम के बाद हत्या करके तालाब में फेंक दिया है। इस बात से नाराज ग्रामीणों ने तालाब के पास लगी शराब की दुकान में तोड़फोड़ करते हुए चक्का जाम भी किया था। ग्रामीणों का आरोप था कि गांव में शराब की दुकान होने से आए दिन इस प्रकार की घटना होती रहती है। इसे लेकर ग्रामीण और महिलाएं लगातार विरोध प्रदर्शन कर रही थीं। आरोपी मुकेश इतना शातिर था की जांच के दौरान पुलिस की टीम जब भी घटनास्थल पर जाती, वह भी टीम के साथ जाता। जब भी पुलिस उसे बुलाती, वह तुरंत चला जाता था। ऐसे व्यवहार करता, जैसे कुछ हुआ ही नहीं। हालांकि, इस दौरान वह बच्ची के घर नहीं गया। वारदात के बाद से गांव की छात्राओं में भय का माहौल बन गया था। उन्होंने स्कूल तक जाना छोड़ दिया था। परिजन भी बच्चियों को आंगनबाड़ी नहीं भेज रहे थे। पनागर थाना प्रभारी अजय सिंह ने बताया की आरोपी मुकेश इतना शातिर है कि वह पुलिस के साथ जांच के दौरान साथ रहा। पुलिस ने उससे सात बार पूछताछ की लेकिन वह पुलिस को गुमराह करता रहा। शक के आधार पर मुकेश वंशकार को अलग-अलग दिनों में पूछताछ के लिए 7 बार बुलाया गया। वह लगातार बयान बदलता रहा। कभी कहता- बच्ची से मिला है। कभी बच्ची को पहचानने से ही मना कर देता। उसने जांच डायवर्ट करने का भी प्रयास किया। एक बार तो पुलिस ने भी मान लिया कि शायद वह आरोपी नहीं होगा। इसी बीच, तालाब के पास दो युवक गांजा पीते मिले और पुलिस को देखकर भागने लगे। उन्होंने बताया कि बच्ची मुकेश वंशकार के साथ देखी थी। इसी आधार पर पुलिस ने जब सख्त रवैया अपनाया तो उसने सच उगल दिया। थाना प्रभारी अजय सिंह ने बताया की जांच में पुलिस और क्राइम ब्रांच की नौ टीमें लगी थीं। पुलिस ने 100 से ज्यादा लोगों से पूछताछ की। 150 से ज्यादा घर खंगाले। उन लोगों से भी पूछताछ की, जो घटना वाले दिन मंदिर के आसपास शराब पी रहे थे। जब सफलता नहीं मिली, तो पुलिस ने पड़रिया सहित जलगांव, निपनिया गांव के 25 संदेहियों का डीएनए सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा। इनमें आरोपी मुकेश वंशकार भी शामिल है। हालांकि DNA रिपोर्ट आना बाकी है। गांव की महिलाओं का कहना है कि आरोपी के पकड़े जाने के बाद अब लड़कियां स्कूल जा सकेंगी। उनकी मांग है कि आरोपी को फांसी की सजा मिलनी चाहिए। पुलिस इस मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने की बात कह रही है। 


    Read More
  • लोकसभा चुनाव के लिए सपा का घोषणापत्र जारी, जातिगत जनगणना से लेकर एमएसपी का दिया भरोसा

    10-Apr-2024

    लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) ने लोकसभा चुनाव के लिए बुधवार को अपना घोषणापत्र जारी कर दिया। सपा ने किसानों को एमएसपी की गांरटी से लेकर जातिगत जनगणना तक वादा किया है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि पार्टी के सोशल मीडिया पेज से सुझाव मांगे गए थे। इन्हीं सुझावों के आधार पर विजन डॉक्यूमेंट तैयार किया गया। हमने अपने विजन डॉक्यूमेंट को 'जनता का मांग पत्र - हमारा अधिकार' नाम दिया है। इस विजन डॉक्यूमेंट में मुख्य मांगें हैं- संविधान की रक्षा का अधिकार, लोकतंत्र, मीडिया की स्वतंत्रता का अधिकार और देश के विकास के लिए सामाजिक न्याय का अधिकार आवश्यक है। जाति जनगणना के बिना समावेशी विकास संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि सीमाएं असुरक्षित होती जा रही हैं। भारत के कुछ हिस्से में सीमा सिकुड़ रही है। अग्निवीर योजना सोची-समझी रणनीति है। अग्निवीर नीति को समाप्त किया जाएगा। अगर भाजपा फिर सत्ता में आई तो कहीं पुलिस-पीएसी में भी तीन साल की नौकरी न कर दे। उन्होंने कानूनी गारंटी के रूप में सभी किसानों को एमएसपी का वादा किया। साथ ही भूमिहीन किसानों समेत सभी कृषि/किसान ऋण 2024 में माफ किए जाएंगे। किसानों को सिंचाई की सुविधा मुफ्त में मिलेगी। सपा अध्यक्ष ने कहा कि मुफ्त राशन में गेहूं की जगह आटा देंगे। पौष्टिकता और गुणवत्ता में यह आटा देश की सबसे अच्छी कंपनियों के आटे के मुकाबले का होगा। इसके लिए मंडियों के पास ही अत्याधुनिक तकनीकी वाला 'आटा प्लांट' लगाएंगे, जिससे स्थानीय स्तर पर लोगों को रोजगार भी मिलेगा। जनता का साथ होगा तो सबसे ज्यादा सीट पाएंगे। सपा अधिकारों की बात करती है। 


    Read More
  • लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के पांच 'न्याय' और 25 गारंटी, कुछ ऐसा होगा घोषणा पत्र का प्रारूप

    03-Apr-2024

    नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस की तरफ से घोषणा पत्र का प्रारूप जारी कर दिया गया है, जिसमें कांग्रेस ने जनमानस को लुभाने के लिए 5 न्याय और 25 गारंटी देने की घोषणा की है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पार्टी के इस न्याय और गारंटी के बारे में जानकारी शेयर की है। जयराम रमेश ने एक्स पर लिखा, "आज कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा से घर-घर गारंटी अभियान की शुरुआत की। कांग्रेस कार्यकर्ता अगले कुछ हफ्तों में पूरे भारत में 8 करोड़ परिवारों को ये गारंटी कार्ड्स वितरित करेंगे, जो 14 अलग-अलग भाषाओं में प्रिंट किए गए हैं।" उन्होंने आगे लिखा कि प्रत्येक गारंटी कार्ड में ऐतिहासिक 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे और राहुल गांधी द्वारा घोषित पार्टी की 5 न्याय और 25 गारंटी का विवरण है। 

    युवा न्याय :- 
     
    1. पहली नौकरी पक्की - हर शिक्षित युवा को 1 लाख रुपए की अप्रेंटिसशिप का अधिकार 
    2. भर्ती भरोसा - 30 लाख सरकारी नौकरियां, सभी खाली पोस्ट कैलेंडर के अनुसार भरेंगे 
    3. पेपर लीक से मुक्ति - पेपर-लीक रोकने के लिए नए कानून और नीतियां 
    4. गिग-वर्कर सुरक्षा - गिग वर्कर के लिए बेहतर कामकाजी नियम और संपूर्ण सामाजिक सुरक्षा 
    5. युवा रोशनी - युवाओं के लिए 5,000 करोड़ रुपए का नया स्टार्टअप फंड 
     
    नारी न्याय :- 
     
    1. महालक्ष्मी - हर गरीब परिवार की एक महिला को हर साल 1 लाख रुपए 
    2. आधी आबादी, पूरा हक - केंद्र सरकार की नई नौकरियों में 50% महिला आरक्षण 
    3. ⁠शक्ति का सम्मान - आशा, मिड डे मील और आंगनवाड़ी वर्कर्स को ज्यादा सैलरी, दोगुनी सरकारी योगदान से 
    4. अधिकार मैत्री - महिलाओं को कानूनी हक़ और सरकारी योजनाओं की जानकारी देने वाली एक अधिकार-सहेली, हर पंचायत में 
    5. सावित्री बाई फुले हॉस्टल - कामकाजी महिलाओं के लिए दोगुना हॉस्टल
     
    किसान न्याय :- 
     
    1. ⁠सही दाम - एमएसपी की कानूनी गारंटी, स्वामीनाथन फॉर्मूले वाली 
    2. कर्ज मुक्ति - कर्ज माफी प्लान प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए परमानेंट आयोग 
    3. बीमा भुगतान का सीधा ट्रांसफर - फसल नुकसान पर 30 दिन के अंदर सीधे खाते में पैसा ट्रांसफर
    4. उचित आयात-निर्यात नीति - किसानों के सलाह से नई इंपोर्ट-एक्सपोर्ट पॉलिसी बनेगी 
    5. जीएसटी-मुक्त खेती - किसानी के लिए ज़रूरी हर चीज़ से जीएसटी हटेगा 
     
    श्रमिक न्याय :- 
     
    1. ⁠श्रम का सम्मान - 400 रुपए कम से कम दैनिक मज़दूरी, मनरेगा में भी 
    2. सबको स्वास्थ्य अधिकार - 25 लाख रुपए का हेल्थ-कवर : मुफ़्त इलाज़, अस्पताल, डॉक्टर, दवा, टेस्ट, सर्जरी 
    3. ⁠शहरी रोजगार गारंटी - शहरों के लिए भी मनरेगा जैसी नई योजना 
    4. सामाजिक सुरक्षा - असंगठित मजदूरों के लिए जीवन और दुर्घटना बीमा 
    5. सुरक्षित रोजगार - मुख्य सरकारी कार्यों में कॉन्ट्रैक्ट सिस्टम मजदूरी बंद 
     
    हिस्सेदारी न्याय :- 
     
    1. गिनती करो - सामाजिक व आर्थिक समानता के लिए हर व्यक्ति, हर वर्ग की गिनती 
    2. आरक्षण का हक़ - संवैधानिक संशोधन द्वारा 50% सीमा हटाकर एससी/एसटी/ओबीसी को आरक्षण का पूरा हक़ 
    3. एससी/एसटी सब प्लान की कानूनी गारंटी - जितनी एससी/एसटी जनसंख्या, उतना बजट, यानी ज़्यादा हिस्सेदारी 4. जल-जंगल-जमीन का कानूनी हक़ - वन-अधिकार क़ानून वाले पट्टों का 1 साल में फैसला 
    5. अपनी धरती, अपना राज - जहां एसटी सबसे ज्यादा, वहां पैसा लागू बता दें कि इससे पहले सोमवार को कांग्रेस नेता केसी. वेणुगोपाल ने जानकारी दी थी कि आगामी लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी अपना घोषणापत्र 5 अप्रैल को जारी करेगी, जिसमें घोषणापत्र को लेकर देशभर के लोगों से सलाह भी ली जाएगी। 

    Read More
  • जयराम बोले, देश-प्रदेश में बनेगी भाजपा सरकार

    03-Apr-2024

    धर्मशाला। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मंगलवार को धर्मशाला के नरवाणा में आयोजित भाजपा की परिचय बैठक में दावा किया कि जून माह में केंद्र के साथ हिमाचल में भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सुक्खू सरकार तो अल्पमत में है, विधानसभा में भाजपा के विधायकों को निष्कासित कर सरकार बचाने का काम किया गया। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रदेश में लोकसभा चुनावों के साथ नौ विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव होते हैं, तो निश्चित तौर पर केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार के साथ प्रदेश में भी भाजपा की सरकार बनेगी। जयराम ठाकुर ने कहा कि राज्यसभा चुनाव में बहुमत होने के बावजूद कांग्रेस प्रत्याशी हार गए, नैतिकता के आधार पर सीएम को उसी दिन त्यागपत्र दे देना चाहिए था। राज्यसभा चुनाव में हार के बाद कांग्रेस ने 15 भाजपा विधायकों को विधानसभा से निष्कासित कर दिया, यदि भाजपा के 15 विधायकों को सस्पेंड न किया होता, तो बजट पारित न होता और सरकार उसी दिन गिर जाती। सरकार ने सत्ता में रहने का नैतिक अधिकार खो दिया है। जयराम ठाकुर ने कहा कि तीन निर्दलीय विधायकों ने अपने इस्तीफे प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष को सौंप दिए हैं, लेकिन उन्हें स्वीकार नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि सुधीर शर्मा ने सरकार को नाकामियों और झूठे वादों से तंग आकर, प्रदेश की मातृशक्ति और युवा शक्ति को उपेक्षा के कारण ही जनहित में अपनी विधायकी की परवाह नहीं की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनती है, तो सुधीर शर्मा को पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा। 


    Read More
  • छत्तीसगढ़ में यात्री सुविधाये बाधित करना ही मोदी की गारंटी है

    24-Nov-2023

    रायपुर। छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली रद्द किये गये ट्रेनों को यथावत संचालित करने की मांग करते हुये प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि वर्तमान में करीब 40 ट्रेनें रद्द है और अब 27 नवंबर से छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 18 और ट्रेनें 4 माह के लिए रद्द करने का फरमान केंद्र की मोदी सरकार ने जारी किया है। भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को बताना चाहिए कि आखिर किस बात का बदला छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों से लिया जा रहा है? यात्रियों को होने वाली असुविधा को ध्यान में रखते हुये बाधित की गयी ट्रेनें पूर्ववत संचालित किया जाये। बिलासपुर रेलवे जोन जिसके अंतर्गत छत्तीसगढ़ आता है पूरे देश में सबसे अधिक राजस्व कमाकर देने वाला रेलवे जोन है, लेकिन यात्री सुविधाये मोदी राज में सबसे ज्यादा बाधित इसी बिलासपुर रेलवे जोन में रही है। यह सिलसिला विगत साढ़े 9 साल से लगातार जारी है। दुःखद और निंदनीय है कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष इसी बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं लेकिन जब-जब छत्तीसगढ़ के हक और अधिकारों की बात आती है, दलिय चाटुकारिता में अरुण साव सहित भाजपा के लोकसभा में छत्तीसगढ़ से निर्वाचित सभी 9 सांसद मौन रहते हैं।


    प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि त्योहारी सीजन और शीतकालीन अवकाश के ऐन मौके पर दिल्ली, पंजाब, राजस्थान रूट की ज्यादातर ट्रेनें प्रभावित की गई है। बहाना अधोसंरचना विकास का किया जा रहा है। सर्वविदित है कि केंद्र में कांग्रेस सरकार के दौरान देश के भीतर दूसरी और तीसरी लाइन का काम हुआ, बड़े पैमानों पर पूरे देश में रेलवे के विद्युतीकरण का काम हुआ तब भी इस तरह से मनमाने ढंग से ट्रेनें निरस्त नहीं हुई। वर्तमान में भी छत्तीसगढ़ से कोयला ढुलाई कर रहे मालगाड़ी पर कोई प्रतिबंध नहीं है। जिस भी मालगाड़ी में अडानी लिखा गया है उसके लिए परमानेंट ग्रीन सिग्नल है, लेकीन जानबूझकर यात्री ट्रेनों को बाधित किया जा रहा है ताकि रेलवे की विश्वसनीय और लोकप्रियता पर डेंट लगे और विश्वसनीयता खत्म हो जिससे मोदी सरकार बिना जन-विरोध के रेलवे को अपने पूंजीपति मित्र अडानी को बेच सके।

    प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि असलियत यह है कि भारतीय रेल की विश्वसनीयता और यात्री सुविधा को समाप्त करने का षड्यंत्र केंद्र की मोदी सरकार ने रचा है। आम जनता की भरोसेमंद सस्ता और सुलभ परिवहन के पर्याय रेल को रेल को अचानक रद्द करने का सिलसिला मोदी सरकार में अनवरत जारी है। मोदी राज में अब तक छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 70 हजार से अधिक ट्रेने रद्द की जा चुकी हैं। महीनों पहले यात्रा की योजना बनाकर रिजर्वेशन करानें वाले नागरिकों की परेशानी से केंद्र की मोदी सरकार को कोई सरोकार नहीं है। रेलवे यात्रियों के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं करती। देश के इतिहास में पहली बार यात्री सुविधा इतनी ज्यादा बदहाल स्थिति में है। पहले तो बुजुर्गों को मिलने वाली छूट खा गए, छात्रों को मिलने वाली रियायत का गए, सभी श्रेणी के किराए में बेतहाशा वृद्धि की, प्लेटफार्म टिकट तक में कई गुना वसूली की, दैनिक यात्री, सरकारी और निजी क्षेत्र में कर्मचारी, पढ़ाई करने वाले, छात्र-छात्राएं, कामगार, नौकरी पेसा, आम यात्री सभी मोदी राज में उपेक्षा और प्रताड़ना के शिकार हुए। कुली और ऑटो चालकों की समस्याएं भी सर्वविदित है, लेकिन मोदी शाह के अधिनायकवाद के डर से भाजपा के जनप्रतिनिधि भी जनता के प्रति अपने कर्तव्य निभाने से भाग रहे हैं।

    Read More
  • प्रत्याशी ने पार्टी से दिया इस्तीफा, कांग्रेस का थामा दामन

    16-Nov-2023

    जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को मतदान होना है ऐसे में सारी राजनैतिक पार्टियां घर-घर जाकर जनता से मिल रही है। चुनाव से एक दिन पहले जेसीसीजे पार्टी को उनके ही प्रत्याशी ने बड़ा झटका दिया है। जेसीसीजे के सक्ती विधानसभा के प्रत्याशी राज कुमार पटेल ने जोगी कांग्रेस से इस्तीफा देकर कांग्रेस का दामन थाम लिया है। आपको बता दें कि, जेसीसीजे ने सक्ती विधानसभा से राज कुमार पटेल को प्रत्याशी बनाया था।


    लेकिन चुनाव होने के जब एक दिन से भी कम समय बचा था तो उन्होंने इस्तीफा देकर कांग्रेस का दामन थाम दिया। सूत्रों ने बताया कि, राज कुमार पटेल ने चुनाव लड़ने के लिए जेसीसीजे के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी से सहयोग मांगा था पर उन्हें सहयोग नहीं मिला जिसके बाद उन्होंने जेसीसीजे अलविदा कहने का मन बना पार्टी से इस्तीफा दे दिया। राज कुमार पटेल के इस्तीफे पर जेसीसीजे की तरफ फिलहाल कोई बयान जारी नहीं किया गया है।

    Read More
  • अहंकार में डूबे भाजपाईयों के घमंड को चकनाचूर करने छत्तीसगढ़ की जनता तैयार

    16-Nov-2023

    रायपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी के नेता भी यह मान चुके हैं कि छत्तीसगढ़ में चुनावी मुकाबले में भूपेश पर भरोसे की सरकार के सामने बीजेपी के तमाम पैंतरे नाकाम रहे। भाजपा का पूरा चुनावी अभियान केवल झूठ और षड्यंत्र पर ही आधारित रहा। पूरे चुनावी अभियान के दौरान न 15 साल के रमन सरकार की कोई उपलब्धि बता पाए और ना ही जिस मोदी की गारंटी की बात कर रहे हैं उस मोदी सरकार की साढ़े 9 साल की कोई उपलब्धि ही बता पाए। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की लहर भाजपा नेताओं को भी स्पष्ट दिखाई दे रही है यही कारण है कि भाजपा के सांसद और तमाम नेता झूठी शिकायत और गलत बयानी करके संभावित हार के लिए अभी से बहाने तलास रहे हैं।


    प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि धनबल, बाहुबल और तमाम तरह के प्रलोभन से मतदाताओं को प्रभावित करने का इतिहास भारतीय जनता पार्टी का रहा है। आज भी पाली तानाखार के भाजपा प्रत्याशी की गाड़ी में साढ़े 11 लाख़ रुपए नगद बरामद हुए, कार्रवाई के दौरान भाजपा के प्रत्याशी उस गाड़ी में मौजूद थे। अपने ही कार्यकर्ताओं को बंधवा मजदूर समझने वाले भाजपाई छत्तीसगढ़ की जनता को भी प्रलोभन के झांसे में फासना चाहती है। पूरे प्रदेश में कई जगह बड़े पैमाने पर साड़ी, कपड़े, बिछिया, पायल, शराब, नगदी और कई तरह की सामग्री भाजपा नेताओं द्वारा बाटने के आरोप लगे हैं। केंद्र की सरकार और धनबल के अहंकार में डूबे भाजपायों के घमंड को चकनाचूर करने छत्तीसगढ़ की जनता तैयार है।

    प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि पिछले 3 साल से कमल छाप के प्रमुख प्रचारक की भूमिका निभा रहे ईडी और आईटी के षड्यंत्र भी पूरी तरह से नाकाम हो चुका है। संवैधानिक संस्थाओं और जांच एजेंसियों के दुरुपयोग के बाद अब भाजपा नेता लोकतंत्र के इस महापर्व को धनबल से प्रभावित करने का कुत्सित प्रयास कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ की जनता भाजपा के खिलाफ मतदान करके इसका माकूल जवाब देगी। छत्तीसगढ़ की जनता लोकतंत्र के प्रति अपने कर्तव्यों को भली भांति जानती है, भाजपा की साजिश छत्तीसगढ़ में कामयाब नहीं होगा। छत्तीसगढ़ की समृद्धि और छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान के लिए छत्तीसगढ़ के मतदाता फिर से कांग्रेस की सरकार बनाने का मन बना चुके हैं।

    Read More
  • घोषणा पत्र के 21 वादों पर कांग्रेस के पक्ष में होगा मतदान

    16-Nov-2023

    रायपुर। घोषणा पत्र के 21 वादों पर कांग्रेस के पक्ष में मतदान होगा। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस ने जो कहा था वह किया और जो किया उससे बढ़कर कांग्रेस आने वाले समय में जनता के लिये करने को प्रतिबद्ध है। कांग्रेस पार्टी की प्राथमिकता में जनता को राहत देना और जनता का सर्वांगीण विकास है। रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य कांग्रेस की प्राथमिकता है। कांग्रेस के घोषणा पत्र में शहरी और ग्रामीण दोनो का ध्यान रखा गया है। कांग्रेस ने घोषणा पत्र में 200 यूनिट तक फ्री बिजली का लाभ प्रदेश के लगभग 50 लाख परिवारों को मिलेगा। अभी तक गरीबी रेखा के नीचे के लोगो को 5 लाख तक मुफ्त इलाज मिलता था तथा अन्य वर्ग के 50 हजार तक इलाज की सुविधा थी। कांग्रेस की सरकार बनने पर गरीबी रेखा के नीचे वालों को 10 लाख तक तथा अन्य सभी वर्ग के लोगों को 5 लाख तक इलाज की मुफ्त सुविधा दी जायेगी।


    बड़ी बीमारियों में कांग्रेस की सरकार बनने पर 25 लाख तक ईलाज बिना किसी भेदभाव के सभी को मिलेगा। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि शिक्षा को बढ़ावा देने कांग्रेस का लक्ष्य है। कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में छत्तीसगढ़ में सभी प्रकार की शिक्षा नर्सरी से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट तक सभी वर्ग के लिये निःशुल्क करने का वादा किया है। इससे प्रदेश के हर वर्ग के लोगो का शिक्षा पर होने वाला खर्च बचेगा। छत्तीसगढ़ देश का अकेला ऐसा प्रदेश होगा जहां मेडिकल, इंजीनियरिंग तथा आईटीआई की शिक्षा भी मुफ्त होगी। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि महंगाई से राहत भी कांग्रेस देगी। कांग्रेस की सरकार बनने के बाद गरीबी रेखा की उज्जवला की बहनों को कांग्रेस सरकार बनने पर मात्र 107 रू. में सिलेंडर मिलेगा तथा सभी वर्ग के लोगों को पूरे देश में सबसे सस्ता 474 रू. के लगभग रसोई गैस छत्तीसगढ़ में मिलेगी। भाजपा ने गरीबी रेखा के नीचे वालो को 500 रू. में सिलेंडर का दावा कर रही कांग्रेस ने सभी वर्ग के लोगों को 500 रू. की राहत देने का वायदा किया है। कांग्रेस किसानों की कर्जा माफी के साथ 3200 रू. में धान खरीदी करेगी। इससे गांव के रास्ते शहरों में समृद्धि आयेगी। 

    Read More
  • आंखों पर ऊन खींच लें

    15-Nov-2023

    2016 में अमित शाह ने कहा था कि नरेंद्र मोदी के निर्देशन में भारत विश्व गुरु बनने की राह पर है. वैश्विक गुरु के रूप में भारत का उदय और विश्व नेता के रूप में मोदी की लोकप्रियता हिंदू राष्ट्रवादी विमर्श में प्रतीकात्मक और शर्मनाक विषय हैं जिन्हें आंतरिक प्रचार के रूप में खारिज किए जाने का जोखिम है। इसके विपरीत इसका काफी महत्व है. प्यू रिसर्च सेंटर के एक हालिया सर्वेक्षण में, 68% भारतीयों ने कहा कि उनका मानना ​​है कि भारत का वैश्विक प्रभाव मजबूत हो गया है, जबकि 54% (और मीडिया में उच्च जोखिम वाले 71%) का मानना है कि भारत विश्वगुरु के रूप में बदल गया है। मोदी (लोकनीति-सीएसडीएस 2023)। ,


    लेकिन प्यू के अनुसार, केवल 28% (19 देश) ही इस बात से सहमत हैं कि भारत का प्रभाव बढ़ा है। विश्वगुरु की कहानी के विपरीत, पिछले प्यू सर्वेक्षणों से पता चलता है कि मोदी से पहले भी भारत में अनुकूलता का उच्च सूचकांक था। मोदी के संबंध में, 12 देशों में केवल 37% मीडिया ने उन पर भरोसा किया, जबकि 40% ने उन पर भरोसा नहीं किया। संयुक्त राज्य अमेरिका में, जहां 51% लोग भारत के पक्ष में हैं, मोदी पर भरोसा 21% है, जबकि इज़राइल में, जहां 71% लोग भारत के पक्ष में हैं, वहां 41% लोगों को उन पर भरोसा है। %; 40% अमेरिकियों (और 18 से 29 वर्ष की श्रेणी में 59%) ने मोदी के बारे में कभी नहीं सुना है (सर्वेक्षण में नेताओं के बीच उच्चतम प्रतिशत जिसमें ज़ेलेंस्की, मैक्रॉन, स्कोल्ज़, नेतन्याहू, मोदी, शी और पुतिन शामिल थे)।

    यह अंतर्विरोध और आत्म-प्रशंसा न केवल भारत में मुख्य राजनीतिक समस्याओं और लोकतंत्र के विकास से ध्यान भटकाने का प्रभाव डालती है, बल्कि दुनिया का नेतृत्व करने की चाहत रखने वाले राष्ट्र की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है, खासकर नैतिक और आध्यात्मिक रूप से। यह अंतरराष्ट्रीय समुदाय के प्रति शत्रुतापूर्ण एजेंडा है। भाषण।
    भारत के लोकतांत्रिक क्षरण और धार्मिक बहुसंख्यकवाद के साथ राज्य के विलय को लेकर शिक्षाविदों, मीडिया और मानवाधिकार संगठनों के बीच वैश्विक चिंता और निंदा है। विदेशी मीडिया की प्रतिक्रियाओं के विश्लेषण में (मेरे सह-अन्वेषक, ड्रू मैकएचर्न के साथ) हमने पाया कि ये चिंताएँ भौगोलिक रूप से व्यापक और राजनीतिक रूप से विविध हैं।

    इसके अलावा, आइए चार मीडिया (पत्रिका टाइम, द न्यूयॉर्क टाइम्स, फाइनेंशियल टाइम्स और निक्केई एशिया) का गहन विश्लेषण करें। जैसा कि हिंदू राष्ट्रवादियों द्वारा आरोप लगाया गया था, भारत के खिलाफ पक्षपातपूर्ण आवरण के बजाय, कठोर आलोचनाओं में लोकतांत्रिक प्रतिगमन, निरंकुश प्रवृत्ति और धार्मिक बहुसंख्यकवाद का उल्लेख किया गया था। यह महत्वपूर्ण है कि, जब हिंदू बहुसंख्यकवाद के बारे में प्रश्न थे, तब भी इनमें से कुछ प्रकाशनों और उनके स्तंभकारों को निपटा दिया गया था
    मोदी और उनके बाजारोन्मुख विकास एजेंडे का समर्थन करें। कवरेज तभी नकारात्मक हो गई जब विकास के एजेंडे पर विभाजनकारी हिंदू राष्ट्रवाद हावी हो गया।

    भारत में कोविड-19 को लेकर विदेशी मीडिया की कवरेज राज्य की नीति और कार्यों की आलोचना थी। असाधारणता का अनुमान, राष्ट्रीय भव्यता, अहंकार और संकीर्णता ऐसे कुछ शब्द थे जिनका इस्तेमाल कोरोनोवायरस के खिलाफ जीत की प्रारंभिक घोषणा के खिलाफ आलोचना में किया गया था। भारत में मौतें (वैश्विक कुल के उच्चतम अनुपात में से एक; अध्ययन, जिनमें भारत में भी कुछ शामिल हैं, आधिकारिक आंकड़ा आठ और दस के बीच बताते हैं) भी विदेशों में चर्चा का विषय बन गए।

    सरकार और सत्ताधारी दल की प्रतिक्रियाएँ तीखी थीं और इसे भारत की छवि खराब करने का एक जानबूझकर किया गया प्रयास बताया गया। आंतरिक और बाह्य मूल्यांकन के बीच नाटकीय अंतर इंडिया टुडे के एक सर्वेक्षण में स्पष्ट है जिसमें पाया गया कि प्रबंधन
    यह मानते हुए कि भारत की सबसे खराब सार्वजनिक स्वास्थ्य त्रासदी होने के बावजूद, कोविड-19 सरकार की मुख्य उपलब्धि है।

    विश्वगुरु की आलोचनात्मक राय और विदेशियों के विशेष ज्ञान की अवमानना से अज्ञानता और जानबूझकर की गई मूर्खता का पता चलता है। यहीं पर विश्वगुरु परियोजना, ओरिएंट के वर्चस्व वाली अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था को चुनौती देने की अपनी क्षमता के बावजूद, विशिष्ट आंतरिक उपभोग के लिए नियति में सिमट जाने का जोखिम उठाती है।

    Read More
  • चुनाव हारते देखकर गाली गलौज और झूठे आरोपों पर उतर आए भाजपा नेता

    14-Nov-2023

    रायपुर। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुये कहा कि भाजपा चुनाव में हारती भाजपा स्तरहीन षडयंत्र पर उतर आई है। भूपेश बघेल छत्तीसगढ़िया मुख्यमंत्री है छत्तीसगढ़ की संस्कृति खान-पान रीति-रिवाज को संवर्धित कर रहे उसको आगे बढ़ा रहे है तो भाजपा के दिल्ली से आये नेता भूपेश बघेल का माखौल उड़ा रहे है। भाजपा के दिल्ली के नेता छत्तीसगढ़ की संस्कृति को हिकारत से देखते है। रमन सिंह ने उनको छोटा आदमी, चूहा, बिल्ली तक बता कर मजाक उड़ाया था। भाजपा से बर्दास्त नहीं कर पा रही एक छत्तीसगढ़िया मुख्यमंत्री की चर्चा मोदी के बराबर क्यों हो रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कामो की तुलना लोग मोदी से बेहतर बता रहे इसीलिये भाजपाई गाली गलौज में उतर आये है। यह भाजपा का फासीवादी चरित्र है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री को बदनाम करने षडयंत्र कर रहे है।

     
    छत्तीसगढ़िया मुख्यमंत्री को बदनाम करने की साजिश रच रही है। झूठे आरोप पर और गाली गलौज पर भाजपा के नेता उतर गये है। यह भाजपा की बौखलाहट को दिखाता है। यह बर्ताव बता रहा कि भाजपा अब की बार दहाई के अंक तक नहीं पहुंच पायेगी। प्रधानमंत्री ईडी के माध्यम से गलत कार्यवाही करवा कर एक व्यक्ति के बयान का हवाला देकर मुख्यमंत्री की छवि खराब करने षड्यंत्र पूर्वक प्रेस नोट जारी करवाते है, फिर उसी आधार पर बेशर्मी पूर्वक भाषण देते है। जिस ड्राइवर के कथित बयान पर मुख्यमंत्री की छवि खराब करने की कोशिश की गई उसने कोर्ट में बयान देकर ईडी और भाजपा के षड्यंत्र का खुलासा कर दिया है। अब प्रधानमंत्री में नैतिकता बची हो तो मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से माफी मांगे।

    Read More
  • भूपेश सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं का नतीजा

    10-Nov-2023

    रायपुर। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भूपेश सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओं का असर धनतेरस के दिन बाजार में रौनक दिख रहा है बीते 5 साल में भूपेश सरकार ने जनता के जेब में 175000 करोड रुपए डाले हैं जिसके चलते आज मोबाइल बाजार, ऑटोमोबाइल सेक्टर, क्लॉथ ज्वेलरी, किराना सहित सभी शौक और जरूरतों के समान वाले दुकानों में आज भरपूर ग्राहकी नजर आ रही है। 9 साल में मोदी सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के चलते देश मंदी महंगाई और बेरोजगारी के अभूतपूर्व दौर से गुजर रहा है। देश के कई राज्यों में दिवाली में भी किसानों नौजवानों के चेहरे में मायूसी दिख रही है बेबसी दिख रही है। देश के संसाधन बिक रहे है मोदी सरकार के दौरान ही देश पर कुल कर्ज का भार 3 गुना बढ़ चुका है। बेरोजगारी, महंगाई, असमानता और भुखमरी बढ़ रही है। मोदी राज में देश की अर्थव्यवस्था उल्टे पाव भाग रही है।

     
     
    प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार की न्याय योजना सबके साथ खड़ी हुई है, किसानों को उनकी उपज का सही कीमत मिल रहा है, युवाओं को रोजगार मिल रहे, बिजली बिल हाफ की सुविधा मिल रही है, बेरोजगारी भत्ता मिल रहा है, आदिवासी वर्ग को उनके वनोपजों का समर्थन मूल्य मिल रहा है, तेंदूपत्ता की कीमत 4000 रु प्रति मानक बोरा मिल रहा ,धनवंतरी मेडिकल स्टोर में दवाइयों में 73 प्रतिशत तक की छूट, अंग्रेजी माध्यम की निशुल्क शिक्षा जिसके कारण मोदी निर्मित महंगाई से प्रदेश की जनता सीधी लड़ाई लड़ पा रही है। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में पुनः कांग्रेस की सरकार बनने पर किसानो की कर्ज माफी होगी, धान की कीमत 3200 रु प्रति क्विंटल मिलेगा ,रसोई गैस सिलेंडर में 500 की छूट मिलेगी, निशुल्क बिजली 200यूनिट तक, जाति का जनगणना, तिंवरा का भी समर्थन मूल्य में खरीदी होगी, 17.50 आवास बनाया जायेगा, केजी से पीजी तक निशुल्क शिक्षा सभी स्कूलों को अंग्रेजी माध्यम में अपग्रेड किया जायेगा,वनोंपज की समर्थन मूल्य में 10रु प्रति किलो की बढ़ोतरी, तेंदूपत्ता का मानक दर 6000 रु प्रति बोरा और 4000 पर सालाना बोनस सहित जितने भी वादे किए गए हैं उसे पूरा किया जाएगा और छत्तीसगढ़ नई ऊंचाइयों को छूएगा।

    Read More
  • कांग्रेस ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय को घेरने की चेतावनी दी, जानिए क्यों?

    10-Nov-2023

    रायपुर। छत्तीसगढ़ में पहले चरण की 20 सीटों पर मतदान संपन्न हो चूका है. बाकि की 70 सीटों पर 17 तारीख को मतदान होना है. चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक पार्टियों के प्रत्याशी प्रचार में जुटे हुए है. इसी बीच कांग्रेस ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से बीजेपी के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया है. छत्तीसगढ़ कांग्रेस के विधि विभाग ने BJP पर पैसा देकर वोट ख़रीदने की शिकायत की है.

     
     
    कांग्रेस विधि विभाग के प्रदेशाध्यक्ष डॉ देवा देवांगन ने बताया कि आचार संहिता के दौरान बीजेपी द्वारा महतारी वंदन योजना के तहत फ़ॉर्म भरवाने के साथ एक हज़ार रुपये दिया जा रहा था. जिसकी शिकायत हमने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से की है. देवा देवांगन ने कहा कि इससे पहले भी शिकायत की लेकिन कार्रवाई नहीं हुई है. अगर शनिवार तक कार्रवाई नहीं हुई तो मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय का घेराव किया जाएगा.
    बता दें कि अखबारों में छपे महतारी वंदन योजना के विज्ञापन में विवाहिता महिलाओं को हर महीने 1 हजार रूपये देने का उल्लेख है. साथ ही घर-घर पंजीयन करने के लिए क्यू आर कोड भी दिया है. निर्वाचन आयोग ने कहा है कि इससे प्रतीत होता हैं कि योजना में दी जाने वाली राशि तत्काल मतदाताओं को हस्तांतरित किया जा सकता है. मुख्य निर्वाचन कार्यालय ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव को अचार संहिता के उल्लंघन के लिए नोटिस जारी किया है.

    Read More
  • पहले चरण की 16 सीट पर कांग्रेस की जीत पक्की : टीएस सिंहदेव

    10-Nov-2023

    चिरमिरी। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान संपन्न हो चुका है। पहले चरण के मतदान के बाद भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों के नेता अपनी-अपनी पार्टी के जीत का दावा कर रहे हैं। सीएम भूपेश बघेल, पसीसी चीफ दीपक बैज के बयान सामने आ चुके हैं। वहीं अब इस मामले डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव का बड़ा बयान सामने आया है।

     
     
    डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने कहा कि, बस्तर में 20 में 16 सीट कांग्रेस की आएगी। सरगुजा में 14 सीटों पर जीत की कोशिश रहेगी। मल्लिकार्जुन खरगे के CM को लेकर दिए बयान पर डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने कहा कि, हाईकमान ही हमेशा निर्णय लेता है। हमने कल भी माना, आज भी मान रहे है और कल भी मानेंगे।

    Read More
  • “मोदी की गारंटी“ की नहीं है कोई गारंटी : भूपेश बघेल

    09-Nov-2023

    सरायपाली। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा के “मोदी की गारंटी“ पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी जी ने काला धन वापस लाने, युवाओं को 2 करोड़ रोजगार देने, किसानों की आय दोगुनी करने, महंगाई कम करने समेत कई वादे किये थे जो आज तक पूरे नहीं हुए है। उन्होंने कहा कि जो 9 सालों में अपने वादों को पूरा नहीं कर पाया उसके गारंटी की कोई गारंटी नहीं है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने संबोधन में कांग्रेस की घोषणा पत्र के आधार पर उपस्थित जनता को फिर से कांग्रेस की सरकार बनाने का आह्वान करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी चातुरी नंद को जिताने की अपील की।

     
     
    पहले चरण की 20 में से 20 सीटें जीत रहे
    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रथम चरण में 20 सीटों पर हुए मतदान का जिक्र करते हुए कहा कि पहले चरण में शानदार मतदान हुआ है। जिस तरह की सूचना हमारे पास आ रही है वो बेहद ही उत्साहजनक है। 20 में से 19 सीटों पर कांग्रेस का कब्जा है, एक सीट पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह का बचा है इस बार वो भी चुनाव हार रहे है। उन्होंने पूर्व सीएम पर कटाक्ष करते हुए कहा वे बुरी तरह से चुनाव हार रहे है, डॉ रमन सिंह का डब्बा गोल हो गया है।

    Read More
  • कांग्रेस के घोषणा पत्र में शहरी और ग्रामीण दोनों वर्ग का ध्यान

    07-Nov-2023

    रायपुर। कांग्रेस के घोषणा पत्र में शहरी और ग्रामीण दोनो का ध्यान रखा गया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस ने घोषणा पत्र में 200 यूनिट तक फ्री बिजली का लाभ प्रदेश के लगभग 50 लाख परिवारों को मिलेगा। अभी तक गरीबी रेखा के नीचे के लोगो को 5 लाख तक मुफ्त ईलाज मिलता था तथा अन्य वर्ग के 50 हजार तक ईलाज की सुविधा थी। कांग्रेस की सरकार बनने पर गरीबी रेखा के नीचे वालो को 10 लाख तक तथा अन्य सभी वर्ग के लोगो को 5 लाख तक ईलाज की मुफ्त सुविधा दी जायेगी। बड़ी बीमारियों में कांग्रेस की सरकार बनने पर 25 लाख तक ईलाज बिना किसी भेदभाव के सभी को मिलेगा।

     
     
    प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में छत्तीसगढ़ में सभी प्रकार की शिक्षा नर्सरी से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट तक सभी वर्ग के लिये निःशुल्क करने का वादा किया है। इससे प्रदेश के हर वर्ग के लोगो का शिक्षा पर होने वाला खर्च बचेगा। छत्तीसगढ़ देश का अकेला ऐसा प्रदेश होगा जहां मेडिकल, इंजीनियरिंग तथा आईटीआई की शिक्षा भी मुफ्त होगी। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने के बाद गरीबी रेखा की उज्जवला की बहनों को कांग्रेस सरकार बनने पर मात्र 107 रू. में सिलेंडर मिलेगा तथा सभी वर्ग के लोगों को पूरे देश में सबसे सस्ता 474 रू. के लगभग रसोई गैस छत्तीसगढ़ में मिलेगी। भाजपा ने गरीबी रेखा के नीचे वालो को 500 रू. में सिलेंडर का दावा कर रही कांग्रेस ने सभी वर्ग के लोगों को 500 रू. की राहत देने का वायदा किया है। कांग्रेस किसानों की कर्जा माफी के साथ 3200 रू. में धान खरीदी करेगी। इससे गांव के रास्ते शहरों में समृद्धि आयेगी।

    Read More
  • किसानों पर जमकर गुस्सा, किसने निकाला…

    03-Nov-2023

    कवर्धा। एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें भाजपा की एक बैठक में पार्टी प्रत्याशी विजय शर्मा नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के संबंध में बताया जा रहा है कि किसानों की एक मीटिंग में किसी बात को लेकर भाजपा प्रत्याशी माइक छोड़कर किसानों पर जमकर गुस्सा हो रहे हैं। ये पता नहीं लगा है कि ये नाराजगी किस बात को लेकर है। वीडियो की पुष्टि किसी स्तर पर नहीं हो पाई है। लेकिन सोशल मीडिया पर ये तेजी से फैल रहा है।


    Read More
  • कांग्रेस की सरकार बनने पर देश में सबसे सस्ता सिलेंडर छत्तीसगढ़ में

    31-Oct-2023

     रायपुर 31 अक्टूबर 2023। देश में सबसे सस्ता गैस सिलेंडर छत्तीसगढ़ में मिलेगा। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि साढ़े 9 साल पहले कांग्रेस की यूपीए सरकार के समय जिस रेट में घरेलू सिलेंडर का दाम छोड़ा था, छत्तीसगढ़ में 10 वर्षों बाद भी छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद फिर उसी रेट में गैस सिलेंडर मिलेगा। मोदी सरकार की मुनाफाखोरी वाली नीति के कारण आज सिलेंडर की कीमत 974 रू. है, 500 रू. की कांग्रेस द्वारा दी जाने वाली 500 सब्सिडी के बाद छत्तीसगढ़ में सिलेंडर 400 के लगभग में मिलेगा। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि चोरी की सरकार में उपमुख्यमंत्री बने देवेंद्र फडनवीस को कांग्रेस की छत्तीसगढ़ सरकार से सीखना चाहिये कि जनता से किया गया वायदा कैसे निभाया जाता है। कांग्रेस ने 2018 में जनता से जो वायदा किया था मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उसमें 95 प्रतिशत से अधिक वायदों को पूरा किया। यही कारण है प्रदेश में फिर से कांग्रेस की सरकार बनने वाली है। कांग्रेस ने जो कहा था भूपेश सरकार ने वह सब किया। जनता को इसीलिये कांग्रेस के वायदों पर भरोसा भी हो रहा है। इस चुनाव में भी कांग्रेस जो घोषणा कर रही जनता उसको पूरा होने की गारंटी मान रही है।

     
    प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर छत्तीसगढ़ देश का अकेला ऐसा राज्य होगा जहां केजी से पीजी तक की शिक्षा निःशुल्क होगी। छत्तीसगढ़ मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज, टेक्निकल डिग्रियां, बीएससी, एमएससी एवं बीएलएमए, बीकॉम, एमकॉम सभी प्रकार की शिक्षा निःशुल्क होगी।
    प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि 2023 में पुनः सरकार बनने पर प्रदेश के हर वर्ग की जनता के कर्जमाफी, 2018 की तर्ज़ पर किसानों की होगी कर्जमाफ़ी, 20 क्विंटल प्रति एकड़ की दर से होगी धान खरीदी, “छत्तीसगढ़ आवास न्याय योजना“ के माध्यम से गरीबों के लिए 17 लाख आवास, जातिगत जनगणना करवा कर वंचित वर्ग के लोगों को उनका अधिकार दिया जायेगा।
     
    श्रीमती प्रियंका गांधी जी द्वारा घोषित की गई घोषणाएं
    सिलेंडर रिफिल करने पर 500 रुपए की सब्सिडी घर की महिला के बैंक खाते में आयेगी। (मंहगाई की मार झेल रही महिलाओं को बड़ी राहत)।
    200 यूनिट तक बिजली फ्री, अधिक खपत पर 200 यूनिट प्रति माह तक निःशुल्क बिजली। (वर्तमान में अमीर-गरीब, शहरी ग्रामीण सभी उपभोक्ताओं को 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ का लाभ मिल रहा है)।  
    महिला स्व-सहायता समूहों तथा सक्षम योजनांतर्गत लिए गए ऋण माफ। (पूर्व में भूपेश सरकार ने 12 करोड़ 77 लाख रूपये की कर्ज माफी महिला स्व सहायता समूहों की है)।
    आगामी वर्षों में 700 नवीन ग्रामीण औद्योगिक पार्कों की स्थापना। (रीपा परियोजना के तहत सभी 146 ब्लाको के दो-दो गौठानों में ग्रामीण औद्योगिक पार्क संचालित है)।
    राज्य के सभी सरकारी स्कूल को स्वामी आत्मानंद इंग्लिश एवं हिंदी मीडियम स्कूलों में अपग्रेड करेंगे। (रमन सरकार के दौरान बंद किये गये 3 हजार से अधिक सरकारी स्कूलों को पुनः खोला गया, वर्तमान में 747 स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट स्कूल संचालित है)।
    छत्तीसगढ़ के निवासियों के सड़क दुर्घटनाओं में तथा अन्य आकस्मिक दुर्घटनाओं में मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत 25 लाख तक की चिकित्सकीय सहायता, निःशुल्क इलाज।
    परिवहन व्यवसाय से जुड़े 6,600 से अधिक वाहन मालिकों के वर्ष 2018 तक के 726 करोड़ राशि के बकाया मोटरयान कर, शास्ति और ब्याज के कर्ज की माफ।
    राज्य के किसानों से “तिवरा” को भी समर्थन मूल्य पर खरीदा जाएगा।

    Read More
  • 15-15 लाख देने का झूठा वादा पीएम ने किया : सीएम भूपेश बघेल

    28-Oct-2023

    कांकेर। भानुप्रतापपुर में सीएम भूपेश बघेल ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, रमन सिंह ने लगातार 15 साल तक ठगने का काम किया. 21 सौ में धान खरीदने और 300 रुपए बोनस देने की बात कही पर नहीं दिया. 2014 में डबल इंजन की सरकार बनी तो बोनस देना बंद कर दिया. इसी कारण किसानों को दो साल का बोनस नहीं मिला. इसे देने की घोषणा हमने की, लेकिन केंद्र सरकार ने बोनस देने पर रोक लगा दिया है. इसके लिए पीएम मोदी को पत्र लिखा है पर अभी तक कोई अनुमति नहीं दी.

     
     
    सीएम बघेल ने कहा, भाजपा सरकार किसान के विराेध में लगातार काम कर रही है. जब कांग्रेस ने कर्जमाफी की घोषणा की तो भाजपाइयों के पेट में दर्द हो रहा है. रमन सरकार ने चुनाव से पहले खूब राशन कार्ड बनाया पर चुनाव के बाद हजारों राशन कार्ड को निरस्त कर दिया. आदिवासियों के एक लाख एकड़ जमीन छीनने का काम रमन सरकार ने किया. 15 साल में रमन सरकार पेसा कानून तक नहीं बना पाया.
     
    सीएम भूपेश बघेल ने कहा, मोदी सरकार ने सबसे खाते में 15-15 लाख देने का वादा किया था, रोजगार देने की बात कही थी, किसानों की आय दोगुनी करने वादा किया था पर एक भी वादा पूरा नहीं कर पाई. ऐसा कोई सगा नहीं है, जिसे रमन सिंह और दिल्ली वालों ने ठगा नहीं. हमने कांग्रेस सरकार बनते ही शपथ लेने के बाद दो घंटे में ही 19 लाख किसानों का कर्ज माफ किया. 1700 आदिवासी किसानों को जमीन का पट्‌टा दिया गया. 4000 प्रति मानक बोरा से तेंदूपत्ता खरीदा जा रहा. सबसे ज्यादा गन्ना और मिलेट्स की कीमत छत्तीसगढ़ में है. चुनाव के बाद बस्तर में मक्का प्रोसेसिंग यूनिट शुरू की जाएगी.

    Read More
  • 15 साल के कार्यकाल में डॉ रमन सिंह ने अडानी को सौंपा खदान और खनिज संपदा: भूपेश बघेल

    25-Oct-2023

    बालोद। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बालोद में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए भाजपा और पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि डॉ रमन सिंह ने 15 साल तक छत्तीसगढ़ की जनता को झूठे दावों में भुलाये रखा और अडानी को राज्य की खनिज संपदा और खदानों को सौंप दिया। आज भी चुनाव भाजपा नहीं बल्कि डॉ रमन सिंह लड़ रहे है और डॉ रमन सिंह अडानी के इशारों पर काम कर रहे है क्योंकि उनका पूर्व ओएसडी अमन सिंह अभी अडानी की नौकरी कर रहा है। मुख्यमंत्री ने भाजपा नेताओं पर तंज कसते हुए सवाल पूछा कि आम जनता को मिलने वाली सौगातों को भाजपाई रेवड़ी कहते है तो फिर अडानी को जो दिया जा रहा है क्या वो रबड़ी है? मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किसानों को बोनस और 2100 रुपये समर्थन मूल्य को लेकर वादाखिलाफी करने के मुद्दे पर भाजपा और रमन सिंह को घेरा। उन्होंने कहा कि किसानों को 2500 रु के समर्थन मूल्य और बोनस पर केंद्र सरकार मनमाना रोक लगा रही है। केंद्र सरकार ने चावल नहीं खरीदा उसके बावजूद हम केंद्र सरकार के सामने झुके नहीं और धान को बाजार में बेच दिया लेकिन किसानों को घाटा नहीं होने दिया। हमने पीएम से किसानों के बोनस पर लगी रोक हटाने को पत्र लिखा है।

    अगर केंद्र सरकार रोक हटाती है तो हमारी सरकार किसानों को बोनस भी देगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी ने किसानों की कर्जमाफ़ी और 2500 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी करने समेत कई घोषणाएं की थी जिस पर प्रदेश की जनता ने भरोसा जताते हुए कांग्रेस को ऐतिहासिक बहुमत देकर कांग्रेस की सरकार बनाई थी। जैसे ही हमारी सरकार का गठन हुआ हमने मात्र 2 घंटे के भीतर कर्जमाफ़ी कर दिया और किसानों को 2500 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी करने के लिए राजीव गांधी किसान न्याय योजना शुरू की। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने भाषण में कोरोना के संकटकाल का जिक्र करते हुए कहा कि जब कोविडकाल में रोजगार बंद हो गया तो हमने मनरेगा का विस्तार किया जिससे ग्रामीणों को उस कठिन समय में रोजगार मिला। इसी समय हमारी सरकार ने राजीव गांधी किसान न्याय योजना की किस्त भी जारी की जिससे किसानों को संकट के समय में बड़ी राहत मिली। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने ओजस्वी भाषण से बालोद की चुनावी सभा स्थल में कार्यकर्ताओं के बीच नई ऊर्जा और जोश का संचार किया। मुख्यमंत्री के भाषण सुनकर उपस्थित लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट और “काहे के चिंता हे, कका अभी जिंदा हे“ के नारों से मुख्यमंत्री का अभिवादन किया।

    Read More
  • भगवान से डरो भ्रष्टाचारियों : रमन सिंह

    25-Oct-2023

    रायपुर। छग कांग्रेस ने रमन सिंह का एक फोटो ट्विटर पर शेयर किया है. जिसमें कैप्शन देते हुए लिखा कि कमीशनखोर रमन सिंह ने भी #दशहरा पर अपने हथियार का पूजन किया.  जिस पर रमन सिंह ने फोटो की सच्चाई बताते जवाब दिया।

    पूर्व सीएम का कहना है कि रावण को नारायण में मनुष्य दिखाई दे रहे थे और भ्रष्टाचारियों को नारायण में वही दिखाई दे रहा है जो उनके पतन का कारण बनने जा रहा है। चलो अच्छा है अंतिम समय में सत्य को स्वीकार कर रहे हो, अब अगले 5 वर्ष एकांत में बैठकर अपने भ्रष्टाचार पर चिंतन भी करना। बता दें कि आगामी चुनाव को देखते बीजेपी-कांग्रेस एक दूसरे पर हमलावर है. रोजाना नए नए तरकीब अपनाकर नेताओं के कारनामें के बारे में बता रहे हैं.

    Read More
  • ईडी की छापेमारी राजनैतिक माहौल दूषित करने के लिये : कांग्रेस

    24-Oct-2023

    रायपुर। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा ने अपने सत्ता बल का दुरुपयोग कर केंद्रीय जांच एजेंसियों को भाजपा का मोर्चा, संगठन, बना दिया है। इसीलिये भाजपा की प्रमुख अनुषांगिक संगठन ईडी मोर्चा ने अपना चुनावी काम शुरू कर दिया है। चुनाव में भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस की लोकप्रियता का राजनैतिक रूप से मुकाबला नहीं कर पा रही है तो ईडी की छापेमारी करवा रही है। आज तक छत्तीसगढ़ में ईडी ने जितनी भी कार्यवाहियां की चाहे कथित शराब घोटाला हो या कोल घोटाला हो सब में ईडी ने केवल काल्पनिक आंकड़े जारी किया किसी भी आरोप का ईडी के पास कोई प्रमाण नहीं था सिवाय काल्पनिक आंकड़ो के।

     
     
    प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि ईडी के द्वारा कुछ राइस मिलर्स और व्यापारियों पर छापा मारा गया है, ईडी द्वारा छत्तीसगढ़ में कभी कांग्रेस नेताओं पर, कभी ट्रांसपोर्टर पर, कभी अधिकारियों पर और अब राइस मिलर एवं व्यापारियों पर छापे की कार्यवाही के द्वारा छत्तीसगढ़ में भय और भ्रम का माहौल बनाने का दुष्प्रयास किया जा रहा है, ईडी की कार्यवाही हमेशा से सवालो के घेरे में रही है। माननीय सुप्रीम कोर्ट ने ईडी द्वारा छत्तीसगढ़ में दुर्भावना पूर्वक कार्यवाही पर तीखी टिप्पणी करते हुये कहा था कि- “ईडी अपने कामकाज में पारदर्शी और निष्पक्ष रहें, प्रतिशोधी ना बने” सर्वोच्च न्यायालय द्वारा ईडी के खिलाफ दी गई लगातार टिप्पणियों से यह पूरी तरह स्पष्ट है कि अपने राजनैतिक वजूद को बचाने भाजपा ईडी का दुरुपयोग कर राज्य सरकार की छवि खराब करने में लगी है। पिछले पांच साल में छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार के ऊपर भाजपा 1 रू. का भी प्रमाणित भ्रष्टाचार का आरोप लगा नहीं पाई है तो अधिकारियों, व्यापारियों के यहां छापेमारी कर दूषित वातावरण बनाया जा रहा है।
     
     

    Read More
  • जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे ने जारी की प्रत्याशियों की पहली लिस्ट

    20-Oct-2023

    रायपुर 20 अक्टूबर 2023। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पहली लिस्ट जारी की है। इसमें 16 प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतारा है। पहले चरण में होने वाली 20 सीटों पर चुनाव के लिए जेसीसीजे ने प्रत्याशियों की घोषणा की है। जनता कांग्रेस के महामंत्री महेश देवांगन ने सूची जारी की है। 

     
    जानें अन्य पार्टियों का हाल
    इससे पहले बसपा ने 8 अगस्त को 9 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की थी। इसमें 9 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की थी। इसके बाद 10 अक्टूबर को दूसरी सूची में 17 प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतारा। तीसरी सूची में 4 प्रत्याशियों को मौका दिया है। इस तरह से बसपा ने अब तक 30 प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतार चुकी है। भाजपा ने 17 अगस्त को 21 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की थी। फिर 9 अक्टूबर को 64 प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी की थी। इसके बाद 15 अक्टूबर को तीसरी सूची में पंडरिया सीट से भावना बोहरा को टिकट दिया था। इस तरह बीजेपी ने कुल 86 प्रत्याशियों को उतार चुकी है। कांग्रेस ने शारदीय नवरात्रि पर 15 अक्टूबर को 30 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की थी। इसके बाद 18 अक्टूबर को दूसरी सूची में 53 सीटों पर प्रत्याशियों को उतारा था। इस तरह से कांग्रेस ने 83 प्रत्याशियों को चुनावी रण में उतार चुकी है। वहीं छत्तीसगढ़ आम आदमी पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की पहली सूची 9 सितंबर और दूसरी 2 अक्टूबर को जारी की थी। पहली सूची में जहां 10 प्रत्याशियों को टिकट दिया था। वहीं दूसरी सूची में 12 प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतारा है। इसके बाद आम आदमी पार्टी ने 13 अक्टूबर को तीसरी सूची जारी की थी। इसमें 11 प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतारा था। इस तरह से आम आदमी पार्टी अब तक कुल 33 प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतार चुकी है। छत्तीसगढ़ की कुल 90 विधानसभा सीट के लिए दो चरणों में चुनाव होंगे। पहले चरण का मतदान 7 नवंबर को होगा और 17 नवंबर को दूसरे चरण के लिए वोट डाले जाएंगे। वहीं 3 दिसंबर को नतीजे आएंगे। 
     
    इन सीटों पर फंसा पेंच
    बीजेपी ने अब तक 86 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतार दिए हैं। वहीं कांग्रेस ने 53 सीटों पर उम्मीदवारों को टिकट दिया है। 90 सीटों वाले विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी ने 4 सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नाम घोषित नहीं किए हैं। इनमें बेमेतरा, अंबिकापुर, बेलतरा, कसडोल सीटें शामिल हैं। वहीं कांग्रेस ने 7 सीटों पर प्रत्याशी घोषित नहीं किए हैं। इसमें रायपुर उत्तर, महासमुंद, सरायपाली, कसडोल, बैकुंठपुर , सिहावा और धमतरी सीट शामिल हैं। प्रत्याशियों के नाम का पेज फंसा होने की वजह से इन सीटों पर घोषणा नहीं की गई है। कांग्रेस ने एक पूर्व सांसद समेत 9 महिलाओं को टिकट दिया है। 

    Read More
  • कांग्रेसी विधायक ने टीएस सिंह देव पर लगाया गंभीर आरोप, कहा- भाजपा के सहयोग से मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं

    19-Oct-2023

    बिलासपुर। कांग्रेस ने जब से विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों की सूची जारी की है तब से कई बड़े विधायकों की टिकट कटी जिसकी वजह से बड़े नेताओं के समर्थकों का होने के बाद रामानुजगंज विधायक बृहस्पत सिंह का बड़ा बयान सामने आया है. टिकट नहीं मिलने पर बृहस्पत सिंह ने उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा, अडानी के सहयोग से डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव सीएम बनना चाहते हैं।

     
    बृहस्पत सिंह ने कहा, डिप्टी सीएम के विधानसभा में उदयपुर पड़ता है, जहां अडानी का कोल माइंस है, जिसकी माइनिंग और ट्रांसपोर्टिंग का काम अडानी ने उनके लोगों को दे रखा है. अडानी साहब को कार्यालय बनाने के लिए टीएस सिंहदेव साहब ने खुद की जमीन दी है. अडानी साहब के सहयोग से मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं ऐसा लगता है।
     
    बृहस्पत सिंह ने कहा, ठोको ताली के चक्कर में पंजाब चला गया. ग्वालियर महाराज के चक्कर में मध्यप्रदेश कांग्रेस चली गई. इसी तरह सरगुजा महाराज के चक्कर में छत्तीसगढ़ ढाई साल पहले चले जाने की स्थिति बन गई थी. यहां भी सिंहदेव साहब शिंदे की तरह भाजपा के सहयोग से यहां भी सरकार निपटा दिए होते।
     
    कांग्रेस विधायक बृहस्पत सिंह ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस नेता के बीच समझौता हुआ है। टीएस सिंहदेव के खिलाफ भाजपा आसान उम्मीदवार देता इधर रामविचार नेताम के खिलाफ डमी कैंडिडेट दिया गया। ताकि दोनों बड़े नेता आसानी से जीत सकें।Ts सिंहदेव लगातार कांग्रेस के खिलाफ काम कर रहे हैं। उसके बाद भी कांग्रेस हाईकमान क्यों चुप है, ये बड़े नेता ही जानते हैं।

    Read More
  • पीसीसी चीफ ने किया दावा, कांग्रेस के प्रत्याशी जीतेंगे चुनाव

    18-Oct-2023

    रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस ने उम्मीदवारीं चयन में कार्यकर्ताओं की पसंद का पूरा ख्याल रखा है। टिकट के दावेदारों के आवेदन पर कई बार गंभीरता से विचार किया है और जीतने योग्य उम्मीदवारों को अवसर दिया है। 83 प्रत्याशी की सूची में 14 महिला, 32 नया चेहरा है और दूधाधारी मठ के महंत रामसुंदर दास को भी प्रत्याशी बनाया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि पहली और दूसरी 83 उम्मीदवारों की सूची से स्पष्ट हो गया अबकी बार 75 पार का लक्ष्य जो कांग्रेस ने तय किया है जरूर पूरा होगा। कांग्रेस की सूची हर वर्ग का पूरा ख्याल रखा गया है। एसटी, एससी, ओबीसी वर्ग तथा सामान्य वर्ग के लोगों को, महिलाओं को भी एवं संत महात्मा को अवसर दिया गया है। भाजपा ने चुनाव के पहले ही अपनी हार मान लिया है। कांग्रेस के 83 उम्मीदवार प्रचंड मतो से चुनाव जीतेंगे। अब की बार राजनांदगांव विधानसभा में भी नया इतिहास लिखा जायेगा। रमन सिंह भी चुनाव हारेंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि भाजपा ने 15 सालों के शोषण के सभी आरोपियों को एक बार फिर से प्रत्याशी बनाकर छत्तीसगढ़ की जनता में जले में नमक छिड़का है। नान घोटाले, झलकी, पनामा, इंदिरा प्रियदर्शनी बैंक घोटाला, स्काईवॉक घोटाला, चिटफंड घोटाला, आंखफोड़वा के सभी आरोपियों को प्रत्याशी बनाया है।

     
    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि जनता ने मन बना लिया है राज्य में फिर से कांग्रेस की सरकार बनेगी। आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी राज्य सरकार की उपलब्धियों और मोदी सरकार की नाकामियां तथा वायदा खिलाफी को जनता के बीच लेकर जायेंगे। साथ ही भाजपा की रमन सरकार के 15 साल के भ्रष्टाचार भी हमारे चुनावी हथियार पर होंगे। एक तरफ जहां कांग्रेस सरकार ने अपने जन घोषणा पत्र के 95 प्रतिशत वायदों को पूरा किया है वहीं भाजपा की मोदी सरकार ने अपने महत्वपूर्ण वायदो 2 करोड़ युवाओं को हर साल रोजगार, किसानों की आय दुगुनी करने तथा 100 दिनों में महंगाई कर विदेश से कालाधन लाना तथा हर के खाते में 15 लाख जैसे वादो को मोदी सरकार ने जमुला बता दिया था। इसे भी हम जनता के बीच लेकर जायेंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि चुनाव में कांग्रेस के पास बताने के लिये अपने सरकार के गौरवशाली जनहित के काम है। हमारी सरकार ने अपने जन घोषणा पत्र के 95 प्रतिशत वायदों को पूरा किया है। छत्तीसगढ़ में भाजपा मुद्दविहीन है। इसके विपरीत कांग्रेस के पास अपनी सरकार के पांच सालों के काम की लंबी फेहरिस्त है। 400 यूनिट तक बिजली बिल आधा किया। स्वामी आत्मानंद स्कूल, गोधन न्याय योजना, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, राजीव गांधी ग्रामीण कृषि मजदूर न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, दाई दीदी क्लिनिक, हाट बाजार क्लिनिक, मुख्यमंत्री शहरी स्वास्थ्य योजना, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सुविधा योजनाओं से प्रदेश के आम आदमी का भरोसा कांग्रेस के प्रति बढ़ा है।

    Read More
  • हेट स्पीच को लेकर कांग्रेस ने अमित शाह के खिलाफ चुनाव आयोग में की शिकायत

    17-Oct-2023

    रायपुर। राजनांदगांव में भाजपा नेता अमित शाह द्वारा किये गये हेट स्पीच और भड़काऊ भाषण की शिकायत कांग्रेस ने चुनाव आयोग से किया तथा कार्यवाही की मांग किया। प्रदेश कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने एक प्रतिनिधिमंडल के साथ जाकर चुनाव आयोग से शिकायत किया। शिकायत में कहा गया कि – भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और देश के गृहमंत्री अमित शाह ने भाजपा के राजनांदगांव के प्रत्याशी डॉ. रमन सिंह के नामांकन के लिये आयोजित सभा में दिये गये अपने भाषण में दंगा भड़काने के उद्देश्य से गलत बयानी करते हुये कहा कि उन्होंने बेमेतरा जिले के बीरनपुर में हुये हत्या के मामले को लेकर अपनी चुनाव सभा में सीधे कहा, “भूपेश बघेल सरकार ने तुष्टिकरण के लिए, वोट बैंक की राजनीति के लिए छत्तीसगढ़ के बेटे भुवनेश्वर साहू को लिंचिंग करवाकर मार दिया। भारतीय जनता पार्टी ने तय किया है कि हम भुवनेश्वर साहू के हत्यारों को उनके अंजाम तक पहुंचाएंगे और इसके प्रतीक के रूप में उनके पिता ईश्वर साहू को चुनाव मैदान में उतारा है।

    अमित शाह का यह बयान ना केवल आपत्तिजनक है बल्कि इसका एकमात्र उद्देश्य शांत प्रदेश छत्तीसगढ़ में सांप्रदायिक हिंसा भड़काना है। गृह मंत्री ने चुनावी फ़ायदे की नीयत से उन्माद भड़काने के लिए यह बयान दिया है। उन्होंने जो कहा है वह बिल्कुल झूठ है। हक़ीक़त यह है कि हिंसा और प्रति हिंसा के इस मामले में सरकार ने त्वरित कार्रवाई की थी और आरोपियों को गिरफ़्तार करके जेल भेजा था। लेकिन छत्तीसगढ़ में साफ़ दिख रही अपनी हार से बौखलाए अमित शाह अब सांप्रदायिकता का सहारा लेना चाहते हैं। राजनांदगांव में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए संविधान की शपथ लेकर संवैधानिक पद पर बैठे देश के गृहमंत्री अमित शाह ने धार्मिक धुव्रीकरण के उद्देश्य से सांप्रदायिक तनाव भड़काने का कुत्सित प्रयास किया है। छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के नेता लगातार योजनाबद्ध तरीके से षडयंत्र पूर्वक बिरनपुर की घटना पर अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने का प्रयास कर रहे हैं। जिस मामले में विवेचना पूरी हो चुकी है, न्यायालय में चालान प्रस्तुत हो चुका है, निचली अदालत का फैसला भी आ गया है उसके खिलाफ देश के गृह मंत्री द्वारा साप्रदायिक धु्रवीकरण करके के उद्देश्य से उन्माद भड़काने का कुत्सित प्रयास स्पष्ट तौर पर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है अतः निवेदन है कि अमित शाह, रमन सिंह और अरुण साव के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर, घनश्याम राजू तिवारी, सुरेन्द्र वर्मा, अजय साहू, नितिन भंसाली, मणी वैष्णव, सुजीत घिदौड़े उपस्थित थे।

    Read More
Previous123Next
Top