धमतरी। जिले के बोरझरा गांव में रविवार को एक गंभीर और चिंताजनक घटना सामने आई, जब खेल-खेल में बच्चों ने रतनजोत के बीज खा लिए।
इसके बाद 24 से अधिक बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उल्टी, पेट दर्द और चक्कर आने की शिकायत के बाद सात बच्चों की हालत गंभीर होने पर उन्हें तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
स्थानीय लोगों के अनुसार, दोपहर के समय बच्चे गांव के पास खेल रहे थे। इसी दौरान उन्होंने आसपास उगे रतनजोत के पेड़ के बीज तोड़कर खा लिए, जिनके जहरीले और हानिकारक प्रभाव की उन्हें जानकारी नहीं थी।
कुछ ही देर में बच्चों को उल्टी, चक्कर और पेट दर्द जैसी समस्याएं शुरू हो गईं। स्थिति बिगड़ते देख ग्रामीणों ने तुरंत परिजनों को सूचना दी।
घटना की जानकारी मिलते ही बच्चों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उन्हें आपातकालीन वार्ड में भर्ती कर प्राथमिक उपचार दिया गया।
चिकित्सकों के मुताबिक अधिकांश बच्चों की हालत अब स्थिर है, हालांकि सात बच्चों की स्थिति गंभीर बनी हुई है और उन पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। प्रशासन ने अभिभावकों से बच्चों को ऐसे जहरीले पौधों से दूर रखने की अपील की है।
धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में स्थित बिलाई माता मंदिर न केवल आस्था का प्रमुख केंद्र है बल्कि अपनी अद्भुत कथा और रहस्यमय परंपराओं के कारण लोगों के आकर्षण का केंद्र भी बना हुआ है। इसे प्रदेश के पांच प्रमुख शक्तिपीठों में से एक माना जाता है। मंदिर का नाम और उसकी स्थापना की कथा विशेष रूप से बिल्लियों से जुड़ी है, जो इसे अन्य धार्मिक स्थलों से अलग पहचान दिलाती है।
धमतरी। अपराध का ग्राफ कम होने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन अपराधी हत्या, चाकूबाजी और चोरी जैसे कई अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। इसी बीच एक बार फिर धमतरी में चोरों के हौसले बुलंद हो गए हैं कि अब वे सीधे एटीएम मशीनों को निशाना बना रहे हैं। ताजा मामला शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र का है, जहां देर रात दो आरोपियों ने हिटाची एटीएम में घुसकर ताबड़तोड़ की। हालांकि मशीन से कैश निकालने में असफल रहे लेकिन लाखों का नुकसान जरूर कर गए। मिली जानकारी के अनुसार, मामला धमतरी के महिमा सागर वार्ड स्थित हिटाची एटीएम का है। जहां दो शराबी युवक गैती और टंगिया लेकर एटीएम पहुंचे और कैश निकालने की नीयत से मशीन पर ताबड़तोड़ वार करने लगे। काफी देर के मशक्कत के बाद भी आरोपी कैश बॉक्स तक नहीं पहुंच सके, लेकिन तोड़फोड़ में एटीएम मशीन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि मशीन में करीब डेढ़ लाख रुपये कैश मौजूद था, लेकिन आरोपी उसे निकालने में नाकाम रहे। सुबह जब एटीएम कर्मी मौके पर पहुंचे तो नजारा देख उनके होश उड़ गए। मशीन की हालत खराब थी और जगह-जगह टूट-फूट साफ दिखाई दे रही थी।
धमतरी। गौवंश तस्करी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार किए गए है। थाना केरेगांव क्षेत्र में एक सफेद रंग के पिकअप वाहन क्रमांक CG 05 AN 4324 में 01 नग भैंसा एवं 01 नग भैंसी को बिना चारा-पानी के, अवैध रूप से कत्ल करने की नीयत से परिवहन किया जा रहा था। केरेगांव पुलिस टीम द्वारा वाहन को रोककर पूछताछ करने पर आरोपीगण पशुओं के परिवहन संबंधी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाए।तत्पश्चात गवाहों की मौजूदगी में गौवंश को जप्त कर कब्जा पुलिस में लिया गया। थाना प्रभारी केरेगांव द्वारा पशु तस्करी एवं अवैध परिवहन के विरुद्ध की गई प्रभावी कार्यवाही के तहत अपराध क्रमांक 17/2025 धारा 4, 6, 10 पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 एवं धारा 11 पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपियों का कृत्य अपराध सदर धारा के अंतर्गत पाए जाने पर उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। पुलिस द्वारा पशु तस्करी एवं अवैध परिवहन जैसी गतिविधियों पर सख्त निगरानी रखते हुए कड़ी कार्यवाही लगातार की जा रही है। उल्लेखनीय है की धमतरी पुलिस,थाना भखारा द्वारा पिछले माह गौवंश तस्करी करने वाले 02 प्रकरणों में 05 आरोपियों के विरुद्ध एवं दिनांक 02.08.25 में ही 07 आरोपियों के विरुद्ध कुल 12 आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही कर जेल भेजा गया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम ● (01) नारायण साहू पिता सरजू राम साहू, उम्र 44 वर्ष, निवासी खरतुली थाना अर्जुनी, जिला धमतरी(छ.ग.)। ● (02) लोमश साहू पिता संजय साहू, उम्र 22 वर्ष, निवासी परसतराई थाना अर्जुनी, जिला धमतरी(छ.ग.)।
धमतरी। बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान (बड़ौदा आरसेटी) धमतरी में 30 दिवसीय घरेलू वायरिंग का निःशुल्क एवं आवासीय युक्त प्रशिक्षण 12 अगस्त से दिया जाएगा। इसके लिए 18 से 45 वर्ष तक के इच्छुक ग्रामीण बेरोजगार युवाओं से आवेदन मंगाए गए हैं। निदेशक, बड़ौदा आरसेटी ने बताया कि प्रशिक्षण के लिए 35 सीटें आरक्षित हैं। प्रशिक्षण के दौरान बिजली उपकरण, वोल्टेज, एमसीबी, कनेक्शन, सीरीज और डायरेक्ट बोर्ड कनेक्शन, स्वीच वायरिंग, मास्टर स्विच वायरिंग, डायरेक्ट बोर्ड कनेक्शन, लॉज वायरिंग, हास्पिटल वायरिंग, घर वायरिंग, थ्री फेस इत्यादि की तकनीकी एवं प्रायोगिक जानकारी दी जाएगी। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा प्रायोजित इस प्रशिक्षण में उद्यमिता संबंधी जानकारी भी दी जाएगी। इसके लिए आवेदक को राशनकार्ड, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड की फोटो काफपी, 4 पासपोर्ट साईज के फोटो लेकर कम्पोजिट भवन के पीछे स्थित बड़ौदा स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में उपस्थित होने कहा गया है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए मोबाईल नंबर +91-88394-68509 और +91-97559-17024 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
धमतरी। भारत सरकार के ग्रामीण विकास विभाग की संयुक्त सचिव श्रीमती स्वाति शर्मा आज कुरूद विकासखंड के ग्राम चर्रा पहुंचीं। जहां उन्होंने बिहान योजना अंतर्गत स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा संचालित आजीविका गतिविधियों पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया और महिलाओं से सीधे संवाद कर उनके कार्यों की सराहना की।
धमतरी। शहर में शांति भंग करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार हुए है, जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने,शांति भंग करने वालों पर त्वरित एवं सख्त कार्यवाही की जा रही है। आरोपी मोहनलाल सूर्यवंशी (उम्र 40 वर्ष) निवासी सेहराडबरी, थाना अर्जुनी, पूर्व में विनायक राइस मिल में कार्यरत था, जो कार्य छोड़ने के पश्चात भी बार-बार मिल परिसर के आसपास संदिग्ध रूप से चक्कर लगा रहा था। मिल मालिक द्वारा मना करने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए उसे धमकाया एवं थाना में झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कहकर डराने लगा। मौके पर पहुंची पुलिस टीम एवं आम नागरिकों के समझाने के बावजूद आरोपी उत्तेजित होकर गाली-गलौज व मारपीट पर आमादा हो गया। शांति भंग व संज्ञेय अपराध की आशंका को देखते हुए आरोपी को धारा 170, 126, 135 बीएनएसएस. 2023 के तहत गिरफ्तार कर कार्यपालिक दंडाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया गया। आरोपी लोमन ध्रुव (उम्र 25 वर्ष) निवासी बठेना पारा, जो नशे का आदी है, ने प्रार्थिया भगवती ध्रुव एवं उसकी सास के साथ मारपीट व गाली-गलौज की। थाना सिटी कोतवाली में शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस जब घटना स्थल पर जांच हेतु पहुंची, उसी दौरान आरोपी वहां उपस्थित होकर फिर से गाली-गलौज करते हुए गवाहों से उलझ गया और मारपीट पर उतारू हो गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए, शांति भंग की आशंका एवं संज्ञेय अपराध की परिकल्पना पर आरोपी के विरुद्ध धारा 170, 126, 135(3) बीएनएसएस 2023 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करते हुए कार्यपालिक दंडाधिकारी के समक्ष पेश किया गया। आरोपी मोहन सूर्यवंशी पिता दुकालूराम सूर्यवंशी, उम्र 40 वर्ष, निवासी सेहराडबरी, थाना अर्जुनी, जिला धमतरी(छ.ग.) लोमन ध्रुव पिता दयाराम ध्रुव, उम्र 25 वर्ष, निवासी बठेना पारा, बुढ़ा देव मंदिर के पास, थाना सिटी कोतवाली, जिला धमतरी(छ.ग.)
धमतरी। जिले में अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पुलिस द्वारा लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना कुरूद पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। ग्राम भुसरेंगा के खार राखी टापू क्षेत्र में जुआ खेलते हुए 04 आरोपियों को रंगे हाथों पकड़कर बड़ी जब्ती की गई है। पुलिस टीम द्वारा मौके पर दबिश देकर आरोपियों को ताश के पत्तों और नगद रकम के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से नकदी, ताश पत्ते, मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल समेत कुल 1,65,010/-रूपये की संपत्ति जप्त की गई।
धमतरी। जिले के पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिले में अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन के विरुद्ध निरंतर कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में कल रात्रि थाना कुरूद के सउनि.अजय बनारसी द्वारा पेट्रोलिंग के दौरान सोनालिका ट्रैक्टर शोरूम के सामने एनएच-30 कुरूद क्षेत्र में एक संदिग्ध युवक को रोका गया। पूछताछ एवं तलाशी लेने पर युवक के पास से 33 पौवा देशी मसाला शराब (कीमत लगभग ₹3,300/-) अवैध रूप से परिवहन करते पाया गया
आरोपी के कब्जे से अवैध शराब के साथ एक पुरानी मोटरसाइकिल एचएफ डीलक्स (CG-04-LT-2030) कीमत लगभग ₹35,000/- भी जप्त की गई। संपूर्ण जप्ती की अनुमानित कीमत ₹38,300/- है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध थाना कुरूद में अपराध क्रमांक 162/25, धारा 34(2) छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड लेकर जेल भेजा गया। आरोपी का नाम - यशवंत वर्मा
अवैध रेत खनन पर कार्रवाई के दौरान चाकूबाजी
थाने से आरोपी के भागने पर एसपी ने रक को किया निलंबित, टीआई को थमाया नोटिस
धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में अवैध रेत खनन पर कार्रवाई के दौरान चाकूबाजी की घटना सामने आई है. पुलिस ने इस मामले में चार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं थाने से एक आरोपी भाग गया. इस मामले में एसपी ने जांच के आदेश दिए थे. ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर एक एसआई को तत्काल निलंबित किया है. वहीं अजुर्नी टीआई को भी नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है.
घटना की जानकारी मिलने पर अजुर्नी पुलिस ने मामला दर्ज कर एक संदेही अंकूर अग्रवाल को गिरफ्तार कर देर रात्रि थाना अजुर्नी में बैठाकर रखा गया था. बाद में जानकारी के आधार पर मामले में नामजद आरोपी के तौर पर उसे शामिल किया गया. इस दौरान आरोपी अंकुर पुलिस को चकमा देकर थाने से फरार हो गया. इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच के आदेश दिए. उन्होंने इस मामले में टीआई को नोटिस जारी किया है. वहीं जांच में लापरवाही पाए जाने पर थाना अजुर्नी में रात्रि ड्यूटी पर तैनात उप निरीक्षक सरिता मानिकपुरी को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए रक्षित केंद्र धमतरी में संबद्ध किया गया है.
जिला प्रशासन की टीम ने मंगलवार रात जवरगांव, लीलर में छापा मारा. इस दौरान 3 चैन माउंटेन, एक जेसीबी और तीन हाईवा जब्त किए गए. साथ ही 400 ट्रैक्टर रेत के भंडारण पर कार्रवाई की गई. प्रशासन को जब्त वाहनों को ले जाने के लिए आॅपरेटर की जरूरत पड़ी तो ललित ध्रुव (23) को बुलाया गया. इस दौरान कुछ लोगों ने ललित पर चाकू से हमला कर दिया. घायल युवक को पहले धमतरी अस्पताल ले जाया गया. हालत गंभीर होने पर उसे रायपुर रेफर किया गया.
वर्तमान में चाकूबाजी के मुख्य आरोपी कुलदीप के साथ अन्य तीन आरोपी अर्थात कुल चार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया गया है. एक फरार आरोपी की खोजबीन में पुलिस जुटी है. पीड़ित का इलाज जारी है.
एसपी ने कहा, धमतरी पुलिस आमजन के प्रति उत्तरदायी, पारदर्शी एवं मानवाधिकारों के प्रति संवेदनशील रहते हुए विधिसम्मत और मर्यादित पुलिसिंग के लिए प्रतिबद्ध है. विभाग में अनुशासन बनाए रखने, जनविश्वास को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के लिए लापरवाही के ऐसे मामलों में भविष्य में भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
धमतरी। पुलिस द्वारा शहर में शांति व सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराधिक तत्वों, देर रात्रि घुमने वाले,नशा खोरी,अड्डेबाजी,चाकू बाजी करने वालों के विरुद्ध कल रात्रि में भी बाईक पेट्रोलिंग के माध्यम से अभियान चलाकर कार्यवाही किया गया है। थाना सिटी कोतवाली धमतरी द्वारा पेट्रोलिंग गश्त के दौरान शहर के अलग-अलग वार्ड रामसागर पारा, रिसाई पारा वार्ड,स्टेशन पारा,मकई चौपाटी,लाल बगीचा वार्ड,हटकेश्वर वार्ड,कोष्टापारा,भगत चौक एवं सुनसान जगहों में घुमकर कर पेट्रोलिंग किया गया,पेट्रोलिंग के दौरान रामसागर पारा एवं भगत चौक धमतरी में शांति भंग कर घुम रहे 02 और निगरानी एवं आदतन बदमाशों के विरुद्ध प्रतिबंधक धारा 170/ 125,135 BNSS के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। पुलिस द्वारा शहर में शांति व सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने ऐसे अपराधिक तत्वों, गुंडा बदमाशों के विरुद्ध कार्यवाही लगातार जारी रहेगी। बदमाशों का नाम (1) संजय सोनवानी उर्फ संजू बाबा पिता मोहन लाल सोनवानी,उम्र 24 वर्ष,सकिन रामसागर पारा धमतरी, थाना सिटी कोतवाली जिला धमतरी,जिला धमतरी (छ.ग.) (2) अजय चावला उर्फ अज्जू चावला,उम्र 47 वर्ष, सकिन भगत चौक धमतरी थाना धमतरी,थाना सिटी कोतवाली, जिला धमतरी (छ.ग.)
सभी स्कूलों में बच्चों को पढ़ाने मिले टीचर्स
रायपुर। धमतरी जिले में स्कूलों और शिक्षकों के युतियुक्तकरण से सबसे ज्यादा फायदा एक शिक्षक वाले स्कूलों को हुआ है। ऐसे 170 स्कूलों में से 133 स्कूलों को अतिरिक्त शिक्षक मिल गए है। दूरस्थ अंचलों में शिक्षक विहीन और एकल शिक्षकीय शाला होने से बच्चों की पढ़ाई पर बुरा असर पड़ रहा था, जो अब शिक्षकों के पदस्थापना से दूर होने जा रहा है। धमतरी जिले में युक्तियुक्तकरण के बाद शिक्षकों की पदस्थापना से बिना टीचर वाले तीन प्राथमिक और चार मिडिल स्कूलों में भी शिक्षकों की पदस्थापना हो गई है। इसके साथ ही 111 हाई और हायर सेकेंडरी स्कूलों को गणित तथा विज्ञान विषयों के टीचर भी मिल गए है, इससे इन शालाओं में शैक्षणिक वातावरण बेहतर होगा।
राज्य शासन के दिशा-निर्देश में जिले में अतिशेष शिक्षकों के काउंसलिंग की प्रक्रिया पूर्ण होने पश्चात जिले के दूरस्थ क्षेत्रों में मौजूद शिक्षक विहीन और एकल शिक्षकीय विद्यालयों को अब न केवल नए शिक्षक मिले हैं, बल्कि विद्यार्थियों के लिए गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा भी सुनिश्चित हुई है। जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्र के बच्चों को टीचर्स की कमी के कारण पढ़ाई में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। शिक्षक नहीं होने से बच्चों का भविष्य अधर में था। लेकिन आज युक्तियुक्तकरण के माध्यम से शालाओं को शिक्षक मिलने से बच्चों के भविष्य के लिए आशा की एक नई किरण दिखने लगी है।
युक्तियुक्तकरण से पहले जिले के मैदानी इलाकों के स्कूलों में दर्ज संख्या के मान से अधिक शिक्षक कार्यरत थे और वहीं दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों में विद्यार्थियों की दर्ज संख्या के अनुपात से शिक्षक कार्यरत नहीं होने के कारण शिक्षक, छात्र-छात्राओं के अध्यापन कार्य में असंतुलन की स्थिति थी। टीचर्स के इस असंतुलित वितरण से कई विद्यालयों में बच्चों की पढ़ाई पर काफी नकारात्मक असर पड़ रहा था। गणित, विज्ञान, रसायन और भौतिकी विषय के शिक्षकों की उपलब्धता नहीं होने से छात्रों को इन विषयों पर पकड़ बनाने में दिक्कत होती थी। जिला प्रशासन ने इसे युक्तियुक्तकरण के माध्यम से दूर करने का काम किया गया है।
धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी के गंगरेल बांध से जन्मदिन की पार्टी मनाकर लौट रहे तीन दोस्त सड़क हादसे का शिकार हो गए। एक ही बाइक पर सवार दो युवक और एक युवती घर लौटते समय खाई में गिर पड़े, जिससे सभी घायल हो गए। घायलों में युवती समेत दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना केरेगांव थाना क्षेत्र के ग्राम महादेव के पास हुई। जानकारी के अनुसार, ग्राम बारकोन्हा, पंडरीपानी और कोर्रा से करीब नौ दोस्त गंगरेल बांध में बर्थडे पार्टी मनाने आए थे। सभी अलग-अलग तीन बाइकों पर सवार थे। वापसी के दौरान एक बाइक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी, जिस पर जन्मजय नेताम, मनेश्वर मरकाम और चूमन सिन्हा सवार थे। हादसे के तुरंत बाद आसपास के राहगीरों ने घायलों को खाई से बाहर निकाला और रक्तदान एम्बुलेंस की मदद से धमतरी जिला अस्पताल पहुंचाया गया। तीनों का इलाज जारी है। जिला अस्पताल के डॉक्टर मेहताब अहमद के अनुसार, दो युवक और एक युवती को गंभीर चोटें आई हैं। दो घायलों के सर में गहरी चोट के कारण उन्हें रेफर किया जा सकता है। बाकी दोस्त जो दूसरी बाइक पर सवार थे, वे सुरक्षित हैं। घायल जन्मजय नेताम के जन्मदिन की पार्टी मनाने बारकोन्हा, पंडरीपानी और कोर्रा गांव से दोस्त गंगरेल बांध आए थे। हादसे की खबर से सभी दोस्त सदमे में हैं।
धमतरी। पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार के निर्देशानुसार उप पुलिस अधीक्षक यातायात मोनिका मरावी के द्वारा शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम एवं सुरक्षित संचालित किये जाने यातायात अधिकारियों एवं कर्मचारियों का बैठक लिया गया। बैठक में उप पुलिस अधीक्षक यातायात मोनिका मरावी के द्वारा यातायात पेट्रोलिंग एवं पाईट में तैनात अधिकारियों को शहर के सदर मार्ग, बस स्टैण्ड, सिहावा मार्ग, गंगरेल रूद्री मार्ग एवं व्यस्तम मार्गों में निरंतर पेट्रोलिंग कर यातायात व्यवस्था को दुरूस्त करने प्रातः 08 से 11 बजे एवं शाम 05 से 08 बजे तक भीड़-भाड़ वाले स्थानों में लगातार पेट्रोलिंग करते हुए अव्यवस्थित खड़े करने वाले वाहन चालकों को समझाईश देने एवं कार्यवाही करने, प्रतिबंधित समय में प्रवेश कर रहे, भारी वाहनो पर निगाह रखते हुये वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार उचित वैद्यानिक कार्यवाही करने, पेट्रोलिंग के दौरान खासकर रात्रि के समय मार्ग में खडे व बैठे रहने वाले मवेशियों को हटाने,आगामी समय में स्कूल/कालेज खुलने वाला है मार्ग के किनारे स्थित स्कूलो के लगने व छूटने के समय विशेष रूप से आस पास पेट्रोलिंग करने निर्देश दिया गया।
शहर के चौक-चौराहो पर निर्बाध यातायात व्यवस्था हेतु रॉग साईड़ वाहन चालन,ओवर स्पीड़,सिग्नल लाईट का पालन नही करने, स्टॉप लाईन पर वाहन नही खडे करने वाले, शराब सेवन कर वाहन चलाने वाले, बिना हेलमेंट,बिना सीट बेल्ट के वाहन चलाने वाले, माल वाहक वाहन में सवारी परिवहन करने वाले, मोडिफाईड सायलेंसर लगे वाहन चलाने वाले, बिना लायसेंस एंव नाबालिक वाहन चालको को यातायात नियमो का पालन कराते हुये विधि सम्मत कार्यवाही किये जाने के अलावा चौक- चौराहा में ड्युटी के दौरान पैदल रोड़ क्रॉस कर रहे बुजुर्ग, बच्चो, निशक्तजनों की सहायता करने एवं सभी आमजन से सद्भावना पूर्वक माननीय व्यवहार करते हुए सजगतापूर्वक कर्तव्यों का निर्वहन करने निर्देशित किया गया।
धमतरी। गर्मी के इस मौसम में जब बारिश की आहट नजदीक है, धमतरी नगर निगम ने शहर की सफाई व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। नगर निगम द्वारा 24 मई को शहर के प्रमुख पीड़ी नाले में विशेष सफाई अभियान चलाया गया, जिसमें कर्मचारियों ने पूरी मुस्तैदी और सुरक्षा मानकों के साथ नाले की गहराई में जाकर सफाई की। यह अभियान न केवल नगर निगम की जिम्मेदारी को दर्शाता है, बल्कि आम नागरिकों के बीच स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने की एक ठोस पहल भी है। नाले की सफाई के दौरान निगम कर्मचारियों ने सेफ्टी सूट, पीले हेलमेट और दस्ताने पहनकर पूरी सुरक्षा के साथ काम किया। यह कदम कर्मचारियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने की दृष्टि से काफी सराहनीय रहा।
जमी गंदगी को हटाने में झोंकी पूरी ताकत सफाई के दौरान नगर निगम की टीम ने नाले में वर्षों से जमी प्लास्टिक, पॉलिथीन, रैपर और अन्य ठोस कचरे को बाहर निकाला। गंदगी इतनी अधिक थी कि पांच ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में भरकर इसे डंपिंग ग्राउंड तक ले जाना पड़ा। दमकल विभाग की सहायता से दमकल वाहन द्वारा नाले में पानी का छिड़काव कर जमी हुई गंदगी को ढीला किया गया, जिससे सफाई में सुविधा हो सके। निगम के मुताबिक, इस अभियान से नाले के जल निकासी की क्षमता में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। नगर आयुक्त प्रिया गोयल ने इस मौके पर बताया कि नालियों की गंदगी का सबसे बड़ा कारण है आम लोगों द्वारा उनमें कचरा फेंकना। उन्होंने बताया कि एक दुकानदार को नाले में कचरा डालते हुए पकड़ा गया, जिस पर ₹5,000 का जुर्माना लगाया गया है। उन्होंने कहा कि इस तरह की लापरवाही से नालियों का बहाव रुक जाता है, जिससे बारिश के मौसम में जलभराव जैसी समस्याएं उत्पन्न होती हैं।
महापौर ने नागरिकों से की अपील नगर निगम के महापौर रामू रोहरा भी इस विशेष सफाई अभियान के दौरान मौजूद रहे। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि "नालियां शहर की जीवन रेखा हैं। ये जल निकासी के लिए बनाई गई हैं, न कि कूड़ेदान के रूप में उपयोग करने के लिए।" उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे घर और दुकानों से निकलने वाले कचरे को सीधे नालियों में न फेंकें, बल्कि कूड़ेदान में डालें। महापौर ने यह भी कहा कि नगर निगम अपने स्तर पर पूरी जिम्मेदारी निभा रहा है, लेकिन जब तक आम नागरिक साथ नहीं देंगे, तब तक स्वच्छता मिशन को पूरी तर
सफल नहीं बनाया जा सकता। इस विशेष सफाई अभियान में कई जनप्रतिनिधि, पार्षद और निगम अधिकारी भी शामिल हुए। यह उनकी जिम्मेदारी का परिचायक है कि वे न केवल योजनाओं को लागू करवा रहे हैं, बल्कि स्वयं मैदान में उतरकर जनहित के कार्यों को अंजाम दे रहे हैं। स्थानीय लोगों ने निगम की इस पहल की सराहना की और सफाई अभियान में सहयोग देने का भरोसा दिलाया। नगर निगम द्वारा यह जानकारी भी दी गई कि आने वाले हफ्तों में शहर के अन्य प्रमुख नालों और जल निकासी मार्गों की भी गहन सफाई की जाएगी। इसके लिए प्रत्येक जोन में विशेष टीमें बनाई गई हैं। साथ ही आम नागरिकों को जागरूक करने के लिए मोहल्ला स्तर पर प्रचार-प्रसार, पोस्टर और नुक्कड़ नाटक जैसे माध्यमों का सहारा लिया जाएगा।
धमतरी। ग्राम मोंहदी के महिलाओं द्वारा अवैध शराब बिक्री के संबंध में दी गई शिकायत को पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार द्वारा गंभीरता से लेते हुए,थाना प्रभारी कोअवैध शराब के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर कार्यवाही करने के दिया गया था। इसी क्रम में ग्राम मोंहदी के घासीदास चौक में राजेश भोयर द्वारा अपने घर के बाड़ी में कच्ची महुआ शराब बिक्री हेतु रखे होने की मुखबिर सूचना पर तत्काल मगरलोड पुलिस द्वारा जाकर कार्यवाही कर आरोपी राजेश भोयर पिता सोनी भोयर उम्र 20 वर्ष साकिन
ग्राम मोंहदी थाना मगरलोड के कब्जे से सफेद दो प्लास्टिक जरीकेन में प्रत्येक में 10-10 लीटर कुल 20 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 4000/- रूपये को जब्त कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर थाना मगरलोड के अप.क्र.73/25 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। संपूर्ण कार्यवाही प्रआर.शांता ध्रुव,आर. कीर्तन सोनकर, गोविंदा घृतलहरे,मआर.त्रिवेणी ध्रुव का विशेष योगदान रहा। आरोपी का नाम-:राजेश भोयर पिता सोनी भोयर उम्र 20 वर्ष साकिन ग्राम मोंहदी, थाना मगरलोड,जिला धमतरी (छ.ग.)
धमतरी। जिले के अर्जुनी थाना क्षेत्र के ग्राम भोयना से सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक बंद गोदाम के पीछे स्थित सेप्टिक टैंक में नर कंकाल मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. यह नरकंकाल 4 से 5 साल पुराना बताया जा रहा है. मामले की सूचना मिलते ही उप पुलिस अधीक्षक मणि शंकर चंद्रा पुलिस और फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे. बताया जा रहा है कि 5 साल से बंद गोदाम में आज फैक्ट्री मालिक जब जमीन का नापजोक करने के लिए गोदाम में पहुंचे तभी उसने सेप्टिक में नर कंकाल को देखा.
तत्काल इसकी सूचना अर्जुनी पुलिस को दी. मौके पर अर्जुनी पुलिस की टीम और फॉरेंसिक टीम के साथ उप पुलिस अधीक्षक मणि शंकर चंद्रा पहुंचे. फिलहाल हत्या है या मामला कुछ और है, यहां विषय अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. उप पुलिस अधीक्षक मणि शंकर चंद्रा पुलिस ने बताया, नरकंकाल के शरीर का हिस्सा अलग- अलग था. इस नर कंकाल को पोस्टमार्टम सहित अन्य डीएनए टेस्ट मेडिकल जांच के लिए रायपुर भेजा गया है. जांच के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा. फिलहाल मामले की जांच चल रही है.
Adv