बड़ी खबर

Kanker

  • कांकेर जिले में खुलेंगे पांच नए बैंक, 31 मार्च तक शुरू करने कलेक्टर ने दिए निर्देश...

    16-Feb-2026

     

    कांकेर। जिले में 31 मार्च तक पांच नए बैंकों की शुरूआत होगी, जिसके लिए भवनों में आवश्यक सुविधाएं जुटाई जा रही हैं। दुर्गूकोंदल विकासखण्ड के ग्राम कोड़ेकुर्से में यश बैंक, भानुप्रतापपुर के ग्राम पंचायत नारायणपुर में फेडरल बैंक, नरहरपुर विकासखण्ड के देवगांव में फेडरल बैंक, कोयलीबेड़ा विकासखण्ड के छोटेबेठिया में ए.यू. स्माल फाइनेंस बैंक और अंतागढ़ विकासखण्ड के ग्राम भैंसासुर में ए.यू. स्माल फाइनेंस बैंक का शाखा खोला जाएगा, जिसे 31 मार्च तक अनिवार्य रूप से शुरू करने के लिए संबंधित बैंकों के शाखा प्रबंधकों को कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर द्वारा निर्देशित किया गया है। इन बैंकों के शुरू हो जाने से दूरस्थ क्षेत्रों के निवासियों को बैंकिंग सुविधाओं का लाभ मिलेगा। आज सोमवार को आयोजित समय-सीमा की बैठक में विभिन्न निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्होंने इन नए बैंकों के लिए आवश्यक भवन और उनमें सुविधाओं के संबंध में समीक्षा की तथा संबंधित क्षेत्र के जनपद सीईओ को बैंकों के लिए आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराने के निर्देश भी दिए। 
     
     
    निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए सभी कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करने के लिए संबंधित निर्माण एजेंसी विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया। इन कार्यों में प्रमुख रूप से ग्राम पंचायतों में निर्माणाधीन सामुदायिक भवन, टीना शेड, बाउण्ड्रीवॉल, देवगुड़ी सहित अन्य निर्माण कार्य शामिल हैं। बस्तर विकास प्राधिकरण तथा सांसद एवं विधायक निधि अंतर्गत स्वीकृत कार्यों की समीक्षा की गई और सभी कार्यों को समय-सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए गए। जन्म-मृत्यु पंजीयन, कौशल विकास, अविवादित नामांतरण, बंटवारा के प्रकरण सहित जनदर्शन के दौरान प्राप्त आवेदन पत्रों के निराकरण की भी समीक्षा उनके द्वारा किया गया तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हरेश मंडावी, अपर कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुर्रे एवं ए.एस. पैकरा, सभी एसडीएम, विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी, जनपद सीईओ और नगरीय निकायों के अधिकारी उपस्थित थे। 
  • जंगल गए ग्रामीण पर तेंदुए का हमला, कई दिन बाद मिला कंकाल...

    06-Feb-2026

     

    कांकेर। जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जिले के कोरर वन परिक्षेत्र अंतर्गत कुर्री गांव में तेंदुए के हमले से एक ग्रामीण की मौत हो गई। कुछ दिनों बाद जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में ग्रामीण का कंकाल और खोपड़ी मिलने से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पूरी तरह से औपचारिक पहचान अभी नहीं हो पाई है, हालांकि परिजनों ने घटनास्थल पर मिले कपड़ों के आधार पर उसकी शिनाख्त कर ली है। प्रारंभिक जांच में यह अनुमान लगाया जा रहा है कि ग्रामीण बांस काटने के लिए पहाड़ी इलाके में गया था, जहां तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। कंकाल के पास बांस मिलने से इस आशंका को बल मिला है।
     
    बताया जा रहा है कि मृतक रविवार 1 फरवरी की शाम अपनी बेटी के घर से भानुप्रतापपुर के पास कोर्राम पारा स्थित अपने घर जाने के लिए निकला था। देर रात तक जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों को चिंता हुई। अगले दिन सुबह परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारों के यहां उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। लगातार दो दिन तक खोजबीन के बाद भी जब कोई जानकारी नहीं मिली, तो परिजनों की चिंता और बढ़ गई। मंगलवार शाम मृतक के दामाद को पहाड़ी क्षेत्र में कुछ कपड़े दिखाई दिए, जो मृतक के बताए जा रहे हैं। आशंका होने पर परिजनों ने आसपास के इलाके में खोजबीन की, जिसके बाद पहाड़ी पर मानव खोपड़ी बरामद हुई। सूचना मिलते ही पुलिस को अवगत कराया गया।
     
    पुलिस ने मौके पर पहुंचकर खोपड़ी को जब्त कर लिया है और उसे जांच के लिए भेजा गया है। फिलहाल पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम घटनास्थल के आसपास मृतक के शरीर के अन्य अवशेषों की तलाश कर रही है। साथ ही तेंदुए की मौजूदगी के संकेत मिलने के बाद वन विभाग ने इलाके में निगरानी बढ़ा दी है। इस घटना के बाद से कुर्री गांव और आसपास के क्षेत्रों में भय का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि जंगल से सटे इलाकों में तेंदुए की आवाजाही पहले भी देखी गई थी, लेकिन अब हमला होने के बाद लोग जंगल जाने से डर रहे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने या इलाके में पिंजरा लगाने की मांग की है। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। ग्रामीणों से अपील की गई है कि वे अकेले जंगल न जाएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना दें। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
  • बड़ा हादसा टला: बिजली के तार गिरने से पुरुष-महिला घायल, मोहल्ले में फैला डर

    13-Sep-2025

    कांकेर। शहर के मांझापारा क्षेत्र में आज एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। धन्नामल गुल्लूमल मशीनरी एंड सेनेट्री (राज गिफ्ट के पास) में लगे बिजली के खंभे से अचानक स्पार्किंग होने लगी और कुछ ही देर में बिजली का तार टूटकर सड़क पर गिर पड़ा। घटना के समय सड़क पर ज्यादा भीड़ नहीं थी, अन्यथा बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। इस हादसे में दो महिलाओं को चोटें आई हैं। बताया गया कि वे सड़क से गुजर रही थीं तभी अचानक गिरते तार ने उन्हें घायल कर दिया। उनके साथ मौजूद एक छोटी बच्ची बाल-बाल बच गई। चोटिल महिलाओं को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुँचाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार किया गया। गनीमत रही कि बड़ा नुकसान नहीं हुआ, लेकिन घटना ने इलाके में भय का माहौल बना दिया है।   घटना के बाद पूरे मोहल्ले की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई है, जिससे रात के समय अंधेरा छा गया। स्थानीय निवासियों का कहना है कि बिजली विभाग की लापरवाही पहले से बनी हुई है और कई बार तार जर्जर हो चुके हैं, बावजूद इसके समय रहते कोई मरम्मत नहीं की गई। लोगों ने आरोप लगाया कि यदि तार गिरने के समय सड़क पर ज्यादा लोग होते तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। कई नागरिकों ने बिजली विभाग से तत्काल कार्रवाई कर खतरनाक तारों की मरम्मत कराने की मांग की है। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद क्षेत्र में पुराने और खराब हो चुके बिजली उपकरणों को बदलने में विभाग की रुचि नहीं दिखाई गई। इस घटना के बाद क्षेत्रवासियों में गुस्सा और असंतोष देखा गया। कुछ लोगों ने कहा कि बिजली आपूर्ति की नियमित जाँच और मरम्मत कराई जाए ताकि भविष्य में ऐसे हादसे न हों।  बिजली विभाग के अधिकारी ने मौके पर पहुँचकर स्थिति का जायजा लिया और बताया कि जल्द ही तार की मरम्मत कर बिजली आपूर्ति बहाल की जाएगी। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि क्षेत्र में मरम्मत कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। यह घटना बिजली व्यवस्था की खामियों को उजागर करती है और प्रशासन से त्वरित सुधार की आवश्यकता को रेखांकित करती है। स्थानीय प्रशासन और बिजली विभाग से उम्मीद की जा रही है कि वे इस मामले में जिम्मेदारी निभाएँगे और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाएँगे। फिलहाल, मोहल्ले के लोग सतर्क हैं और बिजली बहाली का इंतजार कर रहे हैं। घटना ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि समय पर रखरखाव और सुरक्षा उपाय अपनाना कितना जरूरी है। बड़ा हादसा टल गया, लेकिन सवाल यह है कि क्या प्रशासन भविष्य में ऐसी लापरवाही से बच पाएगा।

  • हिन्दू देवी-देवताओ का अपमान करने वाले 5 लड़के गिरफ्तार, कांकेर का वीडियो हुआ था वायरल

    11-Aug-2025

    कांकेर। हिन्दू देवी-देवताओ का अपमान करने वाले 5 लड़के गिरफ्तार किए गए है, अखिलेश मिश्रा पिता दिनेश प्रसाद मिश्रा उम्र 34 वर्ष मरकाटोला फतेचंद जिला कांकेर ने थाना आकर लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 10.08.25 को सोशल मिडिया में कुछ असामजिक तत्वों के द्वारा श्री राम वनगमन पथ राम वाटिका नाथियानवागांव कांकेर में हिन्दु देवी देवताओ के मूर्तियो के साथ घोर आप्पति जनक कृत्य करते हुये विडियो बनाकर सोशल मिडिया में वायरल किया गया था जिससे हिन्दू देवी देवताओ का अपमान हुआ है और हिन्दू धर्म मानने वालो की भावनाओ को ठेस पहुंचा है कि प्रार्थी के लिखित शिकायत पर से थाना कंाकेर में अपराध क्रमांक धारा 196,298,299,302,3 (5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।  

    विवेचना कार्यवाही के दौरान उ.म.नि./वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आई.के.एलिसेला (भा.पु.से.) उ.ब.कंाकेर के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिनेश सिन्हा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कांकेर श्री मोहसीन खान के मार्गदर्शन में कांकेर पुलिस से विशेष टीम गठित कर आरोपियों के पता तलाश हेतु रवाना किया गया जिला कोण्डागांव पुलिस की सहायता से आरोपी 1.संजू मरकाम पिता हिरामन मरकाम उम्र 21 वर्ष, 2. शिललाल कोर्राम पिता साधूराम कोर्राम उम्र 26 वर्ष, 3.लोचन कुमार चक्रधारी पिता सरवन सिंह चक्रधारी उम्र 25 वर्ष, 4.महेश कोर्राम पिता गैदी कोर्राम उम्र 26 वर्ष 05.विधि से संघर्षरत बालक सभी निवासी निवासी मांझापारा आलोर थाना फरसगांव जिला कोण्डागांव को गिरफ्तार कर न्यायालय कांकेर में न्यायिक अभिरक्षा हेतु पेश कर किया गया। सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कांकेर निरीक्षक मनीष नागर, थाना प्रभारी अजाक निरीक्षक रामकुमार साव के नेतृत्व में उपनिरीक्षक सुरेन्द्र मानिकपुरी, उपनिरीक्षक मनोरथ जोशी प्रआर.ओमप्रकाश कृषान, आर.शाक्ति सिंह एवं थाना कांकेर पेट्रोलिंग पार्टी का अहम भूमिका रहा है।
     

  • डॉक्टर से 1 करोड़ की ठगी, महिला मरीज का पति आरोपी निकला

    14-Jul-2025
    कांकेर। पत्नी का इलाज करवाने पहुंचे शख्स ने डॉक्टर से ही एक करोड़ ठग लिए. रकम दोगुना करने का झांसा देकर उसने 2018 से 2024 के बीच कुल 6 सालों में एक करोड़ रुपए ऐंठे. किस्तों में दी जाने वाली निवेश की रकम 2 लाख रुपए बढ़कर 10 लाख तक पहुंच गई. डॉक्टर को इस बीच जरा भी भनक नहीं लगी कि उनसे ठगी हो रही है. इस साल जब रकम लौटाने की बात कही, तो व्यक्ति आना-कानी करने लगा. इसके बाद पीड़ित की बेटी ने कांकेर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई. मामले में एक आरोपी को गिरतार कर लिया गया है. मास्टर माइंड अब भी फरार है.  पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, अपर्णा रामटेके (26) आरईएस कॉलोनी में रहती हैं. उन्होंने बताया कि उनके पिता देवेंद्र रामटेके की शहर के एक मेडिकल कॉपलेक्स में क्लीनिक है. संजय नगर में रहने वाला आलीम खान 2017 में अपनी पत्नी का इलाज कराने उनके पिता के पास आया था. यहीं से जान-पहचान शुरू हुई. 2018 के नवंबर में आलीम ने खुद को कोलकाता की एक कंपनी में काम करने वाला बताया. उनके पिता को रकम दोगुना करने का लालच दिया. आलीम ने पहले दो लाख रुपए लिए. फिर कहा कि पुरानी कंपनी डूब गई है. अब वह नई कंपनी से जुड़ा है. निवेश करने पर दोगुने पैसे दिलवा देगा. इसी भरोसे में देवेंद्र ने उसे 2019 के जनवरी से दिसंबर तक करीब 10 लाख नगद और ऑनलाइन दिए. 2020 में भी किस्तों में पैसे देते रहे. 2021 से 2024 तक लगातार पैसों की मांग होती रही. अपर्णा और उनके पिता ने आलीम को कुल 75 लाख रुपए ऑनलाइन व नगद दिए. इसके अलावा 23 लाख रुपए उसने आरोपी डीलक्स मरकाम के खाते में ट्रांसफर करवाए थे. कुल मिलाकर 1 करोड़ रुपए की ठगी कर ली गई. पीड़ित परिवार ने जब पैसे वापस मांगे, तो आरोपी हर बार दो-चार दिन में मिल जाएगा कहकर टालता रहा. आखिरकार अपर्णा ने परेशान होकर इस साल 14 मई को कांकेर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई. पुलिस ने आरोपी आलीम के खिलाफ धारा 420 के तहत मामला दर्ज किया. कांकेर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की. आरोपी डीलक्स मरकाम आलीम के कहने पर पैसे अपने खाते में ले रहा था. वह भी फरार था. मुखबिर से पता चला कि डीलक्स कोंडागांव में केशकाल थाना स्थित अपने गांव चिपरेल में छिपा है. इसके बाद कांकेर थाने से टीम रवाना की गई. आरोपी को रविवार को उसके घर से गिरतार किया गया.  गिफ्तारी के वक्त आरोपी से ऑनलाइन ट्रांजेक्शन में इस्तेमाल किए गए मोबाइल को जब्त किया गया है. आरोपी डीलक्स की उम्र 35 वर्ष है. चिपरेल गांव में आवासपारा का रहने वाला है. पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया है. वहीं मुय आरोपी आलीम खान अब भी फरार है. उसकी तलाश जारी है. कार्रवाई में कांकेर टीआई मनीष नागर, एएसआई भुनेश्वरी भगत, कॉन्स्टेबल ओमकार, वयंत सरोज, महिला कॉन्स्टेबल सविता नाग और पेट्रोलिंग टीम की भूमिका रही. पुलिस का कहना है कि मुय आरोपी आलीम को भी जल्द गिरतार कर लिया जाएगा. 
  • लगातार हो रही वर्षा की स्थिति पर निगाह रखने के कलेक्टर ने दिए निर्देश

    10-Jul-2025
    कांकेर। कलेक्टर निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर ने आज राजस्व विभाग की बैठक लेकर विभिन्न लंबित प्रकरणों की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने के लिए सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने जिले में वर्तमान में हो रही लगातार वर्षा को दृष्टिगत करते हुए अपने-अपने अनुविभाग में सतत् मॉनिटरिंग करने एवं स्थिति पर नजर रखने के निर्देश सभी अनुविभागीय अधिकारियों को दिए। इसके अलावा धान-बीज वितरण तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के तहत बच्चों के किए जा रहे आधार पंजीयन हेतु आवश्यक सहयोग करने के निर्देश राजस्व अधिकारियों को दिए। कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आज अपरान्ह 3.30 बजे आहूत बैठक में कलेक्टर ने सभी प्रकार के राजस्व प्रकरणों का गंभीरतापूर्वक समाधान करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी राजस्व अधिकारियों को निर्धारित समय में अपने कार्यालय में उपस्थित रहने तथा लंबित प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए उनका निराकरण करें। उन्होंने सभी तहसीलों में वर्षामापी यंत्रों का समुचित रखरखाव और आवश्यकतानुसार दुरूस्त कराने के लिए तहसीलदारों को निर्देशित किया। बैठक में अपर कलेक्टर जितेन्द्र कुर्रे और अनुविभागीय अधिकारी कांकेर अरूण वर्मा ने  राजस्व विभाग से संबंधित सीमांकन, बटांकन, अविवादित नामांतरण, व्यपवर्तन, बंदोबस्त त्रुटि सुधार, नक्शा अद्यतीकरण, डिजिटल हस्ताक्षर, एफआरए की ऑनलाइन प्रविष्टि सहित विभिन्न तहसील न्यायालयों में लंबित राजस्व मामलों की तहसीलवार समीक्षा करते हुए जल्द से जल्द निराकरण करने एवं ऑनलाइन एंट्री पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में सभी अनुविभागीय अधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार उपस्थित थे।
     
  • कार का टायर फटने से भीषण हादसा, कई बार पलटी कार

    26-May-2025

    कांकेर। कांकेर-रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर माकड़ी क्षेत्र में रविवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जब एक चलती हुई i20 कार का अचानक टायर फट गया। हादसा माकड़ी के समीप स्थित 750 ढाबा के पास हुआ। कार टायर फटने के बाद अनियंत्रित होकर कई बार पलटी, जिससे वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि कार में लगे आधुनिक सुरक्षा फीचर्स, विशेषकर एयरबैग्स, ने इस दुर्घटना को जानलेवा होने से बचा लिया। घटना की जानकारी के अनुसार, रायपुर की ओर जा रही i20 कार जैसे ही माकड़ी के पास पहुंची, अचानक उसका एक टायर फट गया। टायर फटने के झटके से कार बेकाबू होकर सड़क किनारे पलटती चली गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार ने सड़क पर कई बार पलटी खाई और पल भर में मलबे के ढेर जैसी दिखने लगी। हादसे की आवाज सुनकर पास के ढाबे और राहगीरों में हड़कंप मच गया।
    हादसे की सूचना मिलते ही हाईवे पेट्रोलिंग टीम कुछ ही मिनटों में मौके पर पहुंच गई और स्थिति का जायजा लिया। पेट्रोलिंग टीम ने पहले कार में फंसे यात्रियों की स्थिति की जांच की। सौभाग्य से, दोनों यात्री पूरी तरह सुरक्षित थे और उन्हें किसी गंभीर चोट की पुष्टि नहीं हुई। कार में लगे एयरबैग समय पर खुल गए, जिसने चालक और यात्री की जान बचा ली। हाईवे पेट्रोलिंग अधिकारियों ने घटनास्थल को घेरते हुए अन्य वाहनों की आवाजाही नियंत्रित की और सड़क पर बिखरे मलबे को हटाने की प्रक्रिया शुरू करवाई। इसके साथ ही दुर्घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को भी दी गई।  
    प्राथमिक जानकारी में यह बात सामने आई है कि वाहन की गति सामान्य थी, लेकिन अचानक टायर फटने की वजह से हादसा हुआ। कार में सवार दोनों लोग रायपुर की ओर किसी निजी कार्य से जा रहे थे। उन्होंने बताया कि हादसे के वक्त कार की रफ्तार ज्यादा नहीं थी, लेकिन टायर फटते ही संतुलन पूरी तरह बिगड़ गया। हादसे के बाद कुछ देर तक राजमार्ग पर यातायात बाधित रहा। हाइवे पेट्रोलिंग टीम की सतर्कता से स्थिति पर तुरंत नियंत्रण पाया गया और अन्य वाहनों को वैकल्पिक रास्ते से निकाल दिया गया। घटना के बाद यात्री कुछ समय के लिए घटनास्थल पर ही रुके रहे, और फिर मानसिक रूप से स्थिर होने के बाद धीमी गति से अपनी क्षतिग्रस्त कार के साथ घर की ओर रवाना हो गए।

  • 3.72 करोड़ का फ्रॉड करने वाले 7 लोग गिरफ्तार

    12-Apr-2025

    कांकेर। कांकेर में  लोन दिलाने के नाम पर 3.72 करोड़ की ठगी करने वाले 7 लोग गिरफ्तार किए गए हैं। ठगी करने वाले गिरोह का कांकेर पुलिस ने पदार्फाश किया है। एसडीओपी मोहशीन खान ने बताया कि चारामा के रहने वाले मनोज सिन्हा थाना आकर मामला दर्ज कराया था कि आरवी कम्पनी, अंबिकापुर स्पर्श एडवाईजर्स प्राईवेट लिमिटेड रायपुर के फाउंडर अभय कुमार गुप्ता, रागीव हुसैन, मनोज प्रधान, सुरेन्द्र करियाम एवं अन्य के ? द्वारा कई   सरकारी कर्मचारी से अधिकतम से अधिकतम लोन दिलाने का तथा उसका एटक कंपनी के ? द्वारा ही चुकाने का झांसा देकर, करीब 28 नामदज लोग और अन्य पीड़ितों के साथ धोखा देकर सबके ऊपर मल्टीप्लाई बैंकों से लोन सेन्सन कराया गया था। आरोपियों के द्वारा शासकीय कर्मचारियों को चिन्हांकित कर जिन लोगों को लोन की जरूरत हो या किसी मजबूरी में हो, परन्तु उन्हें अपने सैलरी के बेस पर कोई बैंक लोन नहीं देते थे। जिनका पहले भी लोन चल रहा है, उनको भी आपका लोन क्लोज करके आपको लोन दिया जायेगा, ऐसा बोलकर झांसे में लेकर, आर वी कम्पनी अम्बिकापुर एवं रायपुर स्पर्श एडवाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड रायपुर के द्वारा ठगा गया।

  • कई गाड़ियां जलकर राख, थाना परिसर में आगजनी की घटना

    15-Mar-2025

     कांकेर। जिले के कोतवाली थाना परिसर में आज सुबह भीषण आग लग गई, जिससे वहां खड़ी जब्त गाड़ियां जलकर खाक हो गईं. आग लगने से अफरातफरी मच गई. घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने की कोशिश में जुट गई है. कड़ी मशक्कत के बाद दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया. हालांकि थाना परिसर में आग कैसे लगी, इसका कारण अभी तक पता नहीं चल सका है. बताया जा रहा है कि आग सबसे पहले जब्त वाहनों में लगी और तेजी से फैल गई. देखते ही देखते कई गाड़ियां इसकी चपेट में आ गईं. 

  • सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के बनाए स्मारकों को किया ध्वस्त

    07-Mar-2025

    कांकेर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाके पुजारी कांकेर में सुरक्षा बलों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नक्सलियों के मनोबल को तोड़ दिया है। जवानों ने नक्सलियों के ठिकानों पर धावा बोलकर उनके कई फीट ऊंचे स्मारक को ध्वस्त कर दिया। इस बार जवान परंपरागत हथियारों के बजाय जेसीबी जैसी भारी मशीनरी लेकर पहुंचे थे, जिससे नक्सलियों की संरचनाओं को पूरी तरह नष्ट किया जा सके। हाल ही में सुरक्षा बलों ने पुजारी कांकेर में फॉरवर्ड ऑपरेटिंग बेस   कैंप स्थापित किया है।  यह इलाका तेलंगाना से सटा हुआ है। इंटरस्टेट रेड कॉरिडोर के रूप में कुख्यात है। कुछ दिनों पहले इसी क्षेत्र में बटालियन के जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी जिसमें 12 हार्डकोर नक्सली मारे गए थे। इस ऑपरेशन में जवानों ने नक्सलियों के स्मारकों को गिराकर यह स्पष्ट संदेश दिया कि सरकार और सुरक्षा बल अब किसी भी कीमत पर नक्सल गतिविधियों को सहन नहीं करेंगे। नक्सली स्मारक उनके गुटों के लिए प्रेरणा का केंद्र होते हैं, जिन्हें नष्ट कर उनका मनोबल कमजोर किया गया है।

     

     

  • शहर में घुसा तेंदुए का झुंड, लोग सहमें

    05-Feb-2025

    कांकेर। कांकेर में बुधवार को दो तेंदुआ शहरी इलाके में उतर आए। राजापारा स्थित गढ़िया पहाड़ से नीचे आते तेंदुए को आते देखा गया। जिसके बाद राजापारा और भंडारीपारा के लोगों में डर का माहौल है। घटना का वीडियो भी सामने आया था। जिसमें एक तेंदुआ पत्थर पर बैठा है, जबकि दूसरा दूध नदी में उतरकर पानी पिया और फिर झाड़ियों में छिप गया। अभी भी एक तेंदुआ गुफा में छिपा हुआ है। स्थानीय लोगों ने बताया कि, सुबह 5 बजे भी यादव होटल के पास इन्हीं दो तेंदुओं को देखा गया था। लोगों का मानना है कि तेंदुए भूख और प्यास के कारण बार-बार आबादी वाले क्षेत्र में आ रहे हैं। मोहल्ले के शत्रुघन यादव ने बताया कि वन विभाग को इस बारे में सूचना दे दी गई है। लोगों ने बताया कि तेंदुआ दिन भर में 2 बार नीचे आया है। इस दौरान तेंदुए ने मवेशियों पर हमला करने की कोशिश भी की।  शिकार में असफल रहने के बाद पत्थर पर बैठा रहा जिसके बाद गुफा में जाकर छिप गया। वन विभाग के अधिकारियों ने सुरक्षा के दृष्टिकोण से लोगों को तेंदुओं को देखने जाने से मना किया है। स्थानीय निवासियों में डर का माहौल है, क्योंकि एक ही दिन में दो बार तेंदुओं का आना चिंता का विषय है। मोहल्ले के राजेश यादव ने बताया कि राजापारा और भंडारीपारा इलाके में पहाड़ का ऐसा क्षेत्र है, जहां पर झाड़ियां बहुत कम है और इस इलाके में अक्सर तेंदुआ देखने को मिलता है। यही से एक बार सालों पहले तेंदुआ शहर में घुसा था जिसने काफी आतंक मचाया था। मोहल्ले वालों ने बताया कि कई बार एरिया से मुर्गी, बकरी या मवेशी के बछड़े गायब हो जाते है, जो सभी समझ जाते है कि उसे तेंदुआ अपना शिकार बनाकर ले गया है। भंडारीपारा में गड़रिया परिवार भी रहता है, जिनके द्वारा भेड़ बकरी का पालन किया जाता है, उनके बीच से भेड़, बकरी गायब हो जाने की खबर आती रहती है पर समस्या का समाधान नही हो पा रहा है। 

  • मुठभेड़ में 8 लाख का इनामी नक्सली ढेर

    03-Feb-2025

    कांकेर। कांकेर जिले के कोयलीबेड़ा इलाके में जवानों ने मुठभेड़ में एक वर्दीधारी नक्सली को ढेर किया था, जिसके शिनाख्त की कार्रवाई पूरी कर ली गई है. मारे गए नक्सली का नाम जतिन मंडावी है, जो मिलिट्री कंपनी नम्बर-05 का सदस्य था. इतना ही नहीं इस हार्डकोर नक्लसी पर 8 लाख का इनाम भी घोषित था। दरअसल, 2 फरवरी को कांकेर जिले के नारायणपुर सीमावर्ती क्षेत्र में उत्तर बस्तर-माड़ डिवीजन के सशस्त्र नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी. जिसपर डीआरजी और बीएसएफ की संयुक्त टीम ने माओवादी विरोधी अभियान चलाया. रविवार दोपहर करीब 12:30 बजे संयुक्त टीम और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई. इस मुठभेड़ में मौके से 1 वर्दीधारी पुरुष माओवादी का शव बरामद हुआ है. साथ ही 1 एसएलआर रायफल और अन्य नक्सल सामग्री भी मिले हैं. मृत नक्सली की पहचान की जा रही है। 

  • अफसर की डॉक्टर पत्नी की हत्या

    02-Jan-2025

    जगदलपुर। शहर से सटे करकापाल में बीएमओ की डॉ. पत्नी की लाश मिली। इसकी खबर फैलते ही सनसनी फैल गई। मामले की जानकारी लगते ही बोधघाट पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार बस्तर में बीएमओ के पद में पदस्थ रहे बीडी राय की पत्नी डॉ. अर्चना घोष अपने अनुकूल देव वार्ड स्थित घर में थी। बताया जा रहा है कि परिवार के द्वारा अपने बड़े बेटे के शादी के लिए कुछ दिन पूर्व गहने खरीदे जाने की बात सामने आई है। आज सुबह जब परिवार के लोगों ने कमरे में जाकर देखा तो डॉ. अर्चना रॉय का शव देखा गया, जिसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। आशंका है कि महिला की हत्या की गई है, और घर से सामान को लूटकर ले जाया गया है। फिलहाल मामले की जांच में पुलिस जुट गई है। पुलिस परिजनों से भी बात कर रही है। फिलहाल जांच के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा कि यह हत्या है कि कुछ और। फिलहाल शव को पीएम के लिए मेकाज भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा। इस मामले में बोधघाट थाना प्रभारी लीलाधर राठौर का कहना है कि जांच की जा रही है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही इसका खुलासा हो पाएगा। 

  • महाकुंभ मेला आकार ले चुका है, भव्य होगा: उत्तर प्रदेश के CM योगी

    31-Dec-2024

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को आगामी महाकुंभ मेला 2025 के विशाल सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डाला, उन्होंने कहा कि यह आयोजन अपना आकार ले चुका है और पिछले आयोजनों की तुलना में और भी भव्य होने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री योगी ने कहा, "महाकुंभ मेला अपना आकार ले चुका है। कार्यक्रम युद्धस्तर पर आगे बढ़ रहा है और लोग उत्साहित हैं। महाकुंभ का यह शुभ क्षण 144 साल बाद आ रहा है और देश और दुनिया इस महाकुंभ का साक्षी बनना चाहती है।" महाकुंभ मेला 13 जनवरी से 26 फरवरी 2025 तक उत्तर प्रदेश के प्रयागराज (इलाहाबाद) में आयोजित किया जाएगा। एएनआई से बात करते हुए सीएम योगी ने कहा, "इस बार महाकुंभ के मद्देनजर 30 पंटून पुल बनाए जा रहे हैं। जिनमें से 28 बनकर तैयार हो चुके हैं। अगले 3-4 दिनों में 2 बनकर तैयार हो जाएंगे। यहां 12 किलोमीटर का अस्थाई घाट तैयार किया जा रहा है। अब तक 7000 से ज्यादा संस्थाएं आ चुकी हैं। मेला प्राधिकरण ने यहां डेढ़ लाख से ज्यादा टेंट की व्यवस्था की है और यह कार्यक्रम युद्धस्तर पर चल रहा है और लोगों में उत्साह है।" इससे पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज के लेटे हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की।  महाकुंभ मेला 2025 की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगामी आयोजन की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए दिसंबर में पांचवीं बार मंगलवार को प्रयागराज का दौरा किया।अपने दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने शहर के नैनी इलाके में बने बायो-सीएनजी प्लांट का भी उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने संगम एरावत घाट, संगम नोज घाट और गंगा सेतु के समानांतर नवनिर्मित स्टील ब्रिज जैसे प्रमुख स्थानों का भी निरीक्षण किया। आगामी महाकुंभ आयोजन के मद्देनजर सीएम योगी ने आयोजन की तैयारियों की समीक्षा के लिए प्रयागराज मेला प्राधिकरण के इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर  सभागार में समीक्षा बैठक की।इस बीच, मुख्यमंत्री प्रयागराज दौरे के दौरान गंगा सेतु के समानांतर बने स्टील ब्रिज का निरीक्षण करने के साथ ही विभिन्न मार्गों का स्थलीय निरीक्षण भी करेंगे  मुख्य स्नान पर्व, जिसे "शाही स्नान" के रूप में जाना जाता है, 14 जनवरी (मकर संक्रांति), 29 जनवरी (मौनी अमावस्या) और 3 फरवरी (बसंत पंचमी) को होगा। महाकुंभ मेला 2025 की तैयारियों के तहत, उत्तर प्रदेश पुलिस सुरक्षा बढ़ाने के लिए अंडरवाटर ड्रोन का इस्तेमाल करेगी। महाकुंभ 2025 में 10 जनवरी से 24 फरवरी तक भारत की सांस्कृतिक विविधता का जीवंत प्रदर्शन होगा। प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग इस अवधि के दौरान भारत की समृद्ध लोक कलाओं को प्रस्तुत करने की तैयारियों को अंतिम रूप दे रहा है। संस्कृति विभाग प्रयागराज में प्रमुख स्थानों पर 20 छोटे मंच स्थापित करेगा, जिससे पर्यटक, श्रद्धालु और स्थानीय लोग 45 दिनों तक देश की विविध सांस्कृतिक विरासत का अनुभव कर सकेंगे। इन मंचों पर भारत भर के विभिन्न राज्यों के लोक नृत्य प्रस्तुत किए जाएंगे। 

  • कांकेर में BSF कैंप के पास IED ब्लास्ट, जवान घायल

    15-Dec-2024

    कांकेर। जिले में बारूदी सुरंग को निष्क्रिय करने के दौरान सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का एक जवान घायल हो गया। पुलिस अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।कांकेर जिले के पुलिस अधीक्षक इंदिरा कल्याण एलेसेला ने बताया कि यह घटना सुबह करीब 9.30 बजे हेटारकसा गांव की सड़क पर पानीडोबीर कैंप के पास हुई। एलेसेला ने बताया कि सुरक्षाबलों के दल को नक्सल विरोधी अभियान के लिए रवाना किया गया था। दल जब हेटारकसा गांव की सड़क पर पानीडोबीर कैंप के करीब था तब उन्हें वहां बारूदी सुरंग होने की जानकारी मिली।  उन्होंने बताया कि जब बारूदी सुरंग को निष्क्रिय किया जा रहा था तब वह फट गया, जिससे बीएसएफ जवान बी ईश्वर राव के हाथ और चेहरे पर मामूली चोटें आईं। अधिकारी ने बताया कि घायल जवान का प्रारंभिक उपचार किया गया और बेहतर चिकित्सा के लिए उसे अस्पताल ले जाया जा रहा है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय दौरे पर रविवार को रात करीब डेढ़ बजे रायपुर पहुंचे। वह रायपुर और बस्तर जिलों में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। 

  • स्कूल में रोमांस का वीडियो वायरल, पकड़े गए चपरासी और छात्रा

    12-Dec-2024

    कांकेर। ताजा मामला छत्तीसगढ़ के कांकेर से सामने आया है, जहां चपरासी स्कूल की छात्रा के साथ रोमांस करते पकड़े गए हैं। चपरासी और छात्रा के रोमांस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मिली जानकारी के अनुसार मामला कोयलीबेड़ा विकासखंड के अंदरूनी इलाके के स्कूल का है, जहां स्कूल के चपरासी और छात्रा का रोमांस करते वीडियो वायरल हो रहा है। हैरानी की बात तो ये है कि रोमांस करने का ये वीडियो क्लास रूम का है। वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा विभाग के हड़कंप मचा हुआ है।   मामला सामने आने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी अशोक पटेल ने तत्काल कोयलीबेडा खंड शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में जांच टीम गठित कर दी है और जांच रिपोर्ट के बाद कार्यवाही की बात कही जा रही है। शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला में पदस्थ चपरासी प्रकाश साहा के द्वारा छात्रा से अश्लील हरकत करते वीडियो गांव के ही किसी युवक ने बनाया है। वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। स्कूल में अश्लीलता का वीडियो सामने आने से ग्रामीणों में भी नाराजगी है। 

  • पखांजूर को CM विष्णुदेव साय ने विकास कार्यों की दी सौगात

    11-Dec-2024

    कांकेर। विष्णुदेव साय ने राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की पुण्यतिथि पर उन्हें किया याद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की 12 दिसम्बर को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। साय ने उनकी रचनाओं के आम जीवन पर प्रभाव को याद करते हुए कहा कि मैथिलीशरण गुप्त जी की राष्ट्रीय और सामाजिक चेतना से ओतप्रोत खड़ी बोली की रचनाओं ने भारतीय समाज के एक बड़े वर्ग को प्रभावित किया। स्वतंत्रता संग्राम के दौरान उनकी रचनाओं के प्रभाव को देखते हुए उन्हें राष्ट्रकवि की उपाधि प्रदान की गई थी। उन्होंने खड़ी बोली को काव्य भाषा के रूप में प्रतिष्ठित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और नये कवियों को काव्यलेखन के लिए प्रेरित किया। गुप्त जी को उनके कालजयी साहित्य के लिए पद्मभूषण सहित कई पुरस्कारों से नवाजा गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुप्त जी की रचनाएं भारतीय साहित्य की अमूल्य धरोहर हैं जो नई पीढ़ी का मार्गदर्शन करती रहेगी। 

  • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय 11 दिसम्बर को पखांजूर में देंगे 02 अरब 54 करोड़ 15 लाख रूपए के 68 विकास कार्यों की सौगात

    10-Dec-2024

    215.41 करोड़ रूपए के 43 कार्यों का भूमिपूजन व 38.74 करोड़ रूपए के 25 कार्यों का लोकार्पण शामिल

    उत्तर बस्तर कांकेर,मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय बुधवार 11 दिसम्बर को कांकेर जिले के पखांजूर के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे जिले को कुल 02 अरब 54 करोड़ 15 लाख रूपए के 68 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण की सौगात देंगे। इनमेंं 215.41 करोड़ रूपए के 43 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं 38.74 करोड़ रूपए के 25 कार्यों का लोकार्पण सम्मिलित हैं।
     
    मुख्यमंत्री श्री साय जिले के पखांजूर प्रवास के दौरान कांकेर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत नरहरपुर विकासखण्ड के दलदली से कमारपारा सड़क निर्माण कार्य हेतु 96.70 लाख रूपए, भीमापारा से बासनवाही (बाजारपारा) सड़क निर्माण कार्य हेतु 70.85 लाख रूपए, मावलीपारा (आवासपारा) से कमारपारा सड़क निर्माण कार्य हेतु 91.23 लाख रूपए और गंवरसिली से खासपारा सड़क निर्माण कार्य के लिए 33.11 लाख रूपए के शामिल है।
     
    इसी प्रकार कांकेर विकासखण्ड अंतर्गत एन.एच.-43 से मलांजकुडृम क्षतिग्रस्त सड़क मरम्मत लंबाई 9.20 किमी. एवं माकड़ी खुना से नारा तथा अलबेलापारा से बागोडार सड़क मरम्मत कार्य लंबाई 14.14 किमी. हेतु 92.18 लाख रूपए, महतारी सदन निर्माण एवं सामुदायिक शौचालय निर्माण हेतु पीढ़ापाल के 29.20 लाख रूपए, धनेलीकन्हार हेतु 29.20 लाख रूपए और ग्राम पंचायत बेवरती हेतु 29.20 लाख रूपए का भूमिपूजन कार्य शामिल है।
     
    इसी तरह विधानसभा क्षेत्र भानुप्रतापपुर अंतर्गत भुरका नाला आर.डी. 2300 मीटर पर स्थित लंबाई 52 मीटर पुलिया निर्माण कार्य हेतु 223.63 लाख रूपए, नवीन तहसील कार्यालय बांदे में भवन निर्माण कार्य हेतु 71.12 लाख रूपए और दुर्गूकोंदल में 272.81 लाख रूपए की लागत से शासकीय महाविद्यालय भवन में छात्रावास भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन मुख्यमंत्री द्वारा किया जाएगा।
     
    इसी प्रकार अंतागढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत राजकीय राजमार्ग 06 में जाड़ेकुर्से मार्ग के आर.डी. 3800 मीटर में स्थित मार्ग में नाला निर्माण कार्य हेतु 199.39 लाख रूपए, बोकराटोला से संतराई मार्ग सड़क निर्माण कार्य हेतु 149.88 लाख रूपए, संगम स्वरूप पी.व्ही. 62 मार्ग की आर.डी. 3500 मीटर पर स्थित संगम नदी पर वृहद पुल निर्माण कार्य हेतु 199.98 लाख रूपए, चिलपरस से आलपरस मार्ग की आर.डी. 850 मीटर में स्थित नदी पर वृहद पुल निर्माण कार्य हेतु 199.70 लाख रूपए, पानीडोबीर से मटियापारा (मर्राम) मार्ग की आर.डी. 4000 मीटर में स्पॉन पुलिया निर्माण कार्य के लिए 50 लाख रूपए, ग्राम केसेकोड़ी से डुट्टा नदी लंबाई 3 किमी. पर सड़क निर्माण कार्य हेतु 188.32 लाख रूपए और पाण्डरगांव से कोसरोण्डा 3 किमी सीमेंट कांक्रीट निर्माण कार्य हेतु 353.39 लाख रूपए का भूमिपूजन शामिल है।
     
    इसी तरह तुमापाल से कोसरोण्डा 4 किमी सड़क निर्माण कार्य हेतु 787.12 लाख रूपए, गुंदुल से मर्राम एवं आलपरस से आलपर, पानीडोबीर से गुंदुल सड़क निर्माण कार्य के लिए 596.61 लाख रूपए, टी.7 से किसकोड़ों नाला पर आरडी 11900 मीटर पर पुलिया निर्माण कार्य हेतु 188.14 लाख रूपए, टी.7 से किसकोड़ो नाला पर आरडी 15500 मीटर पुलिया निर्माण कार्य हेतु 287.39 लाख रूपए, टी.7 से किसकोड़ो से कोटुकुरसई नाला आरडी 8200 मीटर पर पुलिया निर्माण कार्य हेतु 229.88 लाख रूपए, नवीन तहसील कार्यालय आमाबेड़ा में भवन निर्माण कार्य हेतु 71.12 लाख रूपए, नवीन तहसील कार्यालय कोयलीबेड़ा में भवन निर्माण कार्य हेतु 71.12 लाख रूपए, अंतागढ़ में अतिरिक्त कलेक्टर कार्यालय का भवन निर्माण कार्य हेतु 127.62 लाख रूपए,
     
    अंतागढ़ में शहरी राज्यमार्ग 05 में कुल 02 किमी. सड़क मजबूतीकरण कार्य हेतु 488 लाख रूपए, जिला नारायणपुर-अंतागढ़ स्टेट हाईवे का चौड़ीकरण लंबाई 50 किमी. हेतु 13677 लाख रूपए, दुर्गूकोंदल अंतर्गत बरहेली में औषधालय भवन निर्माण कार्य हेतु 16.36 लाख रूपए और तरहूल में औषधालय भवन निर्माण कार्य हेतु 16.36 लाख रूपए, महतारी सदन निर्माण एवं सामुदायिक शौचालय निर्माण अंतर्गत ग्राम टेमरूपानी में 29.20 लाख रूपए, ग्राम बोन्दानार में 29.20 लाख रूपए, आमाबेड़ा हेतु 29.20 लाख रूपए तथा कोयलीबेड़ा हेतु 29.20 लाख रूपए का भूमिपूजन किया जाएगा।
     
    इसी प्रकार कोयलीबेड़ा अंतर्गत परलकोट मध्यम जलाशय के पी.व्ही. 56 माईनर नहर लाईनिंग मरम्मत कार्य हेतु 294.17 लाख रूपए, लघु जलाशय पी.व्ही. 76-78 की नहरों का जीर्णोद्धार एवं नहर लाईनिंग कार्य हेतु 297.79 लाख रूपए, अनुविभागीय कार्यालय अंतागढ़ का जीर्णोद्धार कार्य हेतु 66.82 लाख रूपए, सिविल अस्पताल पखांजूर में हमर लैब का निर्माण कार्य हेतु 25 लाख रूपए और ब्लड बैंक का निर्माण कार्य हेतु 30 लाख रूपए का विकास कार्य शामिल है। इसके अलावा नगर पंचायत पखांजूर में स्वीकृत विभिन्न 36 निर्माण कार्य हेतु 142.86 लाख रूपए, अटल परिसर निर्माण कार्य हेतु 20 लाख रूपए, विभिन्न 23 निर्माण कार्य हेतु 119.36 लाख रूपए और इंदिरा गांधी कृषि महाविद्यालय भवन पखांजूर एवं बालक-बालिका छात्रावास भवन निर्माण के लिए 1491.63 लाख रूपए का भूमिपूजन कार्य मुख्यमंत्री द्वारा किया जाएगा।
     
    इसी प्रकार जिले में 38.74 करोड़ रूपए की लागत के 25 विकास कार्यों का लोकार्पण श्री साय द्वारा किया जाएगा। इनमें विधानसभा क्षेत्र कांकेर अंतर्गत नरहरपुर विकासखण्ड के अभनपुर-मालगांव मार्ग के 1/6 किमी महानदी पर उच्च स्तरीय पुल निर्माण कार्य के लिए 933 लाख रूपए, ग्राम पंचायत सरोना के महारपारा और धनकरपारा में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य हेतु 6-6 लाख रूपए, ग्राम पंचायत बिहावापारा में आत्मा घर से तालाब तक नाली निर्माण कार्य हेतु 12 लाख रूपए, ग्राम मालगांव में शीतला मंदिर से मुक्ति धाम तक 400 मीटर सीसी निर्माण कार्य हेतु 17 लाख रूपए, चोरिया में पीडीएस गोदाम से स्कूल तक 200 मीटर सीसी सड़क निर्माण कार्य हेतु 08 लाख रूपए का लोकार्पण कार्य शामिल है।
     
    इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र भानुप्रतापपुर अंतर्गत ग्राम सुरूंगदोह में क्रेडा विभाग अंतर्गत सौर सामुदायिक सिंचाई योजना अंतर्गत 10 एच.पी. के 03 नग सोलर पंपों की स्थापना कार्य हेतु 144.21 लाख रूपए, ग्राम रानवाही के इंदिरा गांव गंगा योजना अंतर्गत 10 एच.पी. के 03 नग सोलर पंपों की स्थापना कार्य हेतु 105.31 लाख रूपए, ग्राम चवेला में 10 एच.पी. के 02 नग सोलर पंपों की स्थापना कार्य हेतु 59.42 लाख रूपए, भानबेड़ा-जलीनकसा-चिचगांव रोड पर किमी 1/2 में चिचगांव नाला पर उच्च स्तरीय पुल निर्माण हेतु 180 लाख रूपए, भानुप्रतापपुर के तीन अलग-अलग स्थानों में सिंगल विलेज नलजल प्रदाय योजना हेतु कुल 291.65 लाख रूपए,
     
    केंवटी पखांजूर मार्ग के किमी 26 से खुटगांव तक मार्ग का निर्माण लंबाई 3.35 किमी के लिए 172 लाख रूपए, एल-57 किमी 2 से उईकाटोला तक लंबाई 03 किलोमीटर निर्माण कार्य हेतु 233.48 लाख रूपए, दुर्गूकोंदल-कोदापाखा मार्ग के किमी 7 से मिच्चेसुखई मार्ग का निर्माण लंबाई 05 किमी हेतु 287.83 लाख रूपए तथा एल-036 किमी 3 से पौरखेड़ा तक लंबाई 4.20 किमी निर्माण कार्य हेतु 198.69 लाख रूपए का लोकार्पण कार्य शामिल है।
     
    इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र अंतागढ़ अंतर्गत बड़ेकापसी एनीकट निर्माण कार्य हेतु 291.13 लाख रूपए, निस्तारी तालाब ग्राम पी.व्ही. 30 (योगेन्द्र नगर) मरम्मत कार्य हेतु 29.98 लाख रूपए, कलमुच्चे से गुमझीर मार्ग की लंबाई 03 किमी सड़क एवं पुलिया निर्माण कार्य हेतु 351.54 लाख रूपए, कोयलीबेड़ा से पानीडोबीर मार्ग के डुट्टा नदी पर 62.40 मीटर पुलिया निर्माण कार्य हेतु 269.64 लाख रूपए, अंतागढ़ में दो सोलर लघु नलजल प्रदाय योजनांतर्गत 60.80 लाख रूपए, पोस्ट मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास पखांजूर में नवीन भवन निर्माण कार्य के लिए 191.51 लाख रूपए तथा भानुप्रतापपुर के ग्राम लोहत्तर में गोदाम सह कार्यालय निर्माण कार्य लिए 25.56 लाख रूपए का लोकार्पण कार्य शामिल है।
  • पुलिस-नक्सली मुठभेड़ जारी, आज भी 2 माओवादी ढेर

    17-Nov-2024

    कांकेर। छत्‍तीसगढ़ के बस्तर संभाग में लगातार दूसरे दिन मुठभेड़ हुई है। कांकेर जिले के पखांजूर थाना क्षेत्र में पुलिस और नक्‍सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो बड़े कैडर के नक्‍सली मारे गए। यह मुठभेड़ जिले के मुसफर्सी काकुर गांव के नजदीक हुई, जहां दोनों पक्षों के बीच करीब एक घंटे तक गोलीबारी चलती रही। मारे गए नक्‍सलियों की पहचान रंजीत और संतोष के रूप में हुई है, जो डीवीसीएम (डिप्‍टी कमांडर) रैंक के थे। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं है।  जानकारी के अनुसार, शनिवार को हुई मुठभेड़ के बाद जवान माड़ इलाके में सर्चिंग कर रहे थे। मुठभेड़ की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने तत्‍काल क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। जानकारी के मुताबिक, नक्‍सलियों का एक बड़ा ग्रुप देर रात मुफरसी के जंगल में छिपा हुआ था। मौका देखते हुए नक्सलियों ने जवानों पर हमला कर दिया। पुलिस ने पहले से सतर्क रहते हुए जवाबी कार्रवाई की, जिससे नक्‍सलियों से मुठभेड़ में जवानों को बड़ी सफलता मिली।  इस मुठभेड़ में रंजीत और संतोष की मौत हो गई, जो लंबे समय से इलाके में सक्रिय थे और कई बड़े नक्सली हमलों में शामिल थे। इनके मारे जाने से नक्‍सली संगठन को एक बड़ा झटका लगा है। पुलिस ने घटनास्थल से भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और नक्‍सली साहित्य भी बरामद किया है। मारे गए नक्‍सलियों की शिनाख्त के बाद उनके खिलाफ विभिन्न संगीन अपराधों के मामले दर्ज थे। 

  • बाल दिवस पर हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम, बच्चों ने लिया हिस्सा

    16-Nov-2024

    बंडामुंडा। नगर के केंद्रीय विद्यालय, रेलवे हाई स्कूल समेत अन्य सरकारी और निजी स्कूलों में गुरुवार को देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन बाल दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान स्कूलों में बाल मेले, विज्ञान प्रदर्शनी सहित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। स्कूलों में बच्चों के लिए खेलकूद, फैंसी ड्रेस, नृत्य व संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बच्चों को भी इस दिन का बेसब्री से इंतजार था। बच्चों ने बड़े उत्साह से प्रदर्शन कर कार्यक्रम को रोमांचक बनाया। 

  • कोर्ट परिसर में घुसे भालू ने किया हमला, वनकर्मी घायल

    07-Nov-2024

    कांकेर। न्यायालय परिसर में एक बार फिर भालू घुस आया है. बुधवार को भी भालू न्यायालय परिसर में घुसा आया था, जो रात्रि में निकलकर भाग गया था. लेकिन सुबह होते ही भालू फिर से लौट आया, और एक वनकर्मी को घायल कर दिया है. दो दिनों से भालू के न्यायालय परिसर में आने-जाने से काम के लोगों दहशत में हैं. कांकेर जिला मुख्यालय में जंगली जानवरों का आतंक लगातार बना हुआ है. आए दिन भालू, तेंदुआ जैसे जंगली जीव भोजन-पानी की तलाश में रिहायशी इलाकों में पहुंचकर लोगों पर हमले कर रहे हैं. आज भी जिला न्यायालय परिसर में घुसे भालू ने एक वनकर्मी पर हमला कर घायल कर दिया. गनीमत रही कि मौके पर मौजूद अन्य वनकर्मियों ने भालू को खदेड़ा नहीं तो अप्रिय घटना हो सकती थी. लेकिन भालू की वजह से न्यायालय के साथ ठीक सामने स्थित कलेक्ट्रेट व अन्य शासकीय विभागों में आने-जाने वाले लोगों में दहशत है. 

  • कलेक्टर ने रविन्द्र के इलाज के लिए सौंपा चेक

    29-Oct-2024

    कांकेर। रेडक्रॉस सोसाइटी कांकेर के अध्यक्ष एवं कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर द्वारा विकासखण्ड नरहरपुर के ग्राम आंखीहर्रा निवासी अनिता कावड़े को उनके पुत्र के इलाज के लिए आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. महेश शांडिया ने बताया कि आवेदिका कावड़े ने कलेक्टर के समक्ष अपने पुत्र के इलाज के लिए आर्थिक सहायता हेतु आवेदन प्रस्तुत किया था। आवेदिका ने बताया कि पुत्र रविन्द्र के बाएं पैर की हड्डी टूट गयी है, जिस पर रॉड लगना है तथा अभी उसे शासकीय कोमलदेव अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ज्ञात हो कि इनके पिता का एक वर्ष पूर्व देहांत हो गया है।  महिला की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है और वह दूसरों से उधार लेकर इलाज करा रही है, जिसके चलते उन्होंने आर्थिक सहायता प्रदाय करने अनुरोध किया था। इस पर कलेक्टर एवं अध्यक्ष निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए रविन्द्र के बेहतर इलाज के लिए रेडक्रॉस सोसाइटी के जिला संगठक को आर्थिक सहायता राशि जारी करने निर्देशित किया था। स्वीकृति पश्चात दस हजार रूपये की राशि जारी कर कलेक्टर ने चेक आवेदिका अनिता कावड़े की ननद रामेश्वरी कावड़े को सौंपा। इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिक सतीश लाटिया और राजा देवनानी भी मौजूद थे। 

  • अजजा वर्ग हेतु कोसा वस्त्र बुनाई के लिए 11 नवम्बर तक आवेदन आमंत्रित

    25-Oct-2024

    उत्तर बस्तर कांकेर, जिले के अनुसूचित जनजाति वर्ग के युवक-युवतियों के लिए अंत्यावसायी व्यावसायिक प्रशिक्षण कोसा केन्द्र जगदलपुर में निःशुल्क आवासीय सुविधा के साथ कोसा वस्त्र बुनाई प्रशिक्षण हेतु 11 नवम्बर तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास के कार्यपालन अधिकारी ने जानकारी दी है कि कोसा वस्त्र बुनाई प्रशिक्षण अवधि 04 माह की होगी।

     
    प्रशिक्षण अवधि पर मासिक शिष्यवृत्ति तीन हजार रूपए देय होगा तथा निःशुल्क आवासीय सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। प्रशिक्षण दौरान भोजन व्यवस्था स्वयं को करना होगा तथा आयु 18 से 45 वर्ष होना चाहिए। शैक्षणिक योग्यता न्यूनतम साक्षर के साथ अभ्यर्थी अनुसूचित जनजाति वर्ग का होनी चाहिए। उक्त प्रशिक्षण हेतु इच्छुक एवं पात्र आवेदक जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति कांकेर कलेक्ट्रेट कम्पोजिट भवन प्रथम तल कक्ष क्रमांक 06 में कार्यालयीन समय तक आवेदन पत्र प्राप्त एवं जमा किया जा सकता है।
     
  • रायपुर के युवक ने कांकेर की युवती को किया ब्लैकमेल, गिरफ्तार

    08-Sep-2024

    कांकेर. सोशल मीडिया की दोस्ती कितनी घातक होती है, यह जानने-समझने के बाद भी लोग मासूमियत के साथ इस मकड़जाल में फंसते रहते हैं. ताजा मामले में कोतवाली पुलिस ने इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवती को ब्लैकमेल करने वाले युवक को गिरफ्तार किया है. Blackmail तीन-चार माह पहले इंस्टाग्राम पर कांकेर निवासी 20 साल की युवती की रायपुर के बीरगाँव निवासी 19 साल के शुभम बंजारे से जान-पहचान होने के बाद बातचीत के दौरान युवक ने उसका आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग करने लगा. युवती ने इस पर कांकेर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई. लड़की की रिपोर्ट पर तत्काल एक्शन लेते हुए अपराध दर्ज कर कांकेर थाना प्रभारी की टीम ने रायपुर में आरोपी के ठिकाने पर दबिश दी. शातिर आरोपी इस दौरान कई बार अपनी लोकेशन को बदलता रहा. इस पर साइबर सेल के प्रभारी निरीक्षक प्रेमप्रकाश अवधिया द्वारा लगातार पुलिस टीम को लोकेशन अपडेट करते रहने से घेराबंदी कर आरोपी को रायपुर आज सुबह 3 बजे हिरासत में लिया गया. जांच के दौरान पुलिस ने प्रकरण में आरोपी के विरूध्द थारा 79 बीएनएस अपराध का सबूत पाये जाने से प्रकरण में उपरोक्त धारा जोड़ी गई है, आरोपी को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया.  

  • बांस और लकड़ी से बना डाले पुल, शासन से मांग करते-करते थक गए थे ग्रामीण

    25-Aug-2024

    कांकेर। जिले के भानुप्रतापपुर विकासखंड के ग्राम परवी से खड़का के बीच मंघर्रा नाला से लगे 2 और नाले हैं. क्षेत्र के आधा दर्जन गांव के लोग पिछले 15 वर्षों से इस नाले पर पुल बनाने की मांग करते आ रहे हैं, पर न तो भाजपा, न ही कांग्रेस सरकार ने इनकी सुनी. थकहार कर क्षेत्र के तीन गांव खड़का, भुरका और जलहुर के ग्रामीणों ने आवागमन के लिए दो दिन में स्थानीय संसाधन से कच्ची पुल बना दिया. ग्रामीण बताते हैं कि भाजपा के शासन काल मे तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने पुल बनाने का आश्वासन दिया था. 15 वर्ष शासन चला पुल नहीं बना. सरकार बदली कांगेस की सरकार बनी इसमें मुख्यमंत्री रहे भूपेश बघेल ने भानबेड़ा में जून 2023 में भेंट मुलाकात में तीन पुल बनाने के लिए 1 करोड़ 57 लाख की घोषणा की थी, लेकिन परिणाम शिफर ही रहा. एक बार फिर सरकार बदल गई, लेकिन ग्रामीणों की समस्या फिर भी बरकरार रही. ग्रामीण गोकुल नेताम ने बताया बच्चे बाढ़ के कारण स्कूल नहीं जा पाते, मरीज को अस्पताल नहीं ले जा पाते. यहां तक चावल-नमक ले जाने में भी समस्या होती है. 

+ Load More
Top