गरियाबंद। माघ पूर्णिमा के पावन अवसर पर रविवार 01 फरवरी को छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध धार्मिक नगरी राजिम में स्थित त्रिवेणी संगम पर आस्था का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। पैरी, सोढूर और महानदी के पवित्र संगम में तड़के सुबह से ही हजारों श्रद्धालुओं ने पुण्य स्नान कर माघी स्नान का लाभ प्राप्त किया। इसी के साथ ऐतिहासिक राजिम कुंभ कल्प मेला 2026 का विधिवत शुभारंभ हुआ।
नदी तट पर आस्था के दीप...
प्रदेश के कोने-कोने सहित अंचलों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने सूर्याेदय पूर्व संगम में डुबकी लगाकर स्वयं को धन्य किया। धार्मिक मान्यता के अनुसार माघ पूर्णिमा पर प्रातः काल किया गया पुन्नी स्नान विशेष पुण्यदायी माना जाता है। स्नान उपरांत कई महिलाओं एवं युवतियों ने तीनों नदियों में स्नान के पश्चात नदी की रेत में शिवलिंग का निर्माण कर नारियल, बेलपत्र, धतूरा, दूध अर्पित कर विधिपूर्वक पूजा-अर्चना की। इसके साथ ही नदी की धार में दीपदान कर श्रद्धालुओं ने आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव किया। दीपदान का विशेष धार्मिक महत्व होने के कारण संगम क्षेत्र दीपों की पंक्तियों से आलोकित होता नजर आया।
धार्मिक स्थलों में दर्शन को उमड़ी भीड़...
श्रद्धालुओं ने दीपदान कर श्री राजीव लोचन मंदिर एवं कुलेश्वरनाथ महादेव मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। दोनों मंदिरों के अतिरिक्त लोमश ऋषि आश्रम, राजिम भक्तिन माता मंदिर, मामा-भांचा मंदिर, राजराजेश्वर, दानदानेश्वर एवं बाबा गरीबनाथ महादेव के दर्शन कर पुण्य लाभ लिया।
12 ज्योतिर्लिंग और पंचकोशी धाम थीम पर आधारित कुंभ...
इस वर्ष राजिम कुंभ कल्प मेले का स्वरूप विशेष रूप से आकर्षक है। मेले की थीम बारह ज्योतिर्लिंग एवं पंचकोशी धाम पर आधारित रखी गई है, जो श्रद्धालुओं को भारतीय सनातन संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना का भव्य अनुभव कराएगी। मेले के दौरान धार्मिक अनुष्ठान, प्रवचन, संत समागम एवं आध्यात्मिक संगोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा। देशभर से साधु-संत, कथा वाचक और श्रद्धालु इस कुंभ कल्प में शामिल होंगे।
15 फरवरी महाशिवरात्रि को होगा समापन...
आज 01 फरवरी प्रारंभ हुए 15 दिवसीय राजिम कुंभ कल्प मेला का समापन 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर होगा। मेले के दौरान 10 फरवरी से 15 फरवरी तक संत समागम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे संत-महात्मा श्रद्धालुओं को अपने आशीर्वचन प्रदान करेंगे। कुंभ मेले में माघ पूर्णिमा के अलावा 09 फरवरी को जानकी जयंती तथा 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के अवसर पर विशेष पर्व स्नान का पुण्य लाभ श्रद्धालुओं को प्राप्त होगा।
श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु व्यापक व्यवस्था...
मेला प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पेयजल, शौचालय, पार्किंग, ठहरने एवं भोजन की समुचित व्यवस्था की गई है। साथ ही सुरक्षा, यातायात नियंत्रण एवं स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
गरियाबंद। जिले के फिंगेश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत दुतकैयां गांव रविवार को हिंसा की चपेट में आ गया। एक पुराने मामले में जमानत पर रिहा हुए तीन आरोपियों द्वारा स्थानीय युवकों पर रॉड से किए गए हमले के बाद दो समुदायों के बीच तनाव बढ़ गया और झड़पें शुरू हो गईं। स्थिति संभालने पहुंची पुलिस टीम पर पथराव हुआ, जिसमें 6 पुलिसकर्मी घायल हो गए।
पुलिस के अनुसार, करीब एक वर्ष पहले गांव के एक मंदिर में मूर्ति तोड़ने के मामले में आरिफ समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था। जमानत पर रिहा होने के बाद आरोपी कथित तौर पर ग्रामीणों को धमका रहे थे और मंदिर प्रकरण से जुड़े गवाहों को परेशान कर रहे थे। रविवार सुबह आरोपियों ने पुलिस में शिकायत करने का आरोप लगाते हुए चार से छह युवकों पर रॉड से हमला किया, जिससे आक्रोश फैल गया।
गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में मंदिर तोड़े जाने से जुड़े पुराने विवाद ने रविवार को उग्र रूप ले लिया। फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के ग्राम बकली में दो समुदायों के बीच शुरू हुआ तनाव देखते ही देखते हिंसक संघर्ष में बदल गया। इस दौरान आक्रोशित भीड़ ने पुलिस कर्मियों पर पथराव किया, जिसमें कई जवान घायल हो गए। हालात इतने बिगड़ गए कि उपद्रवियों ने वाहनों और एक घर को आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
घटना की गंभीरता को देखते हुए गांव में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है, वहीं किसी भी अनहोनी से निपटने के लिए फायर ब्रिगेड की टीम को भी मौके पर रखा गया है। पथराव के दौरान एक पुलिस जवान बेहोश हो गया, जिसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुराने विवाद से भड़की हिंसा
जानकारी के अनुसार, चार महीने पहले हथखोज गांव की एक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें कुछ लोग राहगीरों से मारपीट और लूटपाट करते नजर आए थे। वीडियो सामने आने के बाद फिंगेश्वर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। हाल ही में जमानत पर रिहा होकर लौटे आरोपियों ने रविवार सुबह करीब 11 बजे बकली गांव में शिकायतकर्ता से मारपीट शुरू कर दी, जिससे तनाव और बढ़ गया।
मारपीट की यह घटना जल्द ही दो समुदायों के बीच संघर्ष में तब्दील हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपियों के घरों में आग लगा दी और रास्ते में खड़े वाहनों को भी जला दिया।
मंदिर तोड़ने का मामला भी जुड़ा
ग्रामीण जितेंद्र का आरोप है कि हमलावरों ने ही करीब डेढ़ साल पहले गांव के शिव मंदिर को तोड़ा था, जिसका मामला फिलहाल न्यायालय में विचाराधीन है। उनका कहना है कि इसी विवाद को लेकर हाल के दिनों में गांव में लगातार तनाव बना हुआ है और अब जमानत पर छूटे आरोपियों द्वारा फिर से हिंसा फैलाई जा रही है।
पुलिस प्रशासन का कहना है कि स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है, लेकिन तनाव को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। पूरे मामले की जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
गरियाबंद। जिले में फिंगेश्वर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतरराज्यीय गांजा तस्करों के गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने तीन तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 27 किलो गांजा बरामद किया है, जिसकी कीमत लगभग 2 लाख 70 हजार रुपये आंकी गई है। गिरफ्तार आरोपियों में अजय आर्य और पवन, जो मध्यप्रदेश के निवासी हैं, तथा फिरोज, जो महाराष्ट्र का निवासी है, शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक ये तस्कर ओडिशा से गांजा लाकर कार के माध्यम से मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र में सप्लाई कर रहे थे। तस्करों ने पुलिस की निगरानी से बचने के लिए कार में विशेष चेंबर बनाकर गांजा छिपाकर रखा था। यह चेंबर कार की सीटों और बूट में छिपाकर तैयार किया गया था, जिससे तलाशी के दौरान पकड़ से बचा जा सके। लेकिन पुलिस तक मुखबिर से सूचना पहुँच गई, जिसके बाद फिंगेश्वर पुलिस ने घेराबंदी कर कार को रोक लिया। तलाशी के दौरान विशेष चेंबर से 27 किलो गांजा बरामद हुआ। कार में मौजूद आरोपियों से पूछताछ की गई तो उन्होंने ओडिशा से गांजा लाकर पड़ोसी राज्यों में खपाने की बात स्वीकार की। पुलिस ने बताया कि ये गिरोह लंबे समय से सक्रिय था और बड़े पैमाने पर गांजा की तस्करी कर रहा था। गिरोह का नेटवर्क और सप्लाई चेन का पता लगाने के लिए पूछताछ की जा रही है। पुलिस की सतर्कता से तस्करों के भागने का प्रयास नाकाम रहा। जैसे ही पुलिस ने घेराबंदी की, तस्करों ने कार को तेज गति से भगाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस टीम ने उन्हें घेरकर पकड़ लिया। फिलहाल आरोपियों से विस्तृत पूछताछ जारी है और उनके संपर्क में आए अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।
गरियाबंद। फिंगेश्वर नदी मोड़ पर 15 अगस्त शुक्रवार को बड़ा हादसा टल गया. यहां एक ट्रक ने साइकिल से आ रहे दो बच्चों को टक्कर मार दी. हादसे में दोनों युवक ट्रक के नीचे आते-आते बच गए. यह पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. पुलिस ने बताया, दोनों युवक साइकिल से सड़क पार कर रहे थे, तभी अचानक सामने से आ रहे ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी. हादसा इतना गंभीर था कि पलक झपकते ही युवकों की जान जा सकती थी. लेकिन बड़ा हादसा टल गया और चंद सेकेंड में बच्चे उठते नजर आ रहे है. स्थानीय लोगों का कहना है कि फिंगेश्वर नदी मोड़ पर आए दिन तेज रफ्तार वाहनों के कारण दुर्घटनाएं होती रहती हैं, लेकिन ट्रैफिक व्यवस्था सख्त न होने से हादसों का खतरा लगातार बना रहता है.गंभीर हादसे से बाल-बाल बचे इन बच्चों का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
गरियाबंद। विद्युत विभाग अंतर्गत गरियाबंद संभागीय कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारियों को पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत कनेक्शन संबंधी जानकारी प्रदान करने उपसंभाग गरियाबंद के तत्वाधान में आज पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें गरियाबंद (शहर), गरियाबंद (ग्रामीण), पाण्डुका वितरण केन्द्रों, तथा परियोजना संभाग गरियाबंद एवं संभागीय कार्यालय गरियाबंद के अधिकारी, कार्यालयीन एवं तकनीकी (लाईन) कर्मचारीगण बड़ी संख्या में उपस्थित हुए। शिविर में सहायक अभियंता गरियाबंद गणेश प्रसाद ने पीएम सूर्यघर योजना के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि उक्त योजना अंतर्गत हम अपने घर की छतों में सोलर प्लांट लगाकर विद्युत उत्पादित कर बिजली बिल में कमी ला सकते हैं। गरियाबंद नगर के कई उपभोक्ताओं ने अपने घरों में सोलर प्लांट स्थापित कराकर अपने बिजली बिल को शून्य या पहले की अपेक्षा काफी कम किया है। कार्यपालन अभियंता हेमंत ठाकुर द्वारा बताया गया कि केन्द्र व राज्य शासन द्वारा सब्सिडी प्रदान की जा रही है। आप सभी अपने घरों में सोलर प्लांट स्थापित करें।
पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गिरफ्तार आरोपी को भेजे गए जेल
गरियाबंद. गरियाबंद जिले के छुरा थाना क्षेत्र में मोटर साइकिल चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए छुरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने 5 शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 09 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 6 लाख रुपए बताई जा रही है. सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है.
थाना छुरा क्षेत्र में विगत दिनों दो प्रमुख चोरी की घटनाएं सामने आई थीं. पहली घटना में दिनांक 20 अप्रैल 2025 की रात अज्ञात चोरों ने प्रार्थी टोमल लाल साहू की हीरो स्प्लेंडर मोटर साइकिल उनके घर से चोरी कर ली थी. दूसरी घटना 17 मई 2025 को घटी, जब प्रार्थी घनश्याम साहू की प्लेटिना मोटरसाइकिल साप्ताहिक बाजार छुरा से चोरी हो गई थी.
मामला दर्जकर पुलिस एवं स्पेशल टीम ने विशेष अभियान चलाया। संदेही थनवार बंजारे के घर की तलाशी के दौरान चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद हुईं. पूछताछ पर थनवार बंजारे ने साथी आरोपियों गजेन्द्र नेताम, टीकम आडिल, डिगेश बंजारे और कृष्णा शर्मा के साथ मिलकर छुरा, पांडुका, फिंगेश्वर एवं ओडिशा के लखना क्षेत्र से वाहन चोरी करना कबूल किया.
पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपियों को हिरासत में लिया और उनके कब्जे से 9 चोरी की मोटरसाइकिलें जब्त की। आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया. पुलिस की इस कार्रवाई में थाना छुरा स्टाफ और स्पेशल टीम गरियाबंद की विशेष भूमिका रही. पुलिस ने अपील की है कि नागरिक अपने वाहनों की सुरक्षा के प्रति सतर्क रहें और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें.
गिरफ्तार आरोपी
टीकम आडिल (25 वर्ष), गादीकोट
कृष्णा शर्मा (21 वर्ष), संजय नगर छुरा
थनवार बंजारे (28 वर्ष), आवासपारा छुरा
गजेन्द्र नेताम (22 वर्ष), गादीकोट
डिगेश बंजारे (32 वर्ष), चरौदा, थाना फिंगेश्वर
गरियाबंद. अतिक्रमण हटाने गए वन अमला को बंधक बनाकर टंगिया-डंडे से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है. परिजनों की सूचना के बाद कोतवाली पुलिस ने कर्मचारियों को छुड़ाया. वहीं मुख्य आरोपी आशाराम समेत परिवार के कुल पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर गैर जमानतीय धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है. पूरा मामला गरियाबंद जिले के सड़क परसूली रेंज के हरदी जंगल का है.
वन विभाग को सोहागपुर बिट के हरदी जंगल में वन भूमि पर जेसीबी चलाकर अतिक्रमण की सूचना मिली थी. डिप्टी रेंजर अशोक सिन्हा, हरि अर्जुन यादव, जाकिर हुसैन सिद्दीकी समेत 5 वनकर्मी आज तड़के 4 बजे अतिक्रमण हटाने पहुंचे थे. टीम जैसे ही मौके पर कार्रवाई शुरू की तो अतिक्रमणकारियों ने महिलाओं को आगे कर पहले तो वन कर्मियों पर डंडे और कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला किया, फिर उन्हें बंधक बना लिया.
घटना की पुष्टि करते हुए रेंजर दुर्गा प्रसाद दीक्षित ने बताया कि अतिक्रमण की सूचना थी पर अतिक्रमणकारी ऐसी घटना को अंजाम देंगे इसका अंदाजा नहीं था. टीम को दो घंटे तक बंधक बनाया गया था. परिजनों ने कोतवाली पुलिस को इसकी सूचना दी. इसके बाद थाना प्रभारी ओम प्रकाश यादव ने बल के साथ मौके पर पहुंचकर सुबह 5 बजे बंधक डिप्टी रेंजर समेत वन कर्मियों को छुड़ाया. सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं मुख्य आरोपी आशाराम समेत परिवार के कुल पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर गैर जमानतीय धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है.
एक ही परिवार के पांच आरोपी गिरफ्तार
एडिशन एसपी जितेंद्र चंद्राकर ने बताया कि पुलिस ने मारपीट, अपहरण, शासकीय काम में बाधा के धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है. वन अमला पर जानलेवा हमला करने के आरोपी आशाराम के अलावा उसके दो बेटे और दो महिलाओं समेत कुल 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार आरोपियों में आशाराम ध्रुव, झामेश्वर ध्रुव, थानेश्वर ध्रुव, रोहित ध्रुव और सीता ध्रुव शामिल हैं.
गरियाबंद। जिला मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर कुगदा बांध में डूबने से रायपुर के एक युवक की मौत हो गई। आज सुबह 4 बजे रायपुर भनपुरी से आर्यन कुमार सिन्हा (18 वर्ष) अपने दस दोस्तों के साथ कुगदा बांध घूमने गया था। इस दौरान सभी दोस्त बांध में नहाने के लिए उतरे, बाकी सभी तो बांध से बाहर निकल गए, लेकिन आर्यन जब नहीं निकला तब आसपास के ग्रामीणों को खबर की गई। नगर सेनानी कुगदा बांध पहुंचे, और गोताखोरों की मदद से शव को कुछ घंटों में बाहर निकाला।
गरियाबंद। सुशासन तिहार में निलंबित बीईओ प्रदीप शर्मा ने भी आवेदन दिया था। मांग थी कि पिछले कई माह से हाईकोर्ट ने बहाली का आदेश प्रशासन को दिया है, लेकिन प्रशासन इस आदेश का पालन नहीं कर रहा है। वेतन में नियमानुसार कटौती के बजाय अधिक अनुपात में कटौती की जा रही है। प्रशासन पर तरह-तरह के मानसिक दबाव और ब्लैकमेलिंग करने का आरोप लगाया गया था। आज समाधान शिविर में ठोस जवाब नहीं मिलने पर प्रदीप शर्मा ने पहले तो माइक पकड़कर अपनी भड़ास निकाली, एसडीएम तुलसीदास ने माइक छीन लिया, जिसके बाद भरी सभा में प्रदीप शर्मा ने कहा कि यदि 31 मई के भीतर मांगें नहीं मानी गई तो वे आत्महत्या कर लेंगे, जिसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी। एसडीएम तुलसीदास मरकाम ने कहा है कि शर्मा की मांगों का समाधान शासन स्तर पर होना है, प्रतिवेदन बनाकर कलेक्टर को भेजा गया है। शराब दुकान के लिए भी स्थल चयन किया गया है, जिसे जल्द हटा दिया जाएगा।
गरियाबंद-जिले में अवैध महुआ शराब पर रोक लगाने हुतु आबकारी आयुक्त ,प्रबंध संचालक श्याम धावड़े तथा कलेक्टर भगवान सिंह उइके के मार्गदर्शन में उपायुक्त आबकारी अनिमेष नेताम से प्राप्त निर्देशानुसार जिला आबकारी अधिकारी मुकेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में गरियाबंद जिले की आबकारी टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही ( सघन गश्त) के दौरान निम्न प्रकरण कायम किये गए
गरियाबंद: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में सुरक्षाबल के जवानों को बड़ी सफलता मिली है। जवानों ने मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया। मारे गए नक्सली के सिर पर 8 लाख रुपए का इनाम घोषित था। नक्सली एनकाउंटर के बारे में शनिवार को अधिकारियों ने जानकारी दी।
जानकारी के अनुसार, जिले के जुगाड़ थाना क्षेत्र के मोतीपानी और करीब के जंगलों में नक्सलियों के मौजूद होने की सूचना के बाद शुक्रवार को सुरक्षाबल के जवानों ने सर्चिंग अभियान शुरू किया था। शुक्रवार को जिला बल, गरियाबंद जिले की विशेष इकाई ई-3 और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के संयुक्त दल को गश्त के लिए रवाना किया गया था।
जंगल में घिर गए थे नक्सली :
अधिकारियों ने बताया कि जब सुरक्षाबल के जवान शाम करीब छह बजे मोतीपानी गांव के जंगल में थे तब नक्सलियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी जिसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि दोनों ओर से लगभग आधे घंटे तक गोलीबारी हुई और खुद को घिरता देख नक्सली वहां से भाग गए। सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ के बाद घटनास्थल की तलाशी में सुरक्षाबल के जवानों ने एक नक्सली का शव, एक एसएलआर हथियार, विस्फोटक और अन्य सामान बरामद किए। उन्होंने बताया कि मारे गए नक्सली की पहचान डिविजनल कमेटी सदस्य योगेश के रूप में हुई है। योगेश के ऊपर आठ लाख रुपये का इनाम घोषित था और उसके खिलाफ गरियाबंद के मैनपुर थाना में अपराध दर्ज है।
गरियाबंद। पिछले 6 माह में 100 से ज्यादा युवक-युवतियों ने यूनिफॉर्म सर्विस के लिए अपलाई किया था, जिसमें 32 लोग चयनित हुए हैं। इनमें से 10 से ज्यादा युवक-युवती घोर नक्सली क्षेत्र मैनपुर इलाके से हैं। आदिवासी परिवार से भी युवक-युवती यूनिफॉर्म सर्विस में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने लगे हैं। नक्सलगढ़ कहे जाने वाले गरियाबंद जिले में अब डर छट गया है। भर्ती का यह आंकड़ा अब तक सर्वाधिक माना गया है। एसपी निखिल राखेचा ने आंकड़े की पुष्टि करते हुए बताया कि पिछले कुछ माह में सूबेदार/उपनिरीक्षक/प्लाटून कमांडर में 15, आरक्षक (जीडी) में 3, सीआरपीएफ में 3, सीआईएसएफ में 2, आईटीबीपी में 2, अग्निवीर के 5 और नगर सेना में 2 की भर्ती हुई है, सभी ट्रेनिंग ले रहे हैं। जाड़ापदर गांव मैनपुर मुख्यालय से महज 5 किमी दूरी पर बसा है। यहां से 15 किमी दूरी पर ही भालूडीगी पहाड़ी इलाके में जनवरी में 16 नक्सली मारे गए थे। इसी गांव के इर्द गिर्द में ही नक्सलियों की चहल कदमी होती थी, लेकिन गांव के गौर सिंह नागेश के परिवार ने साहस का परिचय दिया। 2021 में बेटी लिना नागेश ने भर्ती परीक्षा में भाग लिया और सब इंस्पेक्टर बनी। अक्टूबर 2024 में जब रिजल्ट आया तो वह 24 साल की थी। फरवरी 2025 में वह रायपुर के ट्रेनिंग सेंटर चली गई। घर में बड़ा भाई मिथलेश आरक्षक है, भाभी जमुना नागेश नगर सैनिक में है। लिना के चलते अब गांव में 20 से ज्यादा लोग पुलिस सेना में जाने की तैयारी कर रहे हैं। इस गांव में दो अग्निवीर भी है।
गरियाबंद। जिले के ग्राम फूलझर में बीते एक महीने के भीतर 8 ग्रामीणों की अचानक मौत से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। इन रहस्यमयी मौतों के कारण गांव के लोग इतने भयभीत हैं कि उन्होंने इस बार पारंपरिक रूप से मनाया जाने वाला होली पर्व भी नहीं मनाया। गांव में न होलिका दहन हुआ और न ही रंग-गुलाल उड़ा। लगातार हो रही मौतों की वजह से ग्रामीणों में डर और चिंता बनी हुई है। इसी भय के कारण गांव के लोगों ने सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना कर संकट टालने की प्रार्थना की। गांव में लगातार हो रही मौतों से चिंतित ग्रामीणों ने गांव के सभी कामकाज बंद रखे और पूरे विधि-विधान के साथ ग्राम के देवालय में विशेष पूजा-अर्चना की। ग्रामीणों ने एकजुट होकर गांव के प्रमुख चौक-चौराहों पर शोभायात्रा निकाली और विभिन्न मंदिरों में पूजा-पाठ किया। पूजा के दौरान महिलाएं पीली साड़ी पहनकर सिर पर मंगल कलश लिए नजर आईं, वहीं पुरुष धोती-कुर्ता पहनकर भजन-कीर्तन करते हुए गांव के शीतला मंदिर पहुंचे। यहां सभी ने मिलकर पूजा की और संकट टालने की मिन्नतें मांगीं। इसके बाद गांव के हनुमान मंदिर में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। ग्रामीणों का मानना है कि गांव में अनहोनी या विपदा के समय देवी-देवताओं की पूजा करने से संकट टल जाता है। इसी परंपरा को निभाते हुए गांव के लोगों ने सामूहिक पूजा का आयोजन किया।
गरियाबंद। गरियाबंद में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। यहां बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे 15 लोग घायल हो गए। वहीं, इस हादसे में 9 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर घायलों को रायपुर रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि, छट्टी कार्यक्रम से परिवार लौट रहा था तभी ये हादसा हुआ। दरअसल, छट्टी के कार्यक्रम में ग्राम बोरसी के लोग गरियाबंद के देवभोग के पास स्थित कोकड़ीमाल गांव रिश्तेदारी में गए थे। यहां भोजन करने के उपरांत वापसी के समय कड़ी मालगांव होते हुए अपने गांव के लिए वापसी कर रहे थे। तभी काश नाले पर रात में ड्राइवर को मोड समझ में नहीं आया, जिसके चलते बोलोरो पिकअप वाहन नदी में पलट गई। इस हादसे में वाहन में सवाल सभी 15 लोग घायल हो गए। वहीं 9 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें रायपुर रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और जिला प्रशासन की टीम पहुंची। लेकिन, इस समय हादसे को काफी देर हो गया था। हालांकि, नगर के जागरूक युवकों ने गरियाबंद से 6 किलोमीटर दूर पहुंचकर समस्त घायलों को विभिन्न वाहनों के माध्यम से गरियाबंद अस्पताल लाकर उनका समुचित इलाज करवाया।
गरियाबंद। राज्य में नशीली दवाओं के दुरुपयोग को रोकने के लिए राज्य शासन द्वारा दिये गये निर्देशों एवं कलेक्टर दीपक अग्रवाल द्वारा जिला स्तरीय एनकॉर्ड बैठक में स्वापक औषधि मनः प्रभावी (नशीली) पदार्थों की अवैध बिक्री तथा दवाओं की नशे के रूप में दुरुपयोग होने पर चिंता व्यक्त करते हुए औषधि प्रशासन को सख्त कार्रवाई करने हेतु निर्देश दिए गए। उक्त निर्देशानुसार नशीली दवाओं के अवैध व्यापार को रोकने के लिए एवं नशा उन्मूलन अभियान के तहत् औषधि निरीक्षक सुनील कुमार खरांशु एंव धर्मवीर सिंह ध्रुव द्वारा मेडिकल स्टोर्स का लगातार औचक निरीक्षण करते हुए स्वापक एवं मनःप्रभावी औषधियों के खरीदी-बिक्री की जांच की जा रही है। विगत माह ब्लाक-छुरा, फिंगेश्वर, मैनपुर एवं देवभोग में कुल 22 मेडिकल स्टोर्स का निरीक्षण किया गया। जिसमें 10 मेडिकल स्टोर्स मेडिकल स्टोर्स, देवांगन मेडिकल स्टोर्स, मां विमला मेडिकल स्टोर्स. एस. के. मेडिकल स्टोर्स, विद्या मेडिकल स्टोर, शीतल मेडिकल स्टोर्स, सौरभ मेडिकोज, उज्जवल मेडिकल स्टोर्स, लक्ष्मी मेडिकल एण्ड जनरल स्टोर्स एवं सदाफल मेडिकल स्टोर्स में औषधि नियमावली के तहत् अनियमितता पाये जाने पर कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर जवाब मांगा गया है। सिगरेट एवं अन्य तम्बाकू उत्पादों के नशा करने से होने वाली दुष्प्रभावों के बारे में स्थानीय समुदायों में जागरूकता अभियान चलाते हुए कोटपा एक्ट, 2003 के प्रावधानों का उल्लंघन पाये जाने पर कुल 96 चालानी कार्यवाही करते हुए 3 हजार 840 रूपये जुर्माना राशि प्राप्त कर चालान कम्पाउण्ड किये जाने की कार्यवाही की गई। आगे भी सतत रूप से जांच, निरीक्षण की कार्यवाही की जा रही है।
गरियाबंद। राजिम कुंभ कल्प मेला के पहले दिन सांस्कृतिक मंच पर अंतरराष्ट्रीय गायिका मैथिली ठाकुर के भजन सुनकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। उन्होंने कार्यक्रम की शुरुआत छत्तीसगढ़ के राजकीय गीत अरपा पैरी के धार... से की। इसके बाद तुम उठो सिया श्रृंगार करो.... कभी राम बनके, कभी श्याम बनके, मेरे झोपडी के भाग्य.., भारत का बच्चा-बच्चा जय राम बोलेगा...., हम कथा सुनाते.... जैसे एक से बढ़कर भजन की प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। राम भक्ति से ओतप्रोत भजन से पूरा माहौल राममय हो गया। उल्लेखनीय है कि मैथिली ठाकुर 2017 में प्रसिद्धि के शिखर पर पहंुची जब राइजिंग स्टार के सीजन 01 में भाग लिया। मैथली इस शो की पहली फाइनलिस्ट थी। राजिम कुंभ कल्प के मुख्य मंच पर प्रस्तुति देकर उन्होंने अपने आप को गौरवान्वित महसूस किया। मंच पर कार्यक्रम की अंतिम प्रस्तुति महतारी लोक कला मंच के प्रमुख कलाकार चंद्रभूषण वर्मा की टीम ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। खन खन बाजे बैला के घुंघरू और सुन सुन मोर मयारू जैसे छत्तीसगढ़ी गीतों की प्रस्तुति दी। कलाकारों का सम्मान पर्यटन मंडल के प्रबंध संचालक विवेक आचार्य, गरियाबंद कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल एवं अन्य अधिकारियों ने स्मृति चिन्ह भेंटकर किया।
गरियाबंद. जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है. जहां दर्दनाक सड़क हादसे में सरपंच प्रत्याशी कुसुमा की मौके पर ही मौत हो गई है. तेज रफ्तार ट्रक प्रत्याशी कुसुमा को रौंदते हुए निकल गया. हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया है. पूरा मामला देवभोग थाना क्षेत्र का है. जानकारी के अनुसार, साहस खोल निवासी कुसुमा चंद्राकर अपने पति देवानंद चंद्राकर के साथ बाइक में सवार होकर ओडिशा की दिशा में जा रही थी. इस दौरान मोड़ पर एक ट्रक तेज रफ्तार में विपरीत दिशा से अचनाक आते देख बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई. सड़क पर गिरने के बाद ट्रक ने सरपंच प्रत्याशी कुसुमा को कुचलते हुए गुजर गया. हादसे में कुसुमा की मौके पर ही मौत हो गई. मृतिका कोड़की पारा पंचायत में सरपंच पद की प्रत्याशी थी.
Adv