हर महीने मिलने वाली राशि से ग्रामीण महिलाओं को मिल रही आर्थिक मजबूती
युवाओं को स्वदृरोजगार एवं उद्यम स्थापना के लिए किया गया प्रोत्साहित
कोरबा। गेवरा–दीपका क्षेत्र के प्रमुख कोल ट्रांसपोर्टर और व्यवसायी अमन बाजवा उर्फ तलविंदर सिंह (34) की सड़क हादसे में मौत हो गई. इस दर्दनाक दुर्घटना में उनकी मां की भी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके मौसा गंभीर रूप से घायल हैं. अमन बाजवा अपने पत्नी और बच्चों से मिलने पंजाब जा रहे थे, इसी दौरान मध्य प्रदेश के चित्रकूट के पास बुंदेलखंड नेशनल हाईवे पर वे हादसे का शिकार हो गए. जानकारी के अनुसार, अमन बाजवा अपनी मां और मौसा के साथ स्कॉर्पियो कार से पंजाब जा रहे थे. परिवार से मिलने की खुशी में वे सफर पर निकले थे, लेकिन रास्ते में हादसे ने उनकी जिंदगी छीन ली. बताया गया कि उनकी पत्नी और बच्चे फिलहाल पंजाब में रह रहे हैं, जहां से उन्हें लाने के लिए वे रवाना हुए थे. चित्रकूट के समीप नेशनल हाईवे पर हुए इस हादसे में गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि अमन और उनकी मां ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. उनके मौसा को गंभीर चोटें आई हैं और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
कोरबा। जिले में रविवार को हुए एक दर्दनाक हादसे ने पूरे पुलिस विभाग और स्थानीय समुदाय को गहरे शोक में डूबा दिया। रिसदी तालाब में घूमने गए तीन मासूम बच्चों की डूबने से मौत हो गई। घटना इतनी अचानक हुई कि परिवारजन और आसपास मौजूद लोग संभल भी नहीं पाए। मृत बच्चों की पहचान युवराज सिंह ठाकुर (9), आकाश लकड़ा (13) और प्रिंस जगत (12) के रूप में हुई है। तीनों बच्चे पुलिसकर्मियों के बेटे थे और आपस में घनिष्ठ मित्र थे।
ऐसे हुआ हादसा जानकारी के मुताबिक, तीनों बच्चे शुक्रवार को सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित रिसदी तालाब में घूमने गए थे। इस दौरान खेल-खेल में वे तालाब के गहरे हिस्से में चले गए। पानी की गहराई का अंदाजा न होने के कारण तीनों बच्चे डूबने लगे और देखते ही देखते उनकी जान चली गई। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। मृत बच्चों का पारिवारिक संबंध युवराज सिंह ठाकुर (9 वर्ष): इनके पिता राजेश्वर ठाकुर सिविल लाइन थाने में पदस्थ हैं।
आकाश लकड़ा (13 वर्ष): इनके पिता जोलसा लकड़ा भी पुलिस विभाग में सेवारत हैं। प्रिंस जगत (12 वर्ष): इनके पिता दिवंगत अयोध्या जगत पुलिस लाइन से जुड़े रहे थे। तीनों परिवार पुलिस लाइन परिसर में ही रहते हैं। एक ही परिसर में रहने और बचपन से दोस्ती होने के कारण बच्चों के बीच गहरा लगाव था। इसी वजह से वे अक्सर साथ में खेलते और घूमने जाते थे। पुलिस विभाग में शोक की लहर जैसे ही हादसे की जानकारी मिली, कोरबा के एसपी और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। पूरे पुलिस विभाग में इस हादसे को लेकर शोक की लहर फैल गई है। सहकर्मियों और स्थानीय नागरिकों ने भी घटना को बेहद हृदयविदारक बताया।
स्थानीय लोगों की प्रतिक्रिया स्थानीय निवासियों ने बताया कि रिसदी तालाब में सुरक्षा इंतजामों की कमी के कारण इस तरह की घटनाएं पहले भी घट चुकी हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि तालाब के किनारों पर बैरिकेडिंग की जाए और सुरक्षा संकेतक लगाए जाएं ताकि भविष्य में ऐसी दर्दनाक घटनाएं दोबारा न हों। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल तीनों मासूमों की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस लाइन परिसर का माहौल बेहद गमगीन हो गया है। हर कोई इस बात से आहत है कि एक ही दिन में तीन परिवारों की खुशियां उजड़ गईं।
कोरबा। आगामी रक्षाबंधन, स्वतंत्रता दिवस और गणेश चतुर्थी जैसे बड़े त्योहारों को ध्यान में रखते हुए कोरबा पुलिस ने जिले में अपराध नियंत्रण और नशे के खिलाफ सख्त कदम उठाए हैं।
कोरबा। जिले में 02 अगस्त 2025 को घटित एक सनसनीखेज घटना ने पुलिस और प्रशासन दोनों को चुनौतीपूर्ण स्थिति में डाल दिया था। जिला जेल कोरबा से पॉक्सो एक्ट के तहत विचाराधीन चार आरोपी फरार हो गए थे। इनमें दशरथ सिदार (थाना सिविल लाइन), राजा कंवर (चौकी राजगामार), सारण सिक्कू (थाना बालको) और चंद्रशेखर राठिया (थाना श्याम) शामिल थे। ये चारों आरोपी अलग-अलग मामलों में विभिन्न तिथियों पर जेल दाखिल किए गए थे। सभी पर पॉक्सो एक्ट जैसे गंभीर अपराधों के आरोप थे। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी (भा.पु.से.) ने तुरंत कड़ी और त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।
फरार कैदियों की गिरफ्तारी के लिए बनाई गई स्पेशल टीम पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश ठाकुर और नगर पुलिस अधीक्षक भूषण एक्का के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। इस टीम में अनुभवी पुलिस अधिकारी, कर्मचारी और साइबर सेल के सदस्य शामिल किए गए। आठ निरीक्षक और 50 आरक्षकों की दो टीमें बनाई गईं, जिन्हें आरोपियों की तलाश में कोरबा और आसपास के जिलों में भेजा गया। सूचना देने वालों के लिए 10,000 रुपये का इनाम फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कोरबा पुलिस ने चौतरफा दबिश दी। साथ ही, पुलिस अधीक्षक ने घोषणा की कि आरोपियों का पता बताने वाले को ₹10,000 का इनाम दिया जाएगा और उनकी पहचान गुप्त रखी जाएगी। इस पहल से जनता में भी जागरूकता बढ़ी और कई स्तरों पर सूचनाएं मिलने लगीं। तीन आरोपी गिरफ्तार, एक अब भी फरार तकनीकी विश्लेषण, गुप्त सूचना और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस को बड़ी सफलता मिली। फरार चार में से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया
सरणा सिंकु (पिता शंकर सिंह, उम्र 26 वर्ष, निवासी लालघाट, मुंडा मोहल्ला, थाना बालको, जिला कोरबा) राजा कंवर (पिता टीकाराम कंवर, उम्र 22 वर्ष, निवासी भुलसीडीह, चौकी राजगामार, जिला कोरबा) — दोनों को रायगढ़ जिले में विशेष टीम ने सुनियोजित घेराबंदी कर पकड़ा। दशरथ सिदार (पिता प्रताप सिंह सिदार, उम्र 19 वर्ष, निवासी पूरी बाहर, नीचे मोहल्ला, रामपुर, थाना सिविल लाइन, कोरबा) — इसे कोरबा शहर में घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया।
तीनों को पुलिस हिरासत में लेकर वैधानिक प्रक्रिया के तहत न्यायालय में पेश किया जा रहा है। चौथे आरोपी की तलाश तेज फरार आरोपी चंद्रशेखर राठिया (थाना श्याम) की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जांच के दौरान पुलिस को यह भी पता चला कि एक आरोपी की प्रेमिका फरारी में सक्रिय भूमिका निभा रही थी। वह बार-बार पुलिस को गुमराह कर रही थी और झूठी जानकारी दे रही थी, जिससे आरोपियों की गिरफ्तारी में देरी हुई। पुलिस ने उसके खिलाफ भी वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है और उसे सहअभियुक्त बनाया गया है। पुलिस की अपील और चेतावनी कोरबा पुलिस ने इस सफलता को संयुक्त प्रयास और सतर्कता का परिणाम बताया। साथ ही, आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को दें। इससे न केवल कानून व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलेगी, बल्कि गंभीर अपराधों की रोकथाम भी हो सकेगी। पुलिस का कहना है कि जेल से फरार होना न केवल कानून के लिए चुनौती है, बल्कि यह समाज की सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा है। ऐसे मामलों में तकनीकी विश्लेषण, मुखबिर तंत्र और जनता की भागीदारी से ही त्वरित कार्रवाई संभव होती है। प्रशासन और जनता के बीच समन्वय की मिसाल इस मामले में पुलिस की तत्परता, विभिन्न जिलों में दबिश और जनता की सूचना ने साबित कर दिया कि आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ सामूहिक प्रयास ही सबसे प्रभावी हथियार है। अब पुलिस की निगाह चौथे आरोपी पर है और उम्मीद है कि वह जल्द ही गिरफ्त में होगा।
कोरबा। नगर पालिका निगम कोरबा क्षेत्र में आज लगभग 30 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर टीपी नगर में भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमा का भी अनावरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान नगरवासियों को विकास कार्यों की सौगात देते हुए उन्हें शुभकामनाएं व बधाइयां दी गईं। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र एवं निर्मित आवासों की चाबियाँ सौंपी गईं। इस विशेष अवसर पर राज्य मंत्री लखनलाल देवांगन, विधायक प्रेमचंद पटेल, महापौर संजू देवी राजपूत, सभापति नूतन राजपूत, एमआईसी सदस्य हितानंद अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, तथा अन्य जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। जनता को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि यह कार्य कोरबा की समग्र विकास यात्रा में एक अहम पड़ाव है, जो शहर की आधारभूत सुविधाओं को मजबूती प्रदान करेगा।
कोरबा। दो अलग-अलग सड़क हादसों में 2 लोगों की मौत हो गई। पहली घटना कोरबा-चांपा मार्ग की है। ग्राम उरगा से 200 मीटर आगे अधिवक्ता नरेंद्र जायसवाल की मौत हो गई। वे बाइक से जा रहे थे, तभी एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। दूसरी घटना बांकी मोंगरा थाना क्षेत्र में हुई। यहां दो नंबर दफाई राखड़ डेम के पास एक राखड़ वाहन ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि व्यक्ति का सिर धड़ से अलग हो गया। पहले मामले में 57 वर्षीय नरेंद्र जायसवाल अंजोरीपाली भैसमा के रहने वाले थे। वे रोज की तरह 19 जुलाई को भी जिला न्यायालय कोरबा से रात 10 बजे घर लौट रहे थे। तभी यह हादसा हुआ। राहगीरों ने 112 और उरगा थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मेडिकल कॉलेज भेजा। उरगा थाना प्रभारी राजेश तिवारी ने बताया कि अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वाहन की तलाश की जा रही है। दूसरी घटना में बाइक नंबर उॠ 12 इअ 6979 सुधीर कुमार के नाम पर रजिस्टर्ड है। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
कोरबा। कटघोरा नगर पालिका परिषद क्षेत्र में लगभग हजारों लोग दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। नगर पालिका जो पानी की आपूर्ति कर रहा है वह पानी बारिश के कारण प्रदूषित हो गया है। इससे क्षेत्र के निवासी, विशेषकर छोटे बच्चे बीमार पड़ रहे हैं। वार्ड नंबर 6 के निवासी गजेंद्र ने बताया कि पिछले एक हफ्ते से गंदा पानी आ रहा है। वैकल्पिक व्यवस्था न होने के कारण लोग पानी को उबालकर पी रहे हैं। स्थानीय निवासियों ने इस समस्या को लेकर नगर पालिका अधिकारियों, सीएमओ और अध्यक्ष को अवगत कराया है। अधिकारियों का कहना है कि लगातार हो रही बारिश के कारण जल आपूर्ति स्रोत में बारिश का पानी मिल रहा है। इससे पानी की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है। उन्होंने समस्या के जल्द समाधान का आश्वासन दिया है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि यह स्थिति नगर पालिका की लापरवाही का परिणाम है। कोरबा जिले के कई अन्य गांवों में भी दूषित पानी की आपूर्ति से लोगों का स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है। जनप्रतिनिधियों को भी इस समस्या की जानकारी है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
कोरबा। शराब के नशे में एक व्यक्ति ने मालगाड़ी के सामने कूद कर अपनी जान दे दी। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस एवं आरपीएफ ने वैधानिक कार्रवाई की। यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के दुरपा रोड की है। पुलिस ने बताया कि दुरपा निवासी महादेवा दास 52 वर्ष जीटीपी कंपनी में कार्यरत था। पिछले कुछ दिनों से अधिक शराब का सेवन कर रहा था।
कोरबा। जिले में सिविल लाइन थाना क्षेत्र के इंडस्ट्रियल एरिया स्थित अटल आवास में अपराधिक घटनाओं का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे क्षेत्रवासी दहशत में हैं। ताजा मामला पत्नी से छेड़छाड़ के आरोप से जुड़ा है, जिसमें एक युवक की सरेआम पिटाई कर दी गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति, दूसरे युवक की बेरहमी से पिटाई कर रहा है और उसकी जेब से कुछ सामान भी निकाल रहा है। बताया जा रहा है कि, यह मारपीट करीब 1 घंटे तक सड़क पर भरी बारिश के बीच चलती रही। मार खाने वाला युवक लगातार पिटता रहा, और मारपीट करने वाला उसे बार-बार थप्पड़ और लात-घूंसे मारता रहा। इस दौरान मौके पर कुछ लोग बीच-बचाव की कोशिश करते भी नजर आए, लेकिन किसी ने ठोस हस्तक्षेप नहीं किया। स्थानीय निवासियों ने इस पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। साथ ही यह भी लिखा कि अटल आवास, खरमोर इंडस्ट्रियल एरिया में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा है और आए दिन इस तरह की घटनाएं हो रही हैं। जानकारी के मुताबिक, पिटाई करने वाले युवक ने आरोप लगाया है कि मार खाने वाला युवक उसकी पत्नी के साथ छेड़छाड़ करता है। दोनों ही युवक इंडस्ट्रियल एरिया के रहने वाले बताए जा रहे हैं। यह पहली बार नहीं है जब अटल आवास में इस तरह की घटना हुई हो। इससे पहले भी यहां कई बार मारपीट, चोरी और हत्या जैसी घटनाएं सामने आ चुकी है। पुलिस ने अटल आवास में रहने वाले संदिग्ध लोगों की पहचान और दस्तावेज जांच के लिए अभियान शुरू किया है। रहवासियों से आधार कार्ड, पैन कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस की जांच की जा रही है।
कोरबा। छत्तीसगढ़ की उर्जाधानी कोरबा में आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब मानिकपुर चौकी अंतर्गत मुड़ापार हेलीपैड के समीप स्थित एक मकान में घरेलू विवाद के चलते एक युवक ने खुद को कमरे में बंद कर लिया और गैस व पेट्रोल फैलाकर आत्मदाह की कोशिश करने लगा। घटना स्थल पर भारी पुलिस बल और दमकल की टीम को तैनात किया गया। करीब दो घंटे तक चले हाई-वोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस ने दरवाजा तोड़कर युवक को सुरक्षित बाहर निकाला।
झगड़े की वजह बनी शराब प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक की पहचान ऋषिकेश सिदार के रूप में हुई है, जिसका अपनी पत्नी से शराब पीने को लेकर विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने पर ऋषिकेश ने आवेश में आकर घर में तोड़फोड़ की और फिर खुद को कमरे में बंद कर लिया। इसके बाद उसने रसोई गैस का रेगुलेटर खोल दिया और अपनी बाइक की पेट्रोल टंकी से पेट्रोल फैलाना शुरू कर दिया। इस घटना के दौरान घर और मोहल्ले में गैस व पेट्रोल की तीव्र गंध फैल गई, जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई।
दो घंटे तक चला सस्पेंस, फिर पुलिस ने तोड़ा दरवाजा घटना की सूचना मिलते ही मानिकपुर चौकी पुलिस के साथ-साथ दमकल विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। सबसे पहले पुलिस ने युवक को शांत करने की कोशिश की, लेकिन जब वह नहीं माना तो पुलिस और दमकल कर्मियों ने मिलकर बलपूर्वक दरवाजा तोड़ दिया और युवक को सुरक्षित बाहर निकाला। अस्पताल में भर्ती, मानसिक जांच जारी कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना पति-पत्नी के बीच विवाद के चलते हुई।
युवक ने आत्महत्या की कोशिश की थी, लेकिन समय रहते पुलिस ने उसे बचा लिया। फिलहाल ऋषिकेश सिदार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और मनोचिकित्सक से उसका परीक्षण कराया जा रहा है। इस घटना ने एक बार फिर घरेलू विवादों और मानसिक स्वास्थ्य को लेकर गहराते संकट को उजागर किया है। विशेषज्ञों का मानना है कि परिवारों में संवादहीनता और तनाव का स्तर बढ़ता जा रहा है, जिसके चलते ऐसे आत्मघाती कदम देखने को मिल रहे हैं। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए कार्यवाही की जा रही है।
कोरबा। कोरबा जिले में रविवार की रात एक ही घर में दो अलग-अलग स्थानों पर सांप मिलने से हड़कंप मच गया। मानिकपुर क्षेत्र के एक घर के बेडरूम में 9 फीट लंबा अजगर मिला। यह इंडियन रॉक पायथन प्रजाति का था। यह सांप जहरीला नहीं होता, लेकिन शिकार को लपेटकर दम घोंट देता है। इसी घर के किचन में एक कोबरा भी मिला। घर वालों ने बताया कि रात में खाना खाने के बाद बर्तन साफ करते समय बर्तनों के बीच फन फैलाए हुए कोबरा को देखा। वह तुरंत वहां से भाग गई। स्नेक कैचर्स को सूचना दी। स्नेक कैचर्स उमेश यादव और अतुल सोनी ने दोनों सांपों का सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू किया। कोबरा की लंबाई करीब 7 फीट थी। मकान मालिक ने बताया कि उनका घर जंगल के पास होने के कारण अक्सर सांप निकलने की घटनाएं होती रहती हैं। स्नेक कैचर उमेश यादव के अनुसार, मौसम बदलने के कारण सांप निकलने की घटनाएं बढ़ गई हैं। इस दौरान करैत और नाग जैसे जहरीले सांप अधिक संख्या में मिल रहे हैं। दोनों सांपों को बाद में जंगल में छोड़ दिया गया।
कोरबा। शराब के नशे में धुत एक तेज़ रफ्तार ट्रक चालक ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचल दिया। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने ट्रक चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। जाम के कारण सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। वहीं, घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। घटना पाली थाना क्षेत्र के धौराभांठा मोड़ के पास हुई। जानकारी के अनुसार, 35 वर्षीय अक्षय कश्यप कसडीहा का रहने वाला था।
वह अपने दो दोस्तों के साथ पाली में काम करने आया था। शुक्रवार दोपहर काम खत्म करने के बाद तीनों अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अक्षय का शरीर दो हिस्सों में बंट गया और ट्रक के पहिए में फंस गया। दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, ट्रक चालक शराब के नशे में था और हादसे के बाद मौके से फरार हो गया।
इधर, घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने ट्रक चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। जाम के कारण सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। मृतक अक्षय अपने परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था। वह मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। युवक के रिश्तेदार उत्तम पटेल ने बताया कि उन्हें हादसे की सूचना फोन पर मिली, जिसके बाद वे मृतक के पिता के साथ मौके पर पहुंचे। पाली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। ट्रक मालिक की ओर से मृतक के परिवार को 1 लाख रुपए और प्रशासन की ओर से 25 हजार रुपए का मुआवजा दिया गया। मुआवजा मिलने के बाद सड़क जाम समाप्त हुआ।
कोरबा। जिले में आकाशीय बिजली गिरने से 15 बकरियों की मौत हो गई। छुईडोडा सोल्वा में मंगलवार दोपहर मौसम खराब होने के दौरान यह घटना हुई। इससे 3 किसानों को नुकसान पहुंचा है।प्रभावित किसानों ने बताया कि पिछले दो दिनों से जिले में मौसम बदला हुआ है। सुबह से काली घटा, धूप, छांव और कभी हल्की तो कभी तेज बारिश हो रही है। मंगलवार सुबह से हल्की बारिश हो रही थी। किसान रोज की तरह बकरियों को गांव से लगे मैदान में चराने ले गए थे।
बकरियां करीब एक घंटे तक मैदान में चर रही थीं। इस दौरान हल्की बारिश के साथ आकाशीय बिजली चमकने लगी। सभी बकरियां एक पेड़ के नीचे एकत्रित हो गईं। अचानक आकाशीय बिजली गिरने से सभी बकरियों की मौत हो गई। किसान उस समय पास के एक दूसरे पेड़ के नीचे थे। इससे किसान रामलाल, दुलार और अमर सिंह को आर्थिक नुकसान हुआ है। पुलिस और प्रशासन को घटना की जानकारी दे दी गई है। राजस्व परिपत्र के तहत प्रभावित लोगों को मुआवजा देने की कार्रवाई शुरू की गई है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में बारिश और आकाशीय बिजली की चेतावनी दी है।
कोरबा। जिले के पोड़ी उपरोड़ा गांव में एक शौचालय वाहन में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि वाहन धू-धू कर जल उठा। दमकल टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आग को काबू में कर लिया। फिलहाल, आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह शौचालय वाहन लंबे समय से वहां खड़ा था। इसका उपयोग आम दिनों में और विभिन्न कार्यक्रमों के दौरान किया जाता था। घटना के समय धीरे-धीरे धुआं निकलना शुरू हुआ और फिर आग की लपटें तेज हो गईं। आग लगने के कारणों की जांच चल रही है। ग्रामीणों का मानना है कि यह आग जानबूझकर लगाई गई हो सकती है। घटनास्थल पर कोई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण नहीं था, जिससे शॉर्ट सर्किट की संभावना नकारी जा सकती है।
कोरबा। कोरबा जिले के बालको नगर क्षेत्र में एक 14 वर्षीय छात्रा जाह्नवी राजपूत ने परीक्षा में कम अंक आने के कारण आत्महत्या कर ली। वह नवमी कक्षा में पढ़ती थी और स्काउट गाइड से भी जुड़ी हुई थी। जाह्नवी के पिता शिव राजपूत भारत एल्युमिनियम कंपनी की एक कॉन्ट्रैक्ट एजेंसी में कार्यरत हैं। जाह्नवी के पिता शिव राजपूत ने बताया कि उसकी बेटी कक्षा नवमी में पढ़ रही थी। वह काफी होनहार थी और स्काउट गाइड में प्रदर्शन काफी अच्छा रहा था। वह हर कार्यक्रम में भाग लेती थी। सोमवार को उसका रिजल्ट आया। जहां उसने 78 प्रतिशत अंक लाई थी। रिजल्ट आने के बाद घर पहुंची और खुश तो थी लेकिन मन से नहीं थी। उसने बताया कि उसने बहुत मेहनत की थी और उसे और भी अंक आने थे। कम अंक आने पर वह थोड़ी निराश है। पिता ने बताया कि उसका हौसला बढ़ाने के लिए हमने उसके लिए नए कपड़े लिए और मिठाई भी बांटी। उन्होंने बताया कि सोमवार रात खाना खाकर अपने-अपने कमरे में चले गए जहां वह भी अपने कमरे में सोने चले गई मंगलवार सुबह जब उठे तो काफी समय बीत जाने के बाद भी उसके कमरे का दरवाजा नहीं खुला तब अनहोनी की आशंका हुई और दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे तो फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जिला अस्पताल चौकी प्रभारी दाऊद कुजुर ने बताया कि परिजनों का बयान दर्ज किया गया है, जहां जांच के लिए आगे संबंधित थाना बालको को भेजा जाएगा।
कोरबा जिले में स्थित सिंघाली कोल माइंस में शुरू होगा प्रोजेक्ट
कोरबा। कोरबा में साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) ने कोयला खनन के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए टीएमसी मिनरल्स रिसोर्सेज प्राइवेट लिमिटेड के साथ 7040 करोड़ रुपए की पेस्ट फिल तकनीक परियोजना पर हस्ताक्षर किए हैं। यह परियोजना कोरबा क्षेत्र के सिंघाली भूमिगत कोयला खदान में लागू होगी। परियोजना से अगले 25 सालों में 84.5 लाख टन कोयले का उत्पादन किया जाएगा। एसईसीएल का यह कदम हरित खनन को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण है। यह न केवल उत्पादन बढ़ाएगी बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान करेगी।
इस परियोजना की खास बातें :
- इस तकनीक में खदान से कोयला निकालने के बाद खाली स्थान को विशेष पेस्ट से भरा जाएगा। यह पेस्ट फ्लाई ऐश, क्रश्ड ओवरबर्डन, सीमेंट, पानी और विशेष रसायनों से तैयार किया जाता है।
-इस तकनीक से खनन के बाद भूमि धंसने का खतरा नहीं रहता।
- इसमें सतह की भूमि का अधिग्रहण करने की जरूरत भी नहीं रहती।
- यह परियोजना पर्यावरण के अनुकूल है क्योंकि इसमें औद्योगिक अपशिष्टों का पुनर्उपयोग किया जाता है।
Adv