बड़ी खबर

Balrampur

  • नवविवाहिता की कुएँ में मिली लाश, परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप...

    10-Feb-2026

     

    बलरामपुर। जिले के राजपुर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां ग्राम पंचायत कर्रा में नवविवाहिता शीला लकड़ा की लाश संदिग्ध परिस्थितियों में घर के कुएँ में मिली।
     
    घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। मृतका की शादी करीब दो वर्ष पूर्व हुई थी और संतान न होने को लेकर पारिवारिक तनाव की बात सामने आ रही है। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है।
     
    प्राप्त जानकारी के अनुसार, शीला लकड़ा अपने पति के साथ एक दिन पहले ही अंबिकापुर से लौटी थी, जहां वे संतान प्राप्ति की प्रार्थना के लिए गए थे। घटना रात करीब 1 बजे की बताई जा रही है।
     
    पति के अनुसार, नींद से जागने पर पत्नी बिस्तर पर नहीं मिली। तलाश के दौरान घर का कुत्ता बार-बार कुएँ की ओर जाने लगा। संदेह होने पर जब टॉर्च की रोशनी कुएँ में डाली गई तो शीला का शव पानी में तैरता हुआ दिखाई दिया, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।
     
    सूचना मिलते ही पुलिस फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड के साथ मौके पर पहुंची। शव को कुएँ से निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।
     
    प्रारंभिक जांच में शरीर पर किसी तरह के बाहरी चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।
     
    फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। परिजन निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
  • बलरामपुर में महिला ने तीन बच्चों को दिया जन्म, परिवार में खुशी...

    08-Feb-2026

     

    बलरामपुर। जिले के रघुनाथ नगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक महिला ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया, जिससे पूरे क्षेत्र में यह मामला चर्चा का विषय बन गया है। जानकारी के अनुसार, मां और दो बच्चों की हालत सामान्य बताई जा रही है, जबकि एक बच्चे का वजन कम होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए वाड्राफनगर सिविल अस्पताल रेफर किया गया है।
     
    डॉक्टर कृपा शंकर भगत ने बताया कि प्रसव सामान्य रूप से हुआ है और मां सहित दो बच्चों की स्थिति स्थिर है। कम वजन वाले बच्चे को विशेष देखभाल के लिए रेफर किया गया है।
     
    महिला के पति ने बताया कि वे ग्राम पंचायत चकदेही के निवासी हैं और इलाज के लिए रघुनाथ नगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आए थे, जहां उनकी पत्नी ने तीन बच्चों को जन्म दिया। घटना के बाद परिवार में खुशी का माहौल है और पूरे इलाके में इसकी चर्चा हो रही है।
  • अखिल भारतीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए ABVV की महिला टीम धर्मशाला रवाना...

    07-Feb-2026

     

    बिलासपुर। अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय, बिलासपुर की महिला कबड्डी टीम अखिल भारतीय विश्वविद्यालय स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला रवाना हुई। विश्वविद्यालय की यह टीम ईस्ट ज़ोन प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियन बनी थी, जिसके बाद उसे राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में खेलने का अवसर मिला है।
     
    प्रस्थान से पूर्व विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य ए.डी.एन. बाजपेई ने खिलाड़ियों से भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दीं और राष्ट्रीय मंच पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के खेल संचालक डॉ. प्रमोद तिवारी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
     
    टीम मैनेजर के रूप में डॉ. वसंत अंचल खिलाड़ियों के साथ धर्मशाला गए हैं। टीम में संजू देवी, रोशनी, जागृति यादव, सिमरन, मनीषा, निधि, अनु, नूतन, सरोजिनी, त्रिजा ज्योति एक्का, शब्बो, चांदनी, संध्या चौहान और रुखसार शामिल हैं।
     
    गौरतलब है कि अखिल भारतीय विश्वविद्यालय स्तरीय इस प्रतियोगिता में देशभर से कुल 16 टीमों का चयन किया गया है, जिनमें से शीर्ष 8 टीमें आगामी सत्र में खेलो इंडिया प्रतियोगिता में भाग लेंगी। विश्वविद्यालय परिवार को उम्मीद है कि महिला कबड्डी टीम श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए शीर्ष तीन में स्थान हासिल कर छत्तीसगढ़ और विश्वविद्यालय का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करेगी।
  • एंबुलेंस में ऑक्सीजन सिलेंडर नहीं होने से बच्ची की मौत

    10-Sep-2025

    बलरामपुर। जिले के जिला अस्पताल में कर्मचारियों की लापरवाही सामने आई है और लापरवाही के कारण एक 3 महीने के बच्चे की मौत हो गई है। बच्ची की मौत होने के बाद परिजनों ने देर रात जमकर हंगामा किया है। वहीं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने भी लापरवाही की बात स्वीकार की है।

    दरअसल, ग्राम पंचायत पिंडरा से बच्ची के परिजन तबीयत खराब होने के बाद उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे हुए थे। पर्ची बनवाने के बाद उसे अस्पताल में एडमिट किया गया और ऑक्सीजन भी दिया गया था, लेकिन जब उसकी हालत खराब होने लगी तो डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर के लिए रेफर कर दिया था। रेफर करने के बाद एंबुलेंस में उसे ऑक्सीजन नहीं दिया गया और रास्ते में मासूम में दम तोड़ दिया है।
     
    इस घटना के बाद परिजन बेहद आकर्षित हो गए और उन्होंने जिला अस्पताल जाकर जमकर हंगामा मचाया। सूचना मिलने के बाद प्रशासनिक अधिकारी एवं जिला पंचायत के उपाध्यक्ष धीरज सिंह देव भी मौके पर पहुंचे। परिजनों के आक्रोश को देखने के बाद मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने लापर
  • लुत्ती डैम टूटने से प्रभावित ग्रामीणों का हाल चाल जानने अस्पताल पहुंचे कृषि मंत्री नेताम

    07-Sep-2025

    बलरामपुर। लुत्ती डैम टूटने से प्रभावित ग्रामीणों की पीड़ा को बांटने कृषि मंत्री रामविचार नेताम जिला अस्पताल बलरामपुर पहुँचे। उन्होंने अस्पताल के वार्डों में भर्ती घायलों से मिलकर उनका हालचाल जाना और ढांढस बंधाया। मंत्री ने डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों को सर्वाेत्तम चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस दौरान अस्पताल में भर्ती रेवती से बातचीत करते हुए मंत्री ने कहा कि यह संकट की घड़ी है, सरकार आपके साथ खड़ी है। आपके उपचार और पुनर्वास में हर संभव मदद किया जाएगा।इस दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष धीरज सिंहदेव, कलेक्टर राजेन्द्र कटारा, पुलिस अधीक्षक बैंकर वैभव रमनलाल, जिला पंचायत सीईओ नयनतारा सिंह तोमर, सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण मौजूद थेे।

  • बलरामपुर में लुतिया डैम टूटा: दो घर बहे, 4 लोगों की मौत, 3 लापता

    03-Sep-2025

    बलरामपुर। जिले के तातापानी क्षेत्र में देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। लुतिया डैम लगातार हो रही भारी बारिश के कारण टूट गया, जिससे आसपास का इलाका पानी में डूब गया। हादसे में दो घर पूरी तरह बह गए और एक ही परिवार के 7 लोग लापता हो गए। अब तक 4 शव बरामद किए जा चुके हैं जबकि शेष 3 लोगों की तलाश जारी है।

     
    हादसे की स्थिति
    डैम टूटने से पानी का इतना तेज बहाव आया कि दो मकान पूरी तरह ढह गए। हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं, जिन्हें बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
     
    प्रशासन और रेस्क्यू ऑपरेशन
    घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। कलेक्टर राजेंद्र कटारा और पुलिस अधीक्षक ने खुद घटनास्थल का निरीक्षण किया। एनडीआरएफ सहित स्थानीय रेस्क्यू टीम लगातार लापता लोगों की खोज में जुटी हुई है।
     
    कलेक्टर ने कहा कि हादसे की जांच की जाएगी और प्रभावित परिवारों को मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
     
    भारी बारिश से बिगड़े हालात
    इस साल बलरामपुर जिले में सामान्य से कहीं ज्यादा बारिश हुई है। नदियां-नाले उफान पर हैं और बांधों का जलस्तर रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच चुका है। पुराना लुतिया डैम दबाव झेल नहीं पाया और टूट गया। हादसे में कई मवेशियों के भी बह जाने की सूचना है।
  • राजपुर वन इलाके में मुनादी कराई गई, 35 हाथियों का डेरा

    11-Aug-2025

    बलरामपुर। जिले के राजपुर वन परिक्षेत्र में पिछले दो दिनों से 35 हाथियों का एक बड़ा दल लगातार उत्पात मचा रहा है। इस दल में 4 नन्हे शावक भी शामिल हैं, जो झुंड के साथ जंगल और सड़क किनारे घूमते देखे जा रहे हैं। हाथियों का यह दल दो दिनों से राष्ट्रीय राजमार्ग-343 (NH-343) के आसपास डेरा जमाए बैठा था, जिससे राहगीरों और आसपास के गांवों के लोगों में दहशत का माहौल है। वन विभाग के अनुसार, इस दल को NH-343 से दूर करने के लिए वनकर्मियों ने लगातार प्रयास किए, लेकिन हाथियों के बड़े झुंड और उनके आक्रामक व्यवहार के कारण अभियान चुनौतीपूर्ण रहा। आखिरकार हाथियों को जंगल की ओर मोड़ने में सफलता मिली। फिलहाल हाथियों का पूरा दल राजपुर वन परिक्षेत्र के दुप्पी गांव के जंगल में मौजूद है। रेंजर महाजन साहू ने बताया कि वर्तमान में किसी भी प्रकार की जनहानि या संपत्ति को नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन इतने बड़े दल की मौजूदगी को देखते हुए सतर्कता बेहद जरूरी है।

  • छत्तीसगढ़ियाँ किसानों पर यूपी के गुंडों ने किया हमला

    11-Aug-2025

    बलरामपुर। जिले से एक मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है, जहां सनवाल थाना क्षेत्र के तालकेश्वरपुर में उत्तर प्रदेश के दबंगों ने छत्तीसगढ़ के किसानों पर हमला कर उन्हें गंभीर चोटें पहुंचाई। जमीन कब्जाने की नीयत से हुए इस हिंसक संघर्ष में कई लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हमले से इलाके में सनसनी फैल गई है। वहीं मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, लगभग 20 से 25 लोग लाठी, डंडा और कुल्हाड़ी से लैस होकर किसानों पर अचानक हमला कर दिया। यह हमला जमीन कब्जाने की नीयत से किया गया था। इस हमले में 4 से 5 किसान गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल किसानों को प्राथमिक उपचार के बाद रामानुजगंज और वाड्रफनगर के अस्पतालों में भर्ती कराया गया। गंभीर हालत में कुछ घायलों को वाड्रफनगर से अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

  • बिरनीपारा में दर्दनाक हादसा, 7 वर्षीय बच्चे की मौके पर मौत, चालक फरार

    10-Aug-2025

    बलरामपुर। रक्षाबंधन जैसे पावन पर्व पर जहां घर-घर में भाई-बहन के रिश्ते का जश्न मनाया जा रहा था, वहीं बलरामपुर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिरनीपारा में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे गांव को शोक में डुबो दिया। मामा के घर राखी मनाने पहुंचे 7 वर्षीय मासूम को तेज रफ्तार महतारी एक्सप्रेस (CG07CP 0541) ने रौंद दिया। हादसे में बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, लडूवा खुट्टीपारा निवासी सोनिया एक्का अपने बेटे को लेकर रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर मामा के घर बिरनीपारा आई थीं। दिनभर घर में हंसी-खुशी का माहौल रहा, बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी और रिश्तों का यह त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। लेकिन शाम होते-होते यह खुशी मातम में बदल गई। शाम को परिवार अपने घर लौटने की तैयारी में था। इसी दौरान सभी सदस्य गांव के मुख्य मार्ग पर यात्री वाहन का इंतजार कर रहे थे। बच्चा भी अपने परिवार के साथ सड़क किनारे खड़ा था।  
    तेज रफ्तार ने ली मासूम की जान गवाहों के अनुसार, चटकपुर की ओर से आ रही महतारी एक्सप्रेस ने अत्यधिक रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए बच्चे को चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बच्चे के सिर, चेहरे और शरीर पर गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और परिजनों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग भी दौड़ पड़े। घायल मासूम को स्थानीय लोगों और परिजनों ने तुरंत राजपुर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इस खबर के बाद परिवार के बीच मातम छा गया और रक्षाबंधन का त्योहार इस परिवार के लिए एक दर्दनाक स्मृति बनकर रह गया।  
    पुलिस कार्रवाई और आरोपी की तलाश घटना की सूचना मिलते ही राजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। परिजनों की शिकायत पर महतारी एक्सप्रेस के चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी चालक हादसे के बाद वाहन छोड़कर फरार हो गया है और उसकी तलाश की जा रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने का प्रतीत होता है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाएगा।  
     गांव में शोक का माहौल गांव के लोग इस घटना से बेहद आक्रोशित और दुखी हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि आरोपी चालक को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। कई ग्रामीणों ने कहा कि त्योहार के दिन इस तरह की घटना न केवल परिवार बल्कि पूरे समाज के लिए दर्दनाक है। इस हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार से गुजरने वाले वाहनों पर नियंत्रण के लिए पुलिस को कड़े कदम उठाने चाहिए। इसके साथ ही सड़क किनारे खड़े यात्रियों की सुरक्षा के लिए भी उपाय जरूरी हैं। रक्षाबंधन, जो भाई-बहन के अटूट बंधन का प्रतीक है, इस परिवार के लिए काला दिन बन गया। जिस बच्चे ने सुबह अपनी बहन की राखी पर मुस्कुराते हुए मिठाई खाई थी, वही शाम होते-होते सफेद कपड़े में लिपटा हुआ था। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। 

  • बछड़े की हत्या कर मांस बाँट लिए आपस में, चार ग्रामीण गिरफ्तार

    25-Jul-2025
    बलरामपुर। जिले के राजपुर पुलिस की टीम ने पशु क्रूरता और मवेशी की हत्या के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने गाय के एक बछड़े को जंगल में ले जाकर धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी थी और फिर मांस का बंटवारा कर लिया था। मामले में प्राथमिक रिपोर्ट पर पुलिस की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है वहीं आरोपियों के पास से मवेशी के अवशेष भी जप्त किए हैं।  आपको बता दें कि, मामला ग्राम पंचायत सेवारी का है। जहां आरोपियों ने 23 जुलाई 2025 को जंगल में मवेशी की हत्या किया था। प्रार्थी ने जब अपने मवेशी की खोजबीन की तो उसका कहीं भी पता नहीं चला। बाद में कुछ लोगों ने उसे बताया कि चार लोग उसके मवेशी को जंगल की ओर ले गए थे। मामले में पुलिस की टीम ने सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर जब पूछताछ की तो उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने उनके पास से धारदार हथियार भी जप्त किया है और कार्रवाई शुरू कर दिया है। 
  • कांग्रेस नेता ने SDM को अपहरण कराने की धमकी दी

    19-Jul-2025
    बलरामपुर। जिले में कांग्रेस जिलाध्यक्ष के विवादित बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कांग्रेस नेता केपी सिंहदेव ने मीडिया से बातचीत के दौरान सीधे तौर पर एक प्रशासनिक अधिकारी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की जिसमें उन्होंने सत्ता में आने पर एसडीएम को उठवा लेने की बात कह दी। दरअसल मामला नेशनल हाईवे 343 की जर्जर हालत को लेकर कांग्रेस और एनएसयूआई के द्वारा किए जा रहे विरोध प्रदर्शन से जुड़ा है। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष केपी सिंहदेव मीडिया से बातचीत कर रहे थे तभी उन्होंने एसडीएम पर निशाना साधते हुए बयान दिया।  कांग्रेस जिलाध्यक्ष केपी सिंहदेव ने कहा की सुना है यहाँ के एसडीएम साहब एनएसयूआई कार्यकर्ताओं को उठाने की बात कर रहे थे। तो एसडीएम साहब को मालूम होना चाहिए कि यह अंग्रेजी राज नहीं है ग़ुलामी नहीं है प्रजातंत्र है। आज आप उठा लोगे तो कल हमारी भी सरकार आएगी तो हम भी उठवा सकते हैं। 
  • फर्जी पत्रकार को जेल, ब्लैकमेल कर रहा था महिला मित्र को

    19-Jul-2025
    बलरामपुर। जिले के कोतवाली पुलिस की टीम ने एक महिला से संबंध बनाकर बलात्कार करने और उस से पैसे हटाने के मामले में एक कथित पत्रकार को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम अली खान है और वह एक शादीशुदा महिला के साथ संबंध बनाकर लगातार उसे ब्लैकमेल कर रहा था।
    महिला ने परिजनों के साथ कोतवाली थाने में पहुंचकर इसकी रिपोर्ट दर्ज करें जिस पर पुलिस के टीम में प्राप्त दर्ज कर लिया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की टीम ने बताया कि आरोपी का महिला के साथ पहले दोस्ती हुआ और फिर धीरे-धीरे उनके बीच फोन पर बातचीत शुरू हुई इसी का फायदा उठाकर आरोपी कथित पत्रकार अली खान ने महिला से संबंध बनाकर उसका वीडियो बना लिया।
    आरोपी लगातार महिला को ब्लेकमैल कर रहा था और पुलिस के अनुसार वह एक लाख रूपये की मांग कर रहा था और इसी मामले मे पीड़ित महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 
  • डांस कराने ले गया किया रेप, मानव तस्करी का खुलासा

    16-Jun-2025

    बलरामपुर। जिले में नाबालिक लड़कियों की तस्करी रुकने का नाम नहीं ले रही है ऐसे ही एक मामले में पुलिस की टीम ने आरोपी को झारखंड से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने नाबालिक को शादी में नाचने का काम दिलाने का झांसा देकर उसका अपहरण कर लिया था और लगातार उसके साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दे रहा था। मामले में गणेश मोड पुलिस की टीम ने यह कार्रवाई की है और इससे पहले भी इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस की टीम ने बताया कि आरोपी हारुन अंसारी को झारखंड से गिरफ्तार किया है जिसने नाबालिक को शादी में नाचने का काम दिलाने का झांसा देकर अपने साथ ले गया था।

  • शादी का झांसा देकर महिला के साथ किया रेप, गिरफ्तार

    25-May-2025

    बलरामपुर। बलरामपुर जिले के रामचंद्रपुर पुलिस ने शादी करने का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा। जानकारी के अनुसार पीड़िता ने 25 मई 2025 को थाना रामचंद्रपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि ग्राम रामचंद्रपुर निवासी मुकेश सिंह (22 वर्ष), पिता राजेंद्र सिंह से उसकी जान-पहचान थी और आरोपी का अक्सर गांव आना-जाना होता रहता था। आरोपी ने जनवरी 2021 से शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। वर्ष 2023 में जब वह गर्भवती हो गई।  
    आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसे दवा खिलाकर गर्भपात करवा दिया। शादी का दबाव देने पर आरोपी ने शादी से इनकार कर दिया ,इस पूरे घटनाक्रम से वह मानसिक और शारीरिक रूप से अत्यधिक परेशान चल रही थी। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी के विरुद्ध धारा 376(2-ढ), 313 और पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा।

  • बलरामपुर में बड़ा हादसा, खाई में गिरी बारातियों से भरी बस, तीन की मौत

    15-May-2025

    बलरामपुर। जिले के चांदो थाना क्षेत्र के कंठी घाट में बारातियों को लेकर जा रही बस अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि 7 लोग घायल हैं। घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। किसी तरह घायलों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां फिलहाल इलाज जारी है।  घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर, सीएमएचओ, सिविल सर्जन भी जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना और गंभीर रूप से घायलों का प्राथमिक उपचार कर तत्काल अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।

    सात अंबिकापुर रेफर:
    बताया जा रहा है कि शंकरगढ़ से रशीद बस बारातियों को लेकर झारखंड के बरगड़ जा रही थी, जहां कंठी घाट में बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस घटना में बस में सवार लोगों को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि तीन लोगों की मौत हो चुकी है। गंभीर रूप से घायल सात मरीजों को अंबिकापुर रेफर कर दिया गया है। टोटल छप्पन लोग अब तक रजिस्टर्ड हुए हैं। सभी घायलों का इलाज जारी है. जो भी सिरियस होंगे, उन्हें रेफर किया जाएगा।

  • छिपकली गिरने से मध्यान्ह भोजन हुआ जहरीला, 50 से अधिक बच्चों की बिगड़ी तबीयत

    03-Apr-2025

    बलरामपुर। सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को दिए जाने वाले मध्यान्ह भोजन में बड़ी लापरवाही सामने आई है. छिपकली गिरा मध्यान्ह भोजन खाकर प्राथमिक शाला के 70 बच्चों बीमार पड़ गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाना पड़ा है. मामला बलरामपुर जिले के विकासखंड कुसमी के गजाधरपुर-तुरीपानी स्थित प्राथमिक शाला स्कूल की है, जहां मध्यान्ह भोजन में छिपकली गिर गई, जिसे खाने से करीबन 70 बच्चे बीमार पड़ गए. आनन-फानन में बच्चों को कुसमी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है. उपचार के बाद बच्चों की स्थिति सामान्य बताई गई है.

  • गिट्टी लोड ट्रक जलकर खाक, बलरामपुर में हुई ये घटना

    25-Feb-2025

    बलरामपुर। जिले के कुसमी राजपुर मार्ग के चिरई घाट पर चलती ट्रक में आग लग गई. वाहन से कूदकर चालक और परिचालक ने अपनी जान बचाई. हाइवा गिट्टी से लोडेड थी. आग लगने से वाहन के आगे का हिस्सा जलकर खाक हो गया. जानकारी के मुताबिक, गिट्टी लेकर आ रही हाइवा में चिरई घाट पर अचनाक आग लग गई. फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है. हादसे के बाद सड़क के दोनों तरफ लंबा जाम लग गया है. सूचना के बाद शंकरगढ़ पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है. 

  • पिकअप और बाइक की भिड़ंत, पिता-बेटे की मौत

    18-Feb-2025

    बलरामपुर। जिले में कोल्हुआ गांव में पिकअप और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार कोल्हुआ निवासी बेटे रामविचार (22) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके पिता विजय (45) ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि, पिकअप ड्राइवर राजबली सामने के शीशे को तोड़ते हुए बाहर गिर गया। जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। वाड्रफनगर पुलिस ने दोनों मृतकों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है। पिकअप ड्राइवर के बयान दर्ज किए गए हैं। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही सामने आई है। पुलिस ने मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। 

  • बालक छात्रावास को हवस का अड्डा बनाने वाला अधीक्षक पकड़ाया, महिला टीचर इस हालत में मिली

    16-Feb-2025

    बलरामपुर। जिले के शंकरगढ़ विकासखंड में संचालित पहाड़ी कोरवा बालक आश्रम से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहाँ के छात्रावास अधीक्षक रंजीत कुमार को रात के समय महिला शिक्षिका के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया। रात में जब ग्रामीणों को इस मामले की भनक लगी, तो उन्होंने आश्रम को चारों तरफ से घेर लिया और इसकी सूचना प्रशासन को दी। सूचना मिलने के बाद शंकरगढ़ एसडीएम आनंद राम नेताम और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जब अधिकारियों ने छानबीन की, तो उन्होंने पाया कि छात्रावास अधीक्षक महिला शिक्षिका के साथ एक कमरे में मौजूद था। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि छात्रावास अधीक्षक लंबे समय से महिला शिक्षिका को आश्रम में बुलाता था और पूरी रात उसके साथ बिताता था। इससे पहले भी इस तरह की घटनाओं की चर्चा होती रही थी, लेकिन ग्रामीणों को जब ठोस सबूत मिला, तो उन्होंने कार्यवाही की मांग की।  जब प्रशासन ने छात्रावास अधीक्षक रंजीत कुमार से पूछताछ की, तो उसने दावा किया कि उसने महिला शिक्षिका से कोर्ट मैरिज कर रखी है। लेकिन जब विवेचना की गई, तो पता चला कि रंजीत पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं। वहीं, महिला शिक्षिका अविवाहित थी। छात्रावास में एक महिला शिक्षिका का रहना और अधीक्षक द्वारा झूठी जानकारी देना गंभीर मामला बन गया। प्रशासन ने दोनों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की सिफारिश की है। 

  • धान खरीदी केंद्र में चलती है दारू पार्टी? वीडियो ने खलबली मचा दी

    22-Jan-2025

    बलरामपुर: जिले के सोशल मीडिया ग्रुप में इन दोनों एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वायल वीडियो में जमकर जाम छलक रहा है। चीकन पार्टी भी हो रही है जिसे देखकर हर कोई हैरान है। यह नजारा धान खरीदी केंद्र का बताया जा रहा है। जिसमें समिति प्रबंधक एवं अन्य कर्मचारी कार्यालय के अंदर जाम छलकते और चिकन खाते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है की यह वीडियो रात की है। जिसमे समिति प्रबंधक व अन्य लोग एक साथ बैठकर बेखौफ शराब पी रहे हैं और चिकन पार्टी कर रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद हड़कम्प मच गया है। और जिले में इस वीडियो की जमकर चर्चा हो रही है।  यह पूरा मामला सेवारी धान खरीदी केंद्र का है। जहां कार्यालय भी संचालित होता है और धान की खरीदी भी यहीं होती है। बताया जा रहा है कि शाम के समय प्रतिदिन यहां इसी तरह का नजारा होता है।कार्यालय के अंदर ही समिति प्रबंधक और अन्य कर्मचारी शराबखोरी करते हैं और चिकन पार्टी करते हैं।वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है। गौरतलब है कि सरकारी कार्यालय एक मंदिर की तरह होता है और शाम के समय कार्यालय के अंदर इस तरह का दृश्य कई तरह के सवाल खड़े करता है। समिति प्रबंधक और अन्य लोग कार्यालय को मयखाना बनाकर रख दिये हैं और जिम्मेदारों को इसका तनिक भी ख्याल नही है। अब देखने वाली बात होगी की इस वीडियो वायरल होने के बाद आरोपियों पर क्या कुछ कार्यवाही करते है। 

  • भालू ने ग्रामीण पर किया प्राणघातक वार, फैली सनसनी

    29-Dec-2024

    बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में बकरी चराने जंगल गए ग्रामीण पर भालू ने हमला कर दिया। हमले में बुजुर्ग ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल ग्रामीण को तुरंत वाड्रफनगर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। मामला रघुनाथनगर वन परिक्षेत्र के गैना गांव का है। जानकारी के मुताबिक कृष्णजीत सिंह (55) बकरी चराने जंगल गया था। इस दौरान भालू ने अचानक हमला कर दिया। हालांकि, वृद्ध के साथ जंगल में गए अन्य चरवाहों ने बहादुरी का परिचय देते हुए भालू को खदेड़ा और बुजुर्ग की जान बचाई। इस घटना ने क्षेत्र के ग्रामीणों के बीच दहशत फैला दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अक्सर इस प्रकार की घटनाएं होती रहती हैं, जिससे वे जंगल में जाने से डरने लगे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से ठोस कदम उठाने की मांग की है। वन विभाग ने घायल ग्रामीण के इलाज के लिए आर्थिक सहायता राशि भी प्रदान की है। वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे जंगलों में अकेले न जाएं। 

  • छात्राओं के साथ छेड़छाड़ मामलें में प्रधानपाठक निलंबित

    19-Dec-2024

    बलरामपुर। जिले के सनवाल मिडिल स्कूल में एक शिक्षक द्वारा छात्राओं से छेड़छाड़ की जानकारी छुपाने और विभाग को सूचना नहीं देने पर प्रधानपाठक मो. इसराईल अली को निलंबित कर दिया गया है. निलंबन अवधि में अली को नियमानुसार जीवन निर्वहन भत्ता की पात्रता होगी. इसका आदेश आज शिक्षा सरगुजा संभाग के संयुक्त संचालक ने जारी किया है। बता दें कि सोनवाल मिडिल स्कूल में पदस्थ उर्दू शिक्षक शाहिद खान को 6 बच्चियों के छेड़छाड़ मामले में जेल भेज दिया गया है. प्रधान पाठक को इस घटना की जानकारी कुछ दिन पहले से ही थी, लेकिन अधिकारियों से पैठ के कारण कोई कार्रवाई नहीं हुई. मामले में विकासखंड शिक्षा अधिकारी सदानंद कुशवाहा ने बताया कि जांच प्रतिवेदन सहायक संचालक सरगुजा एवं जिला शिक्षा अधिकारी को सौंप दी गई थी. इस पर आज प्रधानपाठक को निलंबित कर दिया गया. छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाले शिक्षक शाहिद खान को पहले ही निलंबित किया जा चुका है। 

  • शिक्षक पर लगा छेड़छाड़ का आरोप, मामलें में जांच जारी

    17-Dec-2024

    बलरामपुर। गुरु और शिष्य के रिश्ते को कलंकित करने का मामला सामने आया है. स्कूल की 6 बच्चियों ने शिक्षक मोहम्मद शाहिद पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है. छात्राओं का कहना है कि क्लास रूम में बंद करके शिक्षक बच्चियों के साथ छेड़छाड़ करता है. इस मामले की शिकायत बच्चों के परिजनों ने स्कूल के प्राचार्य से की और एफआईआर दर्ज कराने की मांग की। यह मामला बलरामपुर जिले के सनावल माध्यमिक शाला का है। विकासखंड शिक्षा अधिकारी मामले की जांच करने स्कूल पहुंचे हैं। सनावल पुलिस भी मौके पर मौजूद हैं. इस मामले में विकासखंड शिक्षा अधिकारी सदानंद कुशवाहा से कहा कि शिकायत मुझे शाम को मिली है. मामले की जांच कर रहा हूं. जांच के बाद कुछ कहा जा सकता है। गौर करने वाली बात यह है कि पीड़ित बच्चियों एवं उनके परिजनों ने घटना की जानकारी लगभग सप्ताहभर पहले ही शिक्षकों को दे दी थी, लेकिन इतनी बड़ी घटना में अब तक केवल जांच के नाम पर खानापूर्ति की गई है। 

  • किसान करवा रहा था धान की मिंजाई, हो गया बड़ा हादसा, सब जलकर राख

    14-Dec-2024

    बलरामपुर. धान मिसाई के दौरान बड़ा हादसा हो गया. यहां धान मिसाई कर रहे ट्रैक्टर और थ्रेसर में अचानक आग लग गई. जिससे ट्रैक्टर और थ्रेसर जलकर खाक हो गए. वहीं आग लगने से फसलों को भी नुकसान हुआ है. बताया जा रहा है कि दहेजवार में किसान के खलिहान में धान की मिसाई की जा रही थी. फिलहाल आग लगने की वजह साफ नही हो पाई है. घटना बलरामपुर कोतवाली थाना क्षेत्र की है. जानकारी मुताबिक, खेत में धान मिसाई कर रहे ट्रैक्टर और थ्रेसर में आग लग गई. पहले ट्रैक्टर के इंजन में आग लगी, जिसके बाद ,फसल भी जलकर खाख हो गई. फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है. हालांकि इंजन में शार्ट शार्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है. वहीं राजस्व की टीम आगजनी से हुए क्षति का आंकलन करने में जुटी है. पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है. 

  • 560 लीटर स्प्रिट के साथ शराब नेटवर्क का सरगना गिरफ्तार

    10-Dec-2024

    बलरामपुर। रामानुजगंज पुलिस ने अवैध शराब निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. अवैध शराब बनाने में उपयोगी 560 लीटर स्प्रिट जब्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 11.20 लाख रुपये आंकी गई है. इसके अलावा अपराध में प्रयुक्त बोलेरो वाहन (क्रमांक JH03AJ-9548) भी जब्त किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत 8 लाख रुपये है. कुल मिलाकर जब्त समानों की कीमत 19.20 लाख रुपये है। जानकारी के अनुसार, 10 दिसंबर 2024 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि झारखंड से बड़ी मात्रा में अवैध स्प्रिट का परिवहन हो रहा है. यह  स्प्रिट मानव जीवन के लिए खतरनाक और सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचाने वाला था। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कन्हर नदी पुल के पास मंडी बैरियर पर वाहनों की चेकिंग शुरू की. इसी दौरान सफेद रंग की बोलेरो वाहन आती दिखी। पुलिस को देखकर वाहन चालक भागने की कोशिश करने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। वाहन की तलाशी में 14 नीले जरकिन में 560 लीटर अवैध स्प्रिट बरामद की गई. आरोपी की पहचान मो. हाफिज अंसारी (24 वर्ष), निवासी सोरठा, थाना पाटन, जिला पलामू, झारखंड के रूप में हुई. पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह इस स्प्रिट को झारखंड के छत्तरपुर से अंबिकापुर ले जा रहा था. आरोपी के खिलाफ रामानुजगंज थाने में धारा 34(1)(क)(ज), 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस जांच में सामने आया कि इस स्प्रिट का उपयोग अवैध रूप से शराब बनाने में किया जाता था. इस मात्रा से लगभग 3000 लीटर शराब बनाई जा सकती थी. पुलिस की इस सफलता में थाना प्रभारी रमाकांत तिवारी, निरीक्षक बंदन सिंह, उप निरीक्षक गजपति मिरी, सउनि अश्विनी सिंह, प्र.आर. नारायण तिवारी, विकास कुजूर और साइबर सेल बलरामपुर की टीम का अहम योगदान रहा। 

+ Load More
Top