सरगुजा। मानवता की मिसाल पेश करते हुए समाजसेवी संस्था ‘अनोखी सोच’ ने एक बार फिर असहाय परिवार की मदद करते हुए उनके स्वजन का पूरे विधि-विधान से अंतिम संस्कार कराया. यह कार्य न केवल संवेदनशीलता का उदाहरण बना, बल्कि समाज को एक सकारात्मक संदेश भी दे गया. महामायापारा निवासी बंटी कश्यप (उम्र 32 वर्ष) की बीती रात पानी में डूबने से मौत हो गई थी.
परिवार अत्यंत निर्धन है और अंतिम संस्कार की व्यवस्था करने में असमर्थ था. इस पर मृतक की भाभी ने संस्था के अध्यक्ष सूर्यप्रकाश साहू से मदद की गुहार लगाई. ‘अनोखी सोच’ के अध्यक्ष सूर्यप्रकाश साहू एवं उनके साथियों ने शंकरघाट स्थित मुक्तिधाम में पूरे धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ बंटी कश्यप का अंतिम संस्कार करवाया. संस्था ने सारी सामग्री स्वयं उपलब्ध कराई. सबसे भावुक क्षण तब आया जब मृतक को मुखाग्नि देने का कार्य उसके मात्र 10 वर्षीय भतीजे आदित्य ने किया. आदित्य पहले ही अपने पिता और दादा को मुखाग्नि दे चुका है.
संस्था ने यह भी वादा किया कि आने वाले समय में आदित्य और उसके परिवार की पूरी जिम्मेदारी वे उठाएंगे, जिससे उनका जीवनयापन सामान्य हो सके घटना स्थल पर मौजूद लोग भावुक हो उठे जब देखा कि इस दुख की घड़ी में कोई अन्य आगे नहीं आया, सिर्फ ‘अनोखी सोच’ ही मदद के लिए सामने आई. संस्था ने न सिर्फ अंतिम संस्कार कराया, बल्कि भविष्य में भी सहयोग देने का भरोसा जताया.
सरगुजा। रेप और छेड़छाड़ के कड़े कानून बनाए गए हैं बावजूद इसके ऐसी घटना कम होने का नाम नहीं ले रही है। आए दिन युवती व महिलाओं को हवस का शिकार बना रहे हैं। ऐसा ही एक मामला छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से सामने आया हैं। जहां एक 22 साल का युवक शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म किया। अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, मामला सीतापुर थानाक्षेत्र एक गांव का है। दरअसल, यहां रहने वाली एक युवती सीतापुर पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। युवती का आरोप है कि ग्राम बेलजोरा निवासी 22 वर्षीय युवक विशाल लकड़ा के द्वारा उसे शादी का झांसा देकर लगभग 04 वर्षों तक बलात्कार करते हुए दैहिक शोषण किया गया, लेकिन जब पीड़िता ने उससे शादी करने की बात कही तो उसने शादी करने से इंकार कर दिया। वहीं इधर पीड़िता की रिपोर्ट पर सीतापुर पुलिस ने पूरे मामलें के त्वरित एक्शन लेते हुए शादी का झांसा देकर 04 वर्षों तक बलात्कार करने वाले ग्राम बेलजोरा निवासी 22 वर्षीय आरोपी विशाल कुमार लकड़ा को गिरफ्तार किया है और उसके खिलाफ नामजद FIR दर्ज करते हुए उसे न्यायिक रिमांड पर सेंट्रल जेल अंबिकापुर भेज दिया है।
सरगुजा। जिले के स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल, केशवपुर की शिक्षिकाओं ने अपने प्रभारी प्राचार्य पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शिक्षिकाओं का कहना है कि उन्हें स्कूल में सुरक्षित महसूस नहीं होता है और प्राचार्य द्वारा मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा है। शिक्षिकाओं का आरोप है कि स्तनपान कराने वाली शिक्षिकाओं को इसके लिए ब्रेक नहीं दिया जाता और उनके वेतन में कटौती कर दी जाती है। शिक्षिकाओं ने आरोप लगाया है कि प्रभारी प्राचार्य सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से उनकी स्टॉकिंग (निगरानी) करते हैं। शिक्षिकाओं का आरोप है कि प्रभारी प्राचार्य जानबूझकर सीसीटीवी कैमरों का उपयोग कर कम उम्र की शिक्षिकाओं पर कैमरा ज़ूम करते हैं, जिससे उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता है। शिक्षिकाओं ने इस मामले की शिकायत कलेक्टर और जिला शिक्षा अधिकारी से की है, जिसमें 25 बिंदुओं पर आरोपों की विस्तृत सूची सौंपी गई है। प्रभारी प्राचार्य संतोष कुमार साहू ने इन आरोपों को निराधार बताया है और स्वयं को निर्दोष बताया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने इस गंभीर मामले को “छोटी-मोटी शिकायत” करार देते हुए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। शिक्षिकाओं ने मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है ताकि स्कूल में सुरक्षित वातावरण बहाल हो सके।
सरगुजा। सरगुजा जिले में बतौली स्टेट बैंक के पास नेशनल हाइवे 43 में तेज रफ्तार में स्पोट्स बाइक की सामने से आ रही इनोवा वाहन से जोरदार टक्कर हो गई। इनोवा से टकराते ही बाइक सवार उछलकर सड़क पर गिर गए। टक्कर के बाद स्पोट्स बाइक में आग लग गई। हादसे में स्पोर्ट्स बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई एवं दूसरे की हालत गंभीर है। हादसा बतौली थानाक्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, पल्सर आरएस 200 स्पोर्ट्स बाइक में सवार दो युवक मंगलवार शाम को दो घंटे से बतौली में तेज रफ्तार में चक्कर काट रहे थे। युवक शांतिपारा की ओर से अंबिकापुर की ओर तेज रफ्तार में निकले। इस दौरान बतौली में स्टेट बैंक के सामने युवकों की बाइक तेज रफ्तार में अंबिकापुर से सीतापुर की ओर जा रही इनोवा क्रमांक यूपी 64 आर 4201 से सीधे जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार उछलकर सड़क पर गिर गए। टक्कर के बाद पल्सर बाइक में आग लग गई ओर बाइक के कई टुकड़े सड़क पर बिखर गए। इनोवा के सामने का हिस्सा भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। सड़क पर गिरा एक युवक अंबिकापुर की ओर से जा रही ट्रक सीजी 16 सीक्यू 7854 के चक्कों के नीचे आते-आते बचा। उसे देखकर ट्रक चालक ने ब्रेक लगा दिया। हादसे में आई गंभीर चोट की वजह से युवक की मौके पर मौत हो गई। दूसरे युवक को गंभीर चोटें आई हैं। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर बतौली पुलिस मौके पर पहुंची एवं घायल युवक को अस्पताल भेजा। मृतक के शव को हॉस्पिटल में रखवा दिया गया है। घायल युवक को गंभीर अवस्था में अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। बतौली पुलिस द्वारा मृतक व घायल युवकों की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। हादसे के बाद बाइक में आग लग जाने व लोगों की भीड़ के कारण करीब आधे घंटे तक नेशनल हाइवे में जाम लग गया। पुलिस ने आग बुझाई एवं हादसे के शिकार गाड़ियों को किनारे करा यातायात शुरू कराया।
सरगुजा. फेयरवेल पार्टी के दौरान वाहनों में छात्रों का स्टंट करने का मामला सामने आया है. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा. यह मामला सरगुजा के निजी स्कूल मोंटफोर्ट और OPS के फेयरवेल पार्टी का बताया जा रहा है. गांधीनगर पुलिस ने वीडियो के आधार पर कार्रवाई करते हुए 8 छात्रों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है. जानकारी के मुताबिक, एक फरवरी को MONTFORT और 8 फरवरी को OPS स्कूल में फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया था. इस दौरान छात्रों ने गांधीनगर थाना क्षेत्र के शंकरघाट से सरगांव जाने वाले रोड पर स्टंट किया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
सरगुजा। शहर के पुराना बस स्टैंड इलाके में मंगलवार की रात दो फल व्यवसाई युवकों पर कुछ बदमाशों ने लाठी-डंडे, लात-मुक्के और पत्थरों से हमला कर दिया। इस दौरान बीच बचाव करने आए लोगों को भी बदमाशों ने जमकर पीट दिया। मामले में पीड़ितों की शिकायत के बाद कोतवाली पुलिस अज्ञात बदमाशों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच में जुट गई है। मारपीट की यह घटना पास ही में लगे CCTV में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक, बदमाशों के हमले में दो युवकों के शरीर और सिर पर गंभीर चोट आई है, जिनपर टांके लगाए गए हैं। वायरल CCTV फुटेज देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि बदमाशों में पुलिस का जरा भी खौफ नहीं है और वो किस तरह से दोनों युवकों को बेरहमी से पीटते हुए नजर आ रहे हैं।
बस्तर- बस्तर के कुटरु बेंदरे मार्ग में 6 जनवरी 2025 को आई ब्लास्ट में वीर गति को प्राप्त वीर शहीदों को पंडित रविशंकर शुक्ल वि वि के सेवा निवृत कर्मचारीयों ने अपने ,, छत्तीसगढ़ विश्वविद्यालयीन पेंशनर्स कल्याण समिति,, के बेनर तले श्रधा सुमन अर्पित करते हुए विनम्र श्रधांजली देते हुए शहीदों के परिवारों को इस वृहद दुःख को सहन करने की ईश्वर शक्ति प्रदान करने की कामना करते हैं l इसके साथ ही वि वि के भूगर्भ शास्त्र की नियमित कर्मचारी श्रीमती छाया सोनकर भृत्य के 8 जनवरी 2025 की रात लगभग 9 बजे आकस्मिक निधन पर भी पं रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर के सेवानिवृत कर्मचारीयों ने आज दिनांक 9 जनवरी को स्वामी विवेकानंद गार्डन में विनम्र श्रधांजली देते परिवार को इस वृहद दुःख को सहन करने की ईश्वर शक्ति प्रदान करने की कामना की l इस श्रधांजली सभा में प्रदीप कुमार मिश्र, तीर्थराम यादव, शिरिष त्रिवेदी, राकेश शुक्ला, श्रवण सिंह ठाकुर,हरीश पांडे, राजेंद्र अवसर, विष्णु दास मानिकपूरी, बी के जेठवा, के के वर्मा, अलख राम साहू,सोनसाय ठाकुर,नारायण तिवारी, खिलावन राम यादव आदि उपस्थित थे/
सरगुजा :- सरगुजा जिले में पुलिस ने एक दुष्कर्म पीड़िता को दुष्कर्म के आरोपी से लाखों रुपए लेते रंगे हाथों पकड़ा है. चौंकाने वाली बात सामने आई है कि आरोपी विनोद केडिया के खिलाफ दर्ज रेप केस को जल्द खत्म करने के लिए दुष्कर्म पीड़िता ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर आरोपी से 1 करोड़ रुपए का सौदा किया था. लेकिन पुलिस ने युवती और उसके दोस्तों को पैसे लेते रंगे हाथों पकड़ लिया. बता दें, दुष्कर्म पीड़िता ने पिछले महीने सरगुजा के कमलेश्वरपुर थाने में रायपुर के कपड़ा व्यापारी विनोद केडिया के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी कि व्यापारी विनोद केडिया से उसकी जान-पहचान हुई और फिर व्यापारी उसे मैनपाट रिजॉर्ट पर घुमाने ले गया. इस दौरान व्यापारी ने युवती के साथ दुष्कर्म किया. पीड़ता की शिकायत के बाद पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई थी. इसी बीच मामले ने नया मोड़ लिया जब आरोपी विनोद केडिया के जीजा सुभाष अग्रवाल ने पुलिस में दुष्कर्म पीड़िता के खिलाफ ब्लैकमेलिंग की शिकायत दर्ज कराई.
सरगुजा। राजमोहिनी देवी कृषि महाविद्यालय में पढ़ने वाले सेकंड ईयर के छात्र विवेक अनंत ने अज्ञात कारणों से फांसी लगा ली जिसे आनन-फानन में मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया जहां पहुचने से पहले ही छात्र ने दम तोड़ दिया था। घटना का कारण क्या है ये स्पष्ट नहीं हो सका है। तो वहीं पुलिस अब मामले की जांच में जुट गई है। बता दें कि, अंबिकापुर शहर से लगे अजिरमा स्थित राजमोहिनी देवी कृषि महाविद्यालय के हॉस्टल में छात्र विवेक अनंत रहकर पढ़ाई करता था जो कि मुंगेली जिले का रहने वाला था। आज सुबह 8 बजे उसके दोस्त मिलने रूम पहुँचे तो दरवाजा अंदर से बंद था जिसके बाद दोस्तों ने खिड़की की तरफ से जाकर देखा तो विवेक अनंत फांसी के फंदे से लटका हुआ था जिसे दोस्तों ने आनन-फानन में दरवाजा तोड़कर शव को फामसी के फंदे से उतारा और उसे अंबिकापुर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में लाया गया जहां डॉक्टरों ने जांच उपरांत छात्र को मृत घोषित कर दिया है। वहीं बताया जा रहा है कि छात्र मुंगेली जिले का रहने वाला है इसकी जानकारी परिजनों को भी दे दी गई है। दूसरी तरफ गांधीनगर पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। छात्र ने आत्महत्या जैसा कदम क्यो उठाया ये स्पस्ट नही हो सका है हालांकि पुलिस मृतक छात्र के परिजनों के आने के बाद उसके कमरे की बारीकी से जांच करेगी।
सरगुजा. जिले के कुन्नी से मानवता को झकझोर कर रख देने वाली घटना आई सामने है. यहां शुक्रवार को शिक्षक पति के स्कूल के सामने पत्नी और पुत्री की फांसी पर लटकी लाश मिली है. घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है. सूचना के बाद मौके पर पुलिस ने पहुंचकर मामले की जांच शुरु कर दी है. पूरा मामला कुन्नी पुलिस चौकी इलाके का है.
सरगुजा। सरगुजा मेडिकल कॉलेज के एक छात्र की घनुघुट्टा नदी में डूबने से मौत हो गई। छात्र रविवार को अपने साथी छात्रों के साथ उदयपुर ढाब स्थित घनुघुट्टा नदी में नहाने गया था। एसडीआरएफ की टीम ने काफी मशक्कत के बाद छात्र का शव बाहर निकाला। घटना मणिपुर थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर में एमबीबीएस सेकेंड ईयर स्टूडेंट ईशु चंद्राकर छात्रावास में रहता था। रविवार सुबह वो अन्य छात्रों के साथ नहाने के लिए मेंड्राकला से आगे उदयपुर ढाब में नदी में गया था। वे अंबिकापुर-बिलासपुर मुख्यमार्ग के पुल से नीचे उतरकर नदी में रहे थे। सुबह करीब 10.30 बजे नहाने के दौरान ईशु चंद्राकर गहरे पानी में जाने से डूब गया। घटना की सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। काफी खोजबीन के बाद स्थानीय ग्रामीण गोताखोर को छात्र का शव मिला। छात्र के शव को मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल लाया गया। जहां मॉर्च्युरी में छात्र का शव रखा गया है। डूबा छात्र ईशु चंद्राकर कवर्धा का रहने वाला था। घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है। परिजनों के यहां पहुंचने के बाद छात्र के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। ईशु चंद्राकर की मौत से मेडिकल कॉलेज प्रबंधन भी सकते में है। मणिपुर थाना प्रभारी दुर्गेश्वरी चौबे ने बताया कि, ईशु चंद्राकर अपने साथी सौरभ चंद्रवंशी, मुकेश कुमार सोनी, प्रांजल पैकरा, कामेश सलाम, शुभम प्रधान और मनीष साहू के साथ दो दिनों की छुट्टी लेकर घूमने निकले थे। कुंवरपुर डेम स्थित रेस्ट हाउस में रात रुके थे। सुबह वे घुनघुट्टा नदी में नहाने के लिए गए थे। पुलिस उसके दोस्तों से भी पूछताछ कर रही है।
सरगुजा। अम्बिकापुर-पत्थलगांव राष्ट्रीय राजमार्ग 43 में बतौली कुनकुरी के पास आज सुबह बड़ी दुर्घटना घट गई . तेज रफ्तार टियागो कार चलती ट्रक के सामने जा घुसी जिससे कार चला रहे युवक और सामने बैठी युवती की मौके पर ही मौत हो गई. कार के पिछली सीट पर बैठे युवक, युवती कार में फंस गए। ग्रामीणों की सहायता से दोनों को बाहर निकाल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बतौली में भर्ती कराया गया। प्राथमिक चिकित्सा के बाद अम्बिकापुर जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया है। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है .सुबह साढ़े पांच बजे बतौली से तेजरफ्तार टियागो कार क्रमांक सीजी 15डीपी 3420 में सवार दो युवक दो युवती कूड़ोपारा सिलमा जा रहे थे। राष्ट्रीय राजमार्ग 43 कुनकुरी मुख्य मार्ग में सीतापुर की और से आ रहे ट्रक क्रमांक ओडी 16 डीएम 3138 के सामने से जा भिड़ी। इस भीषण सड़क हादसे में कार चला रहे कुनकुरी निवासी 19 वर्षीय दुष्यंत तिग्गा पिता हरिया तिग्गा और सामने बैठी ग्राम भटकों निवासी पूर्णिमा एक्का पिता बालम एक्का उम्र 17 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। कार के पीछे सीट में बैठे काराबेल निवासी अनुज तिर्की पिता जेम्स तिर्की उम्र 19 वर्ष और भटको निवासी रेनूका तिर्की पिता जमीरसाय उम्र 18 वर्ष कार में फंसे रहे जिनका पैर दबा हुआ था। दोनों को 112 टीम के सदस्यों ने ग्रामीण की मदद से कार के गेट को तोड़कर बाहर निकाला. जिन्हे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बतौली में भर्ती कराया गया। गंभीर अवस्था के कारण दोनों घायल युवक युवती को जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया।
सरगुजा। ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाएं लोगों तक बैकिंग सुविधाएं पहुंचाने में बैंक सखी के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहीं हैं। पहले छोटे-छोटे कार्यों के लिए लोगों को बैंक जाना पड़ता था, आज बैंक स्वयं उठकर उनके घर पहुंच रहे हैं। बैंक सखियां आज ग्रामीणों की सेवा का काम कर रहीं हैं, और साथ ही स्वयं भी आर्थिक रूप से सशक्त बन रही हैं। इनके द्वारा ग्रामों में वृद्धा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, नरेगा मजदूरी भुगतान, स्व सहायता समूह की राशि का लेनदेन एवं अन्य बैंकिंग कार्य किए जाते हैं। इसके साथ ही बैंक खाते खोलने का भी कार्य ये महिलाएं कर रहीं हैं। सरगुजा जिले के 7 जनपद पंचायतों में 87 बीसी सखी कार्यरत हैं, जिनके द्वारा ग्रामीणों के घर-घर तक बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रहीं है। सीतापुर के 06 ग्राम पंचायतों बनेया, हरदीसाढ़, बेलगांव, उलकिया, सुर, लीचिरमा में बैंक सखी का कार्य कर रहीं ग्राम पंचायत बनेया की रीमा गुप्ता ने विगत छः वर्षों में 20.83 करोड़ रुपए से अधिक की राशि का लेनदेन किया है। जिससे 13 हजार से अधिक हितग्राही लाभान्वित हुए हैं। रीमा बताती हैं कि मैंने स्नातक तक पढ़ाई की है। मेरे पिताजी ने खेती-बाड़ी करके हम 5 बहनों को शिक्षित किया। जब गांव में स्वसहायता समूह का गठन हुआ, तो मुझे भी उसमें सदस्य बनने की इच्छा हुई और मुझे समूह का सचिव बनाया गया। इसके बाद मैंने ग्राम संगठन में सहायिका, फिर संकुल में लेखापाल के रूप में कार्य किया। इसके बाद एनआरएलएम से जुड़े यंग प्रोफेशनल के द्वारा मुझे बैंक सखी के बारे में बताया गया, इस कार्य के लिए मुझे काफी उत्सुकता हुई। हमें प्रशिक्षण के लिए रायपुर भेजा गया, जिसके बाद आज मैं छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक की बीसी सखी बनकर कार्य कर रहीं हूं। बीसी सखी के रूप में कार्य करके मैं आर्थिक रूप से सशक्त तो हुई हूं, इसके साथ ही लोगों की सहायता करके मुझे सुकून भी मिलता है। उन्होंने बताया कि उनके पति खेती-बाड़ी करते हैं और साथ में घर में ही कराना दुकान संचालन से भी आय होती है। रीमा ने बताया कि उन्होंने कियोस्क के माध्यम से ग्रामीणों को खाता खोलने, पैसा जमा करने एवं निकासी, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति एवं सुरक्षा बीमा योजनाओं सहित अन्य का लाभ पहुँचाया है। उन्होंने कियोस्क के माध्यम से अब तक 406 ग्रामीणों के जनधन खाते खोले हैं। वहीं बीमा योजनाओं से भी हितग्राहियों को जोड़ा है, जिसमें प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना 585, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना 295, अटल पेंशन योजना 299, एलआईसी 45 हुए हैं। रीमा ने बताया कि उन्हें बैंक सखी के रूप में प्रतिमाह 8 से 9 हजार रुपए तक की आय प्राप्त हो जाता हैै।
सरगुजा। जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. तेज रफ्तार ट्रक ने दो बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी. भीषण हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है. यह घटना अंबिकापुर-रायगढ़ मुख्य मार्ग पर बतौली थाना क्षेत्र के चिरगा मोड़ के पास हुई है.
सरगुजा. कलेक्टर विलास भोसकर के मार्गदर्शन में पारदर्शी प्रशासन की ओर एक और कदम बढ़ाया गया है. कलेक्टर की पहल पर कोर्ट के बाद अब कलेक्टर जनदर्शन के ऑनलाइन यूट्यूब प्रसारण की शुरुआत की गई है. मंगलवार से ही जिला प्रशासन सरगुजा के यूट्यूब चैनल पर ऑनलाइन जनदर्शन प्रसारण की शुरुआत कर दी गई है. समय सीमा की बैठक के बाद जनदर्शन का आयोजन किया गया, जिसमें लोगों की समस्याओं का निराकरण किया गया.
सरगुजा। सरगुजा जिले के लखनपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत कुन्नी चौकी क्षेत्र में 70 वर्षीय वृद्ध ने घर में काम करने वाली 16 वर्षीय किशोरी के साथ रेप की नाकाम कोशिश की। आरोपी ने किसी को घटना की जानकारी देने पर उसे जान से मार देने की धमकी दी। सहमी किशोरी ने साढ़े तीन माह बाद घटना की जानकारी परिजनों को दी एवं कुन्नी चौकी पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, कुन्नी अंतर्गत ग्राम बिनिया के कौरू पटेल (70) के घर रहकर 16 वर्षीय किशोरी घरेलू काम करती थी। कौरू पटेल की पत्नी की मौत करीब एक वर्ष पूर्व हो गई है। उसके दो बेटे अलग घर बनाकर रहते हैं। वह अकेले ही घर में रहता है। किशोरी को उसने घरेलू कार्यों के लिए रखा हुआ था। उसे गांव में पटेल का दर्जा मिला हुआ था। खेती की काफी जमीनें होने के कारण वह संपन्न है। कौरू पटेल की नीयत घर में रहकर काम करने वाली 16 वर्षीय किशोरी पर खराब हो गई। उसने 13 जनवरी 2024 को किशोरी से छेड़छाड़ करते हुए उसके कपड़े उतार दिए एवं उससे रेप की नाकाम कोशिश की। किशोरी को उसने किसी को भी घटना की जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी दी। इससे सहमी किशोरी ने घटना की जानकारी किसी को नहीं दी। करीब साढ़े तीन माह बाद किशोरी ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी एवं कुन्नी चौकी पहुंच घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 354, 354 (क), 376, 506, 511 पॉक्सो एक्ट की धारा, एवं 3(1)(डब्लू) एससी/एसटी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया। पुलिस ने आरोपी कौरू पटेल उर्फ़ कदरू (70) को गिरफ्तार कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। कार्रवाई में चौकी प्रभारी कुन्नी एएसआई राजेश्वर महंत, आरक्षक आंनद गुप्ता, महेन्द्र राजवाड़े, गोविन्द टोप्पो, विकास शामिल रहे।
Adv