बड़ी खबर

Balod

  • जिला चिकित्सालय बालोद के चिकित्सकों के द्वारा जांघ की हड्डी का किया गया सफल ऑपरेशन...

    01-Mar-2026

    समय पर चिकित्सा सुविधा मिलने से बुजुर्ग मरीज रामकली को मिला बड़ी राहत

     
    बालोद। जिला चिकित्सालय बालोद के अस्थि रोग विशेषज्ञों द्वारा अस्पताल में भर्ती बालोद विकासखण्ड के ग्राम खपरी निवासी 56 वर्षीय मरीज श्रीमती रामकली बाई के जांघ की हड्डी का शुक्रवार 27 फरवरी को सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया गया। उल्लेखनीय है कि मरीज श्रीमती रामकली बाई की जांघ की दांया हड्डी टूट जाने के कारण उनके परिजनों ने 23 फरवरी को जिला चिकित्सालय बालोद में भर्ती किया था। मुख्य अस्पताल अधीक्षक आरके श्रीमाली के निर्देशानुसार अस्पताल के अस्थि रोग विशेषज्ञों के द्वारा गहन जांच के उपरांत 27 फरवरी को श्रीमती रामकली बाई के दांए जाघ की हड्डी का सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया गया। जिला चिकित्सालय बालोद के चिकित्सकों के द्वारा समय पर चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराकर सफलतापूर्वक ऑपरेशन किए जाने से मरीज श्रीमती रामकली को तत्काल राहत मिला है। विदित हो कि मुख्य अस्पताल अधीक्षक आरके श्रीमाली के निर्देशानुसार जिला चिकित्सालय बालोद के अस्थि रोग विशेषज्ञ डाॅ. पंकज सोरी, सर्जरी विशेष डाॅ. एनके साहू एवं निश्चिेतता विशेषज्ञ डा. अविनाश मण्डावी द्वारा बुजुर्ग मरीज श्रीमती रामकली बाई का सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया गया। श्रीमती रामकली बाई के ऑपरेशन के कार्य में ओटी स्टाफ श्रीमती एस देवदास, श्रीमती एस. नेताम, श्रीमती शिरिन, कुमारी पूर्णिमा, श्रीमती पिंकी, चैतराम, श्रीमती भगवती, कोमल आदि कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
  • स्कूल बस पुल के नीचे गिरी, एक छात्र की मौत, 13 से अधिक घायल...

    26-Feb-2026

     

    बालोद। जिले में बुधवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया, जब आजाद पब्लिक स्कूल की स्कूली बस अनियंत्रित होकर पुल के नीचे गिर गई। हादसे में एक छात्र की मौत हो गई, जबकि 13 से अधिक बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल डौंडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
     
    यह दुर्घटना मरारटोला गांव के पास, डौंडी थाना क्षेत्र में हुई। जानकारी के अनुसार, स्कूल की छुट्टी के बाद लगभग 15 बच्चे वाहन में सवार होकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान बस अचानक अनियंत्रित होकर पुल के नीचे जा गिरी।
     
    स्थानीय लोगों का कहना है कि बस निर्धारित चालक के बजाय किसी अन्य व्यक्ति द्वारा चलाई जा रही थी, जिससे यह हादसा हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों द्वारा साक्ष्य एकत्रित कर प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है।
     
    प्राथमिक जांच में सामने आया है कि वाहन का संचालन सुरक्षित तरीके से नहीं किया गया, जिससे बच्चों की जान खतरे में पड़ गई। पुलिस ने वाहन की तकनीकी स्थिति और स्कूल प्रबंधन की जिम्मेदारी को भी जांच के दायरे में लिया है।
     
    स्कूल प्रशासन ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए घायल बच्चों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। जिला प्रशासन ने भी तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। हादसे के बाद अभिभावकों और स्थानीय लोगों में चिंता और आक्रोश का माहौल है।
     
    पुलिस ने कहा है कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए स्कूल बसों की नियमित जांच, प्रशिक्षित चालकों की नियुक्ति और सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाएगा।
  • आंगनबाड़ी सहायिका के पदों पर नियुक्ति हेतु दावा आपत्ति 19 तक

    11-Sep-2025

    बालोद। एकीकृत बाल विकास परियोजना गुंडरदेही के अंतर्गत ग्राम सुखरी, मोखा, कोंगनी और मचैद के आंगनबाड़ी केन्द्रों में आंगनबाड़ी सहायिका के पद पर नियुक्ति हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया है। परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना गुंडरदेही ने बताया कि प्राप्त आवेदन पत्रों के मूल्यांकन पत्रक जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों के प्राप्त आवेदनों के आधार पर जारी सूची में किसी प्रकार की त्रुटि होने पर 19 सितंबर तक कार्यालयीन समय 10 बजे से 5.30 बजे तक कार्यालय परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना गुंडरदेही में दावा आपत्ति प्रस्तुत किए जा सकते हैं। उन्होेंने बताया कि दावा आपत्ति का अवलोकन परियोजना कार्यालय, जनपद पंचायत, खंड शिक्षा कार्यालय, खंड चिकित्सा अधिकारी कार्यालय, संबधित ग्राम पंचायतों में कर सकते हैं।

  • बालोद में 9 गायों की मौत, हाईवा ने कुचला

    11-Aug-2025

    बालोद। जिले में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. सोमवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों में 9 गौवंश की मौत हो गई. नेशनल हाईवे 930 और बालोद-झलमला मार्ग पर हुए इन हादसों ने एक बार फिर जानवरों के सड़क दुर्घटनाओं से सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं. बालोद कोतवाली थाना क्षेत्र में देर रात एक तेज रफ्तार हाईवा सड़क पर बैठे मवेशियों को कुचलते हुए फरार हो गया. हादसे में 5 गौवंश की मौके पर मौत हो गई. हालांकि, पुलिस ने फरार हाईवा चालक को पकड़ लिया है. सुबह के समय बालोद-झलमला मुख्य मार्ग पर एक अज्ञात वाहन ने सड़क पर बैठे 4 गौवंश को कुचल दिया. इस घटना में भी सभी चारों की मौके पर मौत हो गई. वाहन चालक घटना के बाद फरार हो गया.

  • बिना हेलमेट के अब मदिरा नहीं मिलेगा

    09-Aug-2025

     बालोद।बालोद जिले में बिना हेलमेट पहने पेट्रोल पंपों में पेट्रोल और अन्य ईंधन खरीदी के लिए जाने वाले दोपहिया वाहन चालकों को अब पेट्रोल और शराब नहीं मिलेगा। बालोद जिला एवं पुलिस प्रशासन ने सड़क दुर्घटना की रोकथाम करने सख्त कदम उठाया है। कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल ने संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिले के पेट्रोल पंप संचालकों एवं दोपहिया वाहन विक्रेताओं की बैठक लेकर दिशानिर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने कहा कि प्रत्येक नागरिकों की जीवन की सुरक्षा करना हम सभी की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। चलाकर समुचित प्रचार प्रसार भी कराने के निर्देश दिए। उन्होंने पेट्रोल पंपों में बैनर पोस्टर आदि के माध्यम से इसकी जानकारी देने एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कोटवारों के माध्यम से मुनादी कराकर आम नागरिकोें को जानकारी प्रदान कराने के निर्देश दिए। सभी पेट्रोल पंपो में सीसीटीवी कैमरा लगाने कहा। जिला एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी नियमित रूप से सभी पेट्रोल पंपों का निरीक्षण करेंगे। निर्देशों का पालन नहीं करने वाले पेट्रोल पंप संचालकों पर कार्रवाई की जाएगी।

    दुकान प्रारंभ करने के भी दिए निर्देश
    शासकीय शराब दुकानों में दोपहिया वाहन से बिना हेलमेट पहने शराब खरीदने आने वालों को भी शराब बिक्री नहीं करने का निर्णय लिया गया। कलेक्टर जिला आबकारी अधिकारी को आदेश जारी कर इसका पालन कराने के निर्देश दिए हैं। जिला आबकारी अधिकारी को परिवहन विभाग से समन्वय स्थापित कर शराब दुकानों के समीप आईएसआई मार्क वाले हेलमेट दुकान प्रारंभ करने के निर्देश भी दिए। पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल ने कहा कि सड़क दुर्घटना आम नागरिकों के जीवन से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है। समाज के सभी वर्गों की सहभागिता से ही दुर्घटना रोकी जा सकती है।
     
    सिर में चोट लगने से होती हैं मौतें
     कलेक्टर ने दोपहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट की उपयोगिता एवं महत्व के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि सड़क दुर्घटना में मृत्यु ज्यादातर सिर में गंभीर चोट लगने के कारण होती है। मुख्य कारण दोपहिया वाहन चालकों का हेलमेट नहीं लगाना है। हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट लगाने प्रेरित किया जाए।
  • फुटू सब्जी खाने में बरते सावधानी, बालोद में एक परिवार में मची चीखपुकार

    14-Jul-2025
    बालोद. पैरा में उगे फुटू की सब्जी खाने से एक ही परिवार के 13 सदस्य फूड पॉइजनिंग के शिकार हुए हैं. यह मामला डौंडीलोहारा क्षेत्र के ग्राम मुड़खुसरा का है. गांव के हल्बा परिवार ने फुटू की सब्जी खाई इसके कुछ घंटों बाद सभी को उल्टी-दस्त और पेट दर्द की शिकायत होने लगी. तत्काल सभी को डौंडीलोहारा के शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. ग्रामीणों के अनुसार एक ब्यारे में पैरा के ढेर पर फुटू उग आया था, जिसे महिलाओं ने तोड़कर सब्जी बनाई. फुटू की मात्रा कम थी, इसलिए सभी ने थोड़ा-थोड़ा ही खाया, लेकिन खाना खाने के करीब दो घंटे बाद एक-एक कर सभी बीमार पड़ने लगे. परिवार के पुरुष सदस्य उस समय अपने-अपने काम में व्यस्त थे और उन्होंने यह सब्जी नहीं खाई, इसलिए वे सुरक्षित हैं. महिलाओं और बच्चों को सबसे अधिक असर हुआ. बीएमओ डॉ. विनोद चौरका ने बताया कि सभी पीड़ितों को समय रहते अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. 
  • एक ही जिले के 4 गांवों में जघन्य वारदात

    12-Jun-2025

    बालोद। हत्या के चारों मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। दो मामलों में पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लिया हैं, जबकि बाकी मामलों में अपराधियों की तलाश जारी है। बुधवार की रात रनचीरई थाना क्षेत्र के खुटेरी गांव में 40 वर्षीय देवभ्रत बिंजेकर का शव सड़क पर खून से लथपथ अवस्था में मिला। शव पर कई जगह गहरे चोट के निशान थे, जिससे प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। गांव में घटना के बाद से दहशत का माहौल है।
     दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र के 265 शिकारी बाबा इलाके में बुधवार को सतनाम उर्फ जग्गू नामक युवक ने अपनी मां ललिता बाई चतुर्वेदी की चरित्र पर शक के चलते डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। वह शराब के नशे में था। मां को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया है। बालोद कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम बघमरा में मंगलवार को 65 वर्षीय गीता बाई देवांगन की खून से लथपथ लाश उनके घर में मिली। वह घर में बहू के साथ थीं, जबकि पति बेटी के घर गए हुए थे। किसी अज्ञात हमलावर ने धारदार हथियार से वार कर उनकी हत्या कर दी। पुलिस ने फोरेंसिक टीम की मदद से जांच शुरू की है। आरोपी अभी तक फरार है। डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र में मंगलवार को टिकरापारा निवासी विजय बघेल की उसके ही दोस्त जालम आमदो ने शराब पीते वक्त हुए विवाद के बाद लोहे की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी। यह घटना एक शराब दुकान के सामने हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ जारी है।

  • 24 घंटे में डबल मर्डर से फैली सनसनी

    10-Jun-2025

    घर में मिली बुजुर्ग महिला की खून से सनी लाश
    शराब दुकान के सामने युवक ने दोस्त के सिर पर रॉड मारकर उतारा मौत के घाट

    बालोद। जिले में 24 घंटे के भीतर दो अलग-अलग हत्या की वारदातों ने सनसनी फैला दी है। पहली घटना में ग्राम बघमरा में एक 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला की खून से सनी लाश घर में मिली, जबकि दूसरी घटना में डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र में शराब दुकान के सामने एक युवक की लोहे की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। दोनों मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
    घर में मिली बुजुर्ग महिला की लाश, हत्या की आशंका
    बालोद जिले के ग्राम बघमरा में 65 वर्षीय गीता बाई देवांगन की खून से लथपथ लाश उनके घर में मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही बालोद कोतवाली पुलिस और जिले के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, गीता बाई अपने घर में बहू के साथ थीं, जबकि उनके पति अपनी बेटी के घर देवरी गए हुए थे। इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने धारदार हथियार से हमला कर उनकी हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या की आशंका जताते हुए फोरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाने शुरू किए हैं। घटनास्थल से प्राप्त सुरागों के आधार पर पुलिस हर संभावित कोण से जांच कर रही है। अभी तक हत्यारे की पहचान नहीं हो पाई है, और पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।
    शराब दुकान के पास दोस्त ने दोस्त को रॉड से मार डाला
    दूसरी ओर, डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र में शराब दुकान के ठीक सामने एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। टिकरापारा निवासी विजय बघेल अपने दोस्त जालम आमदो के साथ शराब पीने गया था। इस दौरान दोनों के बीच मामूली विवाद हो गया, जिसने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। गुस्से में आकर जालम आमदो ने लोहे की रॉड से विजय बघेल के सिर पर जोरदार हमला किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही डौंडीलोहारा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और आरोपी जालम आमदो को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में मामूली विवाद को हत्या का कारण बताया जा रहा है, लेकिन मामले की गहराई से जांच की जा रही है। गौरतलब है कि इन दोनों घटनाओं ने बालोद जिले में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। स्थानीय लोग इन क्रूर हत्याओं से स्तब्ध हैं और पुलिस से जल्द से जल्द दोषियों को सजा देने की मांग कर रहे हैं। बालोद पुलिस ने दोनों मामलों में अलग-अलग टीमें गठित कर जांच तेज कर दी है। गीता बाई की हत्या में अज्ञात आरोपी की तलाश जारी है, जबकि शराब दुकान हत्याकांड में आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

  • किसान के घर में लगी भीषण आग

    03-May-2025

    बालोद। गुंडरदेही थाना क्षेत्र के ग्राम पसौद में आज शाम को अचानक एक घर में आग लगने से गांव में अफरा-तफरी मच गई. आग से घर में रखा पूरा सामान जलकर खाक हो गया. जानकारी के मुताबिक, घटना के समय घर के लोग धान काटने खेत गए थे. यह घटना शाम करीब 4 बजे की है. घटना की सूचना पर शाम 6 बजे फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, तब तक घर जलकर खाक हो गया था. आग लगने का कारण अज्ञात है, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।  जानकरी के मुताबिक, पसौद गांव के किसान तोरण साहू के मकान में शाम 4 बजे आग लगी. घटना की जानकारी लगते ही गांव के लोग इकट्ठे हुए और आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग इतनी भयानक थी कि पूरा घर और लाखों का समान जलकर राख हो गया. घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई. जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची तब तक पूरा घर जलकर खाक हो गया था. हल्दी पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच शुरू कर दी है. गनीमत रहा कि घटना के समय घर के लोग धान कटाई करने गए थे वरना जनहानि भी हो सकती थी।

  • साजिश रचकर कोयला चोरी, रेलवे में हड़कंप

    03-Apr-2025

    बैकुंठपुर। बैकुंठपुर के पास चलती ट्रेन से कोयला चोरी करने का एक फिल्मी प्लान बनाया गया. नाबालिग आरोपी ने सिग्नल के ऊपर कपड़ा ढक दिया, जिसके कारण ट्रेन के ड्राइवर को सिग्नल नजर नहीं आया और किसी हादसे के आभास में ड्राइवर ने मालगाड़ी रोक दी. इसके बाद आरोपियों ने मालगाड़ी में चढ़कर कोयला चोरी कर लिया. ये कोयला ईटा भट्टा में बेच दिया गया. ट्रेन जैसे ही रूकी ड्राइवर ने वॉकी-टॉकी से इसकी सूचना स्टेशन मास्टर को दी कि उसे सिग्नल दिखाई नहीं दे रहा है. ये सुनते ही स्टेशन मास्टर ने संदेश आगे उच्च अधिकारियों तक पहुंचा दिया. आनन-फानन में कंट्रोल रूम से सिग्नल की जांच की तो सिग्नल ऑन मिला. कंट्रोल रूम से मैसेज मिलने के बाद ट्रेन को रवाना करवाया गया  सुबह जब जांच हुई तो पता चला कि सिग्नल में कपड़ा ढका हुआ था और वहां कोयला गिरा मिला. इससे ये साफ हो गया कि अज्ञात लोगों ने कोयला चोरी करने के लिए सिग्नल में कपड़ा ढक दिया और फिर ट्रेन रोककर फिल्मी स्टाइल में इसे चोरी किया गया. इसके बाद आरपीएफ चोरों की तलाश में एक्टिव हुई. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोन के उच्च पदस्थ आरपीएफ सूत्र बताते है कि आरोपियों को पकड़ने में सफलता मिल गई है और इस घटना को अंजाम देने में 1 नाबालिग मास्टर माइंड और उसके दो दोस्त समेत कोयला खरीदने वाले रिसीवर को हिरासत में ले लिया गया है और उनसे अब पूछताछ करने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा होगा. लेकिन इस अनोखी चोरी की चर्चा पूरे दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोन में है.

  • घर के सामने से ट्रैक्टर ट्रॉली चोरी, केस दर्ज

    07-Mar-2025

    बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में ट्रैक्टर ट्रॉली की चोरी का मामला सामने आया है। जहां घर के सामने खड़ी ट्रॉली को चोर पिकअप में टोचन कर फरार हो गए। घटना के बाद बालोद पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है तो वहीं चोरी का सीसीटीवी फुटेज भी अब सामने आया है। जिसमें 3 चोर ट्राली की चोरी करते नजर आ रहे हैं। पूरा मामला बालोद थाना क्षेत्र के ग्राम कन्नेवाड़ा की है। जहां के राजकुमार चौरसिया ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वह प्राथमिक शाला पर्रेगुड़ा में शिक्षक है। कृषि कार्य के लिए ली गई उनकी ट्रॉली 4 मार्च की शाम 5 बजे उन्होंने अपने घर के सामने खड़ी की थी।  लेकिन 5 मार्च की सुबह 5 बजे वह गायब मिली। काफी तलाश के बाद जब सीसीटीवी फुटेज देखा गया तो चोरी की पूरी वारदात सामने आई। इस घटना में करीब डेढ़ लाख रुपए का नुकसान हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही बालोद पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ बीएनएस की धारा 3(5) और 303(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। टीआई रविशंकर पांडेय ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

  • कांसा-पीतल चमकाने के नाम पर ठगी, आरोपी गिरफ्तार

    07-Mar-2025

     बालोद। बालोद पुलिस ने पुराने कांसा-पीतल के बर्तन चमकाने के बहाने ठगी करने वाले अंतरराज्यीय ठग को गिरफ्तार किया है। पश्चिम बंगाल का रहने वाला ठग छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में अपना नाम और पहचान बदलकर ग्रामीणों को अपना शिकार बनाता था। वह लोगों को नए बर्तन देने और बदले में महंगे इनाम देने का झांसा देकर उनके कीमती बर्तन हड़प लेता था। बालोद पुलिस ने शुक्रवार को धमतरी से ठग को गिरफ्तार किया। जिसके पास से 526 किलो वजनी कांसा, पीतल, स्टील और जर्मन के बर्तन बरामद किए गए हैं। इनकी कुल कीमत 2 लाख 92 हजार रुपए आंकी गई है। फिलहाल आरोपी को कोर्ट ने जेल भेज दिया है।   बालोद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया तो वह खुद को कृष्णा यादव बताता रहा। लेकिन जांच की गई तो पता चला कि आरोपी का असली नाम शेख सागर (34 वर्ष) है और वो पश्चिम बंगाल के दक्षिण दिनाजपुर जिले के थाना उमरगंज के साहपुकुर का रहने वाला है। वह वर्तमान में संजय नगर, गोसाई चौक थाना टिकरापारा, रायपुर में रह रहा था। 3 मार्च को गुंडरदेही थाना क्षेत्र के ग्राम परसदा निवासी योगेंद्र कुमार श्रीवास ने शिकायत दर्ज कराई कि आरोपी गांव वालों को पुराने कांसा-पीतल के बर्तन साफ करने का झांसा देकर फरार हो गया। इस पर गुंडरदेही पुलिस ने बीएनएस की धारा 318(4) के तहत मामला दर्ज किया।  आरोपी के पास से 255 किलोग्राम पीतल के बर्तन, 64 किलोग्राम कांसे के बर्तन, 138 किलोग्राम जर्मन के बर्तन, 69 किलोग्राम स्टील के बर्तन जब्त किए गए हैं। इसके अलावा घटना में मोटरसाइकिल भी बरामद की गई। एसपी एसआर भगत ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। भारी मात्रा में पीतल और कांसे के बर्तन जब्त किए गए हैं। यह जांच की जा रही है कि ठगी किन-किन स्थानों पर की गई है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को अनजान व्यक्तियों पर आंख मूंदकर भरोसा नहीं करना चाहिए। यदि कोई व्यक्ति सोना-चांदी या पीतल-तांबा चमकाने के बहाने संपर्क करता है, तो उससे सावधान रहें और तुरंत नजदीकी थाने को सूचित करें। 

  • पिकअप ने 10वीं की छात्रा का सिर कुचला, दर्दनाक मौत

    06-Mar-2025

    बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के पलारी-पुरूर मुख्यमार्ग पर शनिवार सुबह 10 बजे सड़क हादसे में 16 वर्षीय छात्रा की मौत हो गई। तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से नाबालिग सड़क पर गिर गई, तभी पिकअप में रखा भारी-भरकम टीना का सीट संतुलन बिगड़ने से बाहर आ गिरा, जो उसके सिर पर घुस गया। जिससे छात्रा का सिर बुरी तरह कुचला गया। पुलिस के अनुसार, फागुनदाह निवासी अंशु निर्मलकर पिता हेमलाल निर्मलकर अपनी मां को लेने मोपेड से राधा स्वामी सत्संग मंडप गई थी। लेकिन वहां पहुंचने पर उसे पता चला कि, उसकी मां पहले ही घर लौट चुकी है। जिसके बाद वो लौट रही थी। जिस पिकअप से हादसा हुआ, उसमें भारी टीना सीट भरा हुआ था। टक्कर इतनी जोरदार थी कि छात्रा सड़क पर गिर गई। उसका सिर सीधे रोड से टकरा गया। इस दौरान पिकअप में रखा भारी टीना संतुलन बिगड़ने से बाहर गिरा और सीधे अंशु के सिर पर आ गया। जिससे उसका सिर बुरी तरह कुचल गया। हादसे की भयावहता ऐसी थी कि, शव को झिल्ली में लपेटकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजना पड़ा। ग्रामीणों के अनुसार अंशु 10वीं कक्षा की छात्रा थी। अभी बोर्ड एग्जाम चल रहा था। पुरूर टीआई शिशुपाल सिन्हा ने बताया कि, वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। वहीं पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। 

  • तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, निकली पूर्व विधायक की

    26-Feb-2025

    बालोद: बालोद के पूर्व भाजपा विधायक प्रीतम साहू को लेने एयरपोर्ट जा रही कार ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। जिससे दो युवक घायल हो गए। घटना बुधवार सुबह 8 बजे की है। लालपुर निवासी नरेंद्र साहू (19) और सूरज साहू (16) अपने बाइक से भूतेश्वर महादेव की दर्शन के लिए गरियाबंद जा रहे थे, वहीं दूसरी ओर से बालोद के पूर्व विधायक को लेने ड्राइवर और सुरक्षाकर्मी माना एयरपोर्ट जा रहे थे। इसी दौरान माना बस्ती से पहले सिग्नल के पास जबरदस्त टक्कर हो गई। इस घटना में दोनों युवकों के पैर फैक्चर हो गए तो वहीं कार भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घायल के परिजनों का कहना है कि कार इतनी स्पीड में था कि पीछे बैठा सूरज साहू उछलकर डिवाइडर के दूसरी ओर जा गिरा। जिसे आनन-फानन में पचपेड़ी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची माना पुलिस ने कार और बाइक को जब्त कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, यह कार भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं संजारी बालोद विधानसभा के पूर्व विधायक प्रीतम साहू की है। वे दिल्ली के एक विवाह समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। उन्हें एयरपोर्ट लेने जा रही गाड़ी से हादसा हुआ है। इस हादसे के बाद पूर्व विधायक ने घायलों के बेहतर इलाज के लिए डॉक्टरों से संपर्क किया। वहीं परिजनों को भी बेहतर इलाज करवाने का आश्वासन दिया। 

  • 2 महीने बाद होनी थी शादी, फंदे पर झूला युवक

    24-Feb-2025

    बालोद। घटना बालोद जिले के ग्राम दानीटोला की है। दानीटोला के रहने वाले कोमल सिंह रावटे (30 वर्ष) ने सोमवार को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कोमल की पिछले महीने ही सगाई हुई थी। 20, 21 और 22 अप्रैल को शादी समारोह था। घर में विवाह की तैयारियां जोरों पर थीं, लेकिन इसी बीच कोमल ने यह कदम उठा लिया। पुलिस के अनुसार, मृतक के पिता तिलक रावटे खेत गए थे। कोमल अपने कमरे में था। अंदर से कोई आवाज न आने पर कोमल की मां को कुछ अजीब लगा। खिड़की से झांका, तो उसका बेटा कोमल फंदे से झूल रहा था। मां की चीख-पुकार सुनकर परिवार के अन्य सदस्य दौड़े, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। कोमल बालोद के कर्मा कॉम्लेक्स में एक मोबाइल दुकान में काम करता था। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल सका है। बालोद टीआई रविशंकर पांडेय का कहना है कि किसी तरह का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। बयान और जांच के आधार पर वजह पता चल पाएगी। 

  • पोलिंग टीम को ग्रामीणों ने खदेड़ा, पंचायत चुनाव का बहिष्कार करने पर जमकर हंगामा

    16-Feb-2025

    बालोद. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान जारी है. वहीं मतदान से एक दिन पहले बालोद जिले के ग्राम पंचायत धोतीमटोला में ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया. ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार कर पुलिस और प्रशासन को घेरा. गांव में देर रात तक काफी हंगामा होने के बाद मतदान कर्मियों को आश्रित ग्राम दारूटोला में शिफ्ट किया गया. जानकारी के मुताबिक, आश्रित ग्राम दारूटोला में पंचायत का कार्यालय लगने से ग्रामीणों में भारी रोष है. ग्रामीण धोतीमटोला को स्वतंत्र पंचायत बनाने की मांग कर रहे. इसी मांग को लेकर ग्रामीणों ने लोकसभा चुनाव का भी बहिष्कार किया था. वहीं अब त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का बहिष्कार कर दिया है. देर रात तक ग्रामीण और पुलिस व प्रशासन के बीच ग्रामीणों की जमकर बहस हुई. ग्रामीणों का विरोध देख प्रशासन गांव से वापस लौट गए. वहीं मतदान कर्मियों को दारूटोला में शिफ्ट कर मतदान कराया जा रहा है. 

  • गौ तस्करी नाकाम, ट्रक से 30 गायों का रेस्क्यू

    19-Jan-2025

    बालोद। जिले में पुलिस ने गौ तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 30 गायों का रेस्क्यू किया है. जिले के गुंडरदेही में बीती रात कुल 30 गायों को एक ट्रक में भरकर कत्लखाना ले जाया जा रहा था, जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर रोका और गायों का सफल रेस्क्यू किया है. वहीं आरोपी तस्कर मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है.  जानकारी के मुताबिक, गुंडरदेही पुलिस को मुखबिर से गौ तस्करी की सूचना मिली थी. जिसके बाद गुंडरदेही पुलिस ने तस्करों को पकड़ने के लिए रात करीब 3 बजे घेराबंदी की. हालांकि, वाहन चालक और उसके अन्य साथी फरार हो गए. पुलिस ने तस्करी के दौरान ले जाए जा रहे 30 गायों को बचाते हुए ट्रक को जब्त कर लिया. 

  • स्कूली बसों की चेकिंग, 23 ड्राईवरों पर चलानी कार्रवाई

    06-Jan-2025

    बालोद। पुलिस अधीक्षक एस. आर. भगत के निर्देशन पर मोनिका ठाकुर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक जोशी अति. पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में देवांश सिंह राठौर अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बालोद एवं निरीक्षक राकेश ठाकुर प्रभारी यातायात के नेतृत्व में बालोद जिले में 35 वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया जा रहा है। आज परिवहन विभाग बालोद एवं यातायात विभाग द्वारा संयुक्त रूप से 38 स्कूली बसों का निरीक्षण परिवहन कार्यालय बालोद के सामने किया गया है। स्कूली बसों के निरीक्षण के दौरान बसों को माननीय सुप्रीम कोर्ट के गाईडलाइन के अनुसार फर्स्ट एड बॉक्स, पैनिक बटन, इमरजेंसी डोर, सीसीटीवी कैमरा दुरूस्त रखने डायल 112/पुलिस कंट्रोल रूम का नंबर बोर्ड में लिखवाने, नर्सरी एवं छोटे बच्चों के लिए महिला परिचालिका रखने, स्कूली बस्तों को रखने के लिए पर्याप्त स्थान रखने संबंधी महत्वपूर्ण निर्देर्शो के अनुरूप बसों को चेक किया गया। खामी पाएं जाने वाले हिदायत दिया गया है कि 07 दिवस के अंदर खामीपूर्ती कर परिवहन विभाग बालोद को अवगत कराने सख्त निर्देश दिया गया है। स्कूली बस चालक/परिचालकों को वाहन चलाते समय सदैव यातायात नियमों को पालन करनेे, संयमित गति से वाहन चलाने, जिम्मेदार नागरिक बनने, सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक रहने की हिदायत दिया गया साथ ही जिम्मेदार नागरिक बनकर अपने कर्तव्यों के प्रति सजगता से पालन करने की समझाईश दिया गया है।  संयुक्त निरीक्षण के दौरान प्रकाश रावटे जिला परिवहन अधिकारी निरीक्षक राकेश ठाकुर प्रभारी यातायात बालोद, आरटीओ बालोद एवं यातायात स्टॉफ, विभिन्न स्कूलो के बस चालक एवं संचालक उपस्थित रहें। यातायात सड़क सुरक्षा माह 2025 के दौरान यातायात जागरूकता रथ दल्लीराजहरा के साप्ताहिक बाजार एवं जैन चौक में पहुंचकर आम जनों को सड़क सुरक्षा संबंधी नियमों का पालन करने हेतु जागरूक किया गया एंव सड़क सुरक्षा संबंधी पाम्पलेट का वितरण कर लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों का स्वंय पालन करने साथ ही अपने प्रियजनों एवं अन्य व्यक्तियों को भी यातायात नियमों के पालन करने के लिए प्रेरित किया गया है। 

  • एक्शन में विष्णुदेव सरकार, अनियमितता मामले में मुख्य नगर पालिका अधिकारी सस्पेंड

    03-Jan-2025

    बालोद। राज्य शासन ने दल्लीराजहरा नगर पालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी भूपेन्द्र वार्डेकर को निलंबित कर दिया है। कोंडागांव नगर पालिका में प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी की पदस्थापना के दौरान अध्यक्ष कक्ष के रिनोवेशन कार्य एवं फर्नीचर खरीदी में गंभीर अनियमितता पाए जाने पर गंभीर कदाचार मानते हुए राज्य शासन ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी। निलंबन अवधि में वार्डेकर का मुख्यालय नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के क्षेत्रीय संयुक्त संचालक कार्यालय, जगदलपुर नियत किया गया है। मंत्रालय द्वारा जारी निलंबन आदेश की प्रति नगरीय प्रशासन विभाग के संचालक को प्रेषित करते हुए राज्य शासन ने भूपेन्द्र वार्डेकर के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही के लिए समय-सीमा में आरोप पत्रादि का प्रारूप विभाग को भेजने के निर्देश दिए हैं। 

  • जहां 7 लोगों की हुई थी मौत वहां पहुंचे यातायात विभाग के अफसर

    19-Dec-2024

    बालोद। चोरह्मपड़ाव थाना डौण्डी जिला बालोद के पास घटित भीषण सड़क दुर्घटना में घटनास्थल का निरीक्षण संजय शर्मा सहायक पुलिस महानिरीक्षक यातायात/संयुक्त परिवहन आयुक्त/अध्यक्ष अतंर्विभागीय लीड़ एजेंसी सड़क सुरक्षा पु.मु.नवा रायपुर के नेतृत्व में संयुक्त टीम (एनएचआई/लो.नि.वि./पुलिस/परिवहन) द्वारा घटनास्थल का किया गया संयुक्त निरीक्षण । संयुक्त निरीक्षण का उद्देश्य दुर्घटना के वास्तविक कारणों को जानने एवं भविष्य में संभावित दुर्घटना को रोकने हेतु किए जाने है प्रयास। बोरहापड़ाव के पास रंबल स्ट्रीप, साइन बोर्ड, सोल्डर रिपोरिंग एवं रात्रि में प्रकाश व्यवस्था नहीं होने से रिफ्लेक्टिव रंक्ल स्ट्रीप लगवाने संबंधित विभागों को दिया गया विशा-निर्देश। 16.12.2024 को चौरहापड़ाव थाना हौण्डी जिला बालोद में कार (जायली) एवं ट्रक वाहन में हुई भीषण सड़क दुर्घटनाओं में 07 व्यक्तियों को मृत्यु एवं 06 व्यक्ति घायल हुए थे, पटना की गंभीरता के आलोक में आज दिनांक 17.12.2024 को श्री संजय शर्मा सहायक पुलिस महानिरीक्षक यात्तापात/संयुक्त परिवहन आयुक्त/अध्यक्ष अतर्विभागीय लीड़ एजेंसी सड़क सुरक्षा पु.मु.नया रायपुर (छ.ग.) के नेतृत्व में संयुक्त टीम (एनएचआई/लो.नि.वि./पुलिस/परिवहन विभाग के द्वारा घटना स्थल का वारीकी से निरीक्षण किया गया है। इस निरीक्षण का मुख्य उ‌द्देश्य दुर्घटना के वास्तविक कारणों का जानना एवं भविष्य में संभावित दुर्घटना को रोकने हेतु आवश्यक प्रयास किया जाना है।  संयुक्त निरीक्षण के दौरान दुर्घटनास्थल में निम्नानुसार अभियांत्रिक खामी परिलक्षित पाई है, चोरहापड़ाव दुर्घटनास्थल में ट्रैफिक कमिंग उपाय सेंटर लाईन, एज लाईन अच्छी तरह से दिखाई नहीं देने से नया मार्किंग करने, रिफ्लेक्टिव स्टूटस लगवाने, घटनास्थल के आस-पास "दुर्घटना जन्य क्षेत्र कृषषा धीरे चले" का संकेतक बोर्ड लगवाने, रात्रि में प्रकाश व्यवस्था नहीं होने से रिफ्लेक्टिव रंबल स्ट्रीप लगवाने, एवं रोड़ सोल्डर 04 इच नीचे दब जाने से सोल्डर के सुधार करने हेतु ली.नि.दि को निर्देश दिया गया है। दुर्घटना का वास्तविक कारण प्रथम दृष्टया वाहन चालक द्वारा तेजी एवं लापरवाही पूर्वक ओव्हरटेक करने से वाहन पर नियंत्रण न रख पाने से दुर्घटना प्रतीत हुई है। पुलिस परिवहन विभाग को शराब सेवन, ओव्हरस्पीड़ चलाने वालों एवं नालवाहक वाहन मे क्षमता से अधिक यात्री परिवहन करने वाले वाहन चालकों पर अधिक से अधिक कार्यवाही करने निर्देश दिया गया। 

  • बीजेपी नेताओं को नहीं बुलाया भूमिपूजन में, अधिकारी का हो गया ट्रांसफर

    28-Nov-2024

    बालोद। जिले में भाजपा नेताओं की नाराजगी का खामियाजा जल संसाधन विभाग के ईई (कार्यपालन अभियंता) पीयूष देवांगन को भुगतना पड़ा। करोड़ों की लागत से बनने वाली नहर लाइनिंग के भूमिपूजन कार्यक्रम में भाजपा नेताओं को दरकिनार करते हुए कांग्रेस विधायक और कांग्रेस के अन्य नेताओं को बुलाना ईई को भारी पड़ गया। भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री राकेश यादव ने इस मामले की शिकायत की, जिसके बाद कार्रवाई में तेजी आई। शिकायत के कुछ ही घंटों में आदेश जारी कर ईई पीयूष देवांगन को दुर्ग अटैच कर दिया गया। इस घटनाक्रम के बाद प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। वहीं, भाजपा नेताओं का कहना है कि सरकारी कार्यक्रमों में राजनीतिक भेदभाव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दूसरी ओर, कांग्रेस के नेताओं ने इसे प्रशासनिक मामला बताते हुए टिप्पणी करने से इनकार किया है। 

  • मोबाइल नहीं खरीदने से नाराज छात्र ने की आत्महत्या

    25-Oct-2024

    बालोद. मोबाइल नहीं खरीदने से नाराज छात्र ने आत्महत्या कर ली. यह मामला बालोद कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम तरौद का है. यह घटना गुरुवार देर रात 10 बजे की है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

     
    मिली जानकारी के मुताबिक, छात्र ने अपने माता-पिता से मोबाइल खरीदने की जिद की, जिस पर परिजनों ने मना कर दिया. इसके बाद रात करीब 10 बजे छात्र ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली. सुसाइड से पहले छात्र ने अपने दोस्तों को कॉल किया था और कहा था कि मेरे पापा को फोन लगाए मैंने जहर खा लिया है.
     
    इसकी जानकारी दोस्तों ने छात्र के माता-पिता को दी. इसके बाद परिजनों ने उसे तत्काल धमतरी अस्पताल लेकर गए, जहां इलाज के दौरान छात्र की मौत हो गई.
  • गमछे के सहारे पत्नी की हत्या, रात 11 बजे पति ने किया खून

    11-Oct-2024

     बालोद। जिले में चरित्र पति ने पत्नी को मौत के घाट उतार दिया. पत्नी के हाथ और पैर को पलंग में बांधकर गमछे से गला घोंटकर हत्या को अंजाम दिया गया है. पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है. यह मामला पुरुर थाना क्षेत्र के ग्राम चिटौद का है.

     
    बताया जा रहा है कि आरोपी पति अर्जुन मंडावी अपनी पत्नी अंजलि मंडावी के चरित्र पर शक करता था. इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था. बीती रात करीब 11 बजे भी दोनों के बीच विवाद हुआ.
     
    इस दौरान गुस्से में पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपी पति अर्जुन मंडावी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
  • सिरफिरे आशिक को हुई उम्रकैद की सजा, ट्यूशन छात्रा का किया था मर्डर

    10-Oct-2024

    बालोद. जिला न्यायालय ने आज 2 साल पुराने हत्या मामले में आरोपी रवि मिनपाल को 1 हजार रुपये का अर्थदण्ड और उम्रकैद की सजा सुनाई है. कोर्ट ने आरोपी को धारा 302 की तहत यह फैसला सुनाया है. जानकारी के मुताबिक, 7 जून 2022 को मृतका के पिता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि सुबह 7 बजे 17 वर्षीय बेटी को आरोपी रवि ने एक तरफा प्रेम प्रसंग के चलते चाकू एवं कुल्हाड़ी से गले में प्राणघातक हमला कर दिया, जिससे मौके पर ही बेटी की मौत हो गई. शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की और पंचनामा तैयार किया गया. पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि छात्रा करहीभदर में ट्यूशन जाती थी. 7 जून को रास्ते में उसके आने का इंतजार कर रहा था. स्कूटी से आ रहील छात्रा को इशारे से रोकने का प्रयास किया. इस दौरान वह गाड़ी से गिर गई और चिल्लाने लगी. तभी आरोपी ने चाकू से गले में वार कर दिया. कुल्हाड़ी से 3 बार सिर में प्राणघातक वार किया. इससे छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ग्राम मटिया होते नारागांव जंगल की ओर भाग गया. जहां गमछा का फंदा बनाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया, लेकिन गमछा छोटा होने से वह आत्महत्या नहीं कर पाया तो उसने थाने में पहुंचकर सरेंडर किया था. 

  • कलेक्टर ने एफसीआई गोदाम जगतरा का किया निरीक्षण

    09-Oct-2024

    बालोद। कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने आज जिला मुख्यालय बालोद के समीपस्थ ग्राम जगतरा में स्थिति भारतीय खाद्य निगम के गोदाम में पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने भारतीय खाद्य निगम के कार्यालय में स्थित गुणवत्ता नियंत्रण कक्ष में पहुंचकर चावल के गुणवत्ता जाँच के कार्य का भी अवलोकन किया। कलेक्टर चन्द्रवाल ने खाद्य गोदाम में उपस्थित जिला खाद्य अधिकारी एवं डिपो प्रभारी एवं गुणवत्ता नियंत्रक से इस गोदाम में खाद्यान भराव की क्षमता, लोडिंग-अनलोडिंग की प्रक्रिया तथा प्रत्येक स्टैक के लिए लगने वाली गाड़ियों की संख्या आदि के संबंध में जानकारी ली। श्री चन्द्रवाल ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को गोदाम में अधिक से अधिक मिलरों का चावल जमा कराने के कार्य में प्रगति लाने हेतु जरूरी उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। इस दौरान कलेक्टर चन्द्रवाल ने भारतीय खाद्य निगम के कार्यालय एवं गुणवत्ता नियंत्रण कक्ष का भी निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने गुणवत्ता नियंत्रण कक्ष में चावल के गुणवत्ता जाँच के प्रक्रिया का भी अवलोकन किया। 

+ Load More
Top