कवर्धा। कबीरधाम जिले के बोड़ला विकासखंड अंतर्गत विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा समाज के गांवों में पेयजल संकट लगातार गंभीर होता जा रहा है। इस समस्या को लेकर छत्तीसगढ़ आदिवासी विकास परिषद युवा प्रभाग ने आदिम जाति कल्याण विभाग को ज्ञापन सौंपते हुए त्वरित समाधान की मांग की है।
कवर्धा। कवर्धा विधानसभा में फर्जी वोटर लिस्ट का झूठा आरोप उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा द्वारा लगाया जा रहा है, जिसका पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर ने खंडन करते हुए कहा कि उन्होंने ऐसा किसी भी प्रकार का कोई भी वोटर लिस्ट नहीं बनाया गया था।
कवर्धा। रेंगाखार थाना पुलिस ने जंगल में दबिश दी, जहां एक दर्जन से अधिक लोग ताश के पत्ते लगाकर पैसे दांव पर लगा रहे थे. अचानक हुई कार्रवाई में 8 जुआरी पुलिस के हत्थे चढ़ गए, जबकि कुछ आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहे. पुलिस ने मौके से जुआरियों के पास से नगद ₹54,700, आठ मोबाइल फोन जिनकी कीमत लगभग ₹58,000 आंकी गई है, ताश की गड्डी और प्लास्टिक की चटाई जब्त की. कुल ज़ब्ती का मूल्य करीब ₹1.12 लाख बताया गया है. सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तार जुआरियों में कबीरधाम जिले के अलावा पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश के दमोह जिले से आए लोग भी शामिल हैं. सभी के पास से अलग-अलग नकद रकम और मोबाइल बरामद किए गए हैं.
कबीरधाम। जिले में 8 साल पहले हुई डाॅक्टर दंपति हत्याकांड को पुलिस ने सुलझा लिया है। मामले में मृतक के वाहन चालक को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में कबूल किया कि उसने सिर्फ एक की ही हत्या की थी। आज इस पूरे मामले का खुलासा कर इसकी जानकारी एसपी धमेंद्र सिंह ने मीडिया को दी। दरअसल, ये पूरा मामला 2017 का है। कबीरधाम जिले के कैलाश नगर में 6 अप्रैल 2017 को शहर के प्रतिष्ठित डाॅक्टर गणेश सूर्चवंशी व उनकी पत्नी डाॅक्टर उषा सूर्यवंशी का शव घर के आंगन में मिली थी। पुलिस घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची और मामले को हत्या से जोड़कर इसकी जांच शुरू की गई। सनसनीखेज हत्याकांड में आरोपी का कोई सुराग नहीं मिलने के कारन मामला ठण्डे बस्ते में चला गया।
कबीरधाम। पुलिस ने देहव्यापार में लिप्त पति-पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दोनों के खिलाफ लंबे समय से अवैध गतिविधियों की शिकायत मिल रही थी। शिकायत पर कार्रवाई करते हुये दोनों को उनके घर से पकड़ा गया। घटना लाखाटोला ग्राम की है। दरअसल, पुलिस को शिकायत मिली थी कि लाखाटोला ग्राम में दंपति के द्वारा देह व्यापार संचालित किया जा रहा है। इस सूचना पर एसपी धर्मेन्द्र सिंह के निर्देश में थाना सहसपुर लोहारा पुलिस द्वारा यह कार्यवाही की गई। थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लाखाटोला में लंबे समय से देह व्यापार जैसी अवैध गतिविधियों की सूचनाएं प्राप्त हो रही थीं, जिस पर पुलिस द्वारा लगातार सतर्क निगरानी रखी जा रही थी।
कवर्धा। राज्य में भाजपा सरकार को अभी महज 14 माह ही हुए हैं. इस दौरान केंद्र व राज्य सरकार ने मिलकर प्रदेश भर में नक्सलियों के खिलाफ एक व्यापक मुहिम छेड़ी है, जिसका परिणाम है कि कबीरधाम, खैरागढ़ और राजनांदगांव जिलों को नक्सल मुक्त जिला घोषित किया गया है. जिले में नक्सलियों को नेस्तनाबूत करने 9 सुरक्षा कैंप स्थापित किए गए हैं. इसका नतीजा है कि पिछले एक-दो वर्षों में जिले में कोई बड़ी नक्सली घटना सामने नहीं आई है. कबीरधाम जिला नक्सलियों के एमएमसी (मध्यप्रदेश-महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़) जोन में आता है. प्रदेश की सीमाएं मध्यप्रदेश के बालाघाट और मंडला जिलों से लगती हैं, जहां आज भी नक्सली सक्रिय हैं. हाल ही में सीमावर्ती क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में दो इनामी महिला नक्सली मारी गई थीं. कबीरधाम पुलिस ने जिले के बेंदा, कोयलारझोरी, खेलाही, कबीरपथरा समेत कुल 9 स्थानों पर सुरक्षा कैंप स्थापित किए हैं, जहां जवान चौबीसों घंटे गश्त और सर्च ऑपरेशन में लगे रहते हैं. कई बार मुठभेड़ भी हो चुकी है, जिसमें नक्सली मारे गए हैं. अब तक दर्जनों नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर समाज सेवा की राह अपनाई है. इसके अलावा पुलिस की मौजूदगी ने ग्रामीणों के बीच विश्वास भी बढ़ाया है. गांव-गांव में नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाकर पुलिस सक्रिय नक्सलियों की तस्वीरें सार्वजनिक कर ग्रामीणों को सतर्क कर रही है. यदि सरकार इन सुरक्षा कैंपों को बंद कर जवानों को वापस बुलाती है, तो यह फैसला नक्सलियों की गतिविधियों को फिर से बढ़ावा दे सकता है, और ग्रामीणों में डर का माहौल बना सकता है.
कवर्धा। जिले में ध्वनि प्रदूषण और यातायात नियमों का उल्लंघन कर आम जनजीवन को परेशान करने वालों के खिलाफ कबीरधाम पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कबीरधाम जिला मुख्यालय में दोपहिया वाहनों में लगे अवैध 27 मॉडिफाइड बुलेट साइलेंसरों को बुलडोजर चलाकर सार्वजनिक रूप से नष्ट किया गया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र बघेल, पंकज पटेल के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कवर्धा कृष्ण कुमार चंद्राकर के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कवर्धा निरीक्षक लालजी सिन्हा एवं यातायात प्रभारी उप। निरीक्षक अजयकांत तिवारी के नेतृत्व में की गई। इन मोडिफाइड साइलेंसरों का प्रयोग कर कुछ शरारती तत्व जानबूझकर तेज आवाज करके आम नागरिकों विशेषकर बुजुर्गों, विद्यार्थियों, मरीजों और महिलाओं को परेशान कर रहे थे। ये साइलेंसर न केवल कानून का उल्लंघन करते हैं बल्कि ध्वनि प्रदूषण के बड़े स्रोत भी हैं।
कवर्धा। कवर्धा जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुनाव में भाजपा एक बार फिर अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की कुर्सी पर कब्जा जमा लिया है। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले शासकीय नौकरी छोड़कर राजनीति में कदम रखने वाले ईश्वरी साहू को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया है। तो वहीं झंडाकाण्ड में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के साथ कदम से कदम मिलाकर जेल जाने वाले कैलाश चन्द्रवंशी भी निर्विरोध उपाध्यक्ष चुने गए। कहा जा रहा है कि भाजपा के द्वारा दोनों के त्याग और पार्टी के प्रति समर्पित ढंग से काम करने का ईनाम दिया गया है। खास बात यह है कि दोनों ही उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के सबसे करीबी भी माने जाते हैं। दूसरे तरीके से यह भी कह सकते हैं कि साहू और कुर्मी समाज को साधने का प्रयास किया गया है क्योंकि दोनों ही समाज के जिले में सबसे ज्यादा वोट बैंक भी है। अध्यक्ष और उपाध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद दोनों ने मीडिया से बातचीत किया और आगामी पांच वर्षों में योजना बनाकर पंचायतों में विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा करने का दावा किया।
कवर्धा। छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की सीमा पर स्थित चिल्फी चेकपोस्ट पर आबकारी विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 400 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की है। यह शराब मध्यप्रदेश में निर्मित थी और इसे छत्तीसगढ़ के कवर्धा और रायपुर जिले में खपाने की तैयारी थी। मुखबिर की सूचना पर आबकारी टीम ने इस वाहन को रोका और जांच के दौरान शराब बरामद की। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है और उससे पूछताछ जारी है। तस्करों ने इस बार शराब की खेप को छुपाने के लिए अनोखा तरीका अपनाया। उन्होंने शराब की बोतलों को टमाटर के कैरेट में भरकर ट्रक में लोड किया था, ताकि चेकपोस्ट पर किसी को शक न हो। हालांकि, आबकारी विभाग की सतर्कता और मुखबिर की सटीक सूचना के चलते यह तस्करी नाकाम हो गई। जांच में यह सामने आया है कि जब्त की गई अंग्रेजी शराब मध्यप्रदेश में निर्मित थी और इसे छत्तीसगढ़ में अवैध रूप से सप्लाई किया जा रहा था। तस्कर इस शराब को कवर्धा और रायपुर के बाजारों में खपाने की फिराक में थे।
कवर्धा. तेज रफ्तार पुलिस स्कॉर्पियो की टक्कर से डिप्टी कलेक्टर आरबी देवांगन घायल हो गए. उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है. इस हादसे में डिप्टी कलेक्टर की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई है. यह हादसा कलेक्ट्रेट के सामने हुआ. सिटी कोतवाली पुलिस घटना की जांच में जुटी है. जानकारी के मुताबिक, डिप्टी कलेक्टर आरबी देवांगन लंच करने अपने घर जा रहे थे, इस दौरान कलेक्ट्रेट के सामने ही तेज रफ्तार पुलिस स्कॉर्पियो ने डिप्टी कलेक्टर की गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी.
कवर्धा। एक नक्सल दंपत्ति ने आत्मसर्पण किया है। दंपत्ति कुख्यात नक्सली कमांडर हिड़मा के गांव पुवर्ती के रहने वाले हैं। दोनों पर 10 लाख रुपए का ईनाम था। राजनांदगांव आईजी दीपक झा ने सरेंडर की पुष्टि की है। वहीं कवर्धा में मीडिया के समक्ष दोनों नक्सलियों को समर्पण के बाद सामने लाया गया। मिली जानकारी के मुताबिक नक्सल दंपत्ति रमेश उर्फ मेस्सा और उसकी पत्नी रोशनी उर्फ हिडमे ने आज कवर्धा कलेक्टर गोपाल वर्मा और एसपी धर्मेश छवई के समक्ष समर्पण किया है। रमेश बोडला एरिया कमेटी का सदस्य था। वहीं उसकी पत्नी भी इसी कमेटी की मेम्बर थी। दोनों के विरूद्ध थाना तरेगांव में दो-दो नक्सल अपराध दर्ज थे। रमेश ने नक्सली संगठन में नक्सली कमांडर के रूप में काम करते कई हिंसक अपराधों को अंजाम दिया था। वह पुलिस मुठभेड़ में भी शामिल रहा है। दोनों ने नक्सल संगठन में भेदभाव के चलते आत्मसर्पण किया है। कवर्धा जिले में अब तक 8 ईनामी नक्सलियों सहित कुल 9 नक्सली मुख्यधारा में लौट चुके हैं।
कवर्धा। कबीरधाम पुलिस ने सूदखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी भागवत साहू को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने ₹12 लाख नगद, 92 ब्लैंक चेक, 12 मोटरसाइकिलें, 1 कार, और 1 ट्रैक्टर सहित कई अन्य दस्तावेज जब्त किए हैं। यह कार्रवाई क्षेत्र में सूदखोरी के बड़े रैकेट का भंडाफोड़ करने में सफल रही और दर्जनों पीड़ित परिवारों को राहत मिली है। प्राप्त जानकरी के अनुसार आरोपी भागवत साहू, निवासी मजगांव थाना कवर्धा, वर्षों से मोटे ब्याज पर कर्ज देकर आर्थिक शोषण कर रहा था। आरोपी कर्ज न चुका पाने वाले पीड़ितों की संपत्तियां गिरवी रखवाकर या विक्रय इकरारनामा बनवाकर उन्हें मानसिक और सामाजिक रूप से प्रताड़ित करता था। आरोपी के कब्जे से 12 लाख नगद, 92 ब्लैंक चेक, 12 मोटरसाइकिलें, 1 कार, 1 ट्रैक्टर, और कई अन्य संपत्ति के दस्तावेज जब्त किए गए हैं। पुलिस टीम की कार्रवाई: पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह के निर्देशन में इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया। टीम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र बघेल, उप पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार चंद्राकर, प्रशिक्षु उप पुलिस सिद्धार्थ चौहान, और थाना प्रभारी लालजी सिन्हा सहित साइबर सेल के अधिकारी शामिल थे। जप्त सामग्री की सूची: ₹12 लाख नगद 92 ब्लैंक चेक (हस्ताक्षरित) 12 मोटरसाइकिलें 1 कार 1 ट्रैक्टर (ट्राली सहित) विभिन्न गाड़ियों के पंजीयन दस्तावेज आरोपी के खिलाफ दर्ज मामले: अपराध क्रमांक 03/2025 और 04/2025 धारा 308(2) BNS और धारा 4 छत्तीसगढ़ ऋणियों का संरक्षण अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध। पुलिस की अपील: पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने नागरिकों से अपील की है कि यदि वे सूदखोरी का शिकार हैं या ऐसी किसी गतिविधि की जानकारी रखते हैं, तो तत्काल पुलिस से संपर्क करें। सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। सूदखोरी के खिलाफ अभियान जारी: कबीरधाम पुलिस की इस कार्रवाई ने न केवल पीड़ितों में विश्वास जगाया है, बल्कि समाज में फैली इस कुप्रथा को समाप्त करने का संदेश भी दिया है। पुलिस ने सूदखोरों के खिलाफ अभियान जारी रखने की प्रतिबद्धता व्यक्त की है। यह कदम कबीरधाम पुलिस की जनता के प्रति जिम्मेदारी और न्याय प्रदान करने के संकल्प को दर्शाता है। समाज को शोषण से मुक्त करने के लिए इस तरह की कार्रवाई लगातार की जाएगी।
कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले की पुलिस ने SBI बैंक के चार अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों पर आरोप है कि, वे बंद पड़े खातों को दोबारा एक्टिवेट करके लाखों रुपये का फर्जीवाड़ा किया है। खाताधारकों के परिजनों को जब इस फर्जीवाड़े का पता चला तो उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस से की। जिसके बाद इस पूरे मामले का खुलासा हुआ है। दरअसल, बोड़ला SBI बैंक के चार अधिकारी ब्रांच में संचालित मृतकों के सालों से बंद पड़े हुए खातों को फर्जी तौर तरीके से एक्टिवेट किया था। यही नहीं मृतकों के खातों से लाखों रुपये की हेराफिरी भी की गई है। वहीं खाताधारकों के रिश्तेदार सालो बाद बैंक गए तब उन्हें फर्जीवाड़ा का पता चला कि, उनके परिजन के खातों की राशि निकाल ली गई है। मामले की भनक जब परिजनों को लगी तो उन्होंने पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने खोजबीन शुरू की तो पता चला कि, जो बैंक खाता सालों से बंद पड़े रहते हैं उसकी राशि आरबीआई के पास चली जाती थी। जिसे बैंक के अधिकारी चालाकी से खाते को पुनः एक्टिव कर उसमें की राशि आहरण कर लेते थे। मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने तुरंत SBI बैंक के चार अधिकारियों को अलग-अलग स्थान से गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, ऐसे कई खाते हैं जिनकी राशि इसी तरह से आहरित कर ली जाती है। सालों बीत जाने के कारण वास्तविक खातेदार भी इन खातों की पड़ताल नहीं करते हैं। जिसका लाभ बैंक के ही अधिकारी इसी तरह से उठाते हैं।
कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में चावल से भरा तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर 50 फीट गहरे खाई में जा गिरा. इस हादसे में ट्रक चालक सहित तीन लोग घायल हुए हैं. इनमें दो की हालत गंभीर है. घायलों को पंडरिया अस्पताल के लिए रवाना किया गया है। यह घटना कुकदूर थाना क्षेत्र के पोलमी घाट की है। जानकारी के मुताबिक ट्रक चावल भरकर प्रयागराज से रायपुर जा रहा था. तभी यह हादसा हुआ है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजा।
कवर्धा। 30 एकड़ से अधिक क्षेत्र में फैली गन्ने की खड़ी फसल में भीषण आग लग गई. आग लगने से किसानों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है. घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण आग बुझाने में जुट गए. हालांकि, काफी प्रयासों के बावजूद आग पर काबू नहीं पाया जा सका. वहीं ग्रामीणों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचित किया। दमकल की टीम मौके पर नहीं पहुंची थी. आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है. यह पूरा मामला पंडरिया थाना क्षेत्र के कुम्ही गांव का है। बताया जा रहा है कि 30 एकड़ से अधिक जिस क्षेत्र में खड़ी गन्ने की फसल में आग लगी है, वह करीब 25 किसानों के खेत हैं. गन्ने के फसल में आग लगने से किसानों को लाखों का नुकसान हुआ है।
कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में एक महिला किसान की थ्रेसर मशीन में फंसने से दर्दनाक मौत हो गई. मामला बोड़ला थाना क्षेत्र के ग्राम नेऊरगांव कला का है, जहां धान मिसाई का काम करते समय यह हादसा हो गया और गंभीर रूप से घायल होने पर महिला की मौके पर ही मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और मामला दर्ज कर घटना की जांच में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक, हादसे में मृत महिला का नाम सुनैना चंद्रवंशी है. वह आज रविवार की सुबह खेत में धान मिसाई का काम कर रही थी. इसी दौरान अचानक थ्रेसर मशीन के बेल्ट में उसकी साड़ी फंस गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई. इस हृदय विदारक घटना के बाद मृतका के परिवार समेत पूरे गांव में मातम छा गया है।
कबीरधाम. पुलिस को अवैध गांजा परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध गांजा परिवहन कर रहे दो अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है. इस कार्रवाई में तस्करों के पास से 245.105 किलो ग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी बाजार कीमत लगभग 61,27,625 रुपये है. पुलिस ने बरामद गांजे समेत एक टाटा 1109 वाहन, दो एन्ड्रायड मोबाइल फोन और कुछ नकद राशि भी जब्त की है.
कवर्धा। छत्तीसगढ़ के जंगल और यहाँ की भौगोलिक संरचना विभिन्न पशु-पक्षियों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं, जिसके चलते प्रदेश की जैव विविधता पूरे विश्व में अपना विशेष स्थान रखती है। खासकर सरगुजा और बस्तर के जंगलों समेत डोंगरगढ़-खैरागढ़ में फैली मैकल की श्रेणियाँ कई प्रवासी पक्षियों का ठिकाना हैं।
Adv