बड़ी खबर

बड़ी खबर

15-Apr-2024 9:47:37 pm

बीमार युवती ने फांसी लगाकर की ख़ुदकुशी, परिजन सदमें में

बीमार युवती ने फांसी लगाकर की ख़ुदकुशी, परिजन सदमें में

डबरा। मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में एक युवती बीमारी से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। जानकारी के मुताबिक, घटना गिजोर्रा थाना क्षेत्र के शुक्लहारी गांव की है। जहां सोमवार को 19 वर्षीय मुस्कान रजक ने घर में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। कमरे में दुपट्टे से उसका शव झूलता देख परिजनों के होश उड़ गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारा। फिलहाल, पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है। बताया जा रहा है कि मृतिका छह सालों से बीमारी से जूझ रही थी। जिससे परेशान होकर उसने सुसाइड कर ली। फिलहाल, पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुट गई है। 


Leave Comments

satta matka
Top