कोरिया। छत्तीसगढ़ शासन की आबकारी सचिव आर. संगीता और कलेक्टर कोरिया चंदन संजय त्रिपाठी द्वारा अवैध शराब निर्माण, बिक्री और तस्करी पर सख्ती से कार्यवाही करने आबकारी विभाग को निर्देशित किया गया है।
जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान हर्षोल्लास का माहौल अचानक मातम में बदल गया। बगीचा थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार बोलेरो ने भीड़ को कुचल दिया, जिससे तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई और 25 से अधिक ग्रामीण घायल हो गए, जिनमें कई की हालत गंभीर है। मुख्यमंत्री साय ने इस घटना पर शोक जताया है।
जशपुर। जशपुर पुलिस ने साइबर अपराध और म्यूल अकाउंट के मामलों में चलाए जा रहे ऑपरेशन अंकुश के तहत बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने लंबे समय से फरार आरोपी फिरोज खान को रायपुर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर पत्थलगांव थाना क्षेत्र में हुई 40 लाख रुपये की साइबर ठगी का मामला दर्ज था। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। जशपुर जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र की एक व्यवसायी महिला साइबर ठगी की शिकार हुई थी। महिला के खाते से ठगों ने जालसाजी कर करीब 40 लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए थे। मामले की जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि रकम विभिन्न म्यूल अकाउंट्स (अवैध लेन-देन में उपयोग होने वाले बैंक खातों) में ट्रांसफर की गई है। इन्हीं खातों के जरिये रकम को आगे भेजा जा रहा था।
आरोपी था फरार इस ठगी में शामिल आरोपियों की तलाश में जशपुर पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी। इसी दौरान मुख्य आरोपी फिरोज खान का नाम सामने आया। फिरोज खान लंबे समय से फरार चल रहा था और पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए अलग-अलग शहरों में छिपा हुआ था। रायपुर से पकड़ा गया पुलिस अधीक्षक जशपुर की टीम ने साइबर सेल और स्थानीय पुलिस की मदद से आरोपी को रायपुर से ढूंढ निकाला। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपराध कबूल किया। पूछताछ में यह भी सामने आया कि आरोपी ने फर्जी बैंक खातों का इस्तेमाल कर ठगी की रकम को आगे पहुंचाया था। जशपुर पुलिस ने आरोपी फिरोज खान को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब मामले के अन्य आरोपियों और म्यूल अकाउंट से जुड़े लोगों की तलाश कर रही है।
पुलिस का बयान जशपुर पुलिस अधिकारियों ने बताया कि “ऑपरेशन अंकुश” के तहत जिले में साइबर ठगी और म्यूल अकाउंट से जुड़े मामलों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इस अभियान का मकसद ठगों के नेटवर्क को तोड़ना और लोगों को जागरूक करना है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी अज्ञात व्यक्ति को अपने बैंक खाते, एटीएम कार्ड या मोबाइल नंबर का इस्तेमाल न करने दें। ऐसे मामलों में लापरवाही से खाताधारक भी कानूनी कार्रवाई की जद में आ सकते हैं।
जशपुर। जशपुर पुलिस ने ऑपरेशन अंकुश के तहत ठगी के गंभीर प्रकरण में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को पकड़ने में सफलता पाई है। पुलिस टीम ने विशेष अभियान चलाते हुए झारखंड के गुमला जिले से आरोपी अंशु अग्रवाल को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को जशपुर लाकर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी अंशु अग्रवाल ने जशपुर जिले के पत्थलगांव और सन्ना क्षेत्र के व्यापारियों को ठगी का शिकार बनाया था। आरोप है कि उसने पत्थलगांव के एक व्यापारी से 38 लाख रुपये और सन्ना के एक व्यापारी से 80 हजार रुपये ठगे। इस मामले में दोनों थानों में अपराध दर्ज किया गया था और तभी से आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस को लगातार उसकी तलाश थी। जिले के पुलिस अधीक्षक की विशेष टीम ने आरोपी की गतिविधियों पर निगरानी रखी और सूचना तंत्र के जरिए पता लगाया कि वह झारखंड के गुमला इलाके में छिपा हुआ है। इसके बाद जशपुर पुलिस की टीम ने वहां दबिश दी और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आर्थिक अपराध और ठगी से जुड़े कई प्रकरणों की जांच भी चल रही है। पुलिस अब उससे पूछताछ कर रही है ताकि यह पता चल सके कि कहीं उसने और भी लोगों को इसी तरह धोखा तो नहीं दिया। जशपुर पुलिस की इस कार्रवाई से व्यापारियों ने राहत की सांस ली है। पीड़ित व्यापारियों ने कहा कि पुलिस ने जिस तेजी और गंभीरता से आरोपी को गिरफ्तार किया है, उससे न्याय मिलने की उम्मीद बढ़ी है। वहीं पुलिस प्रशासन ने दोहराया है कि जिले में किसी भी प्रकार की आर्थिक ठगी, साइबर अपराध या धोखाधड़ी के मामलों में ऑपरेशन अंकुश के तहत लगातार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
जशपुरनगर। यह मेरे लिए अविस्मृत करने वाला पल था जब मुझे महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से मिलने का अवसर प्राप्त हुआ है। मुझे यह पल जीवन भर याद रहेगा कि मुझे माननीय राष्ट्रपति महोदया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात करने का अवसर भी मिला। वार्तालाप के दौरान मैने शासकीय योजनाओं के माध्यम से गांव के विकास और लोगों के जीवन में हो रहे सकारात्मक बदलाव के बारे में बताया। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने वहां मौजूद सभी का उत्साहवर्धन किया। यह कहना है प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) अंतर्गत नगर पंचायत बगीचा की हितग्राही श्रीमती सुमन तिर्की का, जिन्हें 15 अगस्त 2025 स्वंतत्रता दिवस के पावन संध्या पर राष्ट्रपति भवन नई दिल्ली में आयोजित एट होम रिसेप्शन में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हुआ था।
राजनांदगांव- जिला भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ प्रभारी राजेश गुप्ता अग्रहरि ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल को पर्यावरण विरोधी बताते हुए उसके बाप का जंगल वाले बयान की घोर निन्दा किया है।
श्री अग्रहरि ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के एक पेड मां के नाम के बरअक्स पूरा जंगल बाप के नाम कहकर न केवल अपने आप को पर्यावरण विरोधी साबित किया नक्सली समर्थक रहे अपने पीता के नक्शे कदम पर चल कर भी दिखा दिया जिन्होंने राक्षस राज ब्राह्मण कुमार रावण को मत मारो जैसे पुस्तक लिखी थी और जब-तब नक्सलियों का समर्थन किया करते थे, वो नक्सली जो अपने स्वार्थ के चलते बस्तर, अबूझमाड़ के जंगलों में रहने वाले आदिवासी भाईयों का कभी विकास नहीं चाहा, इस क्षेत्र को समाज के मुख्यधारा में शामिल होने से वंचित किया।
अब जब देश के गृह मंत्री अमित शाह के निर्देश पर छत्तीसगढ़ में तमाम नक्सलियों का सफाया हो रहा है तो कांग्रेसियों को रोना आ रहा है और पूरा जंगल बाप का जैसे निंदनीय शब्दों का उपयोग कर रहे हैं जो शायद उनके लिए उल्टा साबित हो रहा है। श्री अग्रहरि ने कहा कि पर्यावरण विरोधी पूर्व सीएम की कांग्रेसी सरकार ने ही हसदेव जंगल में पेडो़ की कटाई के लिए नो गो जोन को हटाया था। इससे ये पता चलता है कि कांग्रेसी लोग कितने जंगल प्रेमी और पर्यावरण प्रेमी हैं। यही वजह है कि पूर्व सीएम को नक्सली समर्थक रहे अपने पिता को याद कर उन्हें पूरा जंगल बाप का जैसे शब्दों का उपयोग करना पड़ा है जो घोर निंदनीय है।
जशपुर. छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के बगीचा थाना परिसर में मगंलवार रात जमकर बवाल कटा. पड़ोसी से विवाद के बाद थाने में शिकायत दर्ज कराने आए प्रार्थी के साथ मारपीट की घटना हुई. आरोपियों ने बीच बचाव के लिए आए पुलिसकर्मियों को पालतू कुत्ते से कटवाया. इस घटना को लेकर पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. आगे की कार्रवाई जारी है.
बगीचा निवासी दीपक जायसवाल और उसके पड़ोसियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था. इसके बाद प्रार्थी दीपक जायसवाल मंगलवार रात को बगीचा थाना में शिकायत दर्ज कराने पहुंचा था. इस दौरान आरोपी सागिर हुसैन, साबिर हुसैन, जाकिर हुसैन और महिलाएं पहले से परिसर में मौजूद थी. आरोपियों ने दीपक जायसवाल और उसके भाई के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया.
आरोपियों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने बीच बचाव करने पहुंचे के प्रधान आरक्षक लक्ष्मण सिंह और एएसआई राजकुमार पैकरा के साथ धक्का-मुक्की की. आरोपियों ने अपने पालतू कुत्ते को इशारा करते हुए पुलिस वालो को काटने के लिए कहा, और फिर कुत्ते ने आरक्षक धनेश्वर राम के पैर में काट लिया. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए. मौके पर अन्य पुलिस स्टाफ के पहुंचने पर सभी आरोपी थाने से भाग गए थे.
मामले में एसपी शशिमोहन सिंह ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों के विरुद्ध अपराध दर्ज किया गया. इस मामले में पांच आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है. आगे की कार्रवाई जारी है.
जशपुर। लाखझर गांव में ग्रामीण ने खेत में नुकसान पहुंचाने और पुआल जलाने का आरोप लगाते हुए बगैर किसी ठोस प्रमाण के एक नाबालिग बालक को पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा है। किसान करमु राम ने बच्चे को बिना किसी साक्ष्य के दोषी ठहराते हुए उसे दिनदहाड़े पेड़ से बांधकर डंडों से मारकर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया। वह कई घंटों तक उसी हालत में बंधा रहा। इतना ही नहीं उसने इसकी तस्वीर भी पंचायत विकास समिति नामक व्हाट्सग्रुप में शेयर कर दी। परिवार के सदस्यों को जब इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर बच्चे को छुड़ाया और आरोपी से नुकसान की भरपाई का वादा किया। घायल बच्चे को तुरंत स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
जशपुर। जिले को नागलोक के नाम से चर्चित पत्थलगांव, फरसाबहार, तपकरा, प्रत्येक वर्ष सर्पदंश के मामले सामने आता है। यहां सांपों की 40 से अधिक प्रजातियां पाई जाती हैं 2024 से अप्रैल 25 तक 525 मामले में 14 लोगों की मौत हुई थी। यहां प्रत्येक वर्ष दूसरे जिले के अपेक्षा यहां सबसे अधिक सर्पदंश के मामले सामने आता है। तपकरा इलाका सांपों के लिए और भी प्रसिद्ध है। फरसाबहार तहसील से लगे इलाके को नागलोक के नाम से जाना जाता है। यहां 40 से अधिक प्रजातियों का सांप पाए जाते है जिसमे पांच प्रकार के सांप बेहद ही जहरीले होते है।
बारिश होते ही बरसात के दिनों में जमीन पर रेंगने वाले जहरीले जीव जन्तुओ एक्टिव हो जाते है अधिकांश मात्रा में ज़हरीले सांपों में कॉमन करेंत, कोबरा,बैंडेड करैत शहरों या ग्रामीणों इलाको के घरों या फिर घरों से आसपास देखने को मिलता है। फरसाबहार में अधिक मात्रा में सांप पाए जाने के सीएम विष्णु देव साय ने यहां बड़े पैमाने पर स्नैक पार्क बनाने की भी घोषणा किया था जिसको लेकर जिला प्रशासन के द्वारा स्नैक पार्क के लिए सर्वे किया जा रहा है और जल्द ही स्नैक पार्क बनाया जाएगा।
जशपुर। बगैर वीजा पासपोर्ट के अवैध रूप से जशपुर में घूम रहा नाइजीरियन मूल का नागरिक पुलिस की गिरफ्त में आया है। 29 मई की रात 8 बजे पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली थी कि नेशनल हाइवे 43 में गम्हरिया गर्ग उद्यान के पास एक काले रंग की स्कूटी क्रमांक CG14MT7848 में दो व्यक्ति घूम रहे हैं, जिसमें से एक व्यक्ति नाइजीरियन मूल का प्रतीत होता है, जिस पर सिटी कोतवाली जशपुर पुलिस के द्वारा सूचना की तस्दीक हेतु तत्काल रवाना होकर, गम्हरिया में गर्ग उद्यान के पास उक्त संदेहियों को रोककर पूछताछ किया गया, तो स्कूटी चालक ने अपना नाम राहुल खलखो उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम कस्तूरा खूंटीटोली थाना दुलदुला का होना बताया व दूसरा व्यक्ति जो कि अफ्रीकन मूल का प्रतीत हो रहा था, ने अपना नाम गैरी पिता इकवाबोर , उम्र 46 वर्ष, निवासी इंडम्बो ऑफ साकपोड़ा रोड, बैनी सिटी नाइजीरिया अफ्रीका का होना बताया, पुलिस के द्वारा जब उससे वीजा पासपोर्ट व अन्य पहचान सम्बन्धी दस्तावेजों की मांग करने पर, उसके द्वारा कोई दस्तावेज पेश नहीं किया जा सका, जिस पर पुलिस को संदेह होने पर उक्त विदेशी नाइजीरियन मूल के व्यक्ति को अभिरक्षा में लेकर वापस थाना लाया गया है।
पुलिस की पूछताछ पर उक्त नाइजीरियन व उसके साथ घुम रहे कस्तूरा खूंटीटोली निवासी ने बताया कि उक्त नाइजीरियन व उसकी एक महिला रिश्तेदार जो कि मुंबई में रहती है, दोनो मित्र हैं, व उसकी महिला रिश्तेदार के द्वारा ही उक्त नाइजीरियन मूल के निवासी को, गांव घुमाने के लिए लाया गया था। जिसके सम्बन्ध में पुलिस की जांच जारी है। पुलिस के द्वारा अवैध रूप से बिना वीजा पासपोर्ट के भारत में घूमने के लिए, सिटी कोतवाली जशपुर में विदेशियों विषयक अधिनियम 1946 की धारा 14 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया है।
पुलिस के द्वारा अवैध रूप से बिना वीजा पासपोर्ट के जशपुर में घूमने पर नाइजीरियन मूल के विदेशी नागरिक गैरी पिता इकवाबोर , उम्र 46 वर्ष, निवासी इंडम्बो ऑफ साकपोड़ा रोड, बैनी सिटी नाइजीरिया अफ्रीका को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया कि जशपुर में विदेशी नागरिक पाए जाने से उसके खिलाफ संबंधित धारा कायम कर कार्यवाही किया गया है, लेकिन जिस परिवार में आकर वह रह रहा था, उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी थी। मै आम जनता से अपील करता हूं कि आपके पास या क्षेत्र में कोई भी विदेशी नागरिक आता है तो फार्म नंबर C भरकर पुलिस को अवश्य सूचित करें।
जशपुर। पुलिस ने दिल्ली से एक ऐसे ठग गिरोह को गिरफ्तार कर लाया है जो छत्तीसगढ़ में बड़ी परियोजनाओं के नाम पर फर्जी वेबसाइट बनाकर ठगी की। यह गिरोह कनाट प्लेस दिल्ली में अपना ऑफिस संचालित करता था। इसने अपने वेबसाइट में करोड़ों की निर्माण योजनाओं के टेंडर जारी कर ठेकेदारों से ऑफर मंगाए थे। इसमें छत्तीसगढ़, और पत्थलगांव क्षेत्र के ठेकेदारों ने भी टेंडर जमा किए। इनके द्वारा करीब 15 करोड़ रूपए सुरक्षा निधि के साथ रिश्वत के रूप में भी रकम जमा की गई थी। बाद में जांच के दौरान इनकी वेबसाइट और फर्म दोनों फर्जी होने का खुलासा हुआ। पत्थलगांव के ठेकेदारों ने इस मामले की पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जांच के लिए दिल्ली गई पुलिस टीम ने इस गिरोह को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में जिले के वरिष्ठ पुलिस अफसरों ने बताया कि इस पूरे मामले का एक-दो दिन में खुलासा किया जाएगा।
जशपुर। जिले के बागबहार थाना क्षेत्र में एक 15 साल वर्षीय नाबालिक बेटी ने अपने पिता की टांगी से वार कर हत्या कर दी है। पुलिस ने बेटी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में प्रयुक्त टांगी को जब्त कर पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है। एसएसपी शशिमोहन सिंह ने बताया कि, थाना बागबहार में सूचना मिली कि, पास के एक ग्राम का निवासी उम्र 50 साल का शव उसके खाट में पड़ा हुआ है। अज्ञात व्यक्ति के द्वारा टांगी से सिर में वारकर उसकी हत्या कर दी गई है। इसके बाद पुलिस ने मौके पर जाकर शव पंचनामा कार्यवाही कर पी.एम. कराया। विवेचना के दौरान पाया गया कि,सोमवार की रात्रि लगभग 09ः30 बजे बालिका अपने घर से निकलकर पड़ोस के घर के एक परिवार के यहां जाकर रोने लगी। परिवार के सदस्यों द्वारा उससे पूछा गया कि, क्यों रो रही हो तब वह बालिका बोली कि उसके पिता की किसी अज्ञात व्यक्ति ने टांगी से मार दिया है, खून निकल रहा है। मृतक की नाबालिग बालिका के उपर हत्या का संदेह होने पर उसकी मां से पूछताछ की गई। इस दौरान खुलासा हुआ कि, नाबालिग बालिका ने ही इस घटना को अंजाम दिया है। Also Read - भाभी संग विवाद होने से नाराज था युवक, बड़े भाई की कर दी हत्या वारदात को अंजाम देने की बात काबुल करने के बाद नाबालिग बालिका ने बिताया कि, उसके पिता आए दिन शराब के नशे में उससे और उसकी मां से गाली-गलौच करते हुए लड़ाई किया करता था। इससे परेशान होकर उनकी मां शाम 05 बजे अपने मायके चली गई। इसके बाद पिता ने गांव तरफ जाकर शराब पीया और रात्रि लगभग 09 बजे वापस अपने घर में आया। घर में आते ही पुनः शराब के नशे में अपनी पुत्री से लड़ाई-झगड़ा कर मारपीट करने पर उतारू हो गया, इस पर अचानक आवेश में आकर नाबालिग बालिका ने घर में रखे टांगी पासा से अपने पिता के सिर में वार कर हत्या कर दी। बालिका के विरूद्ध परिस्थितिजन्य साक्ष्य एवं अपराध स्वीकार करना पाये जाने पर उसे संरक्षण में लेकर किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया है।
- जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र में का मामला, मृतका को बताया जा रहा है युवक की 10वीं पत्नी
जशपुर। जिले के बगीचा थाना क्षेत्र के वन क्षेत्र में पुलिस को महिला का चार-पांच दिन पुराना शव मिला था। जांच में पता चला कि महिला के पति ने ही उसकी हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं आरोपी का कहना है कि मृतका इस उसकी 10वीं पत्नी थी। हालांकि इस बारे में पुलिस से या अन्य से कोई पुष्टि नहीं हुई है।
जानकारी के अनुसार, गांव के कोटवार सर्वनाथ राम ने चार-पांच दिन पुराने शव मिलने की सूचना पुलिस को दी थी। इसकी पहचान महुआपानी (सुलेशा) में रहने वाली 40 वर्षीय बसंती बाई के तौर पर हुई थी। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि शव की पहचान गांव की ही बसंती बाई के रूप में की गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ये सामने आया कि महिला की मौत सिर पर किसी भारी वस्तु से गहरी चोट लगने के कारण हुई है, जिससे ये मामला हत्या में बदल गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि जांच में यह पता चला कि मृतका को आखिरी बार उसके पति ढुलू राम के साथ देखा गया था। पुलिस ने जब आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो शुरूआत में वह गुमराह करता रहा. लेकिन कड़ी पूछताछ में उसने सच उगल दिया।
पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल पत्थर भी बरामद कर लिया है। पूछताछ में ढुलू राम ने बताया कि बसंती उसकी दसवीं पत्नी थी। उसने पहले भी 9 महिलाओं से विवाह किया है, हालांकि उनके बारे में जानकारी स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
इसलिए की थी हत्या :
पूछताछ में ढुलू राम ने पुलिस को बताया कि 17 अप्रैल को वह पत्नी के साथ भतीजे की शादी के चुमावन कार्यक्रम में गया था। वहां उसे जानकारी मिली कि बसंती ने चोरी की नीयत से चावल, दो साड़ियां और तेल उठाने की कोशिश की। इसी बात पर दोनों के बीच कहासुनी हुई। फिर गुस्से में आकर वो बसंती को जंगल ले गया, जहां शराब के नशे में पत्थर से उसका सिर कुचलकर हत्या कर दी। इसके बाद वह वहीं नशे की हालत में सो गया और सुबह उठकर शव को पास के गड्ढे में छिपाकर फरार हो गया।
जशपुर। डिजिटल युग में हर व्यक्ति डिजिटल हो चुका है, लेकिन इसके साथ ही साइबर अपराधों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। साइबर ठगों ने ठगी का ऐसा जाल बिछाया है कि हर दिन हजारों लोग इसका शिकार हो रहे हैं। लेकिन अब जशपुर पुलिस ने साइबर ठगी से निपटने के लिए एक अनोखी पहल शुरू की है। पुलिस ने 200 से अधिक साइबर योद्धा तैयार किए हैं, जो गांव-गांव जाकर लोगों को साइबर ठगी से बचाने के लिए जागरूक करेंगे। दरअसल, जशपुर पुलिस ने जिला प्रशासन, यूनिसेफ और स्वयंसेवी संस्थाओं के साथ मिलकर साइबर अपराधों के खिलाफ एक अनूठा मॉड्यूल तैयार किया है। इस मॉड्यूल के तहत 228 साइबर योद्धा तैयार किए गए हैं। दिल्ली से आए मास्टर ट्रेनरों ने इन स्वयंसेवकों के साथ-साथ 100 से अधिक पुलिसकर्मियों को विशेष प्रशिक्षण दिया। इस प्रशिक्षण में साइबर ठगों की ठगी के तौर-तरीकों और उनसे बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में एनएसएस के छात्र-छात्राओं ने भी हिस्सा लिया। अब ये साइबर योद्धा और पुलिसकर्मी गांव-गांव, स्कूल-कॉलेजों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाकर जागरूकता अभियान चलाएंगे।
जशपुर। जिले के बगीचा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बुटूंगा से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां शादी के कुछ दिन पहले ही एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका ग्राम बुटूंगा के सरपंच नकुल राम की बेटी प्रतिमा थी, जिसकी शादी की तैयारियां पूरे परिवार द्वारा जोर-शोर से की जा रही थीं। लेकिन आज सुबह प्रतिमा ने अपने घर के पास लगे एक पेड़ में फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।घटना की जानकारी मिलते ही बगीचा पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है। प्रतिमा की आत्महत्या के पीछे के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। बेटी की इस अप्रत्याशित और दुखद कदम से पूरा परिवार सदमे में है और गांव में शोक की लहर फैल गई है।
जशपुर। मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल पर ग्राम हस्तिनापुर में ट्रांसफार्मर खराब होने की वजह से बाधित विद्युत सप्लाई पुनः प्रारंभ हो गई है। इससे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। विद्युत आपूर्ति पुनः बहाल होने पर ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का प्रति आभार व्यक्त किया। विकासखंड कुनकुरी के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत दाराखरिका के सरपंच सहित अन्य ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में आवेदन देकर बताया कि सहायक ग्राम हस्तिनापुर में ट्रांसफार्मर खराब होने की वजह से बिजली की आपूर्ति ठप हो गई है, जिससे ग्रामीणों को काफी पेरशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने इसे जल्द सुधारने की मांग की। कैंप कार्यालय की पहल पर विद्युत विभाग के द्वारा वहां ट्रांसफार्मर बदल दिया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के द्वारा बगिया में खोले गए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में जन समस्या का निवारण तत्परता से किया जा रहा है। विद्युत आपूर्ति से संबंधित समस्या आने पर इसके तत्काल निराकरण की कार्यवाही शुरू कर दी जाती है।
जशपुर। बगीचा के ग्राम महनई के समीप साेमवार की शाम लगभग 5 बजे चालक की लापरवाही से तेज रफ्तार बस पलट गई. इस हादसे में 6 से ज्यादा लाेग घायल हुए हैं. घटना की सूचना मिलते ही सुलेसा पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां सभी का इलाज जारी है. बताया जा रहा है कि बस बगीचा से कुसमी जा रही थी, जिसमें लगभग 50 यात्री सवार थे. बस बगीचा थाना क्षेत्र के चाैकी सुलेसा के ग्राम महनई के पास पलट गई. बताया जा रहा है कि बस चालक फाेन पर बात कर रहा था और लापरवाही पूर्वक गाड़ी काे चला रहा था, जिससे बस अनियंत्रित हाेकर पलट गई. इस हादसे में 6 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. सभी घायलाें काे बगीचा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।
जशपुर। विष्णुदेव साय आज जशपुर जिले के मायाली के मधेश्वर महादेव धाम में आयोजित 7 दिवसीय शिव महापुराण कथा में सहभागी बने और भक्ति-भाव से विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा और बिरहोर जनजाति परिवारों के साथ बैठकर कथा का श्रवण किया। उल्लेखनीय है कि इस अवसर पर शिव महापुराण कथा का श्रवण करने एक लाख से अधिक श्रद्धालु उपस्थित थे। मुख्यमंत्री साय ने कथावाचक पंडित श्री प्रदीप मिश्रा जी का पुष्पमाला पहनाकर एवं मधेश्वर महादेव का छायाचित्र भेंटकर अभिनंदन किया, साथ ही प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना करते हुए उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। 27 मार्च को पुनः प्रारंभ होगी मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना मुख्यमंत्री साय ने श्रद्धालुजनों को संबोधित करते हुए कहा कि यह हम सबके लिए अत्यंत सौभाग्य की बात है कि भगवान शिव की दिव्य कथा कहने स्वयं पंडित प्रदीप मिश्रा मधेश्वर महादेव की धरती पर पधारे हैं। यहां पाँच दिनों से चल रही शिव भक्ति की धारा से समूचा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत हो गया है। इस पावन कथा से लोगों को आध्यात्मिक ज्ञान की प्राप्ति हो रही है। मुख्यमंत्री साय ने बताया कि मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना का पुनः शुभारंभ 27 मार्च को किया जाएगा। इसके तहत इच्छुक श्रद्धालुओं को विभिन्न तीर्थ स्थलों के दर्शन हेतु भेजा जाएगा। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि अयोध्या धाम रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत अब तक 22,000 से अधिक श्रद्धालु प्रभु श्रीराम के दर्शन कर चुके हैं। शिव महापुराण कथा की दिव्य धारा से विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा और बिरहोर जनजाति के ग्रामीण भी लाभान्वित हुए। ग्राम पंडरसिली (मनोरा), बेहेराखार और भितघारा (बगीचा) से आए अनेक श्रद्धालु कथा स्थल पहुंचे। पहाड़ी कोरवा जनजाति के संतोष राम, बजरु राम, शंकर राम, दुर्गा राम और बिरहोर जनजाति के गेंदु राम, गुरुबारु राम, लाखा राम ने कहा कि शिव कथा ने हमारे अंतर्मन को छू लिया है। प्रदीप मिश्रा जी के प्रवचन केवल भक्ति नहीं सिखाते, वे जीवन को नई दिशा भी देते हैं। मधेश्वर महादेव: आध्यात्मिक आस्था का केंद्र मुख्यमंत्री साय ने मधेश्वर महादेव धाम को विश्व के सबसे बड़े प्राकृतिक शिवलिंग के रूप में गौरव का प्रतीक बताया और कहा कि यह स्थल पूरे प्रदेश की धार्मिक आस्था का केंद्र है। उन्होंने आह्वान किया कि इस पावन अवसर का अधिक से अधिक लोग लाभ लें और कथा के शेष दो दिनों में भी उपस्थित होकर शिव भक्ति से स्वयं को अनुप्राणित करें।
जशपुर। पत्थलगांव में शराबियों की अश्लील हरकतों से परेशान होकर आज महिलाओं ने शराब दुकान के सामने दो घंटे तक बैठकर धरना-प्रदर्शन किया। बाद में शराब दुकान को अन्यत्र हटाने के लिए SDOP का आश्वासन पर धरना प्रदर्शन समाप्त किया गया। बता दें कि, पत्थलगांव जनपद की इकलौती प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम पंचायत कुमेकेला की महिलाएं लम्बे समय से शराबियों की अश्लील हरकतों को लेकर काफी परेशान हैं। यहां स्कूली बच्चों को भी प्रतिदिन मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। नगर पंचायत के पार्षद जनार्दन कुमार का कहना है कि, इस शराब दुकान को अन्यत्र हटाने के लिए लम्बे समय से उच्च अधिकारियों के समक्ष मांग की जा रही है। लेकिन स्कूली बच्चों और महिलाओं की मुश्किलें यथावत बनी हुई है। आज भी पत्थलगांव SDOP धुर्वेश जायसवाल ने धरना प्रदर्शन कर रही महिलाओं को काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन दो घंटे तक प्रदर्शन जारी रहा। बाद में पुलिस अधिकारी ने शराबियों की उदंडता रोकने तथा शराब दुकान को जल्द ही अन्यत्र हटाने का लिखित आश्वासन पर महिलाओं ने अपना आन्दोलन समाप्त किया।
मोहला। श्रम विभाग के अंतर्गत छ.ग.भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल अंतर्गत संचालित योजनाओं में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को स्वयं अथवा उनके आश्रित संतानों/दत्तक संतानो को नि:शुल्क कोचिंग दिया जाएगा। ऐसा बच्चें जो प्रतिभाशाली होने के बावजूद आर्थिक सहायता के अभाव में प्रतियोगी परीक्षाओं को पूर्ण करने असमर्थ होते है, उन्हें उनकी योग्यता के अनुरूप शासकीय सेवाओं में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कोचिंग की सुविधा दिया जाएगा। जिससे उनके जीवन स्तर मे सुधार किया जा सके। पंजीकृत निर्माण श्रमिकों एवं उनके संतानों को शैक्षणिक योग्यता के अनुसार प्रतियोगिता परीक्षा जैसे PSC लोक सेवा आयोग, CG VYAPAM छ.ग.व्यावसायिक परीक्षा मंडल, SSC कर्मचारी चयन आयोग, IBPS बैंकिंग, RAILWAY रेल्वे, POLICE ENTRANCE पुलिस भर्ती परीक्षा, के अंतर्गत समय-समय पर जारी होने वाले प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु न्यूनतम 04 से अधिकतम 10 माह तक की अवधि के लिए आवश्यकतानुसार नि:शुल्क ऑनलाइन/आफलाइन कोचिंग का अवसर प्रदान किया जावेगा। यह सहायता वर्ष में एक बार ही प्रदाय किया जाएगा। पंजीकृत श्रमिक एवं उनके संतानों को चयनित किसी भी परीक्षा में उत्तीर्ण होने के पश्चात उक्त योजना का लाभ दोबारा नहीं दिया जावेगा। कोचिंग सहायता योजना हेतु अधिकतम 01 बार ही योजना का लाभ प्राप्त कर सकेंगे। लाभार्थियों की कोचिंग सेंटर में अथवा ऑनलाइन कक्षाओं मे न्यूनतम 80 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य है, प्रत्येक माह 15 दिवस से अधिक अनुपस्थिति पाये जाने मे लाभ से स्वत: पृथक कर दिया जायेगा। इसका लाभ लेने के लिए एक वर्ष पुराने श्रमिक कार्ड होना चहिये। योजना के तहत् पंजीकृत श्रमिक अथवा उनके प्रथम दो संतानों को ही योजना का लाभ प्रदाय किया जावेगा। पंजीकृत श्रमिक अथवा उनके संतान संबंधित प्रतियोगी परीक्षा हेतु निर्धारित न्यूनतम अर्हता/आयु सीमा रखता-रखती हो योजनांतर्गत पात्र होंगे। निम्नलिखित दस्तावेज के साथ ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। श्रमिक पंजीयन कार्ड, हितग्राही/बच्चों के आधार कार्ड, शैक्षणिक योग्यता संबंधी प्रमाण पत्र/अंकसूची की प्रति, हितग्राही का स्व-घोषणा प्रमाण पत्र की प्रति संलग्न करना आवश्यक है। ऑनलाइन आवेदन के साथ केवल मूल दस्तावेज ही स्कैन कर अपलोड किया जाना है। आवेदक ऑनलाइन आवेदन स्वयं या चॉइस सेंटर के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
जशपुर। जशपुर जिला व्यवहार न्यायालय में आयोजित जिला अधिवक्ता संघ के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई और उन्हें न्यायिक सेवा के प्रति समर्पण का संकल्प दिलाते हुए शुभकामनाएं दीं। समारोह में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मंसूर अहमद, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश जनार्दन खरे, विधायक गोमती साय और रायमुनी भगत सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। शपथ ग्रहण करने वालों में अध्यक्ष ओम प्रकाश साय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जनार्दन प्रसाद सिन्हा, कनिष्ठ उपाध्यक्ष दीपिका कुजूर, सचिव सत्य प्रकाश तिवारी, सह सचिव सूरज चौरसिया, कोषाध्यक्ष सुचेन्द्र कुमार सिंह, ग्रंथपाल गोपाल प्रसाद रवानी और क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक सचिव श्री सत्येन्द्र जोल्हे शामिल थे।
मुख्यमंत्री श्री साय ने अधिवक्ता संघ के सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि न्यायपालिका लोकतंत्र की रीढ़ है और अधिवक्ताओं की इसमें प्रमुख भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं को पूरी प्रतिबद्धता और समर्पण के साथ न्याय प्रक्रिया को तेज करने में योगदान देना चाहिए, ताकि समाज के सबसे वंचित तबके को भी न्याय सुलभ हो सके। जशपुर अधिवक्ता संघ की ऐतिहासिक भूमिका और न्याय की परंपरा मुख्यमंत्री साय ने जशपुर जिला अधिवक्ता संघ के ऐतिहासिक योगदान की चर्चा करते हुए कहा कि यह संघ हमेशा से सामाजिक न्याय और विधिक सेवा में अग्रणी रहा है। उन्होंने श्री भारतचंद काबरा, श्री बालासाहेब देशपांडे और नरहरि साय जैसी विभूतियों का स्मरण करते हुए कहा कि इन सभी ने शोषित, पीड़ित और वंचित लोगों को न्याय दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
उन्होंने अधिवक्ताओं से आह्वान किया कि वे इस परंपरा को बनाए रखते हुए लोगों के अधिकारों की रक्षा करें और उनके लिए न्याय की राह को सुगम बनाएं। बार काउंसिल के जीर्णोद्धार एवं ई-लाइब्रेरी के लिए 1 करोड़ रुपये की घोषणा मुख्यमंत्री साय ने अधिवक्ताओं के लिए सुविधा और संसाधनों को आधुनिक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए बार काउंसिल के जीर्णोद्धार और ई-लाइब्रेरी के निर्माण हेतु 1 करोड़ रुपये की घोषणा की। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक के इस दौर में ई-लाइब्रेरी से अधिवक्ताओं और कानून के छात्रों को नवीनतम विधिक जानकारी और अद्यतन संदर्भ सामग्री तक सहज पहुंच प्राप्त होगी।
इससे न्यायिक प्रक्रियाओं में दक्षता बढ़ेगी और नए अधिवक्ताओं को अध्ययन व अनुसंधान के बेहतर अवसर मिलेंगे। न्यायपालिका और अधिवक्ता संघ का अटूट रिश्ता – प्रधान जिला न्यायाधीश इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मंसूर अहमद ने कहा कि न्यायपालिका और अधिवक्ता संघ के बीच अटूट रिश्ता है, और दोनों को मिलकर समाज में न्याय और विधि व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए कार्य करना चाहिए। उन्होंने अधिवक्ताओं को न्याय की गरिमा बनाए रखने और विधिक सेवा को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने की अपील की। इस अवसर पर वक्ताओं ने अधिवक्ताओं की समाज में भूमिका, विधिक सहायता की आवश्यकता और न्याय प्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने के उपायों पर विचार साझा किए।
Adv