बड़ी खबर

Janjgir-Champa

  • सक्ती जिले में सामूहिक पौधरोपण महाअभियान का हुआ आयोजन

    26-Jul-2025
    सक्ती। जिले में सामूहिक पौधरोपण महाअभियान का आयोजन किया गया। कलेक्टर अमृत विकास तोपनो, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी वाशु जैन, विभिन्न जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों, महिलाओं, युवाओं, बुजुर्गों सहित बड़ी संख्या में जिलेवासियों ने सामूहिक पौधरोपण महाअभियान में बढ़-चढ़ कर भाग लिया और विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए। सामूहिक पौधरोपण महाअभियान के तहत आज कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ द्वारा विभिन्न जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की उपस्थिति में नवापाराकला में पहुंचकर पौधरोपण किया गया। इसके साथ ही वन विभाग द्वारा विकासखंड सक्ती अंतर्गत आमनदुला के मंडी प्रांगड़ में वन महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। जिसमे बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा पौधरोपण किया गया।  सामूहिक पौधरोपण महाअभियान के तहत जिले में आज सक्ती, डभरा, मालखरौदा, जैजैपुर सभी विकासखण्ड में वृहद स्तर पर पौधरोपण अभियान का आयोजन किया गया। इसके साथ ही लोगों को विभिन्न प्रजातियों के पौधों का वितरण भी किया गया। सामूहिक पौधरोपण महाअभियान अंतर्गत आज मार्कफेड विभाग अंतर्गत जिले के सभी संग्रहण केंद्रों में, जिले के डोलोमाइट व लाइमस्टोन माइनिंग एरिया में, जिले के विभिन्न विद्यालयों में, जिले के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर, आयुर्वेद विभाग के माध्यम से जिले के सभी 23 आयुर्वेद डिस्पेंसरीज द्वारा विभिन्न प्रजातियों का पौधरोपण किया गया। 
  • फर्जी अरेस्ट वारंट भेजकर रिटायर्ड कर्मचारी से 32 लाख की ठगी

    21-Jul-2025

    जांजगीर। जिले में साइबर ठगों ने शातिराना तरीके से एक रिटायर्ड सरकारी कर्मचारी को फर्जी मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसाने की धमकी देकर 32 लाख 54 हजार 996 रुपए की ठगी कर ली। ठगों ने खुद को CBI और टेलीकॉम अथॉरिटी का अधिकारी बताकर फर्जी अरेस्ट वारंट भेजा और पैसे ट्रांसफर करने का दबाव बनाया। जब सभी नंबर बंद हो गए, तब पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ।

     
    65 वर्षीय रिटायर्ड कर्मचारी बने ठगी का शिकार
    कोतवाली थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 18, शंकर नगर निवासी तुषार कर देवांगन, जो वर्ष 2022 में सिंचाई विभाग से रिटायर हुए थे, उनके पास 3 जुलाई को एक कॉल आया। कॉल करने वालों ने खुद को विजय खन्ना (टेलीकॉम अधिकारी) और रश्मि शुक्ला (CBI प्रोसेसिंग अधिकारी) बताया और दावा किया कि उनके नाम से एक सिम कार्ड का दुरुपयोग मनी लॉन्ड्रिंग के लिए हो रहा है।
     
    इसके बाद कथित "कोलाबा पुलिस स्टेशन" से कॉल आया और एक फोटो भेजा गया जिसमें नरेश गोयल नामक व्यक्ति को आरोपी बताया गया। दावा किया गया कि वह केनरा बैंक के जरिए मनी लॉन्ड्रिंग में शामिल है और तुषार कर के नाम से भी एक एटीएम कार्ड इस्तेमाल हुआ है।
     
    व्हाट्सएप पर भेजा गया फर्जी गिरफ्तारी वारंट
    ठगों ने देवांगन को व्हाट्सएप पर एक नकली गिरफ्तारी वारंट भेजा और कहा कि बुजुर्ग होने के कारण इसे होल्ड किया गया है। डर के कारण उन्होंने अपनी बैंक जमा पूंजी को 3 जुलाई से 17 जुलाई तक ठगों द्वारा बताए गए खातों में ट्रांसफर कर दिया। रकम कुल 32.54 लाख रुपए थी।
     
    मुंबई पुलिस से संपर्क कर हुआ खुलासा
    जब 18 जुलाई के बाद सभी फोन नंबर बंद हो गए, तब तुषार कर देवांगन को शक हुआ। उन्होंने गूगल से कोलाबा पुलिस स्टेशन का नंबर निकालकर वहां संपर्क किया, जहां से उन्हें बताया गया कि इस नाम के किसी भी अधिकारी या केस की जानकारी पुलिस के पास नहीं है और यह पूरी तरह से ठगी का मामला है।
     
    एफआईआर दर्ज, साइबर ठगों के खिलाफ जांच शुरू
    पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने अपराध क्रमांक 649/25 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 318 (4), 3 (5) के तहत मामला दर्ज किया है। जांजगीर पुलिस ने जनता से अपील की है कि किसी भी अनजान कॉल या डिजिटल धमकी पर भरोसा न करें और सतर्क रहें।
     
    पुलिस की सलाह:
        अनजान कॉलर्स की बातों में न आएं।
        कोई भी अरेस्ट वारंट या कानूनी प्रक्रिया फोन या व्हाट्सएप से नहीं होती।
        तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन या साइबर सेल से संपर्क करें।
  • एंबुलेंस ने बाइक सवार को रौंदा, जिंदगी-मौत से जूझ रहा घायल

    17-Jul-2025
    जांजगीर-चाम्पा: जांजगीर-चाम्पा के अकलतरा के मिनी माता चौक में तेज रफ्तार एम्बुलेंस ने बाइक सवार को कुचला दिया। हादसे में बाइक सवार की हालत गंभीर है और उसे बिलासपुर रेफर किया गया है। घटना के बाद मौके पर लोगों की जुट गई। इधर मौके पर एम्बुलेंस छोड़कर ड्राइवर फरार हो गया है। घटनाकारित एम्बुलेंस, रायपुर के निजी अस्पताल की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार तिलई गांव निवासी बाइक सवार सुरेंद्र पाल, अकलतरा की ओर जा रहा था तभी अकलतरा की ओर से आ रही एम्बुलेंस ने उसे कुचल दिया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और दूसरी मां कर्मा एम्बुलेंस के द्वारा घायल को अकलतरा अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीत होने पर उसे बिलासपुर रेफर किया गया है। इधर अकलतरा पुलिस को मामले की जानकारी दी गई है। 
  • महिला और मासूम की मौत, बोलेरो ने लिया चपेट में

    16-Jul-2025
    जांजगीर चांपा. जिले में तेज रफ्तार और यातायात नियमों की अनदेखी ने एक पूरे परिवार को मौत के मुंह में ढकेल दिया. मुलमुला थाना क्षेत्र के पामगढ़ रोड पर एक ही बाईक पर पति-पत्नी अपने 3 बच्चों को लेकर सफर कर रहे थे. इसी दौरान एक तेज रफ्तार बोलेरो वाहन ने बाइक को ठोकर मार दी, जिससे बाइक सवार परिवार ट्रक की चपेट में आ गए. महिला और एक मासूम की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं मृतिका के पति और एक बच्चे की हालत गंभीर है. तीसरा बच्चे को मामूलि चोट आई है. घटना के बाद आरोपी बोलेरो वाहन लेकर फरार हो गया.  घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर मृत महिला और मासूम के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. वहीं गंभीर रूप से घायल बाइक चालक (मृतिका के पति) और एक बच्चे को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है. वहीं तीसरे बच्चे को अकलतरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है. आरोपी बोलेरो वाहन चालक की पहचान कर उसे पकड़ने की कोशिश की जा रही है. 
  • पीएम सूर्य घर योजना, बिजली बचत से आर्थिक सशक्तिकरण तक

    05-Jul-2025
    सक्ती। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का असर अब पूरे छत्तीसगढ़ में दिखने लगा है। इस महत्वाकांक्षी योजना से न केवल आम नागरिकों को बिजली बिल से राहत मिल रही है, बल्कि वे अब स्वच्छ ऊर्जा के माध्यम से आत्मनिर्भर भी बन रहे हैं। सक्ती जिले के बाराद्वार निवासी यशवंत कुमार राठौर भी इस योजना से लाभान्वित होने वालों में शामिल हैं। उन्होंने अपने घर की छत पर 3 किलोवाट का सोलर रूफटॉप सिस्टम स्थापित किया है। इस सोलर सिस्टम से वे गर्मी के मौसम में प्रतिदिन औसतन 18 यूनिट, जबकि बरसात के मौसम में 10 यूनिट तक बिजली का उत्पादन कर रहे हैं। 
    राठौर का कहना है कि इस योजना से न केवल उनके बिजली बिल में भारी कमी आई है, बल्कि अतिरिक्त यूनिट का लाभ उन्हें आर्थिक रूप से भी मिल रहा है। उन्होंने इसे एक पर्यावरण अनुकूल और आर्थिक रूप से फायदेमंद योजना बताते हुए सभी नागरिकों से अपील की कि वे भी इस पहल का हिस्सा बनें और स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा दें। इस योजना के तहत आम नागरिक पीएम सूर्यघर पोर्टल  मोबाइल ऐप अथवा नजदीकी विद्युत कार्यालय से संपर्क कर आसानी से आवेदन कर सकते हैं। राज्य सरकार और केंद्र सरकार की संयुक्त पहल से यह योजना ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में मील का पत्थर साबित हो रही है। इससे न केवल आमजन को राहत मिल रही है, बल्कि हर घर सौर ऊर्जा के सपने को भी साकार किया जा रहा है। 
  • संचालक जितेन्द्र शुक्ला ने जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा की

    22-Jun-2025

    सारंगढ़ बिलाईगढ़। जल जीवन मिशन के जिले में प्रभावी क्रियान्वयन हेतु रविवार को सारंगढ़ कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के जल जीवन मिशन संचालक जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने की। बैठक में कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे, एसडीएम प्रखर चंद्राकर, कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी रमाशंकर कश्यप, लोक निर्माण विभाग पी एल पैकरा, विद्युत पीसी महानंदा, प्रभारी अधिकारी क्रेडा शिवेंद्र सिंह सहित सभी जनपद सीईओ,  
    विभागीय उप अभियंता, सभी क्रियान्वयन एजेंसियों के प्रतिनिधि एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।बैठक में रिट्रोफिटिंग, सोलर आधारित जल योजनाएं, जल स्रोत की उपलब्धता, खनन संबंधी मुद्दों और जल संरक्षण-स्रोत संवर्धन पर भी विस्तृत चर्चा की गई। इसके अतिरिक्त, ठेकेदारों द्वारा प्रस्तुत किए गए प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा की गई और ठेकेदार कावेरी तेलंगाना संस्था ने जानकारी दी कि पहले 90 प्रतिशत काम हुआ था, जो मार्च में बह गया। इस पर संचालक ने खूब डांटा और सख्त निर्देश दिए कि कोई बहाना नहीं चलेगा, कार्य गुणवत्ता के साथ दिसम्बर 2025 तक सभी ठेकेदारों को सभी कार्य पूर्ण करना होगा, नहीं तो जुर्माना देना होगा। कावेरी तेलंगाना फर्म के ठेकेदार ने 5 और 25 नवंबर तक कार्य पूर्ण करने की सहमति दी।

  • मामूली कहासुनी ने लिया खूनी संघर्ष का रूप, तलवार-बैट से हमला, 6 गिरफ्तार

    22-Jun-2025

    जांजगीर-चांपा। जिले के धाराशिव गांव में शनिवार रात दो पक्षों के बीच मामूली विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया, जिसमें तलवार, धारदार हथियार, क्रिकेट बैट और स्टंप तक चल गए। इस हिंसक झड़प में दो लोगों को गंभीर चोटें आई, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों पर चार आपराधिक मामले दर्ज कर छह लोगों को गिरफ्तार किया है। गाली-गलौज से शुरू हुआ विवाद, फिर दोहराया हमला
    जानकारी के अनुसार, रात लगभग 7:30 बजे अभिषेक गोस्वामी और दिनेश राठौर उर्फ राजा के बीच फोन पर अश्लील गालियों को लेकर कहासुनी हुई। बात बढ़ने पर अभिषेक के परिजन और ससुराल पक्ष के लोग समझाइश देने दिनेश के घर पहुंचे, लेकिन वहां हाथापाई शुरू हो गई। ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया, मगर कुछ ही देर में अभिषेक अपने साथियों के साथ फिर पहुंचा और दोनों पक्षों के बीच जोरदार भिड़ंत हुई। तलवार और बैट से हमला, दोनों पक्षों के युवक घायल  
    विवाद इस बार उग्र रूप में सामने आया। चंद्रशेखर नामक युवक ने दिनेश के सिर पर तलवारनुमा हथियार से वार किया, वहीं अन्य युवकों ने क्रिकेट बैट और स्टंप से पीटा। जवाबी कार्रवाई में अभिषेक गोस्वामी के गले पर गंभीर वार किया गया। पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे, गांव में भारी बल तैनात घटना की सूचना पर पुलिस महकमा एलर्ट मोड में आ गया। एसपी विजय कुमार पाण्डेय स्वयं मौके पर पहुंचे और थाना प्रभारी पामगढ़ को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। धाराशिव गांव में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है और पूरे गांव को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों के विरुद्ध चार आपराधिक प्रकरण दर्ज किए हैं। एक पक्ष से चार और दूसरे पक्ष से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल, गांव में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है, और गश्त लगातार जारी है।

  • हनीट्रैप में फंसाकर किया आहरण, लाखों रुपए फिरौती मांगने वाले युवती-युवक गिरफ्तार

    13-Jun-2025

    जांजगीर। जिले से एक सनसनीखेज अपहरण का मामला सामने आया है। लक्षणपुर गांव के एक युवक को हनीट्रैप में फंसाकर अगवा किया गया और उसके पिता से 17 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई। इस पूरे मामले को अपराधियों ने फिल्मी स्टाइल में अंजाम दिया, लेकिन पुलिस की सटीक रणनीति ने उन्हें सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है, जहां लक्षणपुर निवासी युवक बुधराम साहू को पहले एक लड़की के जरिए वॉट्सऐप चैट के माध्यम से बहला-फुसलाकर बुलाया गया और फिर अगवा कर लिया गया। इसके बाद अपहरणकर्ताओं ने युवक के पिता को फोन कर 17 लाख रुपये की मांग की। आरोपियों ने रकम लेकर एक खेत में आने को कहा और रास्ते भर उन्हें फिल्मी अंदाज़ में लोकेशन देते हुए बताया कि पैसा कहां और कैसे रखना है। इस अपहरण की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत सक्रिय हुई और पूरी रात ऑपरेशन चलाया। इस दौरान सुबह तड़के करीब 4 से 5 बजे के बीच खेत में घेराबंदी कर पुलिस ने अपहरणकर्ताओं को दौड़ाकर गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए दो आरोपियों में युवक अभय कुमार सूर्यवंशी और युवती आयशा बेगम शामिल हैं, जबकि एक अन्य आरोपी फरार बताया जा रहा है। सभी आरोपी लक्षणपुर गांव के ही रहने वाले हैं।

  • सरकार के खिलाफ युक्तियुक्तकरण को लेकर साजिश, शिक्षा अधिकारी सस्पेंड

    05-Jun-2025

    जांजगीर-चाम्पा। सरकार के स्कूलों के साथ शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण करने की मंशा भले ही सही हो, लेकिन इसके पीछे शिक्षा विभाग के जिम्मेदार खेल करने लगे हैं, जिसका खुलासा होने के बाद बम्हनीडीह बीईओ एमडी दीवान को निलंबित किया गया है. यह कार्रवाई ज्वाइंट डायरेक्टर बिलासपुर ने की है. बिलासपुर संभाग आयुक्त कार्यालय की ओर से जारी निलंबन आदेश में बताया गया कि बम्हनीडीह विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी एमडी दीवान से विकास खण्ड में पदस्थ अतिशेष शिक्षकों का चिन्हांकन कर वरीयता सूची प्राप्त की गई है. उक्त वरीयता सूची का परीक्षण में पाया गया कि बीईओ ने वरीयता सूची तैयार करने में लापरवाही बरती गई है, जिसे सुधार कर काउंसलिंग की प्रक्रिया पूर्ण कराई गई. बीईओ के इस कृत्य को कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही एवं उदासीनता का प्रतीक मानते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है. इसके साथ उनका मुख्यालय स्कूल शिक्षा विभाग बिलासपुर संभाग के संयुक्त संचालक कार्यालय नियत किया गया है. बीईओ दीवान के निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी.

  • प्रेमी से मांगा 5000 रुपए, नहीं मिलने पर महिला ने थप्पड़ जड़ा, हुई हत्या

    01-Jun-2025

    सक्ति। बाराद्वार पुलिस ने हत्या मामले में त्वरित कार्यवाही की है. खुलासे में बताया कि 30 मई की रात सूचना मिली थी कि डुमरपारा में एक महिला की शव संदिग्ध अवस्था में मिला है सूचना मिलने पर तत्काल हमराह स्टाफ के थाना प्रभारी ग्राम डुमरपारा घटनास्थल रवाना हुआ, जहां सूचक/प्रार्थी रामकुमार पिता स्व. ईश्वर लाल केंवट निवासी डुमरपारा मौके पर उपस्थित आकर देहाती मर्ग इंटीमेंशन एवं देहाती नालसी कायम कराया कि 30.05.2025 के प्रातः 09.00 बजे अपने लुना से ग्राम डोंगरीडीह गुरु महराज यादराम बाबाजी के आश्रम उनके जन्म दिन मे शामिल होने गया था।  
    उसकी पत्नि दुवासबाई केंवट, बेटी चंचल केंवट, भारती केंवट घर पर थे तथा लडका तनवीर केंवट प्रातः 08.00 बजे काम पर चला गया था डोंगरीडीह आश्रम से शाम लगभग 07.00 बजे वापस वह घर पहुचा तो उसकी पत्नि दुवासबाई केंवट घर पर नही थी तब प्रार्थी की दूसरी बेटी चंचल बतायी कि मां दोपहर 03.00 बजे से घर पर नही है कहीं चली गई है बताकर नहीं गई है। जिसे प्रार्थी अपने बेटे तनवीर के साथ खोजते हुये घर के बगल में युधिष्ठीर केंवट का खंडहरनुमा मकान मे जाकर देखें तो प्रार्थी की पत्नि दुवासबाई केंवट युधिष्ठीर केंवट के खंडहरनुमा मकान के कमरे मे लहुलूहान मृत हालत में पडी थी। दुवासबाई के माथा, सिर एवं शरीर में अन्य जगह पर गंभीर चोट दिख रहा था। दुवासबाई का किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा किसी चीज से मार कर गंभीर चोट पहुचाकर हत्या की गई है ,यह सूचना थाना बाराद्वार मे प्रार्थी द्वारा देने पर मौके में उपस्थित होकर थाना बाराद्वार द्वारा देहाती मर्ग इंटीमेंशन एवं देहाती नालसी कायम कर जांच विवेचना कार्यवाही में लिया गया। मौके जांच पर डाॅग स्काॅट एवं फोरेंसिंक टीम से निरीक्षण एवं गवाहों का कथन ,घटना स्थल निरीक्षण , के आधार पर यह ज्ञात हुआ कि मृतिका दुवास बाई एवं पड़ोसी राम कुमार केवंट के साथ अवैध संबंध है । इस घटना का नंबरी मर्ग इंटीमेशन एवं नंबरी अपराध कायम धारा 103(1) बीएनएस के अंतर्गत किया गया ।  
    घटना के संबंध में मुखबीरों से जानकारी एकतत्र कर से घटना के 08 घण्टा बाद ग्राम डुमरपारा से संदेही रामुकमार केंवट पिता गुलाब राम केंवट उम्र 48 साल निवासी डुमरपारा थाना बाराद्वार जिला सक्ती (छ0ग0) को हिरासत मे लेकर पूछताछ किया गया जो अपराध करना कबूल कर बताया कि लगभग आज से 30 साल पहले अपने ग्राम कंडरा चैंकी पंतोरा जिला जांजगीर चांपा से आकर अपने ससुराल डूमरपारा में रहता था,पहली पत्नि का देहांत 2014 में होने के बाद गया 2022 में ग्राम तिलकेजा कोरबा से श्रीमति ललिता केंवट को चुडी पहना कर पत्नि के तौर पर विवाह किया था, विवाह के बाद आस पडोस के लोग से संदेही रामकुमार का दुवास बाई से प्रेम सबंध है कहकर बताने से छोडकर चार महिना बाद ही भाग गई थी, संदेही ने बताया कि पत्नि के भाग जाने से वह अकेला हो गया था। उन दोनो का अवैध प्रेम सबंध आज से लगभग 10 साल से था आरोपी के घर के सामनें रहने वाली दुवासबाई केंवट के साथ अवैध प्रेम सबंध उसका पति जब लद्दाख कमानें चला गया था तब से था।  30.05.25 को दुवासबाई का पति जब डोंगरीडीह अपने काम से गया था इसकी जानकारी आरोपी को भी थी , दोपहर समय लगभग 02.50 बजे दोपहर घर में सो रहा था तब दुवास बाई उसके घर के दरवाजे को खटखटाई वह घर से बाहर निकला तो आरोपी को ईशारा करके दुवासबाई केंवट सुनें मकान में आनें के लिये बोली उसके पीछे पीछे वह गया। दुवासबाई ने युधिष्ठीर केंवट के मकान कमरा अंदर आरोपी से 5000 रूपये जरूरत है कहकर मांग की, उसे रूपये नहीं है रायगढ से मंगाया हूं आ जायेगा पैसा तब तुम्हे दे दूंगा बोला उतने में ही दुवासबाई केवट नाराज होकर गुस्से से आरोपी को दो झापड़ गाल में मारी तब आरोपी भी दो झापड़ मारा तथा वहीं पर कमरे में पडे मोटा मजबूत लकडी के गुटके से दुवासबाई के माथा, सिर ,वं अन्य जगह पर जोर से तीन बार मारा जिससे वह जमीन में गिर गई जमीन पर छटपटानें लगी कुछ ही समय पर उसकी मृत्यु हो गई जिस लकडी के गुटके से दुवास बाई की मारकर हत्या की है उसको वहीं पर छोडा और कंबल को उसके उपर ढंक कर भाग गय।
    घटना का पटाक्षेप करने के लिये कोरबा का डाॅग स्काॅट “ बाॅघा” की घटनास्थल निरीक्षण घटना मे आरोपी द्वारा पहने हुये कपडे़ की बरामदगी और आरोपी के पहचान के लिये महत्तवपूर्ण भूमिका रही है । घटनास्थल से आरोपी के पहने हुये कपड़ो पर लगे धब्बो को एफएसएल अधिकारी के द्वारा प्रारंभिक तौर पर परीक्षण कर मानव रक्त के धब्बे होना पाया गया जिसे आरोपी द्वारा साक्ष्य मिटाने का भी भरसक प्रयास किया गया था । मामले मे घटनास्थल से प्राप्त साक्ष्य एवं आरोपी के मेमोरण्डम के आधार पर हत्या कारित करने के लिये आरोपी द्वारा इस्तेमाली लकड़ी का गुटका को जप्त कर, पर्याप्त साक्ष्य के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर संबंधित न्यायालय पेश किया जा रहा है।

  • महिला से गैंगरेप करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

    21-May-2025

    जांजगीर चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले में एक महिला से गैंगरेप हुआ है। घटना 18 मई की दोपहर की है। पीड़िता अपने पिता के साथ घर पर थी। तभी परिवार के 4 जानकार युवक पीड़िता के घर आए । सभी ने एक साथ खाना खाया। कुछ देर बाद पीड़िता के पिता सो गए। इसी दौरान चारों ने महिला को जबरन पकड़कर दूसरे कमरे में ले गए। सभी ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद चारों मौके से फरार हो गए। अगले दिन पीड़िता ने अपनी मां को घटना की जानकारी दी। मां अपने बेटे के छठी कार्यक्रम से लौटी थी। इसके बाद चांपा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। चांपा थाना पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें मनोज कुमार पटेल (33), नरेंद्र कुमार पटेल (37), रामकुमार पटेल और धरम चौहान (53) शामिल है। तीनों पटेल भाई जमनीपाली पटेल पारा उरगा, कोरबा के रहने वाले हैं। धरम चौहान कुदारी टाल, जिला शक्ति का निवासी है। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी रायगढ़-कोरबा रोड की तरफ ट्रक में भाग रहे हैं। पुलिस ने करतला के पास से चारों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

  • विजय कुमार पांडे ने संभाला जांजगीर जिले के एसपी का पदभार

    17-May-2025

    जांजगीर। जांजगीर जिले में 2016 बैच के आईपीएस अधिकारी विजय कुमार पांडे ने आज औपचारिक रूप से पुलिस अधीक्षक (एसपी) का पदभार संभाल लिया। उन्होंने निवर्तमान एसपी विवेक शुक्ला से यह जिम्मेदारी ली। पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद आईपीएस विजय कुमार पांडे को जिला बल के एक दस्ते द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस मौके पर जिले के वरिष्ठ अधिकारी और पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

  • दो बाइकों की सामने-सामने टक्कर, CAF जवान की दर्दनाक मौत

    23-Apr-2025

    जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा जिले के मुलमुला थाना क्षेत्र में दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर में CAF के जवान सूरज पटेल की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका चचेरा भाई विक्रम पटेल गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे बिलासपुर रेफर किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम पनगांव निवासी CAF जवान सूरज पटेल छुट्टी पर घर आया हुआ था। मंगलवार को वह अपने चचेरे भाई विक्रम पटेल के साथ ग्राम सिल्ली किसी जरूरी काम से बाइक से जा रहा था। जैसे ही दोनों ग्राम मुड़पार के पास पहुंचे, सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक से उनकी सीधी भिड़ंत हो गई।  हादसा इतना भीषण था कि सूरज पटेल को सिर पर गंभीर चोट आई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, विक्रम पटेल भी सिर में गंभीर चोट लगने से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल विक्रम को पामगढ़ अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बिलासपुर रेफर कर दिया गया। मौके मौजूद लोगों के अनुसार, दुर्घटना के बाद दूसरा बाइक सवार व्यक्ति मौके से अपनी बाइक समेत फरार हो गया। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है। मुलमुला पुलिस ने जवान के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। जवान की असामयिक मौत से गांव में शोक का माहौल है।

  • सक्ती में शराब कोचियों पर ताबड़तोड़ एक्शन

    30-Mar-2025

    सक्ती। नव पदस्थ थाना प्रभारी बाराद्वार द्वारा विशेष अभियान के तहत अवैध शराब कोचिया के विरूध्द ताबातोड कार्यवाही कर 10 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ 01 आरोपी गिरफतार कर जेल भेजा गया। नाम आरोपी - मनोज कुमार रात्रे पिता कांशी राम रात्रे उम्र 45 वर्ष साकिन राजाभांठा बेल्हा्डीह थाना बाराद्वार जिला सक्ती पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा द्वारा क्षेत्र मे अवैध जुआ, गांजा व शराब बिक्री एवं परिवहन करने वाले आपराधियो पर अंकुश लगाने हेतु अधिक से अधिक कार्यवाही करने की निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक , हरीश यादव , अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) मनीष कुंवर सक्ती के मार्गदशन पर थाना प्रभारी निरीक्षक लखन पटेल थाना बाराद्वार 29.03.25 को मुखबीर की सुचना पर राजाभांठा बेल्हाडीह में टीम बनाकर रेड कार्यवाही कर आरोपी मनोज कुमार रात्रे पिता कांशी राम रात्रे उम्र 45 वर्ष साकिन राजाभांठा बेल्हा्डीह थाना बाराद्वार जिला सक्ती के कब्जे से 10 लीटर हांथ भंटटी से बना कच्ची महुआ शराब कीमती 1000 रूपये को जप्त किया गया जिसे आबकारी एक्ट के प्रावधानो के तहत विधिवत कार्यवाही कर आबकारी अधिनियम का सबुत पाये जाने से आरोेपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर मान.न्यायालय पेश किया गया। उक्त कार्यवाही मे निरीक्षक लखन पटेल, प्रआर. देव नारायण चंद्रा ,प्रआर मनीष राजपूत, प्रआर. श्रीकांत सेंगर, आर. दिलसाय सोनवानी, नंदगोपाल दिवाकर, रतन विश्वकर्मा , आर. गौतम तेन्दुलकर आर. कंचन सिदार , मआर. लक्ष्मीन सिदार का योगदान रहा ।

  • 12 जुआरी गिरफ्तार, पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई

    29-Mar-2025

    जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा पुलिस ने ग्राम सिवनी में तालाब के पास से 12 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 52 पत्ती ताश और 22 हजार 900 रुपए नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम सिवनी में तालाब के पास कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और 12 जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से 22,900 रुपए नगद और 52 पत्ती ताश जब्त की गई।  उनके खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस रेड में थाना चांपा पुलिस टीम का योगदान रहा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप का मार्गदर्शन भी इस कार्रवाई में रहा। मुखबिर से सूचना मिलने पर थाना प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दबिश दी।

  • पुलिस ने चोरी हुई पिस्टल और कारतूस किया बरामद, 2 आरोपी गिरफ्तार

    26-Mar-2025

    जांजगीर-चांपा। थाना चांपा पुलिस और जीआरपी टीम रीवा (मध्य प्रदेश) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए चोरी की गई पिस्टल और कारतूस बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। यह मामला 3 जनवरी 2025 का है, जब रायपुर से उत्तर प्रदेश जाने वाली ट्रेन में एक अज्ञात चोर ने एक रिटायर्ड आर्मी मैन का बैग चोरी कर लिया था, जिसमें एक पिस्टल (7.65mm) और 14 जिंदा कारतूस थे। जीआरपी पुलिस को जांच के दौरान जानकारी मिली कि आरोपी चांपा थाना क्षेत्र का रहने वाला है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला (IPS) के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप एवं एसडीओपी चांपा यदुमणि सिदार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जेपी गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी डंगेश्वर श्रीवास उर्फ लक्ष्मण श्रीवास (निवासी संजय नगर, चांपा) को गिरफ्तार किया।  पूछताछ के दौरान उसने बताया कि जबलपुर (मध्य प्रदेश) के आयुष ठाकुर ने उसे चोरी की गई पिस्टल और कारतूस 20,000 रुपये में बेचे थे। इसके बाद उसने इन्हें बरपाली चौक, यादव मोहल्ला, चांपा के बिंदेश्वर गोपाल उर्फ पप्पू यादव को बेच दिया। पुलिस टीम ने बिंदेश्वर गोपाल उर्फ पप्पू यादव के निवास पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया और उसकी निशानदेही पर चोरी गई पिस्टल और 14 कारतूस बरामद किए। दोनों आरोपियों को जीआरपी रीवा पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया। पुलिस टीम का विशेष योगदान इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक जे. पी. गुप्ता, उप निरीक्षक दिलीप सिंह, सहायक उप निरीक्षक मुकेश पांडे, सहायक उप निरीक्षक अरुण सिंह, महिला प्रधान आरक्षक श्यामा जायसवाल, आरक्षक डी.के. साहू, आरक्षक माखन साहू और आरक्षक भूपेंद्र सिंह का विशेष योगदान रहा। नाम आरोपी 1- डंगेश्वर श्रीवास उर्फ लक्ष्मण श्रीवास पिता शिव शंकर श्रीवास उम्र 29 वर्ष निवासी संजय नगर चाम्पा। 2- बिंदेश्वर गोपाल उर्फ पप्पू यादव पिता विश्वनाथ गोपाल उम्र 44 वर्ष निवासी बरपाली चौक यादव मोहल्ला।

  • नहर से लाश बरामद, पैर फिसलने से हादसे की आशंका

    04-Mar-2025

    जांजगीर-चांपा। जिले के पामगढ़-अकलतरा मुख्य मार्ग स्थित बनाहिल के पास नहर में एक युवक की तैरती हुई लाश मिली है. लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है. यह मामला मुलमुला थाना क्षेत्र का है. जानकारी के अनुसार, राहगीरों ने नहर में शव को तैरते देखा, जिसके बाद सूचना पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई. देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालकर पंचमनामा कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के किये भेज दिया है. मृतक की पहचान झूलन पकरिया निवासी सत्य प्रकाश सिंह सर्वा (40 वर्ष) के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि वह प्रतिदिन सुबह 4 बजे के करीब टहलने के लिए निकलता था. प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक, संभावना जताई जा रही है कि वह दिशा मैदान के लिए नहर में उतरा होगा और पैर फिसलने के कारण पानी में डूब गया होगा. हालांकि, मौत की सही वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी. 

  • बारात निकली थी, मौत, करंट से कई लोग घायल

    01-Mar-2025

    जांजगीर। शादी-ब्याह के मौसम की शुरुआत के साथ ही हादसों का दौर भी शुरू हो चुका है। ताजा मामला जांजगीर-चाम्पा के जर्वे गांव का है। यहाँ शादी-बारात के दौरान एक धुमाल पार्टी वहां से गुजरने वाले 11केवी तार के चपेट में आ गया। इस हादसे में एक ग्रामीण चपेट में आ गया जिससे उसकी मौत हो गई। वही तार के चपेट में आने से धुमाल संचालक और कर्मचारी भी गंभीर रूप से झुलस गए है। घायलों को अस्पताल दाखिल करा दिया गया है। बताया जा रहा है कि एक शादी समारोह से पहले सभी बारात में शामिल होकर आगे बढ़ रहे थे, इसी दौरान यह हादसा सामने आया। घटना के बाद आसपास अफरातफरी मच गई। 

  • शराब पीकर वाहन चलाने वाले 9 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

    25-Feb-2025

    जांजगीर-चांपा। पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही की है। थाना शिवरीनारायण मेला क्षेत्र में सघन वाहन चेकिंग कार्यवाही के दौरान 09 व्यक्तियों को शराब पीकर वाहन चलाते हुए पकड़ा गया। इन सभी के खिलाफ धारा 185 मोटर वाहन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और वाहनों को जप्त कर लिया गया है¹। इस कार्यवाही के पीछे पुलिस का मकसद सड़क दुर्घटनाओं को कम करना और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करना है।  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला (IPS) और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के निर्देशन में यातायात पुलिस जांजगीर चांपा द्वारा जिले में सड़क दुर्घटना में कमी लाने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध लगातार मोटर अधिनियम के तहत कार्यवाही की जा रही है। पुलिस ने वाहन चालकों को समझाईस दी है कि वे भविष्य में यातायात नियमों का पालन करें और शराब पीकर वाहन न चलाएं। 

  • 4 कर्मचारी सस्पेंड, चुनावी ड्यूटी करने में बरती लापरवाही

    22-Feb-2025

    सक्ती। निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अमृत विकास तोपनो ने लेक्चरर और दो शिक्षकों के अलावा जल संसाधन विभाग के एक स्थल सहायक को निलंबित कर दिया है। बोदराम पटेल व्याख्याता एलबी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मड़वा विकासखंड डभरा के द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जनपद पंचायत मालखरौदा के चुनाव में मतदान केंद्र क्रमांक 254 रनपोटा 02 में 20 फरवरी को पीठासीन अधिकारी के रूप में ड्यूटी के दौरान निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने, कृपासिंधु पटेल शिक्षक एलबी शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय पलसदा विकासखंड डभरा जिला सक्ती द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जनपद पंचायत मालखरौदा के चुनाव में मतदान केंद्र क्रमांक 254 रनपोटा 02 में 20 फरवरी को मतदान अधिकारी क्रमांक–1 के रूप में ड्यूटी के दौरान निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अमृत विकास तोपनो ने निलंबित कर दिया है। लक्ष्मीकांत पटेल शिक्षक शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय कांशीडीह विकासखंड डभरा जिला सक्ती को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जनपद पंचायत मालखरौदा के चुनाव में मतदान केंद्र क्रमांक 254 रनपोटा 02 में 20 फरवरी को पीठासीन अधिकारी के रूप में ड्यूटी के दौरान निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अमृत विकास तोपनो ने निलंबित कर दिया है। सलीमुद्दीन शेख स्थल सहायक मिनीमाता बांगों परियोजना की ड्यूटी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जनपद पंचायत मालखरौदा के चुनाव में मतदान केंद्र क्रमांक 254 रनपोटा 02 में 20 फरवरी को मतदान अधिकारी क्रमांक–3 के रूप में ड्यूटी के दौरान निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अमृत विकास तोपनो ने निलंबित कर दिया है। 

  • बराती की हत्या करने वाले गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला जुलूस

    20-Feb-2025

    जांजगीर। पुलिस ने चाकू मारकर युवक की हत्या करने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में 2 नाबालिग भी शामिल हैं। पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद आरोपियों का जुलूस निकाला, जहां वे “बदमाश, अपराध करना पाप है, कानून हमारा बाप है” कहते नजर आए। इसके अलावा, थाना परिसर में उनसे उठक-बैठक भी कराई गई। यह घटना 16 फरवरी की है, जब गोविंदा गांव के रहने वाले रामधन पटेल और साहिल पटेल एक बारात में शामिल होने चांपा आए थे। इसी दौरान उनकी मुलाकात आरोपी मनोज उर्फ गोलू मांझी से हुई, जिसके साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर मनोज ने अपने अन्य साथियों को बुला लिया और सभी ने मिलकर रामधन पटेल व साहिल पटेल पर चाकू से हमला कर दिया।  घटना के बाद दोनों घायलों को पहले जांजगीर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर उन्हें बिलासपुर रेफर किया गया। इलाज के दौरान रामधन पटेल की मौत हो गई, जिससे इलाके में आक्रोश फैल गया। मामले में पुलिस ने तेजी से जांच करते हुए हत्या के मुख्य आरोपी मनोज उर्फ गोलू मांझी के अलावा लेढू उर्फ श्रवण यादव, दिगम्बर बरेठ, सागर यादव, चंद्रकांत पटेल और चंद्र प्रकाश यादव को गिरफ्तार किया। वहीं, दो नाबालिग आरोपियों को बाल संप्रेक्षण गृह कोरबा भेज दिया गया है। घटना के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर स्थानीय लोगों ने चांपा थाना का घेराव किया था। बढ़ते दबाव के बीच पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। 

  • DJ में डांस कर रहे बरातियों पर चाकू से हमला, ग्रुप में थे बदमाश

    16-Feb-2025

    जांजगीर-चाम्पा। जिले में एक बार फिर चाकूबाजी हुई है, जिससे पुलिसिंग पर सवाल खड़े हो गए हैं। चाम्पा में बस स्टैंड के आगे रामबांधा तालाब के किनारे बारात में शामिल होने गोमदा गांव से आए 2 युवकों साहिल पटेल और रामधन पटेल पर चाकू से हमला किया गया है। घायल दोनों युवकों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां से दोनों घायलों को बिलासपुर रेफर किया गया है, जिसमें 1 युवक रामधन पटेल की हालत गंभीर है। घायल एक युवक ने बताया कि हमला करने वाले बदमाशों की संख्या 15 से ज्यादा थी और 5-6 ने चाकू पकड़ रखा था। मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। हमला करने वाले बदमाश, चाम्पा के बताए जा रहे हैं। दरअसल, बम्हनीडीह क्षेत्र के गोमदा गांव से चाम्पा बारात आए थे ,यहां डीजे में नाच रहे थे, तभी बदमाशों ने किसी से मारपीट करने की बात कहते हुए युवकों पर चाकू से हमला कर दिया। इधर, घायल युवकों के बयान से आरोपियों की पहचान होगी और स्पष्ट संख्या आएगी। फिलहाल, 15 से ज्यादा युवकों द्वारा चाकू मारने की बात घायल एक युवक ने कही है। 

  • फूल व्यापारी के घर लगी भीषण आग, सामान जलकर राख

    14-Feb-2025

    सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती में मकान के ऊपरी माले में सुबह 10:00 बजे शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। आग की लपटें बहुत दूर-दूर तक दिखाई दे रही थी। सूचना मिलने पर बिजली विभाग ने तुरंत बिजली कनेक्शन बंद किया। पुलिस थाना में सूचना मिलने पर थाना प्रभारी और स्टाफ अपने दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। आग लगने के कारण बगल घर में किराने का थोक और चिल्लर व्यापार करने वालों की 2 बड़ी-बड़ी दुकान हैं। यदि आग उधर फैल जाता तो भारी नुकसान होने का अंदेशा था।   लेकिन मोहल्ले वासियों की सजगता से ऊपर चढ़कर आग बुझाने में भारी मदद की गई। ऊपर रखे फ्लावर डेकोरेशन वाले के प्लास्टिक के समान, सजावट के समान और फूल ज्वलनशील होने के कारण अग्नि ने भयंकर रूप धारण कर लिया था। पीड़ित विमल फूल वाले का कहना है कि उनका 18 से 20 लाख का नुकसान हुआ है। अभी उन्होंने शादी सीजन के चलते 9-10 लाख रुपए का नया सजावट का सामान मंगाया था। रखे हुए स्टाक को मिलाकर सब सामान जलकर राख हो गया है। 

  • पानी टैंकर ने कुचला, लकवाग्रस्त मरीज की मौत

    11-Feb-2025

    जांजगीर चांपा। जिले में एक सड़क हादसे में लकवाग्रस्त व्यक्ति की मौत हो गई। मंगलवार दोपहर करीब 1:30 बजे बलौदा-अकलतरा बस स्टैंड के पास की यह घटना है, जहां एक तेज रफ्तार पानी टैंकर ने सड़क किनारे चल रहे व्यक्ति को कुचल दिया। मृतक की पहचान संतोष यादव के रूप में हुई है, जो लकवा बीमारी से पीड़ित थे और लाठी के सहारे चल रहे थे। अकलतरा से पानी का छिड़काव करके लौट रहे टैंकर ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे संतोष के सिर पर टायर चढ़ गया और मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने मुख्य मार्ग पर चक्का जाम कर दिया। गुस्साए लोगों ने टैंकर के शीशे भी तोड़ दिए। बलौदा थाना प्रभारी अशोक वैष्णव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। मृतक के परिजनों ने 5 लाख रुपए मुआवजे की मांग की है। प्रशासन की ओर से 25 हजार रुपए की तत्काल सहायता राशि तहसीलदार के माध्यम से दी जाएगी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। घटना की जांच जारी है। 

  • बर्थडे पार्टी में खेला खुनी खेल, भाभी ने देवर को कुल्हाड़ी से काटा

    01-Feb-2025

    जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक बर्थडे पार्टी खूनी संघर्ष में बदल गई। नवागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम केरा के भाटापारा में शुक्रवार रात करीब 9:30 बजे की घटना है, जहां पुष्पा बंजारे अपने घर में बर्थडे पार्टी मना रही थीं। घटना उस समय हुई जब पुष्पा का देवर राम खिलावन बंजारे शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचा और पार्टी के बीच उल्टी करने लगा। इस पर पुष्पा ने नाराजगी जताई, जिसके बाद दोनों में विवाद शुरू हो गया। स्थिति तब और बिगड़ गई जब राम खिलावन ने भाभी के साथ मारपीट शुरू कर दी और उसका गला दबाने की कोशिश की। अपनी जान बचाने के लिए पुष्पा ने पास में रखी कुल्हाड़ी उठाई और देवर के सिर पर वार कर दिया। इस हमले में राम खिलावन गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान हालत में जमीन पर गिर पड़ा। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम के आरक्षक अभिषेक जायसवाल मौके पर पहुंचे और घायल राम खिलावन को सीएचसी अस्पताल नवागढ़ में भर्ती कराया। नवागढ़ पुलिस को घटना की सूचना दी गई है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। 

+ Load More
Top