बड़ी खबर

Rajnandgaon

  • जिले में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के क्रियान्वयन में आई तेजी...

    05-Mar-2026

     

    राजनांदगांव। जिले में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में लगातार प्रगति दर्ज की जा रही है। इस योजना के तहत केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा उपभोक्ताओं को अधिकतम 1 लाख 8 हजार रूपए तक की सब्सिडी प्रदान की जा रही है, जिससे सोलर रूफटॉप स्थापना आम नागरिकों के लिए अधिक किफायती और सुलभ हो गई है। जिले में अब तक कुल 8 हजार 416 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें से 3 हजार 727 लाभार्थियों ने वेंडर का चयन कर लिया है। वहीं 1 हजार 584 घरों में सोलर पैनलों की स्थापना पूरी हो चुकी है तथा 991 उपभोक्ताओं को सब्सिडी राशि का वितरण भी किया जा चुका है। फरवरी माह में योजना के प्रति लोगों का उत्साह देखने को मिला। इस दौरान 721 नए आवेदन प्राप्त हुए, जबकि 433 घरों में सोलर पैनलों की स्थापना पूर्ण की गई। जिले में योजना के प्रति जागरूकता लगातार बढ़ रही है और नागरिक सक्रिय रूप से इससे जुड़ रहे हैं।
     
    प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का सकारात्मक प्रभाव अब जमीनी स्तर पर भी दिखाई देने लगा है। सोलर पैनल लगने से बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं के बिजली बिल में कमी आई है। कई घरों में बिजली बिल शून्य अथवा नकारात्मक भी आ रहा है, यानी उपभोक्ता अतिरिक्त उत्पादित सौर ऊर्जा को ग्रिड में आपूर्ति कर अतिरिक्त आय भी अर्जित कर रहे हैं। इससे न केवल परिवारों को आर्थिक लाभ मिल रहा है, बल्कि वे ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में भी आगे बढ़ रहे हैं। साथ ही स्वच्छ और नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा मिलने से पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान मिल रहा है। इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ प्रत्येक पात्र परिवारों तक शीघ्र, पारदर्शी और प्रभावी तरीके से पहुंचे। इसके लिए गुणवत्तापूर्ण सोलर इंस्टॉलेशन, समयबद्ध सब्सिडी वितरण और उपभोक्ताओं को आवश्यक मार्गदर्शन एवं सहयोग प्रदान करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस योजना का लाभ लेकर अपने घरों को स्वच्छ, सस्ती और आत्मनिर्भर ऊर्जा से सशक्त बनाएं।
  • स्कूटर से बरामद हुए 75 लाख नकद...

    28-Feb-2026

     

    रायपुर। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा थाना आजाद चौक पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए स्कूटर से 75 लाख रुपये नगद बरामद किए हैं। मामले में एक युवक के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई है।
     
    वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में 27 फरवरी को थाना आजाद चौक क्षेत्र के समता कॉलोनी में एमसीपी प्वाइंट लगाकर संदिग्ध वाहन और व्यक्तियों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान एक्टिवा (वाहन क्रमांक CG 04 NJ 8956) को रोका गया। वाहन में एक बड़ा थैला रखा हुआ था।
     
    थैले की तलाशी लेने पर उसमें भारी मात्रा में नगद राशि पाई गई। वाहन सवार युवक ने पूछताछ में अपना नाम मिलन शर्मा (25 वर्ष), पिता राधेश्याम शर्मा, निवासी समता कॉलोनी, खादुश्चाम मंदिर के सामने गली, थाना आजाद चौक, जिला रायपुर बताया।
     
    पुलिस द्वारा नगद राशि के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया, लेकिन वह कोई संतोषजनक दस्तावेज पेश नहीं कर सका और पूछताछ के दौरान टीम को गुमराह करता रहा। इसके बाद उसके कब्जे से कुल 75,00,000 रुपये नगद, चार मोबाइल फोन और एक्टिवा वाहन जब्त कर लिया गया।
     
    आरोपी के विरुद्ध इस्तगासा क्रमांक 01/2026 के तहत धारा 106 बीएनएसएस में कार्रवाई की गई है। मामले की सूचना आयकर विभाग को दे दी गई है, जहां अब आगे की जांच की जा रही है।
  • वरिष्ठ नागरिकों को सहायक उपकरण वितरण प्रशंसनीय एवं अनुकरणीय कार्य : महापौर

    28-Feb-2026

     

    राजनांदगांव। समाज कल्याण विभाग एवं एलिम्को जबलपुर द्वारा गांधी सभागृह राजनांदगांव में वरिष्ठ नागरिकों को सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महापौर मधुसूदन यादव उपस्थित थे। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि समाज कल्याण विभाग एवं एलिम्को द्वारा वरिष्ठ नागरिकों को सहायक उपकरण वितरण प्रशंसनीय एवं अनुकरणीय कार्य है। उन्होंने सहायक उपकरण मिलने पर वरिष्ठ नागरिकों को बधाई दी। इस दौरान 270 वरिष्ठ नागरिकों को सहायक उपकरणों का वितरण किया गया।
     
    उप संचालक समाज कल्याण श्रीमती वैशाली मरडवार ने बताया कि समाज कल्याण विभाग एवं एलिम्को जबलपुर (जनरल इंश्योरेंस कार्पोरेशन ऑफ इंडिया) द्वारा शिविर लगाकर सहायक उपकरण प्रदान करने के लिए पात्र वरिष्ठ नागरिकों को चिन्हांकन एवं परीक्षण किया गया। एलिम्को जबलपुर द्वारा एक माह के भीतर जिले के 500 से अधिक चिन्हांकित वरिष्ठ नागरिकों को एसआर मद से लगभग 50 लाख रूपए की लागत का सहायक उपकरण का नि:शुल्क वितरण किया गया है। वरिष्ठजनों को व्हील चेयर, व्हील चेयर कमोड, वाकर, फोल्डिंग बैसाखी, टेट्रापेड, वाकिंग स्टिक, श्रवण यंत्र, सर्वाइकल कॉलर, स्पाइनल सपोर्ट, एलएस बेल्ट, फुट केयर किट, पोलीमर जेल, वनी फेश, स्टूल विथ कमोड सहित अन्य सहायक उपकरण प्रदान किया गया। बड़ी संख्या में वरिष्ठजनों का चिन्हांकन चुनौतीपूर्ण कार्य रहा। वरिष्ठ नागरिकों ने सहायक उपकरण मिलने पर खुशी जाहिर की तथा शासन-प्रशासन को धन्यवाद दिया।
     
    कार्यक्रम में अध्यक्ष जनपद पंचायत राजनांदगांव श्रीमती प्रतिमा चंद्राकर, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती शीला सिन्हा, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत राजनांदगांव श्रीमती अनिता सिन्हा, सभापति जिला पंचायत श्रीमती देवकुमारी, पार्षद शेंकी बग्गा, पार्षद शरद सिन्हा, सरपंच कोपेडीह चुनेश्वर साहू, सरपंच कोटरा डान कुमार साहू, एलिम्को के प्रबंधक नीतिन माहौर, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती शीतल बंसल, नायब तहसीलदार राजनांदगांव, विभाग के वरिष्ठ कलाकार बीरसिंह साहू, बालकृष्ण बघेल, तीहार सिंह ध्रुव सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं नागरिक उपस्थित थे।
  • एमआईजी, एलआईजी एवं ईडब्ल्यूएस भवनों के लिए पंजीयन प्रारंभ...

    28-Feb-2026

     

    राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल द्वारा अटल विहार योजना के तहत राजनांदगांव शहर के आशा नगर में सर्व सुविधायुक्त कालोनी विकसित की गई है। यह कॉलोनी शहर के रेवाडीह नेशलन हाईवे जीई रोड़ से मात्र 300 मीटर की दूरी, मां पाताल भैरवी मंदिर से मात्र 700 मीटर की दूरी पर स्थित है। यहां से नया बस स्टैण्ड ढाई किलोमीटर और रेलवे स्टेशन 3.50 किलोमीटर। की दूरी पर स्थित है। कॉलोनी में बच्चों के लिए प्लेग्राउण्ड, गार्डन, स्टिल्ट पार्किंग, लिफ्ट, चौड़ी सड़क सहित अन्य सुविधाएं है। साथ ही बाउंड्रीवॉल, सीसीटीवी और गार्ड रूम से पूर्णतया सुरक्षित है।
     
    अटल विहार योजना के तहत राजनांदगांव शहर के आशा नगर में 1.57 एकड़ भूमि पर विभिन्न आय वर्गों के लिए मकान बनाया जाएगा। जिसमें एमआईजी भवन 32 नग, एलआईजी भवन 48 नग, एवं ईडब्ल्यूएस भवन 16 नग बनाया जायेगा। जिसके तहत एमआईजी भवन (2-बीएचके) जिनकी कुर्सी क्षेत्रफल 800.32 वर्गफीट एवं राशि 22.30 लाख रूपए है। हितग्राही 2.30 लाख रूपए में पंजीयन कर सकते है। जिसमें 11*12 फीट का दो बेडरूम एक में बॉलकनी अटैच, 12*18 फीट का हॉल, 8*10 फीट का किचन, दो टायलेट-बाथ अटैच एवं कॉमन रहेगा। एलआईजी भवन (2-बीएचके) जिनकी कुर्सी क्षेत्रफल 622.24 वर्गफीट एवं राशि 17.40 लाख रूपए है। 3 से 6 लाख रूपए तक आय वर्ग के हितग्राही 50 हजार रूपए में पंजीयन कर सकते है। जिसमें दो बेडरूम 10*11 फीट में बालकनी अटैच, हॉल 10*15 फीट, किचन 7*8 फीट अटैच वॉस ऐरिया एवं टायलेट-बाथ एवं ईडब्ल्यूएस भवन (1-बीएचके) जिनकी कुर्सी क्षेत्रफल 405 वर्गफीट एवं राशि 9.50 लाख रूपए है। 3 लाख से कम आय वर्ग के हितग्राही मात्र 25 हजार रूपए में पंजीयन करा सकते है। जिसमें बेडरूम 1039.50 फीट बालकनी अटैच, हॉल 1139.50 फीट, किचन 636 फीट अटैच वॉस ऐरिया एवं टायलेट-बाथ रहेगा। योजना का लाभ लेने के लिए इच्छुक व्यक्ति छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल की वेबसाईट www.cghb.gov.in से पंजीयन कर सकते है। योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए कार्यालय कार्यपालन अभियंता छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल संभाग राजनांदगांव जीई रोड नया बस स्टैण्ड व्यवसायिक परिसर प्रथम तल राजनांदगांव से प्राप्त की जा सकती है।
  • कलेक्टर ने जनदर्शन में गंभीरता से सुनी नागरिकों की समस्याएं...

    25-Feb-2026

     

    राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के विभिन्न स्थानों से आए जनसामान्य की शिकायत एवं समस्याओं को गंभीरता से सुना।
     
    कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों को प्राथमिकता के साथ त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने नागरिकों की समस्याओं का नियमानुसार निराकरण करते हुए उन्हें शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करने कहा। आवेदनों का अवलोकन कर नियमानुसार पात्र हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए निर्देश दिए। कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि जनमानस उम्मीद लेकर जनदर्शन में आते है। उनकी समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए समाधान शीघ्र करें।
     
    जनदर्शन में प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभान्वित करने, अतिक्रमण हटाने, सीमांकन, नजूल से संबंधित, छात्रवृत्ति, पेंशन, आयुष्मान कार्ड बनवाने, राजस्व रिकार्ड दुरूस्त कराने सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं से लाभ दिलाने जैसे आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता के साथ निराकरण के लिए निर्देश दिए। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत सुरूचि सिंह, अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, अपर कलेक्टर प्रेमप्रकाश शर्मा, नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
  • साय सरकार ने बजट में रखा सब का ख्याल, जिससे होगा हर क्षेत्र में तेजी से विकास - अग्रहरि

    24-Feb-2026

     

    राजनांदगांव। भाजपा व्यापार एवं उद्योग प्रकोष्ठ के पुर्व जिला संयोजक युवा नेता राजेश गुप्ता अग्रहरि ने विष्णु देव साय सरकार के वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा प्रस्तुत बजट को गरीब गुरबों का ख्याल रखने वाला व हर क्षेत्र में बूम‌ की गति लाने वाला बजट बताया हैं। 
     
    श्री अग्रहरि ने कहा कि साय सरकार की 1 लाख 72 हजार करोड़ रुपये के प्रस्तुत बजट से प्रदेश का चौतरफा विकास होगा जो समग्र विकास की दिशा में ऐतिहासिक कदम साबित होने वाला है। उन्होंने कहा कि यह बजट सरकार की मंशा और विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
     
      श्री अग्रहरि ने कहा कि वित्त मंत्री जी द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, अधोसंरचना, कृषि, उद्योग, युवाओं के रोजगार और महिला सशक्तिकरण जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में विशेष प्रावधान कर इस बजट को काफी संतुलित बनाया गया है जिससे हरवर्ग को फायदामिलेगा।
     उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी की मंशानुरूप डबल इंजन की सरकार वाली यह जन हितैषी बजट का लाभ प्रदेश के हर‌ उस अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा जिससे प्रदेश में खुशहाली आएगी। 
    श्री अग्रहरि ने यह भी कहा कि यह बजट उद्योग ,व्यापार से लेकर ग्रामीण जनों, किसान मजदूर युवा, महिलाएं‌ व मध्यम वर्गीय लोगो सहित शहरी क्षेत्रों के लोगों को कुछ न कुछ दे गया है, इससे इन वर्गों में खुशियां बढ़ेंगी है, उन्होंने इसके लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित वित्त मंत्री ओपी चौधरी जी की प्रशंसा जितनी की जाए कम है कहा।
  • छेड़छाड़ केस में आरोपी को 3 साल की सजा, कोर्ट का सख्त फैसला...

    18-Feb-2026

     

    खैरागढ़। छेड़छाड़ के एक मामले में थाना खैरागढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई के बाद आरोपी अमीरलाल सोनवानी को न्यायालय ने 3 वर्ष के कठोर कारावास और 1,000 रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है। यह फैसला अभियोजन पक्ष की मजबूत पैरवी और साक्ष्यों के आधार पर सुनाया गया।
     
    मामला 1 अक्टूबर 2024 का है। पीड़िता दोपहर करीब 1 बजे पानी भरने बोरिंग गई थी, तभी आरोपी अमीरलाल सोनवानी, निवासी मंडला, थाना खैरागढ़, ने उसकी बेइज्जती करने की नीयत से हाथ और बांह पकड़कर आपराधिक बल प्रयोग किया और छेड़छाड़ की। घटना के बाद पीड़िता ने तुरंत थाना खैरागढ़ में लिखित शिकायत दर्ज कराई।
     
    पुलिस ने अपराध क्रमांक 386/24 के तहत संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। समयसीमा में साक्ष्य जुटाकर अभियोजन पक्ष ने अदालत में प्रभावी पैरवी की, जिसके आधार पर न्यायालय ने आरोपी को दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई।
     
    पुलिस अधिकारियों ने कहा कि यह फैसला महिलाओं के खिलाफ अपराधों में कड़ा संदेश देता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ या उत्पीड़न की घटना होने पर तुरंत थाने में रिपोर्ट दर्ज कराएं, ताकि समय पर कानूनी कार्रवाई हो सके।
  • ट्रंप के टैरिफ को करारा जवाब देने वाला विकसित भारत का बजट - राजेश गुप्ता अग्रहरि

    02-Feb-2026

     

    राजनांदगांव। देश की वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा अपने कार्यकाल की 9 वां बजट पेश करते हुए जो ट्रंप की टेरिफ का करारा जवाब दिया है उसकी सराहना करते हुए भाजपा शिक्षा एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिला प्रभारी श्री राजेश गुप्ता अग्रहरि ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कहा कि वित्त मंत्री निर्मला जी प्रधानमंत्री मोदी जी की सोच के अनुरूप इस बजट को विकसित भारत का लक्ष्य वाला बजट बताया है। 
     
    श्री अग्रहरि ने कहा कि वित्त मंत्री जी के इस 53 लाख करोड़ विकास के लिए खर्च करने वाले बजट में किसान, मजदूर दिव्यांग, महिलाएं विद्यार्थियों सहित मध्यम वर्गीय लोगो का विशेष ध्यान रखा है, क्रेडिट लिंक आजीविका सहारा योजना में जहां महिलाओं को सहायता दी है वहीं युवा पीढ़ी को सशक्त बनाने युवा योजना बनाई है, दिव्यांगों के लिए दिव्यांग सहारा योजना व किसानों की आमदनी बढ़ाने नए रोजगार पैदा करने किसानों के लिए नए स्कीम चिलगोजा, बादाम, खुमानी के लिए मदद,व मत्स्य किसानों के लिए 500 करोड़ पशुपालन के लिए लोन, गरीबों के लिए गुणवत्ता पूर्ण रोजगार वाला एतिहासिक क्लचरल,खेलों इंडिया मिशन, स्पोर्ट्स साइंस टेक्नोलॉजी आदि प्रमुख हैं।
     
    इसके अलावा 1अप्रैल से नया आयकर टेक्स, विदेश यात्रा सस्ती,टेक्स भरना सरल‌, राज्यों के लिए 1, 4 लाख करोड़ का प्रावधान कर वित्त मंत्री जी ने देश को मजबूत अर्थव्यवस्था वाले तथा तेज गति से विकास करने वाले देश की लाइन में ला खड़ा कर दिया है।
  • पंजीयन कराए और निःशुल्क यात्रा कर डोंगरगढ़ दर्शन करें

    09-Sep-2025

    रायपुर। जगत जननी मां दुर्गा के पावन पर्व शारदीय नवरात्र का शुभारंभ सोमवार, 22 सितंबर से हो रहा है. मां काली सेवा समिति द्वारा प्रतिवर्ष की तरह निःशुल्क डोंगरगढ़ दर्शन-10 का शुभारंभ 22 सितंबर से किया जाएगा. समिति के अध्यक्ष दीपक भारद्वाज (पोल्ले) ने बताया, इस यात्रा के लिए पूर्व पंजीयन अनिवार्य रखा गया है

    वरिष्ठ नागरिकों को प्राथमिकता के आधार पर सीटें आबंटित की जाएंगी. पूर्व पंजीयन के लिए समिति के इंदिरा चौक, श्यामनगर स्थित कार्यालय में 17 से 20 सितंबर तक सुबह 10 से दोपहर 2 बजे एवं शाम 4 से 6 बजे तक संपर्क किया जा सकता है. टिकट आरक्षण ‘पहले आओ, पहले पाओ’ की तर्ज पर किया जाएगा। 
     
    यह निःशुल्क यात्रा इस वर्ष भी 4 बसों के माध्यम से कराई जाएगी. ये बसें क्रमशः एक-दूसरे के पीछे डोंगरगढ़ पहुंचेगी. जो प्रातः 09.30 बजे प्रस्थान स्थल से छूटेंगी व गंतव्य स्थल पहुंचकर और श्रद्धालुओं के दर्शन करने के बाद निर्धारित समय पर डोंगरगढ़ से वापस रायपुर लौटेंगी. यह यात्रा 22 से 26 सितंबर तक अर्थात् पांच दिनों तक चलेगी. यदि औसतन 60 यात्री 1 बस में सुविधाजनक रूप से यात्रा करते हैं, तो रोजाना 240 यात्री एक दिन में यात्रा कर सकेंगे.
  • अवैध सट्टा, शराब के खिलाफ मुहिम छेड़ने वाले भाजपा के जनपद सदस्य व उसकी पत्नी पर जानलेवा हमला

    08-Sep-2025

    घोरतलाव मार्ग पर देर रात हुई वारदात 

    राजनांदगांव - छुरिया ब्लॉक के ग्राम घोरतलाव क्षेत्र में अवैध सट्टा, जुआ और शराब के खिलाफ अभियान छेड़ने वाले भाजपा के जनपद सदस्य एवं सभापति पलनी स्वामी नायडू तथा उनकी सरपंच पत्नी उर्मिला नायडू पर देर रात अज्ञात आरोपियों ने लाठी डंडे से जानलेवा हमला कर दिया । घटना उस वक्त हुई जब जनपद सदस्य अपनी पत्नी के साथ तेलीनबांधा में आयोजित रामायण कार्यक्रम में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। घोरतलाव मार्ग पर दो अज्ञात आरोपियों ने उनकी गाड़ी पर डंडे से वार कर दिया। घटना के दूसरे दिन आज शुक्रवार को वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को घटना की रिपोर्ट दे दी गई है। बागनदी थाने में भी रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 
    ज्ञात हो कि बीते एक पखवाड़े से घोरतलाव पंचायत एवं क्षेत्र में भाजपा के जनपद सदस्य एवं सभापति पलनी स्वामी नायडू एवं उनकी धर्मपत्नी सरपंच श्रीमती उर्मिला नायडू अपने क्षेत्र में अवैध शराब, जुआ सट्टा के खिलाफ मुहिम चला रहे हैं ताकि क्षेत्र में बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाया जा सके। इसी कड़ी में बीते दिनों पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव को ज्ञापन सौंपकर कार्यवाही की मांग भी की गई थी। गुरुवार को रात्रि साढ़े दस बजे तेलीनबांधा में रामायण कथा से वापसी के दौरान अज्ञात दो आरोपियों ने उन पर जानलेवा हमला कर आरोपी भाग खड़े हुए। इस हमले में उनकी कार के सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की जानकारी लगने पर आज दूसरे दिन क्षेत्र के ग्रामीण बड़ी संख्या में बागनदी थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराकर अज्ञात हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग की है।
    घोरतलाव मार्ग पर देर रात हुई वारदात 
     
    राजनांदगांव - छुरिया ब्लॉक के ग्राम घोरतलाव क्षेत्र में अवैध सट्टा, जुआ और शराब के खिलाफ अभियान छेड़ने वाले भाजपा के जनपद सदस्य एवं सभापति पलनी स्वामी नायडू तथा उनकी सरपंच पत्नी उर्मिला नायडू पर देर रात अज्ञात आरोपियों ने लाठी डंडे से जानलेवा हमला कर दिया । घटना उस वक्त हुई जब जनपद सदस्य अपनी पत्नी के साथ तेलीनबांधा में आयोजित रामायण कार्यक्रम में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। घोरतलाव मार्ग पर दो अज्ञात आरोपियों ने उनकी गाड़ी पर डंडे से वार कर दिया। घटना के दूसरे दिन आज शुक्रवार को वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को घटना की रिपोर्ट दे दी गई है। बागनदी थाने में भी रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 
    ज्ञात हो कि बीते एक पखवाड़े से घोरतलाव पंचायत एवं क्षेत्र में भाजपा के जनपद सदस्य एवं सभापति पलनी स्वामी नायडू एवं उनकी धर्मपत्नी सरपंच श्रीमती उर्मिला नायडू अपने क्षेत्र में अवैध शराब, जुआ सट्टा के खिलाफ मुहिम चला रहे हैं ताकि क्षेत्र में बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाया जा सके। इसी कड़ी में बीते दिनों पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव को ज्ञापन सौंपकर कार्यवाही की मांग भी की गई थी। गुरुवार को रात्रि साढ़े दस बजे तेलीनबांधा में रामायण कथा से वापसी के दौरान अज्ञात दो आरोपियों ने उन पर जानलेवा हमला कर आरोपी भाग खड़े हुए। इस हमले में उनकी कार के सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की जानकारी लगने पर आज दूसरे दिन क्षेत्र के ग्रामीण बड़ी संख्या में बागनदी थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराकर अज्ञात हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग की है। 
  • राजनांदगांव में दो गुटों में खूनी संघर्ष: चाकूबाजी में युवक की मौत, क्षेत्र में तनाव

    08-Sep-2025

    राजनांदगांव। राजनांदगांव जिले के चिखली चौकी क्षेत्र अंतर्गत नवागांव में रविवार देर रात दो गुटों के बीच झगड़ा हो गया। मामूली विवाद ने इतना गंभीर रूप ले लिया कि चाकूबाजी में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल है।

    झांकी कार्यक्रम की रंजिश से बढ़ा विवाद
    जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले झांकी कार्यक्रम के दौरान हुई चाकूबाजी की घटना का बदला लेने के लिए रविवार रात दोनों गुट आमने-सामने आ गए। मारपीट के दौरान राकेश ढीमर पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी गई। वहीं किशन सिंह राजपूत गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
     
    गाड़ियों में आगजनी, माहौल तनावपूर्ण
    हत्या की खबर फैलते ही क्षेत्र में तनाव फैल गया। आक्रोशित भीड़ ने एक कार और एक बाइक में आग लगा दी, जिससे दोनों वाहन जलकर खाक हो गए। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति पर काबू पाया। एहतियातन अतिरिक्त बल तैनात किया गया है। मृतक का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है और पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
  • काॅन्फ्लूऐंस महाविद्यालय में गणेश चतुर्थी का आयोजन

    30-Aug-2025

    राजनांदगांव - काॅन्फ्लूऐंस महाविद्यालय के बेस्ट प्रैक्टिस एवं आई.क्यू.एसी.सेल. के संयुक्त तत्वाधान में महाविद्यालय परिसर में गणेश चतुर्थी के अवसर पर गणेश मूर्ति स्थापना एवं पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छात्रों ने सर्वप्रथम विधिविधान पूर्वक श्री गणपति जी की स्थापना एवं पूजन कार्यक्रम संपन्न किया तत्पश्चात सभी छात्रों ने मिलकर गणेश वंदना एवं भजन आदि का आयोजन महाविद्यालय परिसर में किया। प्राचार्य डॉ. रचना पांडे ने बताया कि प्रतिवर्ष सभी छात्रों द्वारा मिलकर महाविद्यालय परिसर में श्री गणेश जी की स्थापना, पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है यह हमारे सांस्कृतिक एवं धार्मिक परंपरा का प्रतीक है हिंदू धर्म के अनुसार गणेश जी प्रथम पूजनीय है और उन्हें विघ्नहर्ता एवं ज्ञान का प्रतीक माना जाता है।

  • सड़क चिरचारी में सट्टा और शराब बिक्री जोरों पर पुलिस और आबकारी विभाग मौन क्यों

    30-Aug-2025

    1  को 80 रुपए बनाने में युवा वर्ग  हो रहे बर्बाद, उधर ढाबों - ठेलों में छलक शराब
    राजनांदगांव - इन दिनों अवैध सट्टा और शराब कारोबारियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि शासन प्रशासन का कोई भय नजर नहीं आ रहा जिसके चलते ही कहा जा सकता है बैखौफ होकर भाजपा सरकार की फजीहत कराने में तुले हुए हैं। वहीं मानों जिम्मेदार आबकारी विभाग और थाना के आंखों के नीचे अवैध कारोबार बेधड़क चल रहा है? जबकि विभाग को क्षेत्र की सभी प्रकार की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए रखें होते हैं तो फिर इस तरह के अवैध कारोबार पर अंकुश न लग पाना बहुत कुछ दर्शाता है? हालांकि कभी कभार खाना पूर्ति करने कुछ कार्यवाही की जाती रही है, लेकिन बहुत से कार्यवाही में अधिकांश अवैध कारोबार के संचालक को छोड़ उनके शागिर्दों पर छूट - मूठ कार्यवाही कर पल्ला झाड़ लिया जाता रहा है? ऐसा नहीं है कि सट्टा और शराब बिक्री को लेकर क्षेत्र के ग्रामीणों द्वारा आवाज नहीं उठाई गई। जबकि वहीं पूर्व में रही कांग्रेस सरकार में भाजपा नेताओं ने पूरे छत्तीसगढ़ में अवैध कारोबार शराब बंदी को लेकर अलग - अलग स्थानों पर धरना प्रदर्शन किया व महिला मोर्चा ने सट्टा, शराब बंदी को लेकर अपनी आवाज बुलंद की थी। किंतु वहीं मिली जानकारी अनुसार आज उनके ही पार्टी से जुड़े पदाधिकारी के संरक्षण में कार्यकर्ता द्वारा अवैध सट्टा, शराब खुलेआम बिक्री कर सत्ता सरकार का धौंस दिखाकर अवैध कारोबार कर रहे हैं। जबकि पूर्व में सांसद श्री संतोष पाण्डे द्वारा नाराजगी जताई थी और अवैध कारोबार से दूर रहने कार्यकर्ताओं को कहा गया था
             सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार छुरिया ब्लॉक क्षेत्र स्थित हाइवे नेशनल सड़क चिरचारी और घोरतलाव में सट्टा और शराब खुलेआम गांव, हाइवे नेशनल रोड किनारे होटलों में सट्टा और ढाबों, ठेलों फत्तेगंज पंचवन में शराब का अवैध कारोबार खुलेआम जारी है। पुलिस और आबकारी विभाग मौन है, गांवों में अवैध कारोबार बेधड़क चल रही है। गांव क्षेत्र के स्कूली छात्र सट्टा, शराब की लत में हैं युवा वर्ग एक रुपए को  अस्सी बनाने में बर्बाद हो रहे हैं।उधर दिन रात जंगल, ढाबों ठेलों में शराब बिक्री और जगह - जगह जाम छलक रहा है। गांव में अवैध रूप से सट्टा, शराब का कारोबार खुलेआम हो रही है। गांव में सट्टा और शराब के कारोबार खुलेआम होने की वजह से अपराध बढ़ने लगे हैं।युवा वर्ग से लेकर स्कूली बच्चे तक नशे की आदी हो रहे हैं। गांव में बिगड़ते माहौल से सबसे ज्यादा महिलाएं परेशान हैं। सट्टा, शराब के लिए रुपया नहीं मिलने पर घर में झगड़ा,गांव में चोरी और अपराध बढ़ रहे हैं। गांव में सट्टा, शराब के चलते महिलाओं को रोज खराब माहौल से गुजरना पड़ता हैं। सट्टा, शराब कारोबारियों द्वारा खुलेआम गांव में कारोबार कर रहे हैं। जिससे गांव का माहौल खराब और युवा वर्ग, स्कूली बच्चों में अपराध बढ़ने के साथ - साथ सट्टा, शराब की लत में बर्बाद हो रहे हैं। पुलिस और आबकारी विभाग अवैध सट्टा, शराब कारोबारियों पर कार्यवाही नहीं कर रहे हैं।
             जानकारी अनुसार सड़क चिरचारी और घोरतलाव में सट्टा चलाने वाला खाईवाल छुरिया का  रहने वाला बताया जा रहा है। भाजपा, कांग्रेस राजनीतिक दलों से जुड़े हुए हैं। शराब कारोबारी गांव और आस - पास के है जिनके द्वारा गांव में अवैध सट्टा, शराब का खुलेआम कारोबार कर रहे हैं। सट्टा, शराब कारोबारियों को राजनीतिक संरक्षण पुलिस और आबकारी विभाग की मिलीभगत से गांव में सट्टा, शराब का अवैध कारोबार जोरो से बेधड़क जारी है। पुलिस और आबकारी विभाग मौन क्यों, सट्टा, शराब कारोबारियों पर कार्यवाही नहीं हो रही है

  • प्रदेश के हजारों गौ सेवक शोषण के शिकार – शिवसेना

    25-Aug-2025

    न मानदेय न कीट बाक्स न बीमा फिर भी वर्षा से कर रहे गौ सेवा

     24 घंटा गौ सेवा करने वाले सेवको के पास न टार्च न जूता न रैन कोट कोई सुविधा नहीं* 
    गौ टीकाकरण का राशि कब मिलेगा कोई समय सीमा नहीं
    राजनांदगांव - शिव सेना द्वारा गौ वंश रक्षा के लिए लगातार पिछले 50 दिनों पुरे प्रदेश में महा हस्ताक्षर अभियान चलाया जा और गौ सेवको का सम्मान भी किया जा रहा है और उनकी जो मूल समास्या पर भी ध्यान दिया जा रहा है किसान सेना के प्रदेश अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव प्रदेश सचिव कमल सोनी दिनेश ताम्रकार प्रदेश महामंत्री मनीष तिवारी शोभा शकंर त्रिपाठी ने कहा कि गौ सेवा करने वाले प्रदेश के हजारों गौ सेवको का हाल बेहाल। है गौ सेवक शोषण के शिकार हो रहे जो सुविधाएं मिलना चाहिए वह सुविधा विभाग द्वारा इन्हें उपलब्ध नहीं कराई जा रही है शिव सेना पदाधिकारियों ने कहा कि वर्षों पूर्व हजारों युवाओं को शासन द्वारा परिक्षण दिलाया गया यह प्रशिक्षण 6 माह का था जिसमें उन्हें कृत्रिम गर्भाधान/प्राथमिक उपचार/टीकाकरण/बधिया करण/ करने का ट्रेनिंग दिया गया था उस समय शासन द्वारा इन गौ सेवको को यह कहा गया था कि प्रशिक्षण के बाद सभी की नियुक्ति ग्राम पंचायत स्तर पर की जाएगी मानदेय के साथ अन्य सुविधाएं दी जाएंगी जान जोखिम में डाल गौ माता को 24 घंटा चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने वाले गौ सेवको को पशु-चिकित्सा विभाग द्वारा न मानदेय न चिकित्सा कीट बाक्स और न बीमा किसी भी तरह की कोई व्यवस्था नहीं की गई टीकाकरण का राशि की भी कोई गैंराटी नहीं है कब मिलेगा जबकि गौ सेवको द्वारा पशु विभाग का अधिकांश कार्य प्राथमिक उपचार/टीकाकरण/पशु शिविर/कृत्रिम गर्भाधान सहित अन्य कार्यक्रमों में हाथ बंटाया जाता और पूरा-पूरा सहयोग किया जाता है शिव सेना पदाधिकारियों ने शासन से मांग की है कि नि स्वार्थ लगातार वर्षों से कार्य कर गौ सेवको का मानदेय तय करें इन्हें प्रर्याप्त मात्रा में दवाई उपलब्ध कराई जाएं प्राथमिक उपचार के दौरान पूर्व कई गौ सेवक विकलांग हो चुके घायल गौ सेवको का नि शुल्क ईलाज एवं बीमा की सुविधा उपलब्ध कराए जाएं गौ सेवक गांव 
     में निवास करते हैं इस लिए इनको गौ सेवा हेतु रात में भी गौ पालक के घर जाना पड़ता है जहरीले जीव जन्तु से खतरा बना रहता है इस लिए टार्च /जूता / रैन कोट सहित अन्य सुरक्षा समाग्री उपलब्ध कराए जाए
  • फत्तेगंज गौशाला जमीन से मुरूम खनन माफियाओं के हौसले बुलंद

    25-Aug-2025

    पत्रकारों को मुरूम माफियाओं द्वारा देख लेने की धमकी

    लालबहादुर नगर - नेशनल हाइवे स्थित ग्राम फत्तेगंज गौशाला की जमीन और अन्य जगह से भी खनिज माफियाओं द्वारा खुलेआम मुरूम की चोरी की जा रही है। अंचल में इन दिनों मुरूम का अवैध कारोबार धड़ल्ले से जारी है। मुरूम माफिया खुलेआम अपने जेसीबी से डंफर ट्रैक्टर ट्राली में मुरूम भरकर परिवहन व मुरूम बेच रहे हैं। शासन को लाखों के राजस्व की चपत लगा रहे हैं। प्रशासन चुप्पी साध कर बैठा है। कोई कार्यवाही नहीं हो रही है। प्रशासनिक उदासीनता के चलते खनिज माफियाओं के हौसले बुलंद हैं।
    सूत्रों के अनुसार ग्राम फत्तेगंज गौशाला जमीन से लगातार मुरूम चोरी का काम तेजी से किया जा रहा है। जब चाहे तब मुरूम माफियाओं के द्वारा फत्तेगंज के गौशाला की जमीन से मुरूम चोरी कर अन्य क्षेत्रों में पहुंचाया जा रहा है। मुरूम की खेप पहुंचाने के एवज में भारी रकम आम जनता से ली जा रही है। मुरूम माफियाओं को राजनीतिक और राजस्व विभाग का संरक्षण मिलने के कारण हौसले बुलंद हैं, और मनमानी ढंग से मुरूम का अवैध उत्खनन करते आ रहे हैं। शासन - प्रशासन की अनदेखी, अधिकारी को इस ओर झांकने की फुर्सत नहीं है, जिसका लाभ मुरूम माफिया द्वारा उठाया जा रहा है। लिखने छापने पर पत्रकारों को मुरूम माफियाओं द्वारा देख लेने की धमकी दिया जाता है। बताया जाता है कि खनिज माफिया स्थानीय होने के कारण आस - पास के पूरे क्षेत्र में मनमाने ढंग से अवैध मुरूम खनन कर शासन को रॉयल्टी चोरी का चुना लगा रहा है। इस बारे में राजस्व विभाग के अधिकारी को फोन कॉल किया गया परन्तु अधिकारी फोन कॉल उठाने में असफल रहे हैं। शासन - प्रशासन के द्वारा भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
  • गौमाता को राज माता घोषित कराने गौ हत्या बंद करने शिव सेना द्वारा महा हस्ताक्षर अभियान

    21-Aug-2025

    राजसात कार्यवाही से तस्करों में मचा हड़कंप

    डोंगरगांव_शिवसेना जिलाध्यक्ष आकाश सोनी ने बताया की गौ वंश को सुरक्षित करने नगर में स्थित पुराने बस स्टैंड में स्टाल लगा कर महा हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। गुरुवार को हस्ताक्षर अभियान में शिवसेना छुरिया ब्लॉक अध्यक्ष संजय सरपे, प्रकाश सोनी, हरेन्द्र मालेकर, ज्ञानचंद बल्लू लोढ़ा, पवन कुमार रावटे, मनोज मानिकपुरी सहित शिवसैनिक उपस्थिति रहे। राजनांदगांव जिले के साथ ही पुरे प्रदेश के पांचो संभागो में शिवसेना द्वारा गौ माता को राज्य माता का दर्जा दिलाने, गौ हत्या करने वालो पर हत्या का मामला दर्ज करने, गौ तस्कर वाहनों को राजसात की कार्यवाही करने, घुमंतु गौमाता को गांव गांव में निर्मित गौठानो में रख कर उस क्षेत्र के दो लोगो को कलेक्टर दर पर रोजगार देकर गौ संरक्षण करने सहित गौ रक्षा की मांगों को लेकर पिछले 50 दिनों से महा हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। इसी तरह दुर्ग संभाग में भी किसान सेना प्रदेश अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव, शिवसेना प्रदेश सचिव कमल सोनी, प्रदेश सचिव दिनेश ताम्रकर, प्रदेश उपाध्यक्ष शिवराम केशरवानी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शोभा शंकर त्रिपाठी, महामंत्री मनीष तिवारी सहित प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों के नेतृत्व में पिछले 50 दिनों से डोर टू डोर संपर्क कर और मुख्य बाजार एव चौराहो में स्टॉल लगाकर महा हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। जिसके चलते छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री जी ने गौ रक्षा के मामले को संज्ञान में लिया और गौ धाम बनाने की घोषणा कर दी। लेकिन धरातल में अब भी गौ रक्षा को लेकर कोई व्यवस्था नजर नही आ रही है। सड़को पर विचरण करने मजबूर गौ माता अब भी लगातार दुर्घटना का शिकार बन रही है। जिलाध्यक्ष सोनी ने बताया हाल ही में बीती रविवार की रात करीब 2 बजे राजनांदगांव से नागपुर हाइवे में 1 ट्रक चालक द्वारा 9 गायों को बर्बरता पूर्ण तरीके से कुचल दिया। जिससे मौके पर ही सभी 9 गायों की मौत हो गयी ऐसे वाहन चालकों पर शिव सेना स्वयं अपराध पंजीबद्ध करा रही हैं उन्होंने बताया कि शिव सेना द्वारा जनजागरण अभियान एवं जिलाधीश राजनांदगांव द्वारा जो लगातार गौ तस्करों की गाड़ीयों को राजसात की कार्रवाई की गई है उससे तस्करों में हड़कंप मच गया है। गौ तस्करों द्वारा छोटे वाहन में पंचायत का पर्ची बना कर गौमाता को बार्डर के गांव एकत्र किया जा रहा था। जिसके लिए शिवसेना के पदाधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंप कर पंचायतों द्वारा पर्ची जारी करने से पहले जांच करने एवं मांगपत्र लेकर पर्ची जारी करने हेतु पंचायतो को निर्देशित करने कहा।

  • गौमाता को रौंदने वाले वाहन चालक पर शिव सेना ने अपराध दर्ज कराया

    19-Aug-2025

    राजनांदगांव_शिवसेना राजनांदगांव जिलाध्यक्ष आकाश सोनी ने बताया बीते रविवार की रात लगभग 2 बजे ट्रक चालक द्वारा लापरवाही तरीके से वाहन चला कर एक साथ 9 गौ माता को रौंदने वाले वाहन चालक के खिलाफ कार्यवाही हेतु जिला पुलिश अधीक्षक महोदय को शिवसेना प्रदेश सचिव कमल सोनी, चन्द्र शेखर शुक्ला, डिगम्बर साहू, टकेश्वर साहू की उपस्थिति में ज्ञापन सौंपा उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुवे तत्काल कार्यवाही का आश्वाशन दिया। वहां से लालबाग थाना पहुंच शिव सैनिको ने अपराध पंजीबद्ध कराया शिव सेना पदाधिकारियों ने कहा कि जिस तरीके से एक साथ 9 गौ माता को रौंदा गया है कानून के जानकारों का कहना है कि यह बड़ा अपराध है जिलाध्यक्ष सोनी ने कहा की ये हमारे लिए बढ़ी दुर्भाग्य की बात है पूरे प्रदेश के सड़कों में एक के बाद एक वाहन चालक गौमाता को रौद रहे हैं और रिपोर्ट लिखवाने लोग सामने नहीं आ रहे जिससे ऐसे अपराध करने वालो पर कानूनी कार्यवाही हो और फिर ऐसी घटना में लगाम लग सके।
    जिलाध्यक्ष सोनी ने बताया छत्तीसगढ़ शिवसेना प्रदेश प्रमुख धनंजय सिंह परिहार के आदेशानुसार प्रदेश के पांचो संभागो में शिवसेना पार्टी द्वारा गौ माता को राज्य माता का दर्जा दिलाने, गौ हत्या करने वालो पर हत्या का मामला दर्ज करने, गौ तस्कर वाहनों को राजसात की कार्यवाही करने, घुमन्तु मवेशियों को गांव गांव में निर्मित गौठानो में रख कर उस क्षेत्र के दो लोगो को कलेक्टर दर पर रोजगार देकर गौ संरक्षण करने सहित गौ रक्षा की मांगों को लेकर पिछले 50 दिनों से महा हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। इसी तरह दुर्ग संभाग में भी किसान सेना प्रदेश अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव, शिवसेना प्रदेश सचिव कमल सोनी, प्रदेश सचिव दिनेश ताम्रकर, प्रदेश उपाध्यक्ष शिवराम केशरवानी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शोभा शंकर त्रिपाठी, महामंत्री मनीष तिवारी सहित प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों के नेतृत्व में पिछले 50 दिनों से डोर टू डोर संपर्क कर और मुख्य बाजार एव चौराहो में स्टॉल लगाकर महा हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। जिसके चलते छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री जी ने गौ रक्षा के मामले को संज्ञान में लिया और गौ धाम बनाने की घोषणा कर दी। लेकिन धरातल में अब भी गौ रक्षा को लेकर कोई व्यवस्था नजर नही आ रही है। सड़को पर विचरण करने मजबूर गौ माता अब भी लगातार दुर्घटना का शिकार बन रही है। जिलाध्यक्ष सोनी ने बताया हाल ही में बीती रविवार की रात करीब 2 बजे राजनांदगांव से नागपुर हाइवे में 1 ट्रक चालक द्वारा 9 गायों को बर्बरता पूर्ण तरीके से कुचल दिया। जिससे मौके पर ही सभी 9 गायों की मौत हो गयी।

  • पंडित रवि शंकर शुक्ल वि वि को A+ ग्रेड मिलने पर सभी वर्ग के कर्म चारियों में खुशी की लहर - प्रदीप मिश्र

    19-Aug-2025

    राजनांदगांव- छत्तीसगढ़ विश्वविद्यालयीन पेंशनर्स कल्याण समिति के अध्यक्ष प्रदीप मिश्र और सचिव शिरिष त्रिवेदी ने बताया कि पंडित रवि शंकर शुक्ल वि वि को यू जी सी की नेक ग्रेडेशन समिति के द्वारा विभिन्न क्षेत्रों के स्टेप बाई स्टेप मूल्यांकन करते हुए A+ ग्रेड दिया है जोकि  छत्तीसगढ़ का सबसे पुराना और सबसे बड़ा वि वि है जिसने B++ से सीधे A + ग्रेड में आने वाला प्रदेश का पहला वि वि बना है l आज पेंशनर कल्याण समिति के सदस्यगण  वि वि कुलपति डा सच्चिदानंद शुक्ला जी  और कुलसचिव डा अम्बर ब्यास जी के साथ साथ विश्वविद्यालय की आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ की संचालक डा आरती परगनिहा मैडम जी अपने इस कार्य के अलावा विभागाध्यक्ष बायो साइंस विभाग  का दायित्व भी निभा रही हैं इन सभी को को बधाई देने गये l
    इस ग्रेडेशन श्रेय का वि वि के समस्त शिक्षकों, अधिकारियों, और
    कर्मचारियों के साथ साथ समस्त शोधर्थियों के अथक और निरंतर प्रयास को जाता है इसके लिए प्रदेश के माननीय राज्यपाल और हमारे विश्वविद्यालय के कुलाधिपति आदरणीय रमेन डेका जी के द्वारा समय समय पर विश्वविद्यालय के कुलपतियों को अपने अपने विश्व विद्यालय की गुणवत्ता बढ़ाने और नेक टीम से मूल्यांकन कराने के लिए निरंतर प्रेरित करते रहे हैं  उनके लगातार  निर्देशों का प्रतिफल है जो हमें A + ग्रेड मिला इसके लिए  राज्यपाल महोदय भी बधाई के पात्र है जिनके मार्गदर्शन और प्रेरणा से वि वि की प्रतिष्ठा बढ़ी है l  
    इस ग्रेडेशन के बढ़ने के बाद से वि वि का ग्रांट अब बढ़ेगा जिससे वि वि अपने शोध आदि के कार्यो में इजाफा होगा नई नियुक्तियों के द्वार खुलेंगे  बधाई देने के लिए निम्न सदस्यगण गये थे  प्रदीप मिश्र शिरीश त्रिवेदी, राकेश शुक्ला, सुरेंद्र वर्मा, गणेश राम यादव सुनील सोनकर, अविरल धनगर , हेमंत यादव सुरेश सोनकर आदि थे/

  • राखी केवल त्यौहार नहीं हमारी संस्कृति है - डॉक्टर रचना पाण्डेय

    11-Aug-2025

    राजनांदगांव- कॉन्फ्लुएस कॉलेज में राखी निर्माण कार्यशाला का आयोजन महाविद्यालय की एन.एस.एस., प्रैक्टिस सेल, आई.क्यू.ए.सी. एवं ईको क्लब के संयुक्त तत्वाधान में बी.एड के छात्रध्यापकों द्वारा आयोजित किया गया l प्रभारी प्रीति इंदौरकर एवं दिव्या श्रीवास्तव ने सभी छात्रध्यापकों को राखी निर्माण की नवीनतम तकनीक से अवगत कराया l प्रो विजय मानिकपुरी कार्यक्रम अधिकारी एन.एस.एस ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक है l यहां पर वह कई पौराणिक कथाओं से भी जुड़ा हुआ है । इस कार्यशाला में विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक सुंदर से सुंदरतम राखियों का निर्माण किया है। छात्रों ने राखी निर्माण करके अपने अटूट श्रद्धा और विश्वास एवं भाई-बहन के प्रेम के प्रति कौशल भी विकसित किया और स्वदेशी राखी का निर्माण किया l प्राचार्य डॉक्टर रचना पांडे ने कहा कि रक्षाबंधन के पावन अवसर पर कॉलेज में उत्साह व रचनात्मक माहौल के बीच छात्र राखी बना रहे हैं और उत्साह पूर्वक भाग लेकर अपनी कला का अद्भुत प्रदर्शन कर रहे हैं यह त्यौहार हमें भाई-बहन के रिश्तों के महत्व और पारिवारिक मूल्यों की याद दिलाता है। महाविद्यालय में आयोजित कार्यशाला में लगभग 70 विद्यार्थियों ने सहभागिता प्रादान किया। मुख्य आकर्षण का केंद्र यह है कि रक्षाबंधन के इस पावन पर्व पर कार्यशाला में वेस्ट से बेस्ट राखी बनाने पर जोर दिया जा रहा है।

  • रक्षाबंधन: भाई-बहनों का झलकता स्नेह और संस्कृति का प्रतीक पर्व - शिव वर्मा

    08-Aug-2025

    राजनांदगांव। सनातन संस्कृति में रक्षाबंधन का पर्व न केवल एक धार्मिक उत्सव है, बल्कि यह भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का एक गहरा भावनात्मक प्रतीक भी है। यह पर्व भारतीय सामाजिक ताने-बाने में विश्वास, स्नेह, और उत्तरदायित्व की भावना को सुदृढ़ करता है। नगर निगम के वरिष्ठ भाजपा पार्षद शिव वर्मा ने रक्षाबंधन के अवसर पर अपने विचार साझा करते हुए कहा कि यह त्यौहार न केवल पारिवारिक रिश्तों को प्रगाढ़ करता है, बल्कि सामाजिक और राष्ट्रीय स्तर पर भी एकजुटता और सुरक्षा का संदेश देता है।

    श्री वर्मा ने कहा कि रक्षाबंधन केवल सगे-सहोदर भाई-बहनों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह उन सभी लोगों के लिए एक भावनात्मक बंधन बन जाता है जो सच्चे दिल से इस रिश्ते को स्वीकारते हैं। चाहे वह चचेरे, ममेरे, मौसेरे भाई-बहन हों या फिर मुंहबोले, यह पर्व समान रूप से अपनापन और प्रेम का प्रतीक बनकर सामने आता है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत जैसे विविधता भरे देश में रक्षाबंधन का पर्व मजहब से ऊपर उठकर मनाया जाता है। कई उदाहरण सामने आते हैं जहाँ विभिन्न धर्मों के लोग इस पर्व को समान श्रद्धा से मनाते हैं। यह दर्शाता है कि रक्षाबंधन केवल धार्मिक नहीं, बल्कि मानवीय मूल्यों और सामाजिक सौहार्द्र का प्रतीक है।

    सामाजिक और राष्ट्रीय सुरक्षा का संदेश
    शिव वर्मा ने रक्षाबंधन के व्यापक प्रभाव की चर्चा करते हुए कहा कि यह पर्व न केवल पारिवारिक संबंधों की मजबूती का प्रतीक है, बल्कि सामाजिक ताने-बाने को भी सशक्त बनाता है। रक्षाबंधन में बहन द्वारा भाई की कलाई पर राखी बांधना, भाई द्वारा उसकी रक्षा का वचन देना, यह मात्र एक रस्म नहीं बल्कि एक गहरी सांस्कृतिक भावना है जो हर नागरिक को अपने दायित्वों का स्मरण कराती है। उन्होंने कहा कि रक्षा का यह व्रत सिर्फ बहनों के लिए नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र की रक्षा के संकल्प के रूप में भी लिया जाना चाहिए। जब हर नागरिक अपने समाज और राष्ट्र की रक्षा का संकल्प ले, तभी एक समृद्ध और सुरक्षित भारत का निर्माण संभव है।

    भविष्य की पीढ़ियों को सीख देने वाला पर्व
    वरिष्ठ पार्षद वर्मा ने यह भी उल्लेख किया कि रक्षाबंधन नई पीढ़ियों को पारिवारिक मूल्यों, परंपराओं और सामाजिक जिम्मेदारियों की सीख देता है। यह त्योहार उन रिश्तों को संजोने की प्रेरणा देता है, जो आज की भागदौड़ भरी दुनिया में कहीं न कहीं धुंधले होते जा रहे हैं। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे इस पर्व को केवल एक रस्म के रूप में नहीं, बल्कि एक संस्कार और सामाजिक दायित्व के रूप में मनाएं, ताकि भाई-बहन का यह पवित्र रिश्ता समाज में प्रेम, शांति और समर्पण का संदेश देता रहे।

  • शिवसेना का गौ रक्षा हेतु महा हस्ताक्षर अभियान

    08-Aug-2025

    प्रदेश भर में 10 लाख हस्ताक्षर का लक्ष्य

    1 माह से शिव सैनिक डोर टू डोर चला रहे महा हस्ताक्षर अभियान
    रायपुर_ शिवसेना प्रदेश महासचिव रेशम जांगड़े ने बताया कि गौ माता की हत्या बंद करने, गौ तस्कर गाड़ी को राजसात करने, गौ हत्या करते पाएं जाने पर हत्या का मामला दर्ज करने, गांव गांव स्थित गौठानो को गौशाला का नाम देकर घुमंतू पशुओ को सुरक्षित रखने एवं कलेक्टर दर पर दो गौ सेवक रखने, गौमाता को राज्य माता घोषित करने को लेकर 3 जुलाई को शिवसेना प्रदेश प्रमुख मान धनंजय सिंह परिहार जी ने महा हस्ताक्षर सभी संभागों में करने की शुरूवात की है। जो कि पहले चरण में दुर्ग संभाग में शिवसेना पार्टी के सभी प्रदेश पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओ ने मिलकर घर घर जाकर एवं शहरों के प्रमुख चौराहों में स्टॉल लगाकर आम जनता को गौ रक्षा हेतु चलाये जा रहे महा हस्ताक्षर अभियान से जोड़ने का प्रयास किया। महा हस्ताक्षर अभियान की शुरूवात के 20 दिनों में ही 23 जुलाई को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री जी ने उच्च स्तरीय बैठक आयोजित कर बैठक में गौ सुरक्षा हेतु विशेष चर्चा की गई। प्रदेश भर के जिलों में प्रशासन द्वारा गौ रक्षा हेतु बैठकों का दौर भी जारी है। शिवसेना पार्टी द्वारा गौ रक्षा हेतु चलाये जा रहे महा हस्ताक्षर अभियान के दूसरे चरण में बिलासपुर संभाग में  सभी पदाधिकारियों ने महा हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है और तीसरे चरण में रायपुर संभाग में 5 अगस्त को शहर के हृदय स्थल जय स्तम्भ में स्टॉल लगाकर महा हस्ताक्षर अभियान से आम जनता को जोड़ने का कार्य शिवसेना के पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्ता कर रहे है।
     आम जनता सहित संगठनों का मिल रहा समर्थन
    शिवसेना द्वारा महा हस्ताक्षर अभियान हेतु दुर्ग संभाग में विभिन्न जगहों पर स्टॉल लगाया जहाँ राकेश श्रीवास्तव जी के नेतृत्व में और ताम्रकार जी त्रिपाठी के सहयोग से यह महत्वपूर्ण कार्य प्रारंभ किया , आम जन मानस के साथ व्यापारी संगठनों ने भी समर्थन शिवसेना के इस महा हस्ताक्षर अभियान में भरपूर सहयोग किया , 5 अगस्त को  रायपुर शहर के रवि भवन व्यापारी संगठन ने भी शिवसेना के इस महा हस्ताक्षर अभियान को समर्थन हेतु पत्र दिया। इसी तरह छत्तीसगढ़ राज्य के सभी संभागों में महा हस्ताक्षर अभियान को चलाया जा रहा है एव राज्य भर में महा हस्ताक्षर अभियान से 10 लाख हस्ताक्षर करवाने का लक्ष्य  रखा गया है जो बहुत जल्द पूरा कर शासन को सौंप कर गौ माता की रक्षा हेतु  गौ माता को राज्य माता का दर्जा दिलाने की मांग की जाएगी। रायपुर में महा हस्ताक्षर अभियान मे उपस्थित रहे प्रदेश पदाधिकारी प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष माधुकर् पाण्डेय , संतोष शुक्ला, राधा रमन पाण्डेय, एच एन सिंह, संजय नाग, सन्नी देशमुख, हिमांशु शर्मा , कृष्णा यादव,बल्लू जांगड़े,संतोष माकंर्डेय, सूरज साहू,शंकर चेनानी, कमलाकर यादव, आनंद तिवारी, विजय नाग,अजय शुक्ला,सूरज गुप्ता, साई प्रजापति, नरेन्द्र प्रजपति, दुर्गेश शर्मा,संजू साहू, अमर नायक, खिलावन साहू, प्रमोद साहू, हरीश यादव, ओम जंघेल, संजय हालदार,  विक्की निर्मलकर, आकिब खान, राहुल राजपूत, महावीर यादव, वृद्धि साहू, अजय शुक्ला, हर्ष गडेवाल, हेमंत चक्रधारी, हर्ष शर्मा, संतन रात्रें एंव कार्यकर्ता जूट हुए है। छत्तीसगढ़ सरकार हमारी यह मांग जरूर पूरा करेंगे हमें विश्वाश है

  • कृषि विभाग द्वारा उर्वरक निरीक्षकों की ड्यूटी लगाकर निर्धारित दर पर कराया गया खाद का वितरण

    08-Aug-2025

    राजनांदगांव। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने जिले में खाद की अधिक दर बिक्री की शिकायतों के दृष्टिगत कृषि विभाग के अधिकारियों को जिले में संचालित निजी खाद-बीज विक्रय केन्द्रों का निरीक्षण करने के साथ ही आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। कलेक्टर के निर्देशानुसार उप संचालक कृषि टीकम सिंह ठाकुर द्वारा जिले के निजी विक्रय परिसरों में विक्रय केन्द्रवार ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों की ड्यूटी लगाकर निजी केन्द्रों में भण्डारित उर्वरकों का शासन द्वारा निर्धारित दर यूरिया 266.50 रूपए, डीएपी 1350 रूपए में कृषकों को वितरण कराया जा रहा है। जिसके तहत ग्राम जंगलेसर में वरूण कृषि केन्द्र में उपलब्ध 43 बोरी यूरिया खाद का वितरण किसानों को कृषि विकास अधिकारी अविनाश दुबे तथा ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी श्रीमती रजनी सोनटेके की उपस्थिति में कराया गया।

     
     
    उप संचालक कृषि टीकम सिंह ठाकुर ने बताया कि जिला कलेक्टर जनदर्शन में जिला किसान संघ द्वारा ऐसे किसान जो समिति के सदस्य नहीं है, उन्हें निजी विक्रय केन्द्रों के माध्यम से यूरिया खाद दिलाए जाने की मांग की गई थी। जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए ऑनलाईन फर्टिलाईजर मॉनिटरिंग पोर्टल से ऑनलाईन खाद की सूची निकालकर उर्वरक निरीक्षक श्रीमती रमशिला गौरकर की उपस्थिति में किसानों के साथ मेसर्स अमर इंटरप्राईसेस राजनांदगांव में कृषकों की उपस्थिति में यूरिया का वितरण पीओएस मशीन के माध्यम से कराया गया। जिसमें 70 बोरी यूरिया खाद का वितरण 35 किसानों को कराया गया। उन्होंने बताया कि कृषि विभाग द्वारा सभी निजी उर्वरक विक्रय अनुज्ञप्तिधारियों को निर्देश जारी करते हुए कहा गया है कि उनके पास भण्डारित उर्वरकों का शासन द्वारा निर्धारित दर पर कृषकों को विक्रय करने आवश्यक समन्वय स्थापित करें। किसी भी स्थिति में शिकायत पाये जाने पर संबंधित अनुज्ञप्तिधारी के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
  • उप कुलसचिव अंताराम चौरे और पुरुष छात्रावास के लिपिक इच्छा राम साहू हुए सेवानिवृत

    01-Aug-2025

    समारोह में कर्मचारियों ने दी बधाई- प्रदीप मिश्र
    राजनांदगांव -  पंडित  रविशंकर वि वि के श्री अंताराम चौरे उप कुलसचिव उपाधि नामांकन विभाग वि वि की सेवा से 31 जुलाई 2025 को सेवानिवृत हुए आप रवि शंकर वि वि से ही अपनी नियमित सेवा 4 अक्टुबर 1983 से लैब अटेंडेंट के रूप में रसायन शास्त्र विभाग से प्रारंभ की l  1983 से अपनी शैक्षिणिक योग्यताएँ और अर्हता को बढ़ाते हुए परीक्षा विभाग में ओ एस डी के रूप में 31 अक्टुबर 2013 तक कार्य किये   इस के बाद आपकी पदोन्ति सहायक कुलसचिव बस्तर वि वि में आप एक नवम्बर 2013 से 29 नवम्बर 2019 तक कार्य किये फिर आपका स्थानान्तर बिलासपुर के अटल बिहारी बाजपेयी वि वि में हुआ जहाँ आप 30 नवम्बर 20219 से 15 जनवरी 2015 तक कार्य किये  इसके पश्चात आप 16 जनवरी 2015 से  6 जनवरी 2022 तक दुर्ग वि वि में कार्य किये फिर आपका स्थानांतरन  सरगुजा वि वि में हुआ जहाँ आप  7 जनवरी 2022 से 7 जनवरी 2025 तक उप कुलसचिव के रूप में कार्य किये इसके बाद आपका अपने गृह ग्राम रायपुर और छत्तीसगढ़ प्रदेश  के सबसे पुराने पंडित रविशंकर शुक्ल वि वि  मे स्थानांतरन हुआ आपने इसी वि वि से ही अपनी सेवा प्रारम्भ की और सेवानिवृत भी इसी वि वि से हो रहें हैं यह बड़े सौभाग्य की बात है आप रवि शंकर वि वि में उप कुलसचिव के रूप में  8 जनवरी 2025 से 31 जुलाई 2025 तक कार्य करते हुए सेवानिवृत हुए l
       रविशंकर वि वि में आपके उप कुलसचिव के रूप में कार्य भार ग्रहण करने पर कर्मचारीयों में खुशी की लहर ब्याप्त हुई थी  ,,छत्तीसगढ़ विश्वविद्यालयीन पेंशनर्स कल्याण समिति,, के  अध्यक्ष प्रदीप मिश्र  सचिव शिरिष त्रिवेदी नेता द्वय और  कर्मचारी संघ के अध्यक्ष डा दिलीप धृतलहरे और सचिव संदीप खर्गवंशी के साथ साथ अनुसूचीत जाति जनजाति परिषद के अध्यक्ष जीवन लाल सिरदार और इसके महा सचिव कुलपति जी के निज सहायक शंकर लाल कुंजाम जी ने बताया कि इस सेवा निवृत होने वाले कर्म चारीयों के सम्मान समारोह अनुसूचित जाति जनजाति परिषद के तत्वाधान में एम बी विभाग के सेमिनार हाल में खचाखच भरे माहोल में वि वि से सेवानिवृत होने वाले उप कुलसचिव अंता राम चौरे जी को उनके नये पारी की शुरुवात करने के लिए बधाई दी l
     प्रदीप मिश्र ने बताया कि वि वि के कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारीयों के साथ साथ सेवानिवृत कर्मचारियों  ने  चौरे जी को बुके शाल ,श्रीफल, मोमेंटों आदि देकर  उन्हे बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना ईश्वर से किये l
    दूसरी और वि वि के पॉवर ग्रिड विभाग के छात्रों ने वहाँ के लिपिक इच्छा राम साहू जी को अलग से बिदाई दी जिसमे सभी वार्डनगन और छात्र गण उपस्थित थे l
      आज के इस बिदाई समारोह में कुलसचिव डा अम्बर ब्यास जी ने अपने उदबोधन में कहा कि अगला सेवा निवृति सम्मान समारोह वि वि स्तर पर मनाया जायेगा l
    अब तक वि वि के अलग अलग विभाग  के सेवानिवृत होने वाले कर्मचारीयों के विभाग के कर्मचारीयों के कोंट्रीब्युशन से
     सेवानिवृत सम्मान समरोह मनाया जाता रहा है  कुलसचिव जी की इस घोषणा का सभी कर्मचारियो ने तहे दिल से ताली बजा कर कुलसचिव जी घोषणा का स्वागत किये इस सम्मान समारोह में वि वि के उप कुलसचिव वर्ग से सनत कुमार वर्मा, अनिमेश देवांगन और नरेंद्र वर्मा जी के साथ साथ सहायक कुलसचिव शोभना सिंह और कश्यप सर जी के साथ साथ  डा मुकेश राठिया डा जाधव सर जी, प्राकट्टर डा आशीष श्रीवास्तव, डा गोपाल देशमुख, दर्शन शास्त्र विभाग के  विभागाध्यक्ष डा जितेंद्र प्रेमी  के साथ साथ डा सी आर राट्रे ,डा अनिता अनंत, अंजू ठावरे, सेक्सन आफिसर मे  दुलारी ठाकुर  और कंवर जी  के साथ साथ अधिष्ठाता छात्र कल्याण विभाग के बनर्जी जी, विष्णु राम वर्मा जी, ओजस्वनि सोनवानी  ममता घोडेस्वार  रेणु मैडम , निशा ठाकुर , यामिनी टंडन मुकेश भतपहरी पुष्कर दीवान पालेश्वर ठाकुर, शीतल यादव डा अनुराग श्रीवास्तव रोजिया जी अलख राम साहू जी उपाधि प्रकोष्ठ से अरुण झा धर्मेंद्र तिवारी जी जितेंद्र देवांगन राधे यादव दीपक यादव  कान्हा ध्रुव दिल्केश साहू गजेंद्र साहू मनीराम वर्मा  भोक सिंह राठिया आदि उपस्थित थे l 

  • शिव सेना के आंदोलन के बाद गौ तस्करों में मचा हड़कंप

    01-Aug-2025

    पंचायत को आधार बना कर छोटी गाड़ियों में चल रही तस्करी
    सभी ग्राम पंचायतों को निर्देश करने पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन

    राजनांदगांव_ शिवसेना द्वारा गौ सुरक्षा हेतु प्रदेश में महा हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा इस कार्यक्रम से गौ तस्करों में हड़कंप मच गया है। गांव गांव से बड़ी गाड़ी जानवर भर कर निकालने की बात तो दूर, एक जानवर निकलना मुश्किल हो गया है यही वजह है कि गौ तस्कर अब पंचायत से कागज बनाकर छोटी गाड़ियों में बार्डर स्थित गांव में एकत्रित कर रहे हैं। ज्ञात हो कि शिवसेना पार्टी द्वारा गौ हत्या बंद करने, गौ तस्कर गाड़ी को राजसात करने, गौ हत्या करते पाएं जाने पर हत्या का मामला दर्ज करने, गांव गांव स्थित गौठानो को गौशाला का नाम देकर घुमंतू पशुओ को सुरक्षित रखने एवं कलेक्टर रेट पर दो गौ सेवक की नियुक्ति करने, गौ माता को राज्य माता घोषित करने को लेकर शिवसैनिकों द्वारा पूरे प्रदेश भर में घर घर जाकर एवं स्टॉल लगाकर हस्ताक्षर कराया जा रहा है। आम जन मानस द्वारा गौ रक्षा हेतु चलाये जा रहे इस महा हस्ताक्षर अभियान को खूब समर्थन मिल रहा है। शिव सेना किसान सेना के प्रदेश अध्यक्ष श्री राकेश श्रीवास्तव, प्रदेश सचिव कमल सोनी, कार्यसमिति सदस्य शोभा शकंर त्रिपाठी, प्रदेश सचिव दिनेश ताम्रकार, महामंत्री मनीष तिवारी के द्वारा दुर्ग संभाग क्षेत्र का लगातार दौरा कर महा हस्ताक्षर अभियान को सफल बनाने की अपील की जा रही है। पहले चरण में दुर्ग संभाग जिला राजनांदगांव, चौकी मोहला मानपुर, खैरागढ़ छुईखदान गंडई , दुर्ग, कबीरधाम, बालोद, बेमेतरा में एक लाख हस्ताक्षर का लक्ष्य रखा गया है। महामंत्री मनीष तिवारी ने कहा सभी शिव सैनिक डोर टू डोर हस्ताक्षर अभियान में जुटे हुए हैं। आज गौ तस्करी पर पूर्ण रूप से लगाम लगाने शिवसेना द्वारा पुलिस अधीक्षक के नाम अति. पुलिस अधीक्षक मुकेश ठाकुर जी को ज्ञापन दिया गया। उन्होंने सभी पंचायतो को निर्देशित करने आश्वाशन भी दिया। ज्ञापन देने विशेष रूप से प्रदेश सचिव कमल सोनी, महामंत्री मनीष तिवारी, मुकेश साहू राजनांदगांव विधानसभा अध्यक्ष, संजय झा, कुंटक निर्मलकर, त्रिलोकी वर्मा, दुलेचन्द साहू सहित शिवसैनिक उपस्थित रहे।

  • गौ सुरक्षा आंदोलन को सरकार ने गंभीरता से लिया शिव सेना

    28-Jul-2025
    पहला चरण में गौ माता के सुरक्षा हेतु 1 लाख हस्ताक्षर कराने का लक्ष्य
    1 माह से शिव सैनिक डोर टू डोर चला रहे महा हस्ताक्षर अभियान 
    राजनांदगांव_  छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा गौ माता सुरक्षा के लिए उच्चस्तरीय बैठक लेकर जो निर्णय लिया गया है। बैठक में माननीय मुख्यमंत्री जी ने विशेष रूप से राष्ट्रीय राजमार्गो किनारे स्थिति गांवो में पशुओं के प्रबंधन के लिए प्रभावी एवं विकसित करने के निर्देश दिए। और उन्होंने गौ वंश को सड़कों में विचरण करना दुर्घटना का कारण बताया। गौ वंश को संरक्षण देने हेतु मुख़्यमंत्री जी के निर्णय का शिव सेना पार्टी स्वागत करती है पिछले 1 माह से शिव सैनिक गांव गांव में हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है शिव सेना प्रदेश सचिव श्री कमल सोनी ने बताया कि  गौमाता की हत्या बंद करने, गौ तस्कर गाड़ी को राजसात करने, गौ हत्या करते पाएं जाने पर हत्या का मामला दर्ज करने, गांव गांव स्थित गौठान को गौशाला का नाम देकर घुमंतू पशुओ को सुरक्षित रखने एवं कलेक्टर रेट पर दो गौ सेवक रखने, गौमाता को राज माता घोषित करने को लेकर शिव सेना  किसान सेना के प्रदेश अध्यक्ष श्री राकेश श्रीवास्तव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शोभा शकंर त्रिपाठी, प्रदेश सचिव दिनेश ताम्रकार, महामंत्री मनीष तिवारी के द्वारा लगातार दौरा कर महा हस्ताक्षर अभियान को सफल बनाने की अपील की जा रही है पहले चरण में दुर्ग संभाग जिला राजनांदगांव, चौकी मोहला मानपुर, खैरागढ़ छुईखदान गंडई , दुर्ग, कबीरधाम, बालोद, बेमेतरा में एक लाख महा हस्ताक्षर अभियान का लक्ष्य रखा गया है।  जिला प्रमुख श्री आकाश सोनी ने कहा कि जिले में महा हस्ताक्षर अभियान को जबरदस्त समर्थन मिल रहा है राजनांदगांव विधानसभा सभा अध्यक्ष श्री मुकेश साहु, नीलकंठ यादव, संजय यादव, धनेश साहू,      सभी शिव सैनिक डोर टू डोर हस्ताक्षर अभियान में जुटे हैं।
+ Load More
Top