बड़ी खबर

Rajnandgaon

  • सातवें वेतन मान के आधार पर पेंशन लेने हेतु पूर्व मुख्य मंत्री और विधान सभा अध्यक्ष डा रमन सिंह जी से लगाई गुहार - प्रदीप मिश्र

    28-Mar-2025

    राजनंदगांव-  पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ के  पूर्व सचिव  एवं वर्तमान छत्तिसगढ़ विश्वविद्यालयीन पेंशनर्स कल्याण समिति के अध्यक्ष प्रदीप कुमार मिश्र एवं सचिव तीर्थ राम यादव  जी और राधे श्याम साहू जी  के प्रतिनिधि मंडल ने  बताया कि प्रदेश के  पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान विधान  सभा अध्यक्ष डा रमन सिंह जी को बताया कि आपके पंद्रह वर्षो के कार्य काल में वि वि के कर्मचारियों को छठवें वेतनमान और सातवें वेतनमान के एरियर्स आदि के समस्त लाभ मिले हैं किंतु केवल सातवें वेतनमान के पेंशन के लाभ से विश्वविद्यालय के कर्मचारीगण वंचित हैं आपके निर्देश  पर आदेश जारी हो जाय यह निवेदन करने आयें हैं डा रमन सिंह जी ने प्रतिनिधि मंडल की बातें ध्यान से सुनी इसके लिए उनका धन्यवाद करते हैं l विदित हों कि विगत 1 जनवरी 2016 से वि वि के शिक्षकों और कर्मचारियों को  सातवें वेतनमान के आधार पर शासन के आदेशानुसार वेतन और उसके सभी लाभ के साथ एरियर्स लेते हुए वि वि से सेवानिवृत्त हो रहे हैं  किंतु इन सेवानिवृत कर्मचारियों का  पेंशन निर्धारण शासन द्वारा छठवें वेतन मान के आधार पर किया जा रहा है l
    गौरतलब है कि 31/12/2015 तक वि वि से सेवानिवृत हुये कर्मचारियों को  सातवें वेतनमान के आधार पर पेंशन देने हेतु  शासन ने आदेश जारी करते हुए उसका लाभ सेवानिवृत कर्मचारियों को दे रहा है , जबकि ये कर्मचारीगण अपने सेवा काल में कभी भी एक दिन का भी वेतन सातवें वेतनमान के आधार पर नहीं लिए हैं l प्रदीप मिश्र ने बताया कि  छत्तीसगढ़ शासन के  मुखिया मुख्यमंत्री और उच्च शिक्षामंत्री माननीय विष्णु देव साय जी के साथ साथ वित्त मंत्री जी और शासन के  जिम्मेदार अधिकारियों  को शीघ्र ही पत्र देकर  निवेदन करते हुए मांग करेगा कि प्रदेश के सभी वि, वि, के सभी सेवानिवृत कर्मचारियों को  पेंशन देने हेतु शीघ्र आदेश जारी किया जाए l ज्ञातब्य हो कि नगर निगम रायपुर के कर्मचारियों को भी सातवें वेतन मान के आधार पर पेंशन मिल रहा है  केवल प्रदेश के वि वि विश्वविद्यालयों के कर्मचारियों को वंचित रखा गया है जो कि कहीं से भी न्याय संगत नही है l  ज्ञातव्य हो कि छत्तिसगढ़  प्रदेश के सभी वि वि के सेवानिवृत समस्त कर्मचारीगण  मांग करते हैं की शासन के सेवा निवृत कर्मचारियों की भाँति प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयीन  कर्मचारियों  को भी सातवें वेतन मान के आधार पर पेंशन आदेश हिंदू नववर्ष चैत्र नवरात्र महापर्व में आदेश जारी किया जाय । गुरु घासी दास बाबा जी ने कहा है कि मनखे मनखे एक समान सबके लहू हे एक समान केंद्र और प्रदेश के शासकीय और अर्धशासकीय  विश्वविद्यालयीन  कर्मचारियों  के बीच कोई अंतर नहीं होना चाहिए अभी नगर निगम चुनाव  के अलावा विधानसभा और लोकसभा के चुनाव में सभी विभागों के सभी कर्मचारीगण को एक साथ चुनाव कार्य में लगाया जाता है जिसमें  विश्वविद्यालयीन कर्मचारीगण भी काम करते हैं  तभी जाकर चुनाव संपन्न होता है तो फिर पेंशन आदेश जारी करते हुए  समानता का अधिकार दिया जाय  l

Leave Comments

Top