बड़ी खबर

राजनीति

16-Nov-2023 6:21:22 pm

घोषणा पत्र के 21 वादों पर कांग्रेस के पक्ष में होगा मतदान

घोषणा पत्र के 21 वादों पर कांग्रेस के पक्ष में होगा मतदान

रायपुर। घोषणा पत्र के 21 वादों पर कांग्रेस के पक्ष में मतदान होगा। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस ने जो कहा था वह किया और जो किया उससे बढ़कर कांग्रेस आने वाले समय में जनता के लिये करने को प्रतिबद्ध है। कांग्रेस पार्टी की प्राथमिकता में जनता को राहत देना और जनता का सर्वांगीण विकास है। रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य कांग्रेस की प्राथमिकता है। कांग्रेस के घोषणा पत्र में शहरी और ग्रामीण दोनो का ध्यान रखा गया है। कांग्रेस ने घोषणा पत्र में 200 यूनिट तक फ्री बिजली का लाभ प्रदेश के लगभग 50 लाख परिवारों को मिलेगा। अभी तक गरीबी रेखा के नीचे के लोगो को 5 लाख तक मुफ्त इलाज मिलता था तथा अन्य वर्ग के 50 हजार तक इलाज की सुविधा थी। कांग्रेस की सरकार बनने पर गरीबी रेखा के नीचे वालों को 10 लाख तक तथा अन्य सभी वर्ग के लोगों को 5 लाख तक इलाज की मुफ्त सुविधा दी जायेगी।


बड़ी बीमारियों में कांग्रेस की सरकार बनने पर 25 लाख तक ईलाज बिना किसी भेदभाव के सभी को मिलेगा। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि शिक्षा को बढ़ावा देने कांग्रेस का लक्ष्य है। कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में छत्तीसगढ़ में सभी प्रकार की शिक्षा नर्सरी से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट तक सभी वर्ग के लिये निःशुल्क करने का वादा किया है। इससे प्रदेश के हर वर्ग के लोगो का शिक्षा पर होने वाला खर्च बचेगा। छत्तीसगढ़ देश का अकेला ऐसा प्रदेश होगा जहां मेडिकल, इंजीनियरिंग तथा आईटीआई की शिक्षा भी मुफ्त होगी। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि महंगाई से राहत भी कांग्रेस देगी। कांग्रेस की सरकार बनने के बाद गरीबी रेखा की उज्जवला की बहनों को कांग्रेस सरकार बनने पर मात्र 107 रू. में सिलेंडर मिलेगा तथा सभी वर्ग के लोगों को पूरे देश में सबसे सस्ता 474 रू. के लगभग रसोई गैस छत्तीसगढ़ में मिलेगी। भाजपा ने गरीबी रेखा के नीचे वालो को 500 रू. में सिलेंडर का दावा कर रही कांग्रेस ने सभी वर्ग के लोगों को 500 रू. की राहत देने का वायदा किया है। कांग्रेस किसानों की कर्जा माफी के साथ 3200 रू. में धान खरीदी करेगी। इससे गांव के रास्ते शहरों में समृद्धि आयेगी। 

Leave Comments

Top