बड़ी खबर

शिक्षा

18-Aug-2020 2:18:50 pm

यूपीएससी सिविल सेवा सहित कई परीक्षाओं के कलेंडर जारी

यूपीएससी सिविल सेवा सहित कई परीक्षाओं के कलेंडर जारी

 नयी दिल्ली : संघ लोक सेवा आयोग ने वर्ष 2021 में होने वाली परीक्षाओं का कैलेंडर जारी कर दिया है। इस कैलेंडर में यूपीएससी सिविल सेवा समेत अन्य कई परीक्षाओं का शेड्यूल दिया गया है। आयोग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर एग्जाम कैलेंडर 2021 जारी किया है।

Exam Calendar 2021

कंबाइंड जियो साइंटिस्ट प्रारंभिक परीक्षा 2021 – 21 फरवरी 2021
सीडीएस एग्जाम 1 – 7 फरवरी 2021
यूपीएससी आरटी एग्जाम – 21 फरवरी 2021
यूपीएससी आरटी एग्जाम – 7 मार्च 2021
सीआईएसएफ एसी (एग्जाक्यूटिव) एलडीसीई – 14 मार्च 2021
एनडीए व एनए एग्जाम (1) – 18 अप्रैल 2021
यूपीएससी आरटी एग्जाम (ईपीएफओ) – 9 मई 2021
सिविल सर्विस प्रीलिम्स एग्जाम 2021 – 27 जून 2021
आईएफएस प्रीलिम्स एग्जाम – 27 जून 2021
यूपीएससी आरटी एग्जाम – 4 जुलाई 2021
आईईएस / आईएसएस – 16 जुलाई 2021
कंबाइंड जियो साइंटिस्ट मेन एग्जाम – 17 जुलाई 2021
इंजीनियरिंग सर्विसेस प्रीलिम्स एग्जाम – 18 जुलाई 2021सीएपीएफ एग्जाम – 8 अगस्त 2021

कंबाइंड मेडिकल सर्विसेस एग्जाम – 29 अगस्त 2021
यूपीएससी आरटी एग्जाम – 29 अगस्त 2021
एनडीए व एनए एग्जाम (2) – 5 सितंबर 2021
यूपीएससी आरटी एग्जाम – 12 सितंबर 2021
सिविल सर्विसेस मेन एग्जामिनेशन 2021 – 10 अक्टूबर 2021
सीडीएस (2) – 14 नवंबर 2021
आईएफएस मेन एग्जाम – 21 नवंबर 2021
एसओ / स्टेनो (एलडीसीई) – 11 दिसंबर 2021

कैलेंडर में यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2020 की तारीखों की भी जानकारी दी गई है। इसके अनुसार, आयोग सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2020 का आयोजन 8 जनवरी 2021 से करेगा। 8, 9, 10, 16, 17 जनवरी 2021 को परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।

वहीं, भारतीय वन सेवा (IFS) मुख्य परीक्षा 2020 का आयोजन 28 फरवरी 2021 से शुरू होगा। ये परीक्षाएं 9 मार्च 2021 तक चलेंगी।


Leave Comments

Top