बड़ी खबर

देश-विदेश

11-Jun-2024 7:23:25 pm

चंद्रबाबू नायडू NDA विधायक दल के नेता चुने गए

चंद्रबाबू नायडू NDA विधायक दल के नेता चुने गए

आंध्र प्रदेश गवर्नर से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया

 अमरावती। आंध्र प्रदेश में नई सरकार बनाने के लिए मंगलवार को NDA की तेलुगु देशम पार्टी , जनसेना और भाजपा विधायकों ने विजयवाड़ा में मीटिंग की। इसमें TDP अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू को NDA सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुना गया। एक्टर से नेता बने जनसेना प्रमुख पवन कल्याण को विधानसभा में फ्लोर लीडर चुना गया।
 
इसके बाद नायडू और कल्याण राज्यपाल एस अब्दुल नजीर से मिलने राजभवन पहुंचे। उन्होंने राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया। राज्यपाल मंगलवार शाम तक नायडू को सरकार बनाने का निमंत्रण दे सकते हैं।
 
सूत्रों के मुताबिक, नायडू 12 जून को मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। सीएम के तौर पर यह उनका चौथा कार्यकाल होगा। उनके साथ पवन कल्याण डिप्टी सीएम पद की शपथ ले सकते हैं। वह अपनी पार्टी के लिए 4-5 कैबिनेट पद की भी मांग कर सकते हैं।
 
आंध्र प्रदेश में 4जून को लोकसभा चुनाव के साथ विधानसभा चुनाव के रिजल्ट आए थे। विधानसभा में NDA ने भारी बहुमत से जीत दर्ज की है। राज्य की 175 विधानसभा सीटों में से नायडू की TDP को 135, पवन कल्याण की जनसेना को 21 और भाजपा को 8 सीटें मिली हैं।
 
जगन मोहन रेड्डी की YSRCP को केवल 11 सीटों मिलीं। कांग्रेस राज्य में अपना खाता भी नहीं खोल सकी। इस बार जगन मोहन रेड्डी की बहन वाई एस शर्मिला रेड्डी राज्य में कांग्रेस की अगुआई कर रही थीं। वे आंध्र प्रदेश में कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष हैं।

Leave Comments

Top