बड़ी खबर

देश-विदेश

14-Sep-2025 12:13:06 pm

दिल्ली-NCR में फिर से बारिश के आसार

दिल्ली-NCR में फिर से बारिश के आसार

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में पिछले कई दिनों से बारिश बंद है। हालांकि अब मौसम विभाग ने आज रविवार को दिल्ली और आस-पास के इलाकों में हल्की बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक बारिश की वजह से तापमान में गिरावट भी दर्ज की गई है।

वहीं अन्य राज्यों की बात करें तो यूपी-बिहार में बाढ़ का खतरा बना हुआ है। नदियों का जलस्तर बढ़ने की वजह से कई इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है। वहीं राजस्थान में भी हल्की बारिश के आसार हैं। इसके अलावा उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है। 
 
दिल्ली-एनसीआर में बारिश के आसार
सबसे पहले हम दिल्ली-एनसीआर के मौसम के बारे में जान लेते हैं। मौसम विभाग के मुताबिक यहां कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। हालांकि दिन में धूप भी निकली रहेगी। मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली-एनसीआर में आज दिनभर बादलों के बीच सूरज की लुका छिपी जारी रहेगी। वहीं हल्की बारिश की वजह से दिल्ली-एनसीआर के तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी। आज का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। बता दें कि बीते कुछ दिनों से दिल्ली-एनसीआर में बारिश नहीं होने की वजह से तापमान बढ़ गया है। ऐसे में लोगों को गर्मी का सामना भी करना पड़ रहा है।

Leave Comments

satta matka
Top