बड़ी खबर

देश-विदेश

22-May-2025 6:16:00 pm

जासूसी कांड: ज्योति मल्होत्रा को चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया, पिता ने सरकारी वकील मांगा

जासूसी कांड: ज्योति मल्होत्रा को चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया, पिता ने सरकारी वकील मांगा

हिसार: जासूसी कांड में गिरफ्तार ज्योति मल्होत्रा को गुरुवार को कोर्ट में पेश किया गया। उसकी पांच दिनों की पुलिस रिमांड खत्म होने वाली थी, जिस वजह से उसे कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट ले जाया गया, जहां कोर्ट ने फिर से उसे चार दिनों के लिए पुलिस रिमांड में भेजने का आदेश दिया। पुलिस के अनुसार, ज्योति मल्होत्रा तीन बार पाकिस्तान जा चुकी है। इसके साथ ही, वह जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड की यात्रा कर चुकी है। इन यात्राओं के दौरान उसने वहां की व्यवस्थाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को साझा किया।
पुलिस को एक वीडियो भी मिला है, जिसमें केदारनाथ धाम की व्यवस्थाओं और साधु-संतों से जुड़ी जानकारियां नजर आ रही हैं। पुलिस अब उससे पूछताछ कर और भी जानकारी इकट्ठा करने की कोशिश कर रही है। ज्योति के पिता हरीश मल्होत्रा ने मीडिया से बातचीत में बताया कि उनकी बेटी को पहले पांच दिन की रिमांड पर लिया गया था और अब चार दिन के लिए दोबारा रिमांड पर भेजा गया है। उन्होंने बताया कि पहले पुलिस लैपटॉप और मोबाइल फोन जब्त कर चुकी है और दोबारा रिमांड के दौरान ज्योति को घर लाकर कपड़े भी ले गए थे।


Leave Comments

satta matka
Top