बड़ी खबर

देश-विदेश

28-Apr-2025 6:12:20 pm

10 हजार 500 का जुर्माना ठोका...कार सवार युवक का स्टंटबाजी करते वीडियो सामने आया देखें वीडियो

10 हजार 500 का जुर्माना ठोका...कार सवार युवक का स्टंटबाजी करते वीडियो सामने आया देखें वीडियो

बांदा: सोशल मीडिया पर फॉलोवर्स बढ़ाने और फेमस होने की चाहत में उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में एक युवक ने कार से खतरनाक स्टंट किया. इसके बाद शख्स ने वीडियो को सोशल मीडिया प्लैटफ़ॉर्म इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया. वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शख्स पर 10 हजार 500 का जुर्माना ठोक दिया. दरअसल, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर एक युवक ने चलती कार का ड्राइविंग साइड का गेट खोलकर स्टंट किया और इस खतरनाक करतब का वीडियो सोशल मीडिया पर गाने के साथ अपलोड कर दिया. वीडियो में युवक गाने की लाइन 'मेरा नाम तो आपके गोद में बैठा बच्चा भी जानता है...' के साथ स्टंट करते हुए नजर आ रहा है. वीडियो वायरल होते ही लोगों ने इस गैरजिम्मेदाराना हरकत पर नाराजगी जताते हुए पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की. पुलिस ने त्वरित संज्ञान लेते हुए जांच शुरू की और कार के मालिक पर 10 हजार 500 रूपये का जुर्माना ठोक दिया. साथ ही युवक को सख्त चेतावनी दी गई कि भविष्य में ऐसी हरकत दोहराने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी. बांदा के डीएसपी राजीव प्रताप सिंह ने जानकारी दी कि आरोपी युवक के खिलाफ ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन में चालान काटा गया है. पुलिस ने साफ कर दिया है कि एक्सप्रेसवे पर जानलेवा स्टंट करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.


Leave Comments

satta matka
Top